icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
231312
SKSushil Kumar UpadhyayFollow8 Jan 2025, 09:51 am

Mirzapur - मदन पट्टी में प्रधान प्रतिनिधि द्वारा विधवा महिला से इंदिरा आवास बनाने के लिए लिया रिश्वत

Prajapatipur, Uttar Pradesh:

चिल्ह मिर्जापुर के ग्राम पंचायत मदन पट्टी में प्रधान प्रतिनिधि द्वारा विधवा महिला से रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। आशा देवी नामक विधवा महिला को प्रधानमंत्री विधवा आवास योजना का लाभ प्राप्त हुआ था, लेकिन प्रधान प्रतिनिधि सत्य कुमार यादव उर्फ बऊ ने उनसे ₹8000 की रिश्वत ली और ₹20000 की मांग कर रहे हैं। आशा देवी ने डीएम और एसपी को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रधान प्रतिनिधि ने उनके घर में घुसकर डरा-धमकाकर पैसे लिए हैं और अब भी उन्हें धमकी दे रहे हैं। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नवादा में श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान दो सड़क हादसे, तीन की मौत, तीन घायल

Nawada, Uttar Pradesh:श्राद्ध से जुड़ी दो दर्दनाक कहानियां: श्राद्ध कार्यक्रम से लौटते वक्त रोलर से बाइक टकराई महिला की मौत, दूसरी श्राद्ध कार्यक्रम में जाते वक्त कार डिवाइडर से टकराई एक महिला और कार चालक की हुई मौत , कुल तीन की हुई मौत, तीन लोग घायल नवादा जिले में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। इन हादसों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्म्ट के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पहली घटना कादिरगंज थाना क्षेत्र के मायाबीघा गांव के समीप की है। 55 वर्षीय आशा देवी अपने परिजन के साथ बाइक पर सवार होकर जमुई से श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रही थीं। इसी दौरान सड़क किनारे निर्माण कार्य के लिए खड़ा रोलर मशीन से अंधेरे के कारण बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आशा देवी सड़क पर गिर गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जबकि बाइक चालक घायल हो गया, घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने सड़क निर्माण कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कादिरगंज थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। दूसरी घटना अकबरपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर-केंदुआ के पास हुई, जहां तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार चालक लाल बाबू और एक महिला रूपा देवी की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज नवादा सदर अस्पताल में जारी है। बताया जाता है कि सभी लोग झारखंड के बोकारो से अपनी दादी के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने पटना जा रहे थे, तभी चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और कार डिवाइडर से जा टकराई। वहीं पुलिस तीनो शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया。 बाइट_ परिजन
0
0
Report

बीकानेर के PBM अस्पताल के वायरल वीडियो से अस्पताल व्यवस्था पर सवाल

Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबर संभाग के सबसे बड़े सरकारी पीबीएम अस्पताल के बताए जा रहे दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल वायरल वीडियो के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं पर उठे सवाल पहले वीडियो में एक घायल युवक को स्ट्रेचर पर लिटाकर बाइक के सहारे जांच केंद्र तक ले जाते दिखाई दे रहे परिजन सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि घायल मरीज को समय पर एंबुलेंस या मरीज परिवहन सुविधा नहीं मिलने के कारण परिजनों को यह कदम उठाना पड़ा दूसरे वीडियो में चलने-फिरने में असमर्थ एक महिला को उसका बेटा गोद में उठाकर जांच केंद्र तक ले जाता नजर आ रहा है सोशल मीडिया पर यह भी दावा किया जा रहा है कि महिला के लिए उपलब्ध स्ट्रेचर उपयोग योग्य नहीं था और बाद में सिटी स्कैन के लिए अस्पताल से बाहर जाना पड़ा वायरल वीडियो के बाद लोग अस्पताल में स्ट्रेचर, मरीज परिवहन, जांच सुविधाओं और संवेदनशील व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं हालांकि ये दोनों वीडियो कब रिकॉर्ड किए गए, अस्पताल के किस हिस्से के हैं और इनकी आधिकारिक पुष्टि हुई है या नहीं, इसकी अब तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल ये वीडियो पीबीएम अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था को लेकर चर्चा और सवालों का विषय बने हुए हैं
0
0
Report

