icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
231501
Shivam ModanwalShivam ModanwalFollow21 Nov 2024, 08:51 am

मिर्जापुर- जी0डी0 बिन्नानी और मैनेजमेंट की डायरेक्टर ने निःशुल्क पुस्तकालय का किया उद्घाटन

Kachhawan, Uttar Pradesh:

पाल्क संस्था द्वारा राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह के अवसर पर आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निःशुल्क किताबें पढ़ने की व्यवस्था गणेशगंज में की गयी है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जी0डी0 बिन्नानी और मैनेजमेंट की डायरेक्टर जिशान आमीर के द्वारा किया गया। विशेष सहयोग बैंकॉक से आयी मुक्ति रैदानी जी का रहा जिन्होंने निःशुल्क पुस्तकालय के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही संस्था के बच्चों ने पुस्तक पर एक नाटक दिखाकर जीवन में किताबों के महत्व के बारे में बताया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सीपीआई(एम) पोलित ब्यूरो बैठक: केरल-तमिलनाडु-बंगाल चुनाव परिणामों पर चर्चा

Noida, Uttar Pradesh:DELHI: MA BABY (CPI(M) GENERAL SECRETARY) ON POLIT BUREAU MEETING OF THE CPI (M)/RAM MANDIR DONATION ROW/ CHIEF MINISTER YOGI ADITYANATH/UNIFORM CIVIL CODE BILL दिल्ली: CPI(M) पोलित ब्यूरो की बैठक पर CPI(M) के जनरल सेक्रेटरी MA बेबी ने कहा, "...हम देश और विदेश, दोनों जगहों पर हो रहे राजनीतिक घटनाक्रमों पर चर्चा करने जा रहे हैं। यह एक असाधारण बैठक है। आम तौर पर, हम हर तीन महीने में एक बार कमेटी की बैठक करते हैं, लेकिन केरल, तमिलनाडु, बंगाल, असम और पुडुचेरी के चुनावी नतीजों को देखते हुए हमने एक विशेष बैठक बुलाने का फैसला किया है। हम हर राज्य के नतीजों का विस्तार से विश्लेषण करेंगे और विस्तृत रिपोर्ट के आधार पर यह समझने की कोशिश करेंगे कि केरल में क्या गलत हुआ, जहाँ हमें हार का सामना करना पड़ा, और किन हालात में पश्चिम बंगाल में पहली बार BJP सरकार बनी। इसी तरह, 1960 के दशक के मध्य के बाद पहली बार तमिलनाडु में कोई गैर-द्रविड़ पार्टी सत्ता में आई है - TVK, जिसके नेता जोसेफ विजय हैं। ये वे मुख्य मुद्दे हैं जिन पर पोलित ब्यूरो की बैठक में चर्चा की जाएगी..."
0
0
Report

मिड-डे मील में अंडे की जगह पनीर-सोयाबीन: डॉ सुनीत खन्ना की राय वायरल

Noida, Uttar Pradesh:ALWAR (RAJASTHAN): DR SUNEET KHANNA, (SENIOR DIETICIAN /NUTRITIONIST) ON WEST BENGAL MID MEAL REPLACING EGG FROM PANEER AND SOYABEAN (SOURCE: SELF MADE) अलवर, राजस्थान: पश्चिम बंगाल में मिड-डे मील में अंडे की जगह पनीर और सोयाबीन देने के फैसले पर सीनियर डायटीशियन/न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. सुनीत खन्ना कहते हैं, "जिन स्कूलों में इस्कॉन मिड-डे मील देता है, वहां अंडे की जगह सोयाबीन और पनीर देने के फैसले पर बहस छिड़ गई है। यह याद रखना ज़रूरी है कि इस्कॉन और जैन समुदाय जैसे संगठन अपनी आस्था और अहिंसा के सिद्धांत के कारण जीवन भर शाकाहार का पालन करते हैं... हालांकि, अंडे प्रकृति के सबसे अच्छे खाद्य पदार्थों में से एक हैं; ये विटामिन B12, कोलीन, विटामिन D और आयरन जैसे पोषक तत्वों के साथ-साथ ऐसा प्रोटीन देते हैं जो आसानी से पच जाता है और बच्चों के विकास के लिए ज़रूरी है। शाकाहारी विकल्पों में सोया और टोफू सबसे अच्छे विकल्प हैं क्योंकि इनमें भी पूरा प्रोटीन होता है। पनीर भी प्रोटीन और कैल्शियम का एक बेहतरीन स्रोत है, जबकि सब्जियां विटामिन, मिनरल, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट का बहुत अच्छा स्रोत हैं, लेकिन वे प्रोटीन के मुख्य स्रोत के तौर पर अंडे या सोया की जगह नहीं ले सकतीं। आखिरकार, यह फैसला या चर्चा विचारधारा के बारे में नहीं, बल्कि हमारे बच्चों की सेहत के बारे में होनी चाहिए..."
0
0
Report
Advertisement

