231001
मिर्जापुरः लालगंज पेट्रोल पंप लूट कांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम का पंप संचालक ने किया सम्मान
Mirzapur, Uttar Pradesh:मिर्जापुर जनपद के लालगंज स्थित पेट्रोल पंप ज्ञान गंगा में लूट कांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम का पेट्रोल पंप संचालक ने अंग वस्त्र और मां विंध्यवासिनी का चित्र देकर सम्मानित किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बिजनौर में प्रेमी ने प्रेमिका की धारदार हथियार से हत्या कर दी; खुद घायल
Moradabad, Uttar Pradesh:स्लग --प्रेमी की हत्या बिजनौर प्रेमी ने प्रेमिका की धारदार हथियार से की हत्या। प्रेमी ने प्रेमिका के घर मे घुस कर की प्रेमिका की हत्या। प्रेमी ने खुद को भी चाकू मारकर किया गंभीर घायल। चार साल से दोनों मे चल रहा था प्रेम प्रसंग। थाना शहर कोतवाली इलाके के आवास विकास पुलिस चौकी के काशीराम कालोनी का मामला。 बिजनौर थाना शहर कोतवाली इलाके के कासीराम कालोनी मे प्रेमी राहुल का पिछले चार सालो से प्रेमिका कशिश से प्रेम प्रसंग चल रहा था।और दोनों लिव इन रिलेशन मे रह रहे थे। प्रेमी राहुल प्रेमिका से शादी करने की जिद कर रहा था लेकिन प्रेमिका शादी करने से इंकार कर रही थी इसी बात से नाराज होकर आज प्रेमी राहुल ने प्रेमिका के घर पहुंच कर धारदार हथियार से हत्या कर दी और खुद को भी चाकू मारकर कर लिया लहूलुहान। पुलिस ने आरोपी राहुल को पकड़ कर इलाज के लिया जिला अस्पताल मे भर्ती करा दिया है। फिलहाल आरोपी राहुल की हालत सामान्य बताई जा रही है。0
0
Report
फर्रुखाबाद नवागंतुक डीएम अंकुर लाठर ने संभाला चार्ज; जनता मुद्दों का निस्तारण प्राथमिकता
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद अरुण सिंह जनता की समस्याओं का निस्तारण करना प्राथमिकता - नवागंतुक डीएम सरकारी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचे जिसकी रहेगी प्राथमिकता - नवागंतुक डीएम निस्तारण में लापरवाही मिलती है उनके विरुद्ध भी कठोर एक्शन लिया जाएगा - नवागंतुक डीएम सभी को अपने क्षेत्र में निकलना होगा, फील्ड विजिट करनी होगी, केवल ऑफिस में बैठकर कार्य नहीं किया जा सकता - नवागंतुक डीएम फर्रुखाबाद पहुंचीं नवागत डीएम डॉक्टर अंकुर लाठर ने संभाला चार्ज फर्रुखाबाद डीएम का तबादला सोमवार की शाम को हो गया था। मंगलवार को नवांगतुक जिलाधिकारी डॉ अंकुर लाठर जिले में पहुंची, कोषागार फतेहगढ़ में पहुंची नवागंतुक जिलाधिकारी को गोद आफ ऑनर दिया गया जिसके बाद दोनों ने कोषागार में चार्ज ग्रहण किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट मैं पहुंचे नवागत जिलाधिकारी को एक बार फिर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार प्रेस वार्ता की। डीएम ने कहा जनता की समस्याओं का निस्तारण करना मेरी पहली प्राथमिकता है। प्रेस वार्ता के दौरान डीएम ने बताया वह 2016 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। आज चार्ज लिया है उन्होंने बताया चार्ज ग्रहण करने के उपरांत जो भी शासन की प्राथमिकताएं हैं। जो हम आईजीआरएस यानी की जनसुनवाई में सुनते हैं बिना विलंब उनका निस्तारण किया जाए। लोग दूर से अपनी समस्याओं को लेकर आते हैं जिससे उनको संतोष मिल सके कि उनकी समस्या का निस्तारण हुआ। सरकार की जो योजनाएं चल रही है उनका लाभ लाभार्थियों को ठीक से मिले यह प्राथमिकता रहेगी। प्रेस वार्ता के दौरान डीएम ने कहा जनता की समस्याओं को सुनना और उनका समय से निस्तारण करना प्राथमिकता रहेगी। हमारी यही कोशिश रहेगी कोई भी व्यक्ति समस्या लेकर कलेक्ट्रेट आता है या अन्य किसी ऑफिस जाता है तो यही रहेगा किसी दूसरी बार वहां का चक्कर न लगाना पड़े। अगर किसी अधिकारी द्वारा निस्तारण में लापरवाही मिलती है उनके विरुद्ध भी कठोर एक्शन लिया जाएगा। सभी को अपने क्षेत्र में निकलना होगा फील्ड विजिट करनी होगी केवल ऑफिस में बैठकर कार्य नहीं किया जा सकता। प्रयास