सीतामढ़ी के DM तनय सुल्तानिया ने प्रशासनिक खामियों के सुधार के दिए कड़े निर्देश

Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी के डीएम तनय सुल्तानिया इन दिनों लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए डीएम लगातार प्रखंड, अंचल और सरकारी अस्पतालों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान सामने आ रही खामियों पर संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को व्यवस्था सुधारने के लिए समय-सीमा तय कर रहे हैं। इसी कड़ी में सुप्पी प्रखंड, अंचल कार्यालय और सरकारी अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर भी डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। उन्होंने तय समय-सीमा के भीतर सभी कमियों को दूर करने को कहा है। डीएम ने साफ किया कि निर्धारित अवधि में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों पर सीधे कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

वाल्मीकि बाघिन रेस्क्यू: बक्सा रिजर्व के लिए पश्चिम बंगाल भेजी जाएगी

Bettiah, Bihar:Anchor से बेतिया से बड़ी खबर है वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से रेस्क्यू की गई बाघिन को अब पश्चिम बंगाल के बक्सा टाइगर रिजर्व भेजा जा रहा है। स्वास्थ्य जांच के बाद विशेषज्ञों की टीम के साथ बाघिन को गोरखपुर ले जाया गया है, जहां से विशेष विमान के जरिए उसे पश्चिम बंगाल भेजा जाएगा। बाघिन का वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से सफल रेस्क्यू किया गया है। स्वास्थ्य जांच के बाद अब उसे विशेषज्ञों की निगरानी में पश्चिम बंगाल भेजा जा रहा है। वन विभाग की टीम बाघिन को गोरखपुर लेकर जा रही है, जहां से विशेष विमान के जरिए बक्सा टाइगर रिजर्व के लिए रवाना किया जाएगा। बाघिन का मंगूराहा वन क्षेत्र से रेस्क्यू कर बंगाल भेजा गया है वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व की ये बाघिन बंगाल में बाघों की संख्या बढ़ाने में मददगार होगी
0
0
Report

विप्र समाज ने रावतसर पालिकाध्यक्ष व उपाध्यक्ष का किया सम्मान

Hanumangarh, Rajasthan:खबर हनुमानगढ़ जिले के रावतसर से है जहाँ ब्राह्मण समाज की ओर से रावतसर नगर पालिका की नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष नीलम सहारण एवं पालिका उपाध्यक्ष गुरजीत सिंह का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विप्र समाज के पदाधिकारियों एवं गणमान्यजनों ने दोनों जनप्रतिनिधाओं का माल्यार्पण करते हुए सम्मान प्रतीक भेंट कर अभिनंदन किया। समारोह में समाज के प्रतिनिधियों ने पालिकाध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में नगर के विकास को नई गति मिलेगी। वक्ताओं ने नगर के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मिलकर कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर नीलम सहारण एवं गुरजीत सिंह ने विप्र समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर के विकास एवं जनहित के कार्यों में सभी समाजों का सहयोग महत्वपूर्ण है।
0
0
Report

झारखंड में एसआईआर पर राजनीतिक बयानबाजी तेज, 30 सितंबर तक दायर दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख

Ranchi, Jharkhand:झारखंड में SIR के तहत मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटाने या सुधार के दावों-आवेदनों की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। संशोधित और अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 19 अक्टूबर 2026 को किया जाना है। इसको लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी सुनाई दे रही है। झामुमो ने एसआईआर को बंद करने की मांग की है तो कांग्रेस ने कहा विरोधियों की मंशा को सफल नहीं होने देंगे। एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा, प्रक्रिया त्रुटिपूर्ण है, बेवजह नाम काटे जा रहे हैं, एसआईआर को बंद कर दिया जाए, पूरी प्रक्रिया रद्द कर दी जाए। पूरा एसआईआर शक के दायरे में है, बहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह लग गया है। एसआईआर की सभी प्रक्रिया त्रुटिपूर्ण है। पहले से टारगेट फिक्स है कि हमें इस विधानसभा में इतना वोट काट देना है। जैसे वहां की आबादी है उसके अनुसार विरोधी वोटों की संख्या ज्यादा है तो ज्यादा वोट कट रहे हैं। इसके पीछे जो इंटेंशन है चुनाव आयोग का वह अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए है। एसआईआर की पूरी प्रक्रिया त्रुटिपूर्ण है, एसआईआर से कोई भरोसा नहीं है, कहीं कोई पारदर्शिता नहीं है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता किशोर नाथ शाहदेव ने कहा: झारखंड में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है और हम सब जागरुक हैं कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से न काटे, अन्य राज्यों में जो हुआ है झारखंड में उसकी पुनरावृत्ति न हो। दावे और आपत्ति के लिए आज अंतिम तारीख है; कांग्रेस ने इसे एक महीने बढ़ाने की मांग की थी, आयोग ने 15 दिन बढ़ाया है; जिनको नोटिस मिल चुका है उनकी सुनवाई जारी रहेगी। मकसद है पात्र मतदाता छूटे नहीं, एसआईआर की प्रक्रिया पूर्ण हो। विरोधियों की जो मंशा है उसको सफल नहीं होने देंगे। बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा: एसआईआर को कैसे बंद करने की बात कर रहे हैं, देश की लोकतंत्र को बंद करने की बात करेंगे। एसआईआर की प्रक्रिया पर सर्वोच्च न्यायालय की सुप्रीम मुहर लगी थी; एसआईआर की प्रक्रिया अच्छी तरह चली है। अगर कहीं विसंगति है तो उसे पॉइंट आउट कीजिए, उसको सुधारने का समय है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रवि कुमार ने भी पत्र लिख कर इसे एक महीने बढ़ाने की मांग की है; हमारी भी सहमति है, बढ़े हमें कोई आपत्ति नहीं है।
0
0
Report
Advertisement

धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व में मादा भालू ने शावक के साथ घूमते हुए चौंकाया

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर करौली टाइगर रिजर्व में रीछरा के जंगलों में दुर्लभ नजारा कैमरे में हुआ कैद शावक को पीठ पर बिठाकर सैर पर निकली मादा भालू सरमथुरा (धौलपुर) न्यूज सरमथुरा इलाके में रीछरा के जंगल में मां की ममता और प्यार दिखाई दिया है, जब मादा भालू अपने साथ बच्चे को पीठ पर बिठाकर ले जा रही है। ये बेहद दुर्लभ व रोमांचक तस्वीर धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व में देखने को आई है, जब एक मादा भालू अपने साथ नन्हे शावक को पीठ पर बिठाकर जंगल में घूमती नजर आई। अक्सर बच्चे मां के साथ पीछे पीछे चलते हैं, लेकिन जंगल में अन्य वन्यजीवों से खतरा भांपकर मां बच्चों को पीठ पर बिठा लेती है, जो इस फोटो में दिखाई दे रहा है, इसमें एक बच्चा पीठ पर बैठे लटका हुआ है।धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व एवं समीपवर्ती संरक्षित क्षेत्रों में ग्रीष्मकालीन वाटर होल मॉनिटरिंग के आधार पर भालुओं की अनुमानित संख्या लगभग 40 आंकी गई है। क्षेत्र के जंगलों में अब दिन में भी भालुओं की साइटिंग होने लगी है। जो कि वन्य जीव प्रेमियों के लिए खुशी की बात है।
0
0
Report

भरतपुर-डीग कांग्रेस पर निशाना: टिकट-भर्ती से हार की असल वजह क्या?