गोरेगांव में 750 ग्राम हेरोइन पकड़ी, 3.75 करोड़ की बरामदी; आरोपी की तलाश जारी

Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI (MAHARASHTRA): PURNIMA CHOUGULE SHRINGI (DCP, ANTI NARCOTICS CELL, MUMBAI POLICE) ON SEIZURE OF 750 GRAMS HEROIN WORTH RS 3.75 CRORE IN GOREGAON WEST मुंबई, महाराष्ट्र: गोरेगांव में 3.75 करोड़ रुपये की हेरोइन ज़ब्त की गई। मुंबई पुलिस के नारकोटिक सेल की DCP पूर्णिमा चौगुले श्रृंगी ने कहा, लगभग 750 ग्राम हेरोइन ज़ब्त की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में अनुमानित कीमत 3 करोड़ 75 लाख रुपये है। गुप्त सूचना मिलने के बाद सड़क पर यह ऑपरेशन चलाया गया और एक कैरियर को गिरफ़्तार किया गया। अब तक सिर्फ़ एक व्यक्ति को पकड़ा गया है और मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। फ़िलहाल, किसी जाने-माने ड्रग सिंडिकेट से कोई पक्का लिंक नहीं मिला है, हालांकि संभावनाओं का पता लगाया जा रहा है। आरोपी 20 साल का है और उसका कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।
0
0
Report
Advertisement

राम मंदिर चोरी केस: CCTV बंद कर करोड़ों चढ़ावे में हेराफेरी का सवाल

Noida, Uttar Pradesh:सत्य और धर्म को स्थापित करने वाले मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम और उनके करोड़ों भक्तों की आस्था के साथ जो चोरी और लूट का कपटपूर्ण कृत्य किया गया है, उसने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। भगवान राम करोड़ों मन का पवित्र भाव हैं। उसी पवित्र भाव से लोग मंदिर में माथा टेकते हैं और दान करते हैं। राम मंदिर में चोरी करने वालों ने धर्म और आस्था की मूल भावना को खंडित करने का महापाप किया है। यह सवाल भी महत्वपूर्ण है कि क्या छोटे कर्मचारी अकेले CCTV बंद कर हजारों करोड़ के चढ़ावे में हेराफेरी कर सकते हैं, या इसके पीछे कुछ बड़े लोगों की मिलीभगत है? इस मामले में जांच के नाम पर लीपापोती करने की जगह पारदर्शी तरीके से जांच हो और जो भी लोग इस चौर्य कर्म में संलिप्त हैं, उन्हें कड़ी सजा मिले।
0
0
Report

