275101
मऊ में बसपा रैली में वृद्ध महिला का वीडियो हुआ वायरल
Bhar, Uttar Pradesh:मऊ जनपद के मोहमदाबाद गोहना में बहुजन समाज पार्टी की एक रैली के दौरान एक वृद्ध महिला मीडिया का ध्यान आकर्षित करने में जुट गई। महिला स्टेज पर मौजूद बहन मायावती को नहीं देख पाने की खेद में मीडिया को लुभाने की कोशिश कर रही थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में वृद्ध महिला की उत्सुकता और प्रयास को लोग जमकर देख और शेयर कर रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आगरा के सिपाही ने बुलंदशहर में ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारकर आत्महत्या की
Agra, Uttar Pradesh:आगरा के रहने वाले पुलिस कर्मी ने बुलंदशहर में गोली मार कर आत्महत्या कर ली. 2025 बेच के सिपाही ने ड्यूटी के दौरान ख़ुद को मारी गोली. आगरा निवासी सुधीर पुत्र जगवीर उम्र 25 वर्ष ने गोली मार कर जीवन लीला समाप्त कर ली. सिपाही की मौत की सूचना से परिवार में मचा कोहराम. सिपाही की मौत के बाद ऑडियो वायरल हुआ. वायरल ऑडियो में सिपाही ने थाना प्रभारी व अन्य पुलिस कर्मियों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप. थाना इरादतनगर क्षेत्र के गाँव सिंगेचा निवासी थे सिपाही सुधीर कुमार.0
0
Report
संभल के अस्पताल संचालक डॉक्टर की दबंगई का VIDEO वायरल
Sambhal, Uttar Pradesh:सम्भल ।प्राइवेट हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर की खुलेआम दबंगई ... दबंगई का वीडियो वायरल हॉस्पिटल के कर्मचारी के तीन दिन बाद हॉस्पिटल आने से खफा होकर कर्मचारी और साथी युवक को बीच सड़क पर वेल्ट से पीटा ... जमकर बरसाये थप्पड़ .. मौके पर मौजूद लोगों ने कर्मचारी को दबग डॉक्टर के चंगुल से बचाया बमुश्किल । कर्मचारी के साथ मारपीट करते डॉक्टर का लाइव वीडियो वायरल । जनता हॉस्पिटल के संचालक हैं दबंग डॉक्टर अनिल श्रोत्रिय । संभल सदर कोतवाली क्षेत्र का मामला ।0
0
Report
मुजफ्फरनगर बस में भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर समेत सभी सवार सुरक्षित
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:EXCLUSIVE मुजफ्फरनगर रोडवेज बस में लगी आग, भीषण आग से आग का गोला बनी बस, मुजफ्फरनगर से मेरठ जा रही थी बस, हादसे के वक्त बस में थी 40-45 सवारी, सीएनजी रोडवेज बस में आग से हड़कंप, ड्राइवर कंडक्टर सहित सवारी सुरक्षित, सड़क पर धू-धू कर चल उठी रोडवेज बस, फायर विभाग टीम ने आग को बुझाया, खालापार थाने के वहलना चौक कट का मामला。0
0
Report
Advertisement
62 दिन बाद टी कनेक्शन मिलने पर चानौत में धरना समाप्त
Bhiwani, Haryana:जिला उपायुक्त राहुल नरवाल पहुंचे चानौत गांव, ग्रामीणों ने उन्हें लड्डू खिलाकर आभार जताया. डीसी ने की अपील कहा अब किसी प्रकार का व्यवधान न करें सरकार ने उनकी मांग पूरी कर दी. ग्रामीणों ने किया धरना समाप्त. चानौत में पिछले 62 दिनों से टी कनेक्शन की मांग के चलते चल रहा धरना आखिरकार खत्म हो गया है. सरकार की ओर से देर रात टी कनेक्शन लगाने का कार्य पूरा होते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई. गुरुवार को उपायुक्त राहुल नरवाल गांव पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उन्हें लड्डू खिलाकर आभार जताया. 62 दिनों तक चले शांतिपूर्ण आंदोलन के बाद जनस्वास्थ्य विभाग ने देर रात गांव में टी कनेक्शन लगाने का काम पूरा किया. पूरी प्रक्रिया के दौरान विभागीय अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और कार्य की निगरानी करते रहे. टी कनेक्शन मिलते ही ग्रामीणों ने इसे अपने संघर्ष और एकजुटता की जीत बताया. टी कनेक्शन का कार्य पूरा होने के बाद धरना स्थल पर जुटे ग्रामीणों ने एक स्वर में 62 दिनों से चल रहे आंदोलन को समाप्त करने की घोषणा कर दी. धरना कमेटी अनूप कुमार चानौत ने कहा कि सरकार ने उनकी प्रमुख मांग पूरी कर दी है, इसलिए अब धरना खत्म किया जाता है. इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और इसे गांव की एकजुटता व शांतिपूर्ण संघर्ष की जीत बताया. उपायुक्त ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की और कहा कि सरकार के आदेश पर गांव को टी कनेक्शन दे दिया गया है. उन्होंने बताया कि सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूरा होने के बाद पाइपलाइन बिछाने का काम दोबारा शुरू किया जाएगा, ताकि शेष कार्य भी समय पर पूरा हो सके. डीसी ने ग्रामीणों से विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि अब किसी प्रकार का व्यवधान न करें. सरकार ने उनकी मांग पूरी कर दी है, इसलिए सभी मिलकर क्षेत्र के विकास कार्यों को आगे बढ़ाएं. 