रहेगा मेरे साथ-साथ जो भी नीचे के अन्य अधिकारी हैं वह सभी फील्ड में निकले। जो भी कार्य चल रहे हैं। उनका अच्छे से निरीक्षण करें और आगे की कार्रवाई करें। नेशनल हाईवे पर लगातार हो रही हादसों को लेकर और 5 करोड़ से अधिक के हो रहे निर्माण कार्यो को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में डीएम ने कहा रोड ट्रैफिक में एक्सीडेंट होते हैं वह बहुत ही सेंसिटिव चीज है। या तो व्यक्ति के गंभीर चोट लग जाती है अथवा जान भी चली जाती है। इसके संबंध में जिला स्तरीय रोड सेफ्टी मीटिंग होती है। समिति के माध्यम से मेरा यही प्रयास रहेगा जो ब्लैक स्पॉट रहते हैं ऐसे स्थानों को चिन्हित कर वहां एम्बुलेंस को खड़ा किया जाएगा। बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर पूछे गए सवाल पर कहा कि हम देख रहे होंगे, लेकिन जो भी मेरा एक्सपीरियंस है मैं उसको जरूर देने की पूरी कोशिश करूंगी, जिससे जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं में कुछ सुधार हो सके। बाइट :- , डॉ अंकुर लाठर, नवागंतुक जिलाधिकारी फर्रुखाबाद0
0
Report
नवजीवन हॉस्पिटल के डॉ अजय-डॉ गरिमा गोयल ने जटिल सर्जरी में सफलताएं दर्ज कीं
Bagheri Kalan, Rajasthan:नवजीवन हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. अजय गोयल भिवाड़ी एवं आसपास के क्षेत्रों में पिछले दो दशकों से अधिक समय से सेवाएं दे रहे है, सम्मानित एवं अनुभवी जनरल तथा लेप्रोस्कोपिक सर्जन भी हैं। अपने समर्पित चिकित्सा कार्य और उत्कृष्ट सर्जिकल कौशल के माध्यम से उन्होंने विश्वसनीय, नैतिक और उन्नत शल्य चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए एक मजबूत प्रतिष्ठा स्थापित की है। डॉ अजय गोयल और उनकी धर्मपत्नी गरिमा गोयल ने अपने चिकित्सा जीवन में हजारों सफल सर्जरी कर चुके हैं, जिनमें कई जटिल और दुर्लभ सर्जिकल केस भी शामिल हैं। उनके कार्यों को कई बार समाचार पत्रों और सार्वजनिक मंचों पर सराहा गया है। 9 किलोग्राम के ओवेरियन सिस्ट को सफलतापूर्वक निकालकर मरीज को नया जीवन प्रदान किया, 8 वर्ष के बच्चे में पाए गए दुर्लभ 70 ग्राम के गॉलब्लैडर स्टोन को सफलतापूर्वक निकाला, एक मरीज के पेट से आम की गुठली को सर्जरी द्वारा सुरक्षित रूप से निकाला। जिस महिला को परिवार गर्भवती समझ रहे थे, उस महिला के पेट से 5 किलोग्राम का ट्यूमर को निकाला, एक मरीज के गर्भाशय में दो वर्षों से फंसे प्लास्टिक कैप को सफलतापूर्वक सर्जरी के द्वारा निकालने पर डॉ दंपत्ति सुर्खियों में रहे है。0
0
Report
Advertisement
26 साल के तप से विश्व शांति की इच्छा: विनोद छीपा का हठ योग
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा के बड़े बाजार में विनोद छीपा अपने गुरु के आदेश पर पिछले 26 सालों से भीषण गर्मी और उच्च तापमान पर अपने चारों तरफ गोबर के उपले जलाकर अग्नि स्नान करते हैं. इसे हठ योग भी कहा जाता है. विनोद छीपा बताते है कि इस तप का उद्देश्य, विश्व शांति की कामना है. देश दुनिया में चल रही है उथल-पुथल को शांत करने की कामना उन्होंने ईश्वर की है.0
0
Report
पंखुरी पाठक ने भाजपा पर महिलाओं के आरक्षण बिल को लेकर गंभीर आरोप लगाए
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर प्रवास पर आई कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता पंखुरी पाठक आज यहां मीडिया से मुखातिब हुई। जहา महिलाओं के आरक्षण बिल को लेकर भाजपा पर जम के निशाना साधा। पाठक ने कहा कि महिलाओं की आड़ में भाजपा ने घिनोना काम किया हैं। वे महिलाओं आरक्षण बिल की आड़ में देश का राजनैतिक नक्शा बिगाड़ना चाहते थे। जिससे वह अपनी राजनैतिक रोटिया सेक सके। भाजपा ने महिला आरक्षण बिल पर देश को गुमराह करने का काम किया हैं। कांग्रेस चाहती थी कि बिना किसी कंडिशन के महिला आरक्षण बिल लागू किया जाए, लेकिन भाजपा उस मांग को स्वीकार नहीं कर रही है। जो महिलाओं के साथ धोखा हो रहा है। पाठक ने कहा कि देश में भाजपा की सरकार बनने के पहले दिन ही महिलाओं को आरक्षण दे सकती थी। उनके पास पूरी तरह से बहुमत था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। 