Meerut
कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने संजय गांधी अस्पताल में रक्तदान शिविर का किया उद्घाटन
Batnor, Uttar Pradesh:अमेठीः कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा आज दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचे जहां उन्होंने गौरीगंज के एक निजी विद्यालय में आयोजित वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर बच्चों को संबोधित किया और केंद्रीय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इसके बाद संजय गांधी अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। सांसद किशोरी लाल शर्मा आज गौरीगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
JPSC-JSSC पेपर लीक घोटाला: छात्रों का 15 दिन से CBI जांच की मांग जारी
Dhanbad, Jharkhand:JPSC-JSSC परीक्षा पेपर लीक,धांधली और घोटाला को लेकर छात्रों के आंदोलन लगभग 15 दिन हो गया है।लेकिन अब तक छात्रों के CBI जांच की मांग पूरा नही हुआ है धनबाद पहुँचे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। रक्षा राज्य मंत्री ने हेमंत सरकार पर बरसे। भारी बारिश के बीच आंदोलनरत छात्रों के माँग को पूरा करने की अपील रक्षा राज्य मंत्री ने किया। रक्षा_state मंत्री ने कहा कि JPSC JSSC परीक्षा में घोटाला,धांधली को लेकर छात्रो का आंदोलन जायज है। राज्य सरकार की CID जांच केवल आई वाश है। इसके पहले भी CID बालू, शराब सहित अन्य मामलों की जांच की जिसमे कोई बड़ी कार्रवाई नही हुई। जबकि बाद में सब ठीक होने की बात कही गई। झारखंड के छात्रों का आंदोलन देश के युवाओं के लिये मिशाल है। आंदोलन में देश विरोधी, जाति सूचक नारे नही लगे। कोई असभ्य काम नही किया गया है। भारी बारिश में छात्र आंदोलन में डटे है। छात्र सरकार से CBI जांच की मांग कर रहे है। जो जायज है। JPSC JSSC परीक्षा में पेपर लीक नही बल्कि सीटे बेची गई है। करोड़ो करोड़ रुपये का लेन देन हुआ है। एक गिरोह इसमें काम कर रहा है। CBI,ED से ही इसकी सही जाँच हो सकती है। छात्र भारत की संस्कृति के साथ आंदोलन कर रहे है। आंदोलन करने वाले छात्र फास्ट फूड नही दाल भात चौखा खाकर आंदोलन में डटे है। आधा महीना से चल आंदोलन चल रहा है। राज्य सरकार आधा कदम आगे नही बढ़ी है। राज्य सरकार छात्रों के आंदोलन को लेकर गम्भीर नही है। मुख्यमंत्री से आग्रह है कि छात्रों के माँग को पूरा करे। वार्ता ,कमिटी बुलाना यह ड्रामा छोड़ छात्रों के माँग को पूरा करना चाहिए। चलेगा सिपाही दौड़ परीक्षा के दौरान 16 अभ्यर्थियों की मौत हो गई थी। उस मामले में भी सरकार संवेदनहीन बनी हुई है0
0
Report
बूंदी मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों की वेतन हड़ताल; 7 दिन में भुगतान आश्वासन
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में पिछले 5-6 माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रही। कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे हैं। कर्मचारियों ने करीब 12 माह से पीएफ राशि लंबित होने का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि वेतन नहीं मिलने से परिवार के भरण-पोषण और अन्य खर्चों में परेशानी हो रही है। प्रिंसिपल राहुल चंदेल ने कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत कर 7 दिन में वेतन भुगतान का आश्वासन दिया। वहीं प्लेसमेंट कंपनी के सुपरवाइजर महेंद्र कुमार वर्मा ने जल्द भुगतान की प्रक्रिया पूरी करने की बात कही。0
0
Report
कटिहार में जीविका दीदियों द्वारा 60,000 तिरंगे बनवाने की तैयारी
Katihar, Bihar:कटिहार में जीविका दीदियाँ बना रही है 60,000 तिरंगा जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय ध्वज निर्माण की अहम जिम्मेदारी जिले की 250 जीविका दीदियों को सौंपा इस पहल का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व में स्थानीय महिलाओं की सीधी भागीदारी सुनिश्चित करना है वंदे मातरम के 150वें वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कटिहार जिले में झंडोत्तोलन और हर घर तिरंगा अभियान को लेकर तैयारियां जोरों पर जिले में अगले कुछ दिनों तक झंडे बनाने और उनके वितरण का कार्य युद्ध स्तर पर जारी रहेगा महिलाओं और आम लोगों के बीच स्वतंत्रता के महत्व और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना आगामी स्वतंत्रता दिवस और हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कटिहार जिले में तैयारियां जोरों पर