Bharatpur, Rajasthan:पूर्व कैबिनेट मंत्री और राजपरिवार के पूर्व सदस्य विश्वेंद्र सिंह ने भरतपुर और डीग जिले के कांग्रेस जिला अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा है कि दोनों जिलों में कांग्रेस के बंटाधार का जिम्मेदार कौन है। दोनों जिला अध्यक्षों ने नगर निकाय चुनावों में अपने चहेतों को टिकट दिया था। जो कांग्रेस की हार का कारण बना। कांग्रेस के बंटाधार का जिम्मेदार कौन पूर्व राजपरिवार के सदस्य और कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भरतपुर और डीग जिले में कांग्रेस के बंटाधार का जिम्मेदार कौन है। दोनों जिलों के नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस की हार का एक ही कारण है। दोनों जिले के जिलाध्यक्ष ने अपने चहेतों को टिकट बांटे और असली कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया गया। प्रदेश अध्यक्ष जिला अध्यक्षों को बचा रहे कांग्रेस को जनता ने सबक सिखा दिया। पहले निकाय चुनावों में जनता को इन लोगों ने कब्र में दफनाया था लेकिन, जनता भी तैयार बैठी है। इस बार चुनाव में जनता इन दोनों जिला अध्यक्ष को और, इन्हें बचाने वाले प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को उसी कब्र में दफनाने के लिए तैयार है। CM के गृह जिले में कांग्रेस मजबूत होनी चाहिए ये CM का गृह जिला है। यहाँ कांग्रेस मजबूत होनी चाहिए थी। पर इन लोगों ने पार्टी को डुबो दिया और, प्रदेश अध्यक्ष मूक-बधिर बना बैठे हैं। जब तक ये दोनों कुर्सी पर है। कांग्रेस का उठना नामुमकिन है। प्रदेश नेतृत्व होश में आओ। भरतपुर और डीग की नगर पालिकाओं में बीजेपी का बोर्ड बना दरअसल भरतपुर जिले के नगर निकाय चुनावों में नगर निगम सहित 7 पंचायत समितियों पर बीजेपी ने अपना बोर्ड बनाया है। वहीं डीग जिले में 1 नगर परिषद और 5 नगर पालिका में भी बीजेपी ने बोर्ड बनाया है।
0
0
Report
Advertisement

काशीपुर डिग्री कॉलेज छात्रसंघ मतगणना में धांधली: ओवरराइटिंग और NOTA पर सवाल

Jaspur, Uttarakhand:एंकर : काशीपुर के राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव परिणाम घोषित होते ही भारी बवाल और धांधली के गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं। मतगणना की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने प्रशासनिक अमले पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि एनएसयूआई से जुड़े प्रत्याशी की बढ़त के बीच ऐन मौके पर प्रशासनिक दबाव में परिणामों में هेरफेर की गई। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जारी किए गए परिणाम पत्र (रिजल्ट शीट) में अध्यक्ष पद के विजेता प्रत्याशी के प्राप्तांकों पर ओवरराइटिंग और 'नोटा' के आंकड़ों पर व्हाइटनर के निशान देखे जाने की बात कही जा रही है। उधर, इन तमाम आरोपों के बीच कॉलेज प्राचार्या और चुनाव अधिकारी मीडिया के सवालों से बचते नज़र आए और मतगणना के तुरंत बाद बिना कोई आधिकारिक बयान दिए परिसर से निकल गए। देखिए हमारी यह खास रिपोर्ट... VO : काशीपुर के प्रतिष्ठित राधेहरि स्नातकोत्तर कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का समापन हंगामेदार रहा। मतगणना के दौरान ही परिसर में गहमागहमी का माहौल बन गया। हारने वाले प्रत्याशी कुलदीप सिंह के समर्थकों का आरोप है कि कुलदीप लगातार 25 से अधिक मतों से आगे चल रहे थे और आप परिणाम की आधिकारिक घोषणा में महज कुछ मिनट शेष थे। आरोप है कि इसी दौरान प्रशासनिक अधिकारियों स्तर के अधिकारी शामिल बताए जा रहे हैं—के हस्तक्षेप के बाद मतगणना कक्ष का माहौल बदल गया। छात्रों का दावा है कि नियमों को दरकिनार कर बूथ नंबर 3 की जबरन पुनर्मतगणना (री-काउंटिंग) कराई गई, जबकि नियमानुसार री-काउंटिंग का आधार केवल 3 या उससे कम वोटों का अंतर होने पर ही बनता है। विवाद को हवा तब और मिली जब चुनाव अधिकारी द्वारा जारी सूची मीडिया के सामने आई। परिणाम पत्र में अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित प्रत्याशी गुरजिन्दर सिंह को 996 मत मिले दिखाए गए हैं, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी कुलदीप सिंह को 985 मत मिले। लेकिन विवाद की असली वजह बनी वह ओवरराइटिंग, जिसमें 996 अंक पर पेन से दोबारा लिखे जाने का संदेह जताया जा रहा है। छात्रों का आरोप है कि कथित तौर पर 976 को बदलकर 996 किया गया है। इसके अलावा नोटा (NOTA) के कॉलम पर भी व्हाइटनर लगाकर '01' दर्ज किया गया दिखाई दे रहा है, जिसने पूरी मतगणना प्रक्रिया पर पारदर्शिता के गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।जब इन तमाम संगीन आरोपों और वायरल हो रही रिजल्ट शीट में कांट-छांट पर कॉलेज प्रशासन का पक्ष जानने की कोशिश की गई, तो प्राचार्या प्रो. रेखा डिमरी और मुख्य निर्वाचन अधिकारी मीडिया से दूरी बनाते नज़र आए। परिणाम जारी करने के तुरंत बाद कॉलेज प्रशासन ने मीडिया के सवालों का जवाब दिए बिना ही स्थल छोड़ दिया, जिससे आरोपों को और बल मिल रहा है। Final vo : छात्रसंघ चुनाव लोकतंत्र की पहली सीढ़ी माने जाते हैं, लेकिन काशीपुर डिग्री कॉलेज से आई इन तस्वीरों और कांट-छांट वाली रिज़ल्ट शीट ने पूरी प्रक्रिया पर गंभीर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। वोटों के आंकड़ों में ओवरराइटिंग, व्हाइटनर का इस्तेमाल और आरोपों के बीच कॉलेज प्रशासन व प्राचार्या का मीडिया से भागना—यह दर्शाता है कि दाल में कुछ काला ज़रूर है। यदि मतगणना पूरी तरह पारदर्शी थी, तो कॉलेज प्रशासन मीडिया के सामने आकर इन ओवरराइटिंग वाले हस्ताक्षरित दस्तावेजों पर सफाई देने से क्यों कतरा रहा है? पीड़ित प्रत्याशी पक्ष अब इस पूरे मामले को लेकर उच्च अधिकारियों और अदालत का दरवाजा खटखटाने की तैयारी में है। देखना होगा कि क्या जिला प्रशासन इस विवादित मतगणना की निष्पक्ष जांच कराता है या फिर यह मामला यूं ही फाइलों में दबा दिया जाएगा। काशीपुर से रफ़्तार मीडिया के लिए...सतीश कुमार की रिपोर्ट
0
0
Report

