Back
शाही ने विपक्ष पर निशाना साधा; कानून-व्यवस्था पर कड़ा संदेश
RMRAJESH MISHRA
Mar 21, 2026 03:20:04
Danti, Uttar Pradesh
विंध्याचल धाम में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने नववर्ष के अवसर पर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर जनता को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने सनातन संस्कृति, कानून-व्यवस्था और महंगाई जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी। कृषि मंत्री ने कहा कि सनातन परंपरा में नारी शक्ति को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। जब-तब नारी शक्ति का अपमान हुआ है, तब-तब शक्ति ने दुष्टों और अराजक तत्वों का विनाश किया है। मंत्री शाही ने कहा कि आगामी समय में भी जनता और नारी शक्ति के सहयोग से गुंडों और माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने नवरात्र पर्व का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पर्व सदियों से चला आ रहा है, जिसमें माँ दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाती है। यह पर्व समाज को अन्याय और अत्याचार के खिलाफ खड़े होने की प्रेरणा देता है। मंत्री ने विश्वास जताया कि मां दुर्गा का आशीर्वाद प्रदेश और देश को शक्ति प्रदान करता रहेगा। गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर उठ रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि इसे अनावश्यक रूप से मुद्दा बनाया जा रहा है। उनका कहना था कि वैश्विक परिस्थितियों के चलते कई देशों में गैस के दाम बढ़े हैं, लेकिन भारत में स्थिति नियंत्रण में है और आपूर्ति बनाए रखने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशहित सर्वोपरि रखते हुए निर्णय लिए जा रहे हैं। कृषि मंत्री ने उज्ज्वला योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इसके लाभार्थियों को रियायती दर पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे गरीब परिवारों को राहत मिल रही है। उन्होंने विपक्षी दलों, विशेषकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग महंगाई और अन्य मुद्दों पर राजनीति कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। अंत में उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए सभी को जिम्मेदारी के साथ देशहित में सोचने की आवश्यकता है और आम जनता के मनोबल को मजबूत बनाए रखना चाहिए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KSKashish Singh
FollowMar 21, 2026 04:17:270
Report
OTOP TIWARI
FollowMar 21, 2026 04:17:09Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर
तेज रफ्तार का कहर,
सड़क किनारे खड़ी 2 महिलाओं को कार ने मारी टक्कर,
मौके पर ही दोनों महिलाओं की हुई मौत,
कार चालक मौके से हुआ फरार,
खड़गवां इलाके का मामला पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
0
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 21, 2026 04:17:000
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowMar 21, 2026 04:16:520
Report
RVRaunak Vyas
FollowMar 21, 2026 04:16:430
Report
YMYadvendra Munnu
FollowMar 21, 2026 04:16:360
Report
KCKumar Chandan
FollowMar 21, 2026 04:16:240
Report
VAVishnupriya Arora
FollowMar 21, 2026 04:16:170
Report
VKVIJAY KUMAR
FollowMar 21, 2026 04:16:100
Report
AMAnkit Mittal
FollowMar 21, 2026 04:15:480
Report
ANAnil Nagar1
FollowMar 21, 2026 04:15:370
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowMar 21, 2026 04:15:100
Report
900
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 21, 2026 04:07:33916
Report