Mirzapur - जलजीवन मिशन योजना अंतर्गत लगे नल से जल की बर्बादी कर रहे लोग
Halia, Uttar Pradesh:विकास खंड हलिया में जलजीवन मिशन योजना के तहत हर घर नल योजना के अंतर्गत लगाए गए नलों से लोगों द्वारा जल की बर्बादी की जा रही है. जिससे योजना का लाभ अंतिम छोर पर स्थित घरों के कनेक्शन धारियों को नही मिल पा रहा है. जलजीवन मिशन के नमामि गंगे योजना में कार्यरत दिनेश मौर्य ने हाल ही में हलिया थाने में तहरीर देकर पेयजल का दुरूपयोग करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है. दी गई तहरीर में बताया कि बैधा गांव के गर्दवानी बस्ती व अहुगी कलां के पचपेड़वा बस्ती में टोंटी और पाइप नष्ट कर बेशकीमती जल का दुरूपयोग कर खेतों की सिंचाई कर रहे हैं. देवरी गांव में पाइप लाइन में मोटर पंप लगाकर ग्रामीण पेयजल का दुरूपयोग कर रहे हैं, जिससे अंतिम छोर पर लगे नलों में पानी नही पहुंच पा रहा है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