2017 में सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा, 2018 में महिला आरक्षण बिल के राहुल गांधी ने पीएम को पत्र लिखा और 2023 में भाजपा सरकार बिल लेकर आई। उसमें कडिशन लगाकर क्रेडिट भी ले लिया और महिलाओं का आरक्षण भी नहीं दिया। अब महिला आरक्षण की आड में भाजपा डिलिमिटेशन लेकर आई और महिला आरक्षण को ढाल बनाकर सरकार ऐसा परिसीमन करना चाहती है जिससे उनको लाभ हो लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी। बाइट- पंखुरी पाठक, राष्ट्रीय प्रवक्ता, कांग्रेस0
0
Report
प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में नए कॉन्फ्रेंस हॉल का उद्घाटन, IG ने शुभारंभ किया
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ पुलिस विभाग के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए पुलिस लाइन में नए कॉन्फ्रेंस हॉल का उद्घाटन किया गया। उदयपुर रेंज के आईजी गौरव श्रीवास्तव ने प्रतापगढ़ पुलिस लाइन पहुंचे जहां उन्हें गॉड ऑफ ऑनर दिया गया, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और विधिवत फीता काटकर हॉल का शुभारंभ किया। उद्घाटन के दौरान आईजी ने डीएसपी प्रशिक्षु को साथ लेकर फीता कटवाया, जिससे नए अधिकारियों को प्रोत्साहन और जिम्मेदारी का संदेश मिला। कार्यक्रम के बाद आईजी ने नव निर्मित कॉन्फ्रेंस हHall का निरीक्षण किया और उसकी सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान आईजी गौरव श्रीवास्तव ने पुलिस अधीक्षक से पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं, संसाधनों और कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि पुलिस व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सके। उद्घाटन के बाद क्राइम मीटिंग में आईजी ने जिले में अपराध की स्थिति, नशा तस्करी और अन्य मामलों की जानकारी ली; उन्होंने अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए।0
0
Report
Advertisement
खबर के लिए कोई सामग्री उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
लखनऊ के दुबग्गा मलहा में भीषण आग, 13 बकरियाँ जलकर मर गईं, एक भैंस झुलसी
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ के दुबग्गा मलहा गांव में लगी भीषण आग 13 बकरियों की मौत एक भैंस बुरी तरह झुलस गई लखनऊ के दुबग्गा स्थित मलहा गांव में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया जिस घर पर ये हादसा हुआ उसका नाम रामचंद्र बताया जा रहा है इस हादसे में 13 बकरियां जलकर मर गईं, जबकि एक भैंस बुरी तरह गंभीर रूप से झुलस गई हैं। ग्रामीणों ने तुरंत मोर्चा संभाला और दमकल विभाग को सूचित किया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है पर अभी तक आग लगने का कारण नहीं पता चला0
0
Report
कुंभलगढ़ के कांकरवा में मधुमक्खी हमला, 30 से अधिक घायल
Noida, Uttar Pradesh:राजसमंद के कुंभलगढ़ से बड़ी खबर कुंभलगढ़ के कांकरवा में धार्मिक कार्यक्रम में मधुमक्खियों का हमला हमले में करीब 30 से अधिक लोग घायल, मची अफरा-तफरी 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को केलवाड़ा अस्पताल पहुंचाया गया मधुमक्खियों के हमले के दो गंभीर घायलों को उदयपुर किया रेफर0
0
Report
Advertisement
हाइवे के किनारे महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप,राहगीरों ने शव देख पुलिस को दी सूचना
Deo Gaon, Uttar Pradesh:कानपुर सागर नेशनल हाईवे में मिला अज्ञात महिला का शव ,हाइवे के किनारे पड़ा मिला महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप,राहगीरों ने शव देख पुलिस को दी सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुड़ी,मौके पर थाना पुलिस बल सहित सीओ सदर,फील्ड यूनिट टीम मौके पर मौजूद,सुमेरपुर थाना क्षेत्र के जेके सीमेंट फैक्ट्री के पास का मामला0