62 दिन बाद धरना समाप्त होने से पूरे गांव में राहत और खुशी का माहौल है.0
0
Report
ओमर अब्दुल्ला ने सोनम वांगचुक के हड़ताल का समर्थन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
Srinagar, Uttarakhand:Vast Difference Between Then and Now: CM Omar Abdullah Backs Sonam Wangchuk, Demands Education Minister’s Resignation J&K Chief Minister Omar Abdullah has strongly backed activist Sonam Wangchuk’s hunger strike, drawing a sharp contrast between the Centre's current harsh approach and the UPA government's dialogue with Anna Hazare in the past. Highlighting Wangchuk’s stand against student injustice, Abdullah demanded the Union Education Minister's removal and reaffirmed that the NC's planned Delhi statehood protest remains entirely unchanged.0
0
Report
पाकुड़ रथ मेला उद्घाटन: सुरक्षा के लिए सीसीटीवी और ड्रोन निगरानी
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ में रथ यात्रा के पावन अवसर पर नगर थाना के समीप स्थित ऐतिहासिक रथ मेला मैदान में पारंपरिक उत्साह और श्रद्धा के साथ ऐतिहासिक रथ मेला का शुभारंभ किया गया...मेले का उद्घाटन एसडीपीओ कुमार गौरव, नगर परिषद अध्यक्ष सबरी पाल और सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया...इस वर्ष मेले को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए कई नई एवं आधुनिक मनोरंजन गतिविधियों को शामिल किया गया है...मेले में जलपरी शो, बड़ी नाव, जादू के कार्यक्रम तथा विभिन्न राज्यों से आए आकर्षक दुकानों की व्यवस्था की गई है...एक महीने तक चलने वाले इस ऐतिहासिक रथ मेला में दूर दराज से लोग पहुचते है... उद्घाटन के बाद एसडीपीओ कुमार गौरव ने नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता एवं पुलिस बल के साथ पूरे मेला परिसर का निरीक्षण किया...उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, भीड़ नियंत्रण और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मेला समिति को आवश्यक निर्देश दिए... एसडीपीओ ने मेला समिति को निर्देश दिया कि मेले के सभी प्रमुख स्थानों पर शीघ्र सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं...साथ ही मेले में आए सभी दुकानदारों, झूला संचालकों एवं कर्मचारियों का आधार कार्ड, मोबाइल नंबर सहित विवरण नगर थाना में उपलब्ध कराया जाए...उन्होंने प्रत्येक दुकान पर नगर थाना, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय और जिला कंट्रोल रूम के संपर्क नंबर सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने का भी निर्देश दिया...पुलिस प्रशासन के द्वारा ड्रोन कैमरा के माध्यम से मेला की गतिविधियों पर निगरानी की जाएगी की बात कही...साथ ही साथ आज सामाजिक तत्वों को कड़ी शब्दों में कहा कि अगर मेला में किसी प्रकार के अफवाह या अर्जगता फैलाने की कोशिश करने पर पुलिस उन पर सख्त नजर आएंगे...लोगों से अपील करते हुए यह भी कहा कि मेला भ्रमण करने के क्रम में सावधानी बरते...हमेशा मेला परिसर में सोने की चेन छिनताई, मोबाइल चोरी, जाली नोटों की आदान प्रदान देखने को मिलती है...इस पर लोग सावधान रहे...इस तरह के संदिग्ध लोगों की जानकारी मिलने पर तुरंत नजदीकी थाना पर खबर दे या फिर मेला कमेटी को सूचित करने की बात कही... वही इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष सबरी पाल ने शहरवासियों को रथ यात्रा और मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर परिषद की ओर से मेले में साफ-सफाई, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालुओं और आगंतुकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो...0
0
Report
Advertisement
लखीमपुर खीरी में मोटरसाइकिल में आग, बाइकम धधकी
Noida, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी धौरहरा तहसील के सामने मोटरसाइकिल में लगी आग। धू धू कर जली बाइकम0
0
Report
राजराजेश्वरी ब्रजेश्वरी माता की वर्षगांठ महोत्सव शुक्रवार को मंदिर में होंगे हवन-यज्ञ व भजन संध्या
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ, हाथरस। नगर के नगला शीशगर स्थित सिद्ध पीठ पथवारी माता मंदिर में शुक्रवार को जगत जननी राजराजेश्वरी बृजेश्वरी माता का वर्षगांठ महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है तथा विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। महोत्सव के अंतर्गत हवन-यज्ञ, पूजन-अर्चन एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में क्षेत्र सहित दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। मंदिर के सेवायतों ने बताया कि वर्षगांठ महोत्सव के अवसर पर माता रानी का विशेष श्रृंगार किया गया है। पूरे मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी फूलमालाओं एवं आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया है, जिससे भक्तों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।धार्मिक आयोजन में श्रद्धालु माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना करेंगे। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की ।0
0
Report
धर्मांतरण मुद्दे पर कांग्रेस का दावा: कानून से धरातल पर फर्क नहीं पड़ेगा
Raipur, Chhattisgarh:धर्मांतरण मामले में कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा- इस कानून से धरातल में फर्क नहीं पड़ने वाला है जब तक सरकार के नियत में फर्क ना पड़े. बीजेपी का एजेंडा है धर्म के आधार पर राजनीति करना. इतिहास गवाह है बीजेपी धर्मांतरण को बढ़ावा देती है, जब विपक्ष में होता है तो धर्मातरण का मुद्दा उठाती है और जब सत्ता में होती है तो धर्मांतरण करवाती है0
0
Report
Advertisement
हाईकोर्ट ने 20 जुलाई तक पूरा चुनाव शेड्यूल मांगा, देरी पर नाराजगी जाहिर
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग से स्पष्ट जवाब मांगा है। अदालत ने सुनवाई के दौरान चुनाव प्रक्रिया में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए 20 जुलाई तक पूरा चुनावी कार्यक्रम (शेड्यूल) प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा और न्यायाधीश संजीत पुरोहित की खंडपीठ में स्वयं लोढ़ा व अन्य की ओर से दायर अवमानना याचिकाओं पर सुनवाई हुई। राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद ने पक्ष रखा, जबकि राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त राजेश्वर सिंह तथा ओबीसी आयोग के सलाहकार वर्चुअल माध्यम से अदालत में उपस्थित रहे। सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि सरकार और आयोग स्पष्ट करें कि चुनाव को लेकर उनका क्या रुख है। कोर्ट ने निर्देश दिए कि अगली सुनवाई तक विस्तृत चुनाव कार्यक्रम पेश किया जाए, जिसमें चुनाव की तिथियां, वार्डों की लॉटरी, विभिन्न चरणों में मतदान की तारीखें तथा अन्य सभी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं का पूरा विवरण शामिल हो। खंडपीठ ने यह भी पूछा कि ओबीसी आयोग अपनी रिपोर्ट कब तक प्रस्तुत करेगा। अदालत ने आयोग की रिपोर्ट जमा करने की निश्चित तिथि भी रिकॉर्ड पर रखने के निर्देश दिए, ताकि चुनाव प्रक्रिया को लेकर किसी प्रकार की अनिश्चितता न रहे। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि अगली सुनवाई के दौरान चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी वरिष्ठ अधिकारी महाधिवक्ता के साथ वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहेंगे। अदालत ने संकेत दिए कि चुनाव में अनावश्यक देरी स्वीकार्य नहीं है और समयबद्ध तरीके से पूरी प्रक्रिया आगे बढ़नी चाहिए। मामले की अगली सुनवाई 20 जुलाई को होगी, जब राज्य सरकार, राज्य निर्वाचन आयोग और ओबीसी आयोग को चुनाव कार्यक्रम तथा रिपोर्ट की स्थिति से अदालत को अवगत कराना होगा।0