रमेश सिंह के प्रथम प्रतापगढ़ आगमन पर कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, बूथ मजबूती पर जोर

Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं काशी क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय प्रभारी रमेश सिंह के प्रथम प्रतापगढ़ आगमन पर मंगलवार को कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कोहंडौर बॉर्डर से जिला भाजपा कार्यालय तक जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और जयघोष के साथ उनका स्वागत किया। जिला कार्यालय पहुंचने पर रमेश सिंह, जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता और जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने सह मीडिया प्रभारी देवेश त्रिपाठी के साथ वृक्षारोपण किया। इसके बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन कर संगठनात्मक बैठक का शुभारंभ किया गया। जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने स्वागत करते हुए कहा कि क्षेत्रीय प्रभारी का मार्गदर्शन संगठन को नई ऊर्जा देगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। क्षेत्रीय प्रभारी रमेश सिंह ने कहा कि भाजपा का इतिहास त्याग, संघर्ष, विचार और राष्ट्रसेवा की यात्रा का इतिहास है। उन्होंने बूथ कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए बूथ मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन, समर्पण और सेवा भाव के साथ निरंतर कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में भाजपा नेता एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता आलोक कुमार पांडे, सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य, पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक अभय कुमार ओझा, पूर्व विधायक बृजेश सौरभ, राजा अनिल प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री राजेश सिंह ने किया।
0
0
Report
Advertisement