हैं। इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में जिले की जीविका दीदियाँ अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं और बड़े पैमाने पर तिरंगे तैयार कर रही हैं। जीविका, कटihar के जिला परियोजना प्रबंधक इन्द्र शेखर इंदु ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार तिरंगा निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वंदे मातरम के 150वें वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य लक्ष्य सभी सरकारी प्रतिष्ठानों और हर एक परिवार के घर पर गर्व के साथ तिरंगा फहराना है। पूरे कटिहार जिले में जीविका दीदियों द्वारा अगले दो दिनों के भीतर 60,000 तिरंगे झंडे बनाने का लक्ष्य रखा गया है। तैयार किए गए सभी राष्ट्रीय ध्वज 10 अगस्त तक प्रखंड और जिला प्रशासन को उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इसके बाद प्रशासन के माध्यम से इन झंडों को हर घर तक पहुँचाने का कार्य किया जाएगा। इस पहल से न केवल हर घर में झंडा फहराने का लक्ष्य पूरा होगा, बल्कि जीविका दीदियों को रोजगार भी मिल रहा है। इसके साथ ही, महिलाओं और आम लोगों के बीच स्वतंत्रता के महत्व और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना भी जागृत की जा रही है। इस अवसर को एक गौरव के क्षण के रूप में देखा जा रहा है, जहाँ महिलाएं आत्मनिर्भरता के साथ-साथ देशभक्ति के इस महाभियान में अपना योगदान दे रही हैं । तिरंगा निर्माण का यह कार्य जिले के सभी 16 प्रखंडों में व्यापक स्तर पर चल रहा है। इस अभियान को मुख्य रूप से स्थानीय संकुल संघों के माध्यम से संचालित किया जा रहा है, जहाँ सिलाई केंद्रों पर तिरंगे बनाए जा रहे हैं। रोजगार और स्वावलंबन की इस अनूठी पहल में उन दीदियों जो स्वयं सहायता समूह की महिलाएं हैं, को शामिल किया गया है, जो टेलरिंग का काम जानती हैं। श्री इन्दु ने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों को मिलाकर लगभग 250 दीदियां इस समय पूरे उत्साह के साथ तिरंगा सिलने के काम में जुटी हुई हैं। महिलाओं को प्रति झंडा सिलने के लिए मोटे तौर पर 3 रुपये से लेकर 5 रुपये तक की राशि मिल रही है। सिलाई के अलावा, जो महिलाएं कपड़े की कटिंग कर रही हैं या झंडों के वितरण कार्य में लगी हैं, उन्हें भी इसके लिए राशि दी जाएगी। इस रोजगार से प्रत्येक दीदी केवल दो दिनों के भीतर 500 से लेकर 1000 रुपये तक आसानी से कमा लेंगी। इस प्रकार यह पहल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें स्वावलंबी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। झंडे की ऊंचाई 12 इंच और लंबाई 18 इंच रखी गई है। सिलाई का काम पूरा होने के बाद झंडे के बीच में अशोक चक्र भी लगाया जाएगा। अशोक चक्र लगाने का यह महत्वपूर्ण कार्य भी दीदियों द्वारा ही किया जाएगा, जिसके बाद इसे सप्लाई के लिए भेजा जाएगा।0
0
Report
Advertisement
Muzaffarpur में बागमती के उफान से जलमग्न गांव, NH 27 मार्ग बाधित
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur से गुजरने वाली बागमती नदी के बढ़ते जलस्तर से गायघाट और कटरा प्रखंड के कई क्षेत्र जलमगन. NH 27 को जोड़ने वाली कई ग्रामीण सड़क पानी के दवाब पड़ने से क्षतिग्रस्त हो चुकी है. नेपाल और बिहार के तराई क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के कारण बिहार में जलस्तर बढ़ रहा है और कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. मुजफ्फरपुर से होकर गुजरने वाली बागमती नदी के जलस्तर में वृद्धि से नदी का पानी कटरा, औराई और गायघाट के निचले इलाकों में तेजी से फैल रहा है. शुक्रवार से गायघाट प्रखंड के कई गांवों में पानी तेजी से फैल रहा है, जिससे कांटा पिरौछा दक्षिणी पंचायत के हनुमान नगर से कांटा-पूषा मार्ग जोड़ने वाली ग्रामीण सड़क पर पानी चढ़ चुका है और कुछ जगह सड़क बह गई है. जलस्तर बढ़ने के कारण ग्रामीणों में बाढ़ की चिंता है. गायघाट के कांटा मलाही गांधी चौक के समीप ग्रामीण सड़क मार्ग ध्वस्त होने से आवाजाही में कठिनाई हो रही है. गायघाट प्रखंड मुख्यालय और NH 27 को जोड़ने वाली ग्रामीण सड़क टूट जाने से लोगों को परेशानी हो रही है.0
0
Report
दतिया में प्रभारी मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का स्वागत, कार्यक्रम तय
Datia, Madhya Pradesh:दतिया में प्रभारी मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का स्वागत दतिया। मध्यप्रदेश शासन के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री तथा दतिया जिले के प्रभारी मंत्री ऐदल सिंह कंषाना आज जिले के प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रभारी मंत्री श्री कंषाना 9 अगस्त को एक दिवसीय प्रवास पर दतिया में रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11 बजे सर्किट हाउस में कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे तिरंगा यात्रा एवं मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान की समीक्षा बैठक लेंगे। दोपहर 2 बजे सर्किट हाउस से ग्वालियर के लिए रवाना होंगे।0
0
Report
सुनेत्रा पवार ने बारामती के मेडद आयुर्वेदिक कॉलेज और अस्पताल के निर्माण का निरीक्षण किया
Rui, Maharashtra:बारामतीच्या मेडद येथील शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय रुग्णालयाच्या कामाची पाहणी... उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार आज बारामती दौऱ्यावर आहेत. या दौऱ्या दरम्यान त्यांनी बारामती तालुक्यातील मेडद या ठिकाणी स्व.अजितदादा पवार शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय व रुग्णालयाच्या सुरू असलेल्या कामाची पाहणी करत संबंधित प्रशासनाशी संवाद साधला आहे.0
0
Report
Advertisement
झीरम घाटी केस: 10 अगस्त को अंतिम बहस, फैसला संभव
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर जिले के बहुचर्चित झीरम घाटी नक्सली हमले से जुड़े मामले की सुनवाई अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है, लंबे समय से न्यायालय में चल रहे इस प्रकरण में आगामी 10 अगस्त को अंतिम बहस निर्धारित की गई है, इसके बाद न्यायालय अपना फैसला सुरक्षित रख सकता है या निर्णय की तिथि घोषित कर सकता है, इस मामले में कुल 11 आरोपियों के विरुद्ध अभियोजन चल रहा है, इनमें से एक आरोपी की मृत्यु हो चुकेी, जबकि शेष आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय में सुनवाई जारी है, मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष ने अपने साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए 101 गवाहों के बयान न्यायालय में दर्ज कराए हैं, गवाहों के बयान और अन्य दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर अब मामला अंतिम बहस के चरण में पहुंच गया है, 10 अगस्त को होने वाली अंतिम बहस के दौरान अभियोजन और बचाव पक्ष अपने-अपने अंतिम तर्क न्यायालय के समक्ष रखेंगे, इसके बाद सभी की नजरें न्यायालय के फैसले पर टिकी रहेंगी।0
0
Report
कांवड़ियों का भव्य स्वागत, सुरक्षा और सुविधाओं पर सरकार की प्रतिबद्धता
Ghaziabad, Uttar Pradesh:सावन में कांवड़ यात्रा चरम पर है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे बड़ी संख्या में कांवड़िए गाजियाबाद से गुजर रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार (होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा) धर्मवीर प्रजापति ने मेरठ रोड तिराहे और मोहन नगर चौराहे पर कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान शिवभक्तों को शीतल पेय भी वितरित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सिविल डिफेंस गाजियाबाद के तत्वावधान में हुआ। मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार कांवड़ियों की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों की भी सराहना करते हुए कहा कि वे बिना किसी स्वार्थ के पुलिस-प्रशासन के साथ कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे हैं। मौलाना साजिद रशीदी के कांवड़ियों को लेकर कथित बयान पर उन्होंने कहा कि कांवड़िए आस्था और श्रद्धा के साथ यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने रशीदी को कांवड़ियों के साथ एक किलोमीटर पैदल चलकर उनकी भावनाओं को समझने की सलाह दी। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया था。0
0
Report
गुजरात पुलिस ने नाबालिग से बलात्कार के आरोपी को अमरपाटन से गिरफ्तार किया