टैक्‍सकॉन-2026 शिखर का उद्घाटन, जस्टिस अनुरूप सिंघी ने किया आगाज

Jaipur, Rajasthan:टैक्‍सकॉन- 2026 शिखर, हाईकोर्ट जस्टिस अनुरूप सिंघी ने किया उद्घाटन, शीर्ष टैक्स एक्सपर्ट ने की जटिल प्रावधानों पर चर्चा, GST, IT, ED, PMLA, AI पर हुई चर्चा, TCA जयपुर की ओर से किया गया आयोजन, दामोदर प्रसाद जयपुर एंकर राजधानी जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में टेक्सकॉन-2026 शिखर का आयोजन हुआ। इसमें देशभर से टैक्स विशेषज्ञ, चार्टर्ड अकाउंटेंट, कर अधिवक्ता और कर सलाहकार शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस अनुरूप सिंघी ने किया। समारोह में केंद्रीय बैंक ऑफ इंडिया के जोनल हैड अनिल कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। टैक्स कंसल्टेंट्स एसोसिएशन जयपुर द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में TCA अध्यक्ष सीए शिशिर अग्रवाल और सचिव सीए गौरी शंकर धामाणी के नेतृत्व में पांच तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। इन सत्रों में जीएसटी, आयकर, ईडी, पीएमएलए और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े नवीन प्रावधानों और व्यावहारिक चुनौतियों पर देश के शीर्ष टैक्स विशेषज्ञ विस्तार से चर्चा की। मुख्य अतिथि जस्टिस अनुरूप सिंघी ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें आयकर अपीलीय अधिकरण बार एसोसिएशन और राजस्थान टैक्स बार एसोसिएशन का सदस्य बनने का सौभाग्य मिला। जस्टिस सिंघी ने सभी टैक्स प्रोफेशनल्स को ज्ञान के साथ नैतिक मूल्यों को भी अपनाने का आह्वान किया। बाइट – CA शिशिर अग्रवाल, प्रेसिडेंट, TCA
0
0
Report

जिनेवा में UKPNP का UN के बाहर प्रदर्शन, PoJK के मानवाधिकार उल्लंघन पर वैश्विक कार्रवाई

Noida, Uttar Pradesh:जिनेवा, स्विट्जरलैंड: यूनाइटेड कश्मीर पीपल्स नेशनल पार्टी (UKPNP) ने जिनेवा में UN मानवाधिकार परिषद के 62वें सत्र के दौरान संयुक्त राष्ट्र के बाहर 'ब्रोकन चेयर' स्मारक पर विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का मकसद पाकिस्तान के कब्ज़े वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में मानवाधिकारों के उल्लंघन की ओर ध्यान दिलाना था। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान सेना और सुरक्षा बलों के खिलाफ नारे लगाए और उन पर आम नागरिकों के खिलाफ ज़रूरत से ज़्यादा बल प्रयोग करने और शांतिपूर्ण विरोध को दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने रावलकोट में 7 जून को प्रदर्शनकारियों पर हुई गोलीबारी का ज़िक्र किया, जिसमें कई लोग मारे गए थे और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आयोजकों के अनुसार, 7 जून की घटना के खिलाफ रावलकोट और पाकिस्तान के कब्ज़े वाले जम्मू-कश्मीर के अन्य हिस्सों में विरोध प्रदर्शन जारी हैं, और प्रदर्शनकारी जवाबदेही और न्याय की मांग कर रहे हैं。
0
0
Report
Advertisement

बीकानेर से बड़ी खबर: जैसलमेर हाईवे पर पुलिस बस खंभे से टकराकर दुर्घटना, जनहानि नहीं

Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबर पुलिस बस खंभे से टकराई जैसलमेर नेशनल हाईवे पर पुलिस बस हादसे का शिकार प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस के ब्रेक फेल होने की आशंका एमएस कॉलेज पुलिया के पास ट्रैफिक देखकर ड्राइवर ने लिया बड़ा फैसला लोगों की जान बचाने के लिए बस को जानबूझकर खंभे से टकराने की मिल रही जानकारी, हादसे में पुलिस बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त मोहर्रम ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को लेने जा रही थी बस ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा जनहानि वाला हादसा टला घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
0
0
Report

अवैध तमंचे के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार, वारदात की फिराक में जा रहा था उवैश