झारखंड बंद: राजधानी रांची में आंदोलनकारियों का प्रदर्शन और जाम

Ranchi, Jharkhand:झारखंड आंदोलनकारियों की ओर से आज झारखंड बंद बुलाया गया है। बंद का असर राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। आंदोलनकारियों पारंपरिक हथियारों, तीर-धनुष और भाला के साथ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। आंदोलनकारियों के सड़क के बीचों-बीच प्रदर्शन करने की वजह से अल्बर्ट एक्का चौक पर लंबा जाम लग गया है। मौके पर पुलिस पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था को सामान्य करने में जुटी है। आंदोलनकारियों का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता गुरु शिबू सोरेन को झारखंड आंदोलन के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित करने के लिए गजट नोटिफिकेशन किया जाना चाहिए था, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ है। आंदोलनकारियों की मांग है कि उन्हें राजकीय मान-सम्मान और अलग पहचान दी जाए। साथ ही आंदोलनकारियों के बेटे-बेटियों को रोजगार और नौकरी में 100 प्रतिशत गारंटी दी जाए। आंदोलनकारियों का कहना है कि जेल जाने की बाध्यता को समाप्त करते हुए सभी आंदोलनकारियों को सम्मान पेंशन राशि के रूप में 5 हजार रुपये दिए जाएं। आंदोलनकारियों का दावा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 30 सितंबर 2024 को इन मांगों को लेकर आश्वासन दिया था और सरकार की ओर से संकल्प भी लिया गया था, लेकिन अब तक इन मांगों पर अमल नहीं हुआ है। आंदोलनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ अधिकारी सरकार के आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस मामले को लेकर देवघर के डीसी के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया गया है। आंदोलनकारियों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर सड़क से लेकर कानूनी स्तर तक लड़ाई लड़ रहे हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने उनकी मांगों पर सकारात्मक कदम नहीं उठाया, तो 15 नवंबर को राज्यभर के आंदोलनकारी रांची के बिरसा चौक पर जुटेंगे। आंदोलनकारियों के मुताबिक, इस दौरान 21 आंदोलनकारी आमरण अनशन पर बैठेंगे और बड़ी संख्या में आंदोलनकारी बिरसा चौक पर जुटकर आंदोलन करेंगे। आंदोलनकारियों ने आज के बंद को सांकेतिक बताया है। उनका कहना है कि यह सरकार का ध्यान उनकी मांगों की ओर आकर्षित करने के लिए किया गया प्रदर्शन है और वे किसी के साथ जोर-जबरदस्ती नहीं कर रहे हैं।
0
0
Report

दिल्ली में इंडिया गठबंधन की अहम बैठक: विपक्ष के तेवर, सत्ता पक्ष की रणनीति

Patna, Bihar:देश की राजधानी दिल्ली में विपक्षी इंडिया गठबंधन की अहम बैठक के बारे में सियासी पारा चढ़ गया है। बिहार समेत देश भर के राजनीतिक मुद्दों, मुख्य चुनाव आयुक्त की भूमिका और आगामी रणनीति पर मंथन के लिए गठबंधन के शीर्ष नेता जुटे हैं। जहां एक तरफ विपक्ष चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन की रूपरेखा बना रहा है, वहीं दूसरी तरफ NDA ने इस बैठक को महज कागजी खानापूर्ति करार देते हुए गठबंधन के बिखराव पर हमला बोला है। कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रतिमा कुमारी ने कहा हमारे नेता आदरणीय राहुल गांधी जी ने विगत एक वर्षों से एसआईआर के खिलाफ आवाज उठाई है... मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार भाजपा के सहयोगी दल बनकर के उन्होंने काम किया है। बिहार में लगभग 65 लाख वोटरों का नाम काट करके हटा दिया गया है... आज इंडिया गठबंधन के बाद पूरे देशव्यापी आंदोलन होगा और ज्ञानेश कुमार जी की गिरफ्तारी की मांग की जाएगी। वही इस बैठक में शामिल होने दिल्ली पहुंचे राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव समेत तमाम घटक दलों के नेताओं ने चुनाव आयोग पर निर्वाचन आयुक्तों के अधिकारों में कटौती करने और हालिया विधानसभा चुनावों को प्रभावित करने के आरोप लगाए। आरजेडी का साफ कहना है कि बैठक में केवल चुनाव आयोग की घेराबंदी ही नहीं, बल्कि महंगाई, बेरोजगारी और महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर भी राष्ट्रव्यापी आंदोलन की रणनीति तैयार की जा रही है। वह इंडिया गठबंधन अब गठबंधन नहीं रहा। जहां बिहार में तेजस्वी यादव-कांग्रेस में नहीं पट रहा है, केजरीवाल अलग हट गए... जिस दिन नीतीश कुमार जी इंडिया गठबंधन से हटे, उसी दिन से इंडिया गठबंधन समाप्त हो गया... इंडिया गठबंधन नाम का रहा, यह बिल्कुल बिखर चुका है, टूट चुका है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top