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर पाक्सो एक्ट के मामले में गुजरात पुलिस पहुची मैहर एक आरोपी को गिरफ्तार कर साथ ले गई , पूरा मामला गुजरात के अहमदाबाद का हैं , जहाँ युवक की दोस्ती फ्री फायर गेम खेलते खेलते 15 साल की युवती से दोस्ती हो गई , दोस्ती के बाद दोनों के बीच में बातचीत होने लगी बातचीत के बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और आरोपी युवक गुजरात के अहमदाबाद पहुंच और अप को प्रेम जाल में फंसा कर अपने साथ भागकर मध्य प्रदेश के रीवा आया जहां पर किराए के कमरे में रखकर उसके साथ कई दिनों तक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया , पीड़िता 15 वर्ष की नाबालिग हैं किशोरी के परिजनों ने अहमदाबाद के थाने में इस किशोरी की गुमशुदगि दर्ज करवाई थी , जिसके बाद पुलिस ने इस किशोरी को रीवा से बरामद कर लिया था और साथ ले गई थी , युवक तभी से फरार चल रहा था जिसके बाद युवक की तलाश में गुजरात पुलिस अहमदाबाद से आज अमरपाटन पहुंची थी, जहां तलाशी के दौरान आरोपी शिव कांत उम्र 20 वर्ष को गुजरात पुलिस ने अमरपाटन पुलिस की मदद से अमरपाटन से गिरफ्तार किया है और अपने साथ अहमदाबाद ले गई , दिसम्बर 2025 में आरोपी किशोरी को भगा कर रीवा ले आया था , आरोपी पर अहमदाबाद पुलिस ने अपहरण , बलात्कार व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया था, घटना के को अंजाम देने वाले फरार आरोपी को गुजरात पुलिस ने आज मैहर जिले के अमरपाटन से गिरफ्तार गिरफ्तार किया है और साथ ले गई हैं।0
0
Report
Advertisement
कानोता कुएं में युवक गिरा, रेस्क्यू ने बचाया
Jaipur, Rajasthan:कानोता में कुएं में युवक के गिरने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस की रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हुई। कुएं में गिरा युवक जीवित हालत में मिला, पैर फिसलने से घटना घटी बताई जा रही है। सिविल डिफेंस टीम ने रेस्क्यू कर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को SMS अस्पताल जयपुर भेजा गया। घटना की सूचना कानोता थाना पुलिस को दी गई और मामले की जांच जारी है।0
0
Report
टोंक में अवैध जल कनेक्शन की जांच के दौरान हमला, दो गिरफ्तार
Tonk, Rajasthan:टोंक सदार थाना क्षेत्र की द्वारिका नगरी में शनिवार को अवैध जल कनेक्शन की जांच करने पहुंची जलदाय विभाग की टीम के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि जांच के दौरान एक सरकारी अध्यापक और उसकी पत्नी ने जलदाय विभाग के कर्मचारियों से विवाद करते हुए उनके साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने कर्मचारियों की बाइक भी उठाकर फेंक दी। बताया जा रहा है कि जलदाय विभाग की टीम क्षेत्र में अवैध जल कनेक्शन की जांच एवं कार्रवाई के लिए पहुंची थी। इसी दौरान एक मकान पर जांच को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर सरकारी अध्यापक और उसकी पत्नी ने कर्मचारियों के साथ हाथापाई शुरू कर दी तथा उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। घटना के बाद जलदाय विभाग के कर्मचारी सरदार थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद जलदाय विभाग के कर्मचारियों में रोष है। कर्मचारियों का कहना है कि सरकारी ड्यूटी के दौरान टीम पर हमला करना गंभीर मामला है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और मारपीट के दौरान इस्तेमाल किए गए सामान तथा मौके की परिस्थितियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।0
0
Report
फतेहपुर में पारिवारिक कलह में शिक्षक पति ने पत्नी की हत्या, जांच जारी
Noida, Uttar Pradesh:फतेहपुर में पारिवारिक कलह ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। आरोप है कि सरकारी स्कूल में शिक्षक पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी... नौ साल का रिश्ता...एक मासूम बेटा...और फिर पारिवारिक कलह में पत्नी की जान चली गई... अब पुलिस की जांच में ही इस खौफनाव वारदात की सच्चाई का पता चल पाएगा..0
0
Report
Advertisement
कटेरा में साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस ने Three गांवों में छापा मारा
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर-झांसी के कटेरा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी की सूचना पर पुलिस ने बीती रात बड़ी कार्रवाई की। मौरयाना, खैरयाना और कडोर तीन गांवों को चारों तरफ से घेरकर एक साथ तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने 50 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के अलावा लोगों को पकड़ने के लिए बस लेकर गांव पहुंचे थे, वहीं कटेरा में पुलिस की इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में साइबर ठगी को लेकर हड़कंप मचा हुआ है।0
0
Report
रायपुर में मूसलाधार बारिश से जलभराव, महिला मोपेड सहित गहरे नाले में गिरकर बाहर निकली
Raipur, Chhattisgarh:बीते लगभग 2 घंटे से राजधानी रायपुर सहित आसपास के क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हो रही है और बारिश के बाद राजधानी रायपुर जल भराव की स्थिति निकलकर सामने आ रही है जो काफी खौफनाक है। सड़क में चलते बारिश की वजह से लोगों की कर खराब हो रही है, जिसके चलते लंबी लाइन लग रही है। वहीं दूसरी तरफ शंकर नगर गीतांजलि नगर इलाके के भारत माता चौक में एक महिला अपने मोपेड सहित गहरे नाले में घुस गई, जिसके बाद कड़ी मशक्कत से वह बाहर निकल पाई; जान जोखिम में लेकर महिला और मोपेड को निकाला गया है। नगर निगम के लाभदावो के बीच कुछ घंटे की बारिश में निगम के दावों की पोल खुल दी है। अभी तो यह शुरुआत है और मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है, तो इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि राजधानी में आने वाला समय राहगीरों के लिए कितना जोखिम भरा रहने वाला है।0
0
Report
विदिशा के विजय मंदिर को नागपंचमी पर ASI निगरानी में सीमित समय के लिए खोले जाने की मांग
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा। विजय मंदिर (बीजामंडल) को नागपंचमी पर श्रद्धालुओं के पूजन हेतु खोले जाने की मांग. विदिशा विधायक मुकेश टंडन ने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत एवं मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी को सौंपा मांग पत्र. विदिशा। विदिशा के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के विजय मंदिर (बीजामंडल) को आगामी नागपंचमी के अवसर पर श्रद्धालुओं के पूजन-अर्चन हेतु खोले जाने की मांग को लेकर विदिशा विधायक मुकेश टंडन ने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत तथा मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी को मांग पत्र सौंपा. विदिशा विधायक मुकेश टंडन ने मांग पत्र में उल्लेख किया कि विजय मंदिर (बीजामंडल) विदिशा की धार्मिक एवं ऐतिहासिक पहचान से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल है और वर्तमान में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के संरक्षण में है. नागपंचमी के अवसर पर इस स्थल पर पूजा-अर्चना की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है. उन्होंने कहा कि वर्तमान में विजय मंदिर के मुख्य द्वार पर ताला लगा रहता है. प्रत्येक वर्ष नागपंचमी के अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर के अंदर जाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के लिए मंदिर खोलने की मांग की जाती है, लेकिन ASI के नियमों एवं अभिलेखीय स्थिति के कारण मंदिर का द्वार नहीं खोला जाता. इसके चलते श्रद्धालुओं को बाहर से ही पूजा-अर्चना करनी पड़ती है. विदिशा विधायक मुकेश टंडन ने मांग की कि आस्था और पुरातात्विक संरक्षण, दोनों का सम्मान करते हुए नागपंचमी के दिन सीमित समय के लिए विजय मंदिर को श्रद्धालुओं के पूजन हेतु खोला जाए. ASI की निगरानी में सीमित संख्या में श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जा सकता है तथा जिला प्रशासन एवं ASI द्वारा सुरक्षा एवं स्मारक संरक्षण की आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकती हैं. उन्होंने विजय मंदिर के ऐतिहासिक स्वरूप एवं वर्तमान पहचान को लेकर लंबे समय से चली आ रही चर्चा के स्थायी समाधान के लिए उपलब्ध ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक अभिलेखों की विशेषज्ञ समिति से समीक्षा कराकर वस्तुस्थिति स्पष्ट करने का भी आग्रह किया. विधायक मुकेश टंडन ने मांग पत्र के माध्यम से प्रमुख रूप से आग्रह किया कि आगामी नागपंचमी पर विजय मंदिर (बीजामंडल) का ताला खोलकर श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना की अनुमति दी जाए, ASI की निगरानी में सीमित संख्या में श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाए तथा स्मारक की सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं. साथ ही मंदिर से संबंधित ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक अभिलेखों की विशेषज्ञ समिति से समीक्षा कराकर नागपंचमी पर पूजा की अनुमति के संबंध में स्थायी व्यवस्था बनाई जाए. विधायक मुकेश टंडन ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय एवं मध्यप्रदेश शासन का संस्कृति विभाग इस विषय में संवेदनशीलता के साथ पहल करते हुए विदिशा की धार्मिक आस्था और ऐतिहासिक विरासत का सम्मान करने वाला सकारात्मक एवं स्थायी समाधान निकालेगा.0
0
Report
Advertisement
