मेरठ में कृषि रक्षा अधिकारी की छापेमारी, कई दुकानों पर कार्रवाई
Meerut, Uttar Pradesh:जिलाधिकारी मेरठ के निर्देशों के तहत, जिला कृषि रक्षा अधिकारी अमर पाल ने अपने सहकर्मियों के साथ 13 जुलाई 2024 को हस्तिनापुर विकास खंड में उर्वरक और कीटनाशी विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। तारापुर में बिना लाइसेंस के उर्वरक/कीटनाशी बेचते हुए राकेश की दुकान सील कर दी गई। कुछ विक्रेता दुकान बंद करके भाग गए जिनके लाइसेंस निलंबित करते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजे जा रहे हैं। ग्राम बामनोली में किसान खाद बीज भंडार की दुकान पर भी अनियमितताओं के कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