0
Report
लालसोट बार असोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में नशा विरोध जागरूकता और दान की घोषणा
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा लालसोट में बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह हाईकोर्ट जस्टिस गणेशाराम मीणा रहे मुख्य अतिथि जिला जज केशव कौशिक सहित अन्य न्यायिक अधिकारी और अधिवक्ता हुए शामिल सांसद मुरारीलाल मीणा, विधायक रामबिलास मीणा भी रहे मौजूद हाईकोर्ट जस्टिस ने नशे के खिलाफ अभियान का किया आवाहन विधायक ने 25 लाख रुपए से चेम्बर्स ओर ई लाइब्रेरी की घोषणा सांसद ने 15 लाख रुपए देने की की घोषणा अधिवक्ताओं ने सभी का जताया आभार दौसा के लालसोट में बार एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ जिसमें हाई कोर्ट जस्टिस गणेशाराम मीणा, जिला जज केशव कौशिक, सांसद मुरारी लाल मीणा, क्षेत्रीय विधायक रामविलास मीणा सहित कई न्यायिक अधिकारी और बड़ी तादाद में अधिवक्ता शामिल हुए हाई कोर्ट जस्टिस ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों से नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने की अपील की साथ ही अधिवक्ताओं को न्याय के प्रति निष्ठा बनाते हुए पीड़ितों को जल्द से जल्द न्याय दिलवाने का आह्वान किया इस दौरान लालसोट विधायक रामविलास मीणा ने अधिवक्ता चैंबर्स और ई लाइब्रेरी स्थापित करने के लिए विधायक कोष से 25 लाख रुपए देने की घोषणा की तो वहीं 15 लाख रुपए की घोषणा सांसद मुरारी लाल मीणा ने की इस पर अधिवक्ताओं ने सभी का आभार व्यक्त किया ।0
0
Report
खुशखेड़ा-करौली के नेता प्रदीप पटेल ने क्षेत्र में व्यापक सुधार की दिशा तय की
Bagheri Kalan, Rajasthan:भिवाड़ी के मिलकपुर निवासी एक सक्रिय और चर्चित व्यक्तित्व प्रदीप पटेल जो खुशखेड़ा कारोली संगठन के अध्यक्ष के रूप में अपनी मजबूत पहचान बना चुके हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में उद्योगपतियों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी है। खुशखेड़ा-करौली क्षेत्र में आपके कुशल नेतृत्व के चलते कई सामाजिक और जनहित के कार्यों को गति मिली है। चाहे वह बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो, या फिर लोगों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाना, आपने हर स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाई है।0
0
Report
Advertisement
ऑपरेशन प्रहार: पटेलनगर में 4 नामजद आरोपी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:एसएसपी देहरादून के निर्देशन में जारी 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत पटेलनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जानलेवा हमले के 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। कल दीपांशु अरोड़ा ने तहरीर दी थी कि आरोपियों ने उनके भाई हिमांशु पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया। पुलिस ने तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया। प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह गुंसाई के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर आज काला ग्राउण्ड, पटेलनगर से चारों नामजद आरोपियों — मानव गुप्ता, ओम सिंह, आयुष पँवार और हिमांशु सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने 19 से 22 वर्ष की आयु के हैं。0
0
Report
हजीरा में कारोबारी को बंधक बनाकर मारपीट, 20 लाख के दो चेक जबरन लिखवाए