Dewraniya, Uttar Pradesh:बरेली। देवरनियां थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक शातिर आरोपी को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गुरुवार देर रात क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ग्राम गुनाहडू से देवरनियां की ओर जाने वाली सड़क पर रोहिली निवासी 25 वर्षीय उवैश पुत्र जलील अहमद को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर थाना देवरनियां में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गुड़गांव में कबाड़ का काम करता है और पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। उसने स्वीकार किया कि उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं, इसलिए वह अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा रखता था। आरोपी ने यह भी कबूल किया कि वह हथियार लेकर किसी अपराध को अंजाम देने की नीयत से निकला था, लेकिन पुलिस ने उसे पहले ही दबोच लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ हरियाणा और बरेली जनपद के विभिन्न थानों में चोरी, माल बरामदगी, महिला उत्पीड़न, दहेज प्रतिषेध अधिनियम समेत कई संगीन धाराओं में पहले से मुकदमे दर्ज हैं। बरामदगी के आधार पर उसके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में थाना प्रभारी जीत सिंह, हेड कांस्टेबल कुलवंत सिंह और कांस्टेबल राजन शामिल रहे।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, कार के उड़े परखच्चे, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत।

Vishesh Kr GurejaVishesh Kr GurejaFollow10m ago
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। हरिद्वार से गंगा स्नान कर लौट रहे एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टाटा टियागो को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे पति-पत्नी, बुजुर्ग मां और 9 वर्षीय मासूम की जान चली गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. सहारनपुर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने हरियाणा के एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं. हरिद्वार में गंगा स्नान कर सोनीपत के मंडारा गांव लौट रहे परिवार की टाटा टियागो कार को पीछे से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसा थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के हलगोया कट के पास हुआ. हादसे में पति-पत्नी, मासूम भतीजे और बुजुर्ग मां की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए. सहारनपुर पुलिस के अनुसार, सोनीपत के मंडारा गांव निवासी परिवार हरिद्वार से लौट रहा था. एक्सप्रेस-वे पर हलगोया कट के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टियागो को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि टियागो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. *हादसे में इन लोगों ने गंवाई जान* हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. राहगीरों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी. सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने 71 वर्षीय सुदेश, 40 वर्षीय प्रवीण, 37 वर्षीय प्रीति पत्नी प्रवीण और 9 वर्षीय शिवांश पुत्र जयदेव को मृत घोषित कर दिया. हादसे में जयदेव, उनकी पत्नी प्रीति और बेटी भूमि गंभीर रूप से घायल हैं. तीनों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है. पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे DM और SSP घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान और एसएसपी अभिनंदन जिला अस्पताल पहुंचे. उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने बताया कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसा हुआ है. हादसे में चार लोगों की मौत हुई है, जबकि तीन घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है. उन्होंने बताया कि स्कॉर्पियो चालक प्रवीण पुत्र जगत, जो हादसे में घायल हुआ है, पुलिस की हिरासत में है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
0
0
Report

झुंझुनूं में 11 ताजिए निकले, सुरक्षा चाकचौबंद और मातमी वातावरण

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं शहर और सुल्ताना समेत कई जगहों पर निकाले गए ताजिए। इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत को याद किया गया। ढोल-ताशों की मातमी धुनों के बीच मातम किया गया। असर की नमाज के बाद इमामबाड़ों से ताजिए बाहर लाए गए। झुंझुनूं शहर में 11 ताजिए निकाले गए। ताजियों के रूट पर पुलिस की मजबूत सुरक्षा व्यवस्था है। प्रशासन की ओर से ताजियों के साथ मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए, जो आयोजन पर निगरानी बनाए हुए हैं। सुल्ताना कस्बे में मोहर्रम के मौके पर बड़ी संख्या में अकीदतमंद ताजियों के साथ शामिल हुए। महिलाओं ने खीर, चूरमा, रोट और हलवा चढ़ाकर मेहंदी पेश की। ताजियों के साथ ढोल-ताशों की मातमी धुनों पर लोग मातम करते नजर आए।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top