0
Report
बांसवाड़ा में सांप के डसने से दो चचेरे भाइयों की हालत गंभीर
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - एंकर - बांसवाड़ा जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र के जोलाना नाहली गांव में घर में निकले एक सांप को पकड़ने के बाद उसे जंगल में छोड़ने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सांप ने एक ही परिवार के दो चचेरे भाइयों को डस लिया, जिससे दोनों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें गंभीर हालत में तत्काल बांसवाड़ा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां दोनों का इलाज जारी है।जानकारी के अनुसार रमेश पुत्र कालिया और संजू पुत्र मनजी घर में निकले सांप को पकडा और बाद में बाइक से छोड़ने जंगल में जा रहे थे, इसी दौरान सांप ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि रमेश के दोनों हाथों पर सांप ने डस लिया, जबकि संजू के एक हाथ पर डंसा। सर्पदंश के बाद दोनों की हालत तेजी से बिगड़ने लगी।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए आईसीयू वार्ड में भर्ती कर लिया। डॉक्टरों की निगरानी में दोनों का उपचार जारी है।0
0
Report
नाथनगर में ढाई साल के आदित्य का अपहरण, शव नदी किनारे मिलने से सनसनी
Naya Chak, Bihar:भागलपुर के नाथनगर के नाथनगर से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। महावीर मंदिर परिसर से पिता के पास सो रहे ढाई वर्षीय मासूम आदित्य कुमार का पहले अपहरण हुआ और अगले ही दिन उसका शव नदी किनारे मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में गला घोंटने की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले को अपहरण से हत्या में बदलते हुए जांच तेज कर दी है। मंगलवार की देर रात लालूचक स्थित महावीर मंदिर परिसर में पिता पांचू मंडल के साथ सो रहे आदित्य कुमार को अज्ञात लोग उठा ले गए। सुबह करीब चार बजे पिता की नींद खुली तो बच्चा गायब था। काफी तलाश के बाद परिजनों ने नाथनगर थाना में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। बुधवार सुबह श्रीरामपुर घाट के पास नदी किनारे बच्चे का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने शव की पहचान आदित्य कुमार के रूप में की। सूचना मिलते ही नाथनगर पुलिस, एफएसएल और डॉग स्क्वॉयड की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में बच्चे की दाहिनी आंख के पास चोट का निशान मिला है। वहीं जीभ बाहर निकली होने के आधार पर गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना ने इसलिए भी लोगों को झकझोर दिया क्योंकि उसी दिन परिवार में नवजात की छठी का कार्यक्रम था। घर छोटा होने और मेहमान अधिक होने के कारण पिता अपने मंझले बेटे आदित्य को लेकर मंदिर परिसर में सोने चले गए थे। पिता ने आरोप लगाया है कि गोतिया परिवार से पुराना विवाद चल रहा था और उन्हें पहले धमकी भी दी गई थी। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। Byte – पांचू मंडल (पिता)0
0
Report
Advertisement
दिल्ली सरकार ने जर्जर स्कूलों के लिए सुरक्षा जांच और नई भवन योजना का ऐलान किया
New Delhi, Delhi:दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पुराने और जर्जर स्कूल भवनों की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने 108 सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूल भवनों को असुरक्षित पाया है. इनमें 54 भवन बेहद जर्जर हैं और उन्हें गिराने से पहले उनके ऑडिट कराने का फैसला किया गया है. 7 स्कूल भवन ऐसे हैं जिन्हें गिराने की मंजूरी मिल गई है और वो अगले कुछ महीनों में गिराए जा सकते हैं. इसी क्रम में दिल्ली के जसोला गांव में स्थित गर्ल्स बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल की जर्जर इमारत होने की वजह से 9वीं से लेकर 12वीं तक की स्कूल को खाली कर दिया गया है और जर्जर बिल्डिंग होने का बोर्ड लगा दिया गया है या बिल्डिंग पिछले 3 सालों से खाली है. अब तो यहां आने से भी डर लगता है कि पता नहीं कब यह बिल्डिंग गिर जाए, वही बिल्डिंग जर्जर स्थिति में देखा गया. वही नवी से लेकर 12वीं तक के पढ़ाई के लिए बच्चे बटला हाउस जाते हैं.0
0
Report
जोगबनी स्कूल में गंदे पानी पर बेंच लगवाकर बच्चों को अंदर भेजने का वीडियो वायरल
Forbesganj, Bihar:अररिया जिले के जोगबनी के खजुरबारी प्राथमिक विद्यालय में बारिश के कारण गंदे पानी में आना-जाना पड़ रहा था। इसी पानी से बचने के लिए शिक्षिका अफसाना प्रवीण ने बच्चों को बुलाकर बेंच लगवाकर खड़ा करवाया और फिर आराम से स्कूल के अंदर चली गई। पूरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले को लेकर स्कूल प्रशासन ने बताया कि प्रिंसिपल नीलिमा पाठक ने वायरल वीडियो को सच बताते हुए शिक्षिका का बचाव किया और कहा कि उन्हें संभवत: किसी दिक्कत के कारण ऐसा किया गया। बच्चों ने बताया कि उन्होंने शिक्षिका के निर्देश पर ही खड़ा होकर बेंच लगाई।0
0
Report
ठाकुरगंज–मुरालीगछ पुलिया पर भारी वाहन खतरा, अवैध डायवर्सन पर कार्रवाई का आह्वान
Kishanganj, Bihar:ठाकुरगंज–मुरालीच्छ मुख्य मार्ग पर वर्षों पुरानी पुलियों पर मंडरा रहा खतरा. भारी वाहनों के परिचालन से कई पुलिया क्षतिग्रस्त. माफियाओं के द्वारा बगैर प्रशासन के अनुमति से डैमेज पुलिया के बगल से अवैध तरीके से डायवर्सन का निर्माण किया जा रहा है. पथ निर्माण विभाग ने जारी किया अलर्ट, भारी वाहनों के आगमन रोकने के लिए बैरियर लगाने का किया मांग. किशनगंज जिले के ठाकुरगंज और मुरालीगछ मुख्य सड़क पर ओवर लोडेड और भारी वाहनों के आगमन से वहां के वर्षों पुरानी पुलिया दिन प्रतिदिन जर्जर होता जा रहा है. इस मार्ग होकर भारी वाहन गुजरने से मानिकपुर गांव के समीप पुलिया ध्वस्त हो गया है. बालू माफिया ध्वस्त पुलिया के बगल से बगौर जिला प्रशासन से अनुमति लिये अवैध डायवर्सन का निर्माण किया जा रहा है. ग्रामीणों ने इसका विरोध कर अवैध डायवर्सन के साथ साथ भारी वाहनों के आगमन पर जिला प्रशासन से रोक लगाने की मांग किया है. ग्रामीणों का कहना है कि ठाकुरगंज प्रखंड मुख्यालय से मुरालीगछ तक जाने वाला यह सड़क मार्ग क्षेत्र की जीवनरेखा माना जाता है. अगर यहां पुलिया ध्वस्त होने से प्रखंड मुख्यालय के साथ कई गांवों का संपर्क टूट जायेगा. वही ग्रामीणों का कहना है कि माफियाओं के द्वारा अवैध डायवर्सन निर्माण को नही रोका गया तो बालू माफिया की मनमानी से करोड़ों रुपये की सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंच सकता है. उधर पथ निर्माण विभाग के अधिकारी इसे गंभीर मामला बताते हुए जिला पदाधिकारी को मामले से अवगत कराया है. पथ निर्माण विभाग ने तत्काल हस्तक्षेप कर अवैध डायवर्सन निर्माण हटाने तथा जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग जिला प्रशासन से किया है. ठाकुरगंज–मुरालीगच्छ सड़क सिंगल लेन मार्ग है, जहां कुल 21 पुरानी पुलियां हैं. इनमें अधिकांश पुलियां 60 वर्ष से अधिक पुरानी हैं और ईंट और ह्यूम पाइप से निर्मित होने के कारण भारी वाहनों का भार वहन करने की स्थिति में नहीं हैं. मार्ग के 11वें किलोमीटर स्थित पुलिया पहले ही भारी वाहनों के दबाव से क्षतिग्रस्त हो चुकी है. इसके बाद वहां हाइट गेज लगाकर ट्रकों और अन्य भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई थी. अब कुछ लोगों द्वारा बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के पुलिया के बगल से अवैध डायवर्सन तैयार कर भारी वाहनों को उसी रास्ते से गुजारने की कोशिश की जा रही है. विभाग ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि यह न केवल सरकारी आदेशों की अवहेलना है, बल्कि इससे जर्जर पुलियों के पूरी तरह ध्वस्त होने और बड़े हादसे की आशंका भी बढ़ गई है.0
0
Report
Advertisement
