icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नूरपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क के दो युवकों से 154 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद

Nurpur, Himachal Pradesh:नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अंतर्राज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े दो युवकों से 154 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद नूरपुर, भूषण शर्मा एंकर CIA नूरपुर ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए थाना डमटाल क्षेत्र से 154 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया की CIA नूरपुर की टीम क्षेत्र कंडवाल, लोधवा, भदरोया एवं डमटाल में गश्त एवं नाकाबंदी पर थी। इसी दौरान पुलिस को विश्वसनीय गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि दो युवक मोटरसाइकिल पर चिट्टा/हेरोइन लेकर हिलटॉप दुर्गा माता मंदिर, डमटाल के पास किसी व्यक्ति को बेचने की फिराक में खड़े हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में मौके पर दबिश दी तथा मोटरसाइकिल नंबर JK08L-4514 (Hero Splendor) की तलाशी ली। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल की सीट के नीचे छिपाकर रखा गया 154 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया। उन्होंने कहा की मामले में निम्नलिखित आरोपियों के विरुद्ध थाना डमटाल में FIR NO. 106/2026 धारा 21, 25, 29 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है— 1. पारस (25 वर्ष) पुत्र कुलविंदर सिंह, निवासी गीता भवन, मोहल्ला इस्लामाबाद, जिला गुरदासपुर, पंजाब। 2. विजय कुमार (28 वर्ष) पुत्र शिंगारा राम, निवासी गांव वाहमणी, डाकघर बहरामपुर, जिला गुरदासपुर, पंजाब। कुलभूषण वर्मा ने बताया की पुलिस द्वारा बरामद मादक पदार्थ के स्रोत, सप्लाई चैन तथा इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान के लिए गहन जांच की जा रही है। नूरपुर पुलिस समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। आम जनता से अपील की जाती है कि किसी भी प्रकार की नशे से जुड़ी जानकारी हेल्पलाइन No. #112 पर दें। आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। बाइट - कुलभूषण वर्मा, एसपी नूरपुर
0
0
Report

सिगरेट नहीं देने पर रईसजादों ने ग्रामीण दुकानदार को धमकाया, बेटे के साथ मारपीट

Khandwa, Madhya Pradesh:सिगरेट न देने पर शहर के रईसजादों ने ग्रामीण महिला दुकानदार को धमकाया और बेटे को पीटा, सभी पर अपराध दर्ज. पिपलोद थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुरा की घटना है. गांव में किराना दुकान संचालित करने वाली महिला के बेटे रविंद्र चौहान ने बताया कि चार लोग गांव में शराब पार्टी के लिए आए हुए थे। उन्होंने शराब पी और दुकान पर आए, जहां मां से उन्होंने सिगरेट मांगी। उस ब्रांड की सिगरेट दुकान पर नहीं थी। सिगरेट न देने पर उन लोगों ने गालियां दीं। बहू से कहा कि दुकान पर तुम क्यों नहीं बैठती हो। जब बहू ने मुझे फोन कर बुलाया तो वे लोग आगे चले गए। मैं घर पहुंचा और उन्हें ढूंढ़ा तो सभी गांव के बाहर खड़े थे। मां और बहू को गालियां देने की बात का विरोध करने लगा तो चारों लोगों ने मुझे भी गालियां दी और स्कार्पियो कार से पाइप निकाल लिए और मुझे मारा। जब गांव वाले आए तो सभी लोग भाग गए। इनकी शिकायत पिपलोद थाने में दर्ज करवाई गई। पुलिस ने बताया कि पांच युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर उनकी तलाश जारी है।
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

SDM की अगुