icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
231312
SKSushil Kumar UpadhyayFollow23 Jan 2025, 12:59 pm

Mirzapur: नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने वृद्धजनों को कंबल वितरित किया

Prajapatipur, Uttar Pradesh:

आज उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धजन आवास (वृद्धाश्रम )पटेंगरा नाला चौराहा, विंध्याचल मिर्जापुर में जनपद के बहुचर्चित माननीय श्री रत्नाकर मिश्रा (विधायक सदर) जी ने स्वजन फाउंडेशन के सचिव सुरेश प्रताप सिंह के सौजन्य से सभी निवासरत वृद्ध महिलाओं और पुरुषों को ऊनी स्वेटर ,टोपी, मोजा और जूता/जूती वितरण किए। आश्रम में 70 वर्ष से अधिक उम्र वाले वृद्ध माता पिता लोगों को आयुष्मान कार्ड भी वितरण किया गया। सभी वृद्ध लोग आयुष्मान कार्ड और ऊनी कपड़े, जूता पाकर काफी खुश हुए। विधायक जी ने कहा कि सरकार आप लोगों के लिए बहुत कुछ कर रही है आप लोग उसका लाभ लीजिए और आनंद लीजिए, खुश रहिये। यह वृद्धाश्रम केवल आश्रम नहीं है यह आपका अपना घर है। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अंबरनाथ की जीर्ण शालाओं के फोटो अल्बम से प्रशासन पर दबाव, मरम्मत की मांग

Ambernath, Maharashtra:अंबरनाथ मधील जीर्ण शाळांचा फोटो अल्बम नगराध्यक्षांना भेट मनविसेने राज्यकर्त्यांचं लक्ष वेधले नगराध्यक्ष तेजश्री करंजुले यांना महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेनेने पालिकेच्या जीर्ण अवस्थेत असलेल्या शाळांचा फोटो अल्बम भेट देऊन लक्ष वेधले. नगराध्यक्षांसह मुख्य कार्यकारी अधिकारीांना देखील फोटो अल्बम देऊन जीर्ण झालेल्या शाळांची दुरुस्ती करण्याची मागणी मनविसेने केली. नगरपालिकेने लाखो रुपये खर्च करून विविध भागांमध्ये शाळा उभारल्या. परंतु शाळांच्या दुरुस्तीकडे लक्ष दिले नाही. त्यामुळे या शाळांची अवस्था जीर्ण झाली असून त्याचाच परिणाम विद्यार्थ्यांवर पाहायला मिळतो. विशेषतः पावसाळ्यात आणि उन्हाळ्यात विद्यार्थ्यांना अडचणींचा सामना करावा लागतो. या शाळांची दुरुस्ती करून संबंधित दोषी अधिकाऱ्यांवर कारवाईची मागणी देखील यावेळी केली गेली. अंबरनाथ पालिकेच्या अखत्यारीत 17 विविध माध्यमांच्या शाळा असून त्यात अनेक विद्यार्थी शिक्षण घेतात. त्यामुळे या शाळांचा दर्जा सुधारण्याची मागणी होते आहे.
0
0
Report

झालावाड़ के कैंसर सेंटर का निर्माण 13 साल बाद भी पूरा नहीं, PPP पर सवाल

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ कैंसर टर्सरी केयर सेंटर की घोषणा हुए करीब तरह वर्ष बीत चुके है। लेकिन कछुआ चाल के कारण टर्सरी सेंटर का निर्माण अभी तक भी पूरा नहीं हो पाया है। ऐसे में क्षेत्र के कैंसर मरीज उपचार के लिए अन्य शहरों के अस्पतालों में जाने को मजबूर है। जिसके लिए उन्हें भारी खर्च भी उठाना पड़ रहा। इधर लगातार धीमी रफ्तार और कोराना काल मे रूके काम के चलते कैंसर टर्सरी केयर सेंटर की निर्माण लागत भी बढ़ गई है। ऐसे में कैंसर केयर सेंटर के अधूरे भवन को पूरा करने के लिए मांगी गई 4 करोड़ 46 लाख रुपए की राशि बीते 3 साल में भी नहीं मिलने से इसका काम बंद पड़ा हुआ है । ऐसे में झालावाड़ जिले सहित सीमावर्ती मध्य प्रदेश के भी कई जिलों से आने वाले कैंसर के मरीजों को अपने इलाज के लिए महानगरों का रुख करना पड़ रहा है। जहां इन मरीजों को शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है । इसी मुद्दे को लेकर कैंसर के मरीज व पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष रघुराज सिंह हाड़ा ने सरकार पर सवाल उठाए हैं। हाड़ा का आरोप है कि सरकार झालावाड़ के कैंसर सेंटर को पीपीपी मोड पर देने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि 13 साल बाद भी सेंटर का भवन पूरा नहीं हो पाया है, जबकि जयपुर और बीकानेर के सेंटर वर्षों पहले शुरू हो चुके हैं। मामले मे कैंसर के मरीज व पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष रघुराज सिंह हाड़ा ने बताया कि 2013 की राष्ट्रीय नीति के तहत जयपुर में स्टेट लेवल तथा बीकानेर और झालावाड़ में टर्सरी कैंसर केयर सेंटर के लिए राशि आवंटित की गई थी। अब जयपुर और बीकानेर मे कैंसर केयर सेंटर शुरू हो चुके हैं और बड़ी संख्या में मरीजों का इलाज कर रहे हैं। जबकि झालावाड़ का सेंटर अब भी अधूरा है। हाल में कोटा के लिए 149 करोड़ रुपए की स्वीकृति का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि झालावाड़ के भवन में मशीनों के लिए राशि नहीं दी गई । उन्होंने बताया कि 2013 में झालावाड़ मेडिकल कॉलेज को लीनियर एक्सीलेटर के लिए 15 करोड़ और हाई डोज रेट ब्रेकीथेरेपी मशीन के लिए 3 करोड़ रुपए दिए गए थे। अब इनकी लागत बढ़कर करीब 36 करोड़ और 7 करोड़ रुपए हो गई है। कैंसर पेशेंट हाड़ा ने आरोप लगाया कि सरकार ने बैठक में 13 साल में भवन पूरा नहीं होने का हवाला देते हुए मशीनें पीपीपी मोड पर देने की बात कही। उन्होंने कहा कि झालावाड़ में कैंसर चिकित्सकों के स्वीकृत पद होने के बावजूद दो डॉक्टरों को गंगानगर में नई पोस्टिंग दी गई है। उन्होंने झालावाड़ डे-केयर कैंसर सेंटर में दवाओं के बजट में कटौती का भी आरोप लगाया। हाड़ा ने कहा कि कैंसर अस्पताल के लिए सांसद और विधायक कोष से धन जुटाने की पहल होनी चाहिए। उन्होंने 13 वर्षों से परियोजना लंबित रहने पर चिंता जताई है। इसके बाद डीन डॉ. संजय पोरवाल (झालावाड़ मेडिकल कॉलेज) ने बताया कि कोरोना काल के चलते कैंसर केयर सेंटर का काम धीमी रफ्तार से चला है। इस कारण पूरे प्रोजेक्ट की लागत भी बढ़ गई है। सिविल वर्क काफी हद तक पूरा हो गया है लेकिन बजट की आवश्यकता है। अब यह राशि 4 करोड़ 46 लाख हो गई है। इसके लिए प्रस्ताव राज्य सरकार तक भेजे गए हैं। यदि यह प्रस्ताव स्वीकृत हो जाते हैं, तो RSRDसी इस काम को आगामी 6 माह में पूरा कर देगी। तब तक जिले सहित सीमावर्ती मध्य प्रदेश से झालावाड़ मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए आने वाले कैंसर मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
0
0
Report
Advertisement

12–15 नवंबर को जोधपुर के राजाराम आश्रम में RSS घोष शिविर, 5 हजार घोषवादक जुड़ेंगे

Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा - पोकरण खबर की लोकेशन - पोकरण लोकदेवता बाबा रामदेव की समाधि पर RSS स्वयंसेवकों ने घोष वादन के साथ ‘मरु निनाद’ घोष शिविर का पहला निमंत्रण अर्पित किया, पोकरण, जैसलमेर लोकदेवता बाबा रामदेव की समाधि पर RSS स्वयंसेवकों ने घोष वादन के साथ ‘मरु निनाद’ घोष शिविर का पहला निमंत्रण अर्पित किया, मंदिर परिसर में लय और ताल के साथ घोष वादन कर शिविर की जानकारी दी 12 से 15 नवंबर तक जोधपुर के शिकारपुरा स्थित राजाराम आश्रम में होगा शिविर, 5 हजार घोष वादकों को जोड़ने का लक्ष्य, शिविर में RSS के सरसंघचालक मोहन भागवत के शामिल होने का कार्यक्रम।
0
0
Report

पोकरण के राजकीय जिला अस्पताल में अव्यवस्थित पार्किंग से मरीजों को परेशानी

Jaisalmer, Rajasthan:जिला जैसलमेर विधानसभा पोकरण खबर की लोकेशन पोकरण राजकीय जिला अस्पताल में अव्यवस्थित पार्किंग से मरीज और परिजन परेशान पोकरण, जैसलमेर राजकीय जिला अस्पताल परिसर में अव्यवस्थित वाहन पार्किंग के कारण मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में इधर-उधर खड़े वाहनों से आवागमन बाधित हो रहा है, जिससे मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने और परिजनों को आने-जाने में दिक्कतें हो रही हैं। अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को वाहन खड़े करने तथा परिसर में आवागमन के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था के चलते अस्पताल की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठ रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

ओवरवेट से आर्थराइटिस बढ़ रहा, हनुमानगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम

Hanumangarh, Rajasthan:ओवरवेट के कारण बढ़ रहा आर्थराइटिस का खतरा: विश्व आर्थराइटिस डे पर मेडिकल कॉलेज में कार्यक्रम कर विशेषज्ञों ने किया जागरूक हनुमानगढ़ में विश्व आर्थराइटिस डे पर सोमवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें जोड़ संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को आर्थराइटिस के कारण, बचाव और इलाज के बारे में जागरूक किया गया। जोड़ प्रत्यारोपण के बाद सामान्य जीवन जी रहे लाभार्थी भी उपस्थित थे। विशेषज्ञों ने बताया कि समय पर सही इलाज और सावधानी से सर्जरी से बचा जा सकता है। क्षेत्र में जोड़ दर्द का मुख्य कारण ओवरवेट है, साथ ही खान-पान और जीवनशैली भी आर्थराइटिस बढ़ने की वजह हैं। डायबिटीज, हाइपरटेंशन और ज्यादा वजन वाले लोगों में आर्थराइटिस का असर ज्यादा दिख रहा है। घुटनों की समस्या के मरीज भी ज्यादा हैं, जिसका मुख्य कारण ओवरवेट बताया गया। विशेषज्ञों ने शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न करने और समय पर डॉक्टर की सलाह लेने पर जोर दिया।
0
0
Report

बीबी रामजी योजना के कार्यों का डीपीआरोे नें किया स्थलीय निरीक्षण,सभी मजदूर उपस्थित मिले

Subhas ChandraSubhas ChandraFollow3m ago
Paniyara, Uttar Pradesh:पनियरा, महराजगंज। विशेष अभियान के तहत जिला पंचायती राज अधिकारी श्रेया मिश्रा ने विकास खंड पनियरा के बेल्टीकरा गांव में बीवी-जी-रामजी योजना के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यस्थल पर मस्टरोल के अनुसार मजदूर काम करते मिले। अधिकारियों ने कार्य की गुणवत्ता को भी संतोषजनक पाया। जिला पंचायती राज अधिकारी श्रेया मिश्रा ने बताया कि शासन के निर्देश पर पूरे जनपद में विशेष अभियान चलाकर बीवी-जी-रामजी योजना के तहत श्रमिकों की उपस्थिति और कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में बेल्टीकरा गांव में मौके पर पहुंचकर कार्यों की स्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान मस्टरोल के अनुसार श्रमिक कार्य करते पाए गए तथा मौके पर कराए जा रहे कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक मिली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योजना के तहत कार्यों की नियमित निगरानी करने और निर्धारित मानकों के अनुरूप काम सुनिश्चित कराने पर जोर दिया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी अमित कुमार शशि, सहायक विकास अधिकारी पंचायत राधेश्याम सिंह, सचिव ऋषिराज पटेल, सुनील कुमार गोड़, सूर्य प्रकाश रंजन, पंचायत सहायक समरू प्रसाद, रोजगार सेवक सुरेश यादव और नियाज अहमद सहित आदि लोग मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

मिशन शक्ति के तहत निकाली जागरूकता रैली.......

Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक।शिक्षाक्षेत्र अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर असिधा में मिशन शक्ति के छठवें चरण के लिए सोमवार को जागरूकता रैली निकाली ।गई।रैली में बच्चे सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर और बाल अधिकार लिखी तख्तियां हाथ में लिए रहे। स्कूली बच्चों ने 1098 डायल 112, सुरक्षा नंबर है हमारा, पढ़ी लिखी लड़की, रोशनी घर-घर की, सशक्त नारी, सशक्त समाज के नारे लगाते हुए इमिलिया, मोहनपुर, अयाह का भ्रमण किया।आपको बता दें, कि बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति का कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत नवरात्रि के नव दिनों की कार्ययोजना के अनुसार सभी उच्च प्राथमिक, कंपोजिट और कस्तूरबा विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शबनम आरा ने बच्चों को बताया, कि विषम परिस्थितियों में आत्मविश्वास बनाए रखें ,अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें तथा किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न या दुर्व्यवहार की स्थिति में बिना संकोच अपनी बात रखने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही उन्हें महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा महिला हेल्पलाइन 181 जैसी उपयोगी सेवाओं की जानकारी दी गई।इस अवसर पर जिला नोडल बालिका शिक्षा दुर्गा प्रसाद गुप्त, कृष्ण कुमार सोनकर, विजय पाल, भास्कर मिश्र, राम पुजारी, राकेश सोनकर मौजूद रहे।इसी कडी में प्राथमिक विद्यालय कुकुरिहा में भी प्रभारी प्रधानाध्यापक वैभव त्रिपाठी के नेतृत्व में मिशन शक्ति के तहत जागरूकता रैली निकाली गई।
0
0
Report

लखीमपुर खीरी: विधायक के रिश्वत आरोप पर पुलिस कार्यालय में भारी हंगामा

Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने उसे समय हंगामा देखने को मिला जब सदर भाजपा विधायक योगेश वर्मा पुलिस पर रिश्वतखोरी का आरोप लगाते हुए पीड़ित के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। कार्यालय पर पुलिस अधीक्षिका मौजूद नहीं थी। लेकिन हंगामा की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक अमित राय ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और मामले के जांच करने और आवश्यक कार्रवाई का आश्वास्न दिया है। मामले में पीड़ित ने बताया कि उससे सुलह समझौते के नाम पर पुलिस और परिजनों ने उनसे रिश्वत ली। सुलह के बावजूद भी मामले में मुकदमा लिखकर कार्रवाई कर दी गई।
0
0
Report
Advertisement

भाड़थर पंचायत के सरपंच के रिश्वत देते वीडियो वायरल, पुलिस ने मामला दर्ज किया

Dwarka, Gujarat:દેવભૂમિ દ્વારકા જિલ્લામાં ભાડથર જિલ્લા પંચાયતની પેટાચૂંટણી دوران મતદારોને રૂપિયા આપતા હોવાનો વીડિયો વાયરલ થયું છે, જેના કારણે રાજકીય ગરમાવા વધી ગયો છે. આ મામલે પોલિસ ઘટનામાં આવી છે અને ભાડથર ગામના સરપંચ સામતભાઈ કંડોરીયા સામે જુદીની નોંધ થઈ છે. ભાડથર જિલ્લાની પેટાચૂંટણીના મતદાનના ખેલમાં સોશિયલ મીડિયા પર એક વીડિયો વાયરલ થયો હતો જેમાં ભાડથર ગામના સરપંચ સામતભાઈ કંડોરીયા મતદારોને રૂપિયા આપતા નજરે પડતા હોવાનો દાવો કરવામાં આવ્યો છે. ચૂંટણી બૂથની નજીક મતદારોને નાણાકીય લાલચ આપીને મતદાનને પ્રભાવિત કરવાનો પ્રયાસ થયો હોવાનો આક્ષેપ સાથે વીડિયો વાયરલ થતા ચૂંટણી પ્રક્રિયા અને રાજકીય વર્તુળોમાં ચર્ચા જાગી હતી. આ મામલે ઝોનલ અધિકારે દ્વારા પોલીસ ફરિયાદ નોંધવામાં આવી હતી અને વિરોધી કાયદેસરની કાર્યવાહી હાથ ધરી છે.
0
0
Report

अमृतसर सिविल लाइन थाने के बाहर महिला ने इंसाफ के लिए आत्म-दहन जैसा हंगामा किया

Amritsar, Punjab:ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਸਿਵਲ ਲਾਈਨ ਥਾਣੇ ਬਾਹਰ ਔਰਤ ਦਾ ਹਾਈਵੋਲਟੇਜ ਡਰਾਮਾ, ਇਨਸਾਫ਼ ਦੀ ਗੁਹਾਰ ਲਾਉਂਦਿਆਂ ਖ਼ੁਦ ’ਤੇ ਤੇਲ ਪਾਉਣ ਦੀ ਕੀਤੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼! ਕਚਹਿਰੀ ’ਚ ਕੁੱਟਮਾਰ ਦੇ ਇਲਜ਼ਾਮ, ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ’ਤੇ ਉੱਠੇ ਸਵਾਲ; ਇਨਸਾਫ਼ ਨਾ ਮਿਲਣ ’ਤੇ ਖੁਦਕੁਸ਼ੀ ਦੀ ਚੇਤਾਵਨੀ! ਇੱਕ ਧਿਰ ’ਤੇ ਤੁਰੰਤ ਪਰਚਾ, ਦੂਜੀ ਧਿਰ ਵਿਰੁੱਧ ਕਾਰਵਾਈ ’ਚ ਦੇਰੀ ਦੇ ਇਲਜ਼ਾਮ; ਪੀੜਤ ਔਰਤ ਨੇ ਥਾਣੇ ਬਾਹਰ ਪਾਇਆ ਭੜਥੂ! ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਸਿਵਲ ਲਾਈਨ ਥਾਣੇ ਬਾਹਰ ਔਰਤ ਦਾ ਹੰਗਾਮਾ, ਇਨਸਾਫ਼ ਲਈ ਖ਼ੁਦ ’ਤੇ ਤੇਲ ਪਾਉਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ: ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਥਾਣਾ ਸਿਵਲ ਲਾਈਨ ਦੇ ਬਾਹਰ ਉਸ ਸਮੇਂ ਹੰਗਾਮੇ ਵਾਲੀ ਸਥਿਤੀ ਬਣ ਗਈ, ਜਦੋਂ ਇੱਕ ਪੀੜਤ ਔਰਤ ਨੇ ਇਨਸਾਫ਼ ਨਾ ਮਿਲਣ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਲਾਉਂدਿਆਂ ਖ਼ੁਦ ’ਤੇ ਤੇਲ ਪਾਉਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ। ਔਰਤ ਨੇ ਰੋਂਦਿਆਂ ਆਪਣੀ ਹੱਡਬੀਤੀ ਸੁਣਾਈ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੋਂ ਇਨਸਾਫ਼ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ। ਪੀੜਤ ਔਰਤ ਅਨੁਸਾਰ, ਬੀਤੀ 24 ਤਰੀਕ ਨੂੰ ਕਚਹਿਰੀ ਵਿੱਚ ਕੁਝ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਉਸ ਨਾਲ ਕਥਿਤ ਤੌਰ ’ਤੇ ਬਦਸਲੂਕੀ ਅਤੇ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਉਸ ਨੇ ਦੋਸ਼ ਲਾਇਆ ਕਿ ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਦੂਜੀ ਧਿਰ ਵੱਲੋਂ ਭੁੱਲਥ ਥਾਣੇ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਨੀਰਜ ਨਾਮਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਗੱਡੀ ਸਬੰਧੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਵਾਉਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਔਰਤ ਨੇ ਦੂਜੀ ਧਿਰ ’ਤੇ ਗਾਲੀ-ਗਲੋਚ, ਧਮਕੀਆਂ ਦੇਣ ਅਤੇ ਉਸ ਦੇ ਸਟੈਂਡ ’ਤੇ ਆ ਕੇ ਹੰਗਾਮਾ ਕਰਨ ਦੇ ਵੀ ਇਲਜ਼ਾਮ ਲਗਾਏ। ਔਰਤ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਉਸ ਦੇ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਤਾਂ ਤੁਰੰਤ ਪਰਚਾ ਦਰਜ ਕਰ ਦਿੱਤਾ, ਪਰ ਦੂਜੀ ਧਿਰ ਵਿਰੁੱਧ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ’ਤੇ ਕਥਿਤ ਤੌਰ ’ਤੇ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ। ਉਸ ਨੇ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਨਿਰਪੱਖ ਜਾਂਚ ਕਰਕੇ ਉਸ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ਼ ਦਿਵਾਇਆ ਜਾਵੇ। ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿੱਚ ਧਰਨੇ ਦਾ sੱਦਾ ਵੀ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਹਾਲਾਂਕਿ, ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦੇ ਨੁਮਾਇੰਦਿਆਂ ਨੂੰ ਬੁਲਾ ਕੇ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਪੱਖ: ਪੁਲਿਸ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮਾਮਲਾ ਸੀਨੀਅਰ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦੇ ਧਿਆਨ ਵਿੱਚ ਲਿਆਂਦਾ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਪੀੜਤ ਧਿਰ ਦੀ ਡਿਪਟੀ ਸਾਹਿਬ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ ਕਰਵਾਈ ਜਾਵੇਗੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਅਨੁਸਾਰ, ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਜਾਂਚ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਹੁਣ ਦੇਖਣਾ ਹੋਵੇਗਾ ਕਿ ਸੀਨੀਅਰ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦੀ ਮੀਟਿੰਗ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੀੜਤ ਔਰਤ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ਼ ਮਿਲਦਾ ਹੈ ਜਾਂ ਨਹੀਂ। ਨੋਟ: ਔਰਤ ਵੱਲੋਂ ਖ਼ੁਦ ਨੂੰ ਨੁਕਸਾਨ ਪਹੁੰਚਾਉਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ, ਉਸ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਨੂੰ ਪਹਿਲ ਦੇਣਾ ਜ਼ਰੂਰੀ ਹੈ। ਖ਼ਬਰ ਵਿੱਚ ਦੋਵਾਂ ਧਿਰਾਂ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਨੂੰ ਜਾਂਚ ਪੂਰੀ ਹੋਣ ਤੱਕ ਦੋਸ਼ਾਂ ਵਜੋਂ ਹੀ ਦਰਸਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top