Morena, Madhya Pradesh:एंकर-ग्वालियर शहर के हजीरा थाना क्षेत्र के पीतांबरा धर्मकांटे पर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जिसमें एक कारोबारी को बंधक बनाकर मारपीट गई 10-10 लाख के दो चेक भी जबरन लिखवा लिए गए. घटना 15 अप्रैल की है लेकिन दहशत के कारण फरियादी शिकायत करने पुलिस तक नहीं पहुंच सका. आखिरकार उसने कुछ लोगों की मदद से हजीरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है. इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. दरअसल गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में रहने वाले फरियादी को गदाईपुरा के रहने वाले ओमकार सिकरवार इंद्रपाल तोमर जितेंद्र सिकरवार और गौरव यादव ने फोन करके किसी सोनू राठौर से चल रहे लेनदेन के प्रकरण को निपटाने की बातचीत के लिए बुलवाया था. फरियादी अपनी कार से पीतांबरा धर्मकांटे पर पहुंच गए कुछ समय बाद वहां ओमकार सिकरवार इंद्रपाल तोमर जितेंद्र सिकरवार और गौरव यादव भी आ गए. इन लोगों ने फरियादी को ऊपर ऑफिस में ले जाकर बंद कर दिया और उनसे शराब के लिए पैसे मांगे. जब फरियादी ने पैसे नहीं होने की बात कही तो उसने क्यूआर कोड से शराब दुकान के सेल्समैन को पैसे भेजने को कहा. दहशत के कारण फरियादी ने अपने बेटे को फोन करके उक्त क्यूआर कोड में ₹1500 डलवाए. इसके बाद चारों आरोपियों ने शराब पी फरियादी आरोपी दोनों एक दूसरे को जानते हैं. उनमें किसी सोनू राठौर को पैसे को लेकर विवाद था.इसके बहाने ही ओमकार सिकरवार ने फरियादी को धर्म कांटे पर बुलवाया था. सोनू राठौर और उसके भाई को गालियां भी फरियादी से दिलवाई और वीडियो बनाया। इसी तरह फरियादी से दो चेक भी 20 लाख के ले लिए गए. जो उसने अपने लड़के से मंगवाए. पिस्टल अड़ा कर फरियादी को साइन करने के लिए मजबूर किया गया. शाम को 5:15 बजे से रात 9बजे तक फरियादी के साथ प्रताडना की हदें लांघी गई. उसे इतनी दहशत हो गई कि वह पांच दिनों तक घर से ही नहीं निकला. बाद में पड़ोसियों और अपने पत्नी बेटे के साथ वह हजीरा थाने पहुंचा और अधिकारियों को पूरी घटना से अवगत कराया. फिलहाल पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया है लेकिन किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नही किया है।0
0
Report
दिल्ली में नकली ENO-Nescafé बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश; 20 लाख माल जब्त
दिल्ली में नकली ENO और Nescafé बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी...₹20 लाख का माल जब्त..दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजधानी में चल रहे नकली ENO और नकली Nescafé कॉफी बनाने के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मधु विहार इलाके में छापा मारकर दो अवैध यूनिट पकड़ीं, जहां नकली ENO पाउडर और फर्जी Nescafé कॉफी तैयार कर बाजार में सप्लाई की जा रही थी। इस कार्रवाई में करीब ₹20 लाख का माल जब्त किया गया है। पुलिस के मुताबिक ये नकली सामान थोक और रिटेल बाजारों के जरिए देश के कई हिस्सों में भेजा जा रहा था। खास बात यह है कि नकली ENO आम लोगों की सेहत से जुड़ा प्रोडक्ट है, जिसका इस्तेमाल गैस, एसिडिटी और अपच में किया जाता है। ऐसे में इससे लोगों की जान को भी खतरा हो सकता था। पुलिस टीम ने मौके से 3 पैकिंग मशीनें, करीब 1 लाख तैयार ENO सैशे, करीब 50 हजार नकली कॉफी सैशे, 500 किलो कॉफी पाउडर, एसिड से भरे ड्रम, पैकिंग रोल, स्टिकर, कार्टन और अन्य सामान बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों उत्तम दास, पपाई दास उर्फ पंकज, नितिन भारद्वाज और संजय बंसल को गिरफ्तार किया है..पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों फ्लैट किराये पर लेकर पिछले दो महीने से यह धंधा चल रहा था। नितिन भारद्वाज फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने तकनीकी निगरानी के जरिए उसे देहरादून के सहस्त्रधारा इलाके से पकड़ लिया। बाद में संजय बंसल को भी कश्मीरी गेट के पास गिरफ्तार कर लिया गया। कॉम्पनियों ने बताया नकली माल कॉन्टैक्टिक कंपनियों ने जांच के बाद साफ किया कि बरामद ENO और कॉफी प्रोडक्ट्स उनकी कंपनी के नहीं हैं। न तो इन्हें कंपनी ने बनाया और न ही आरोपियों को कोई अधिकृत लाइसेंस दिया गया था।0
0
Report
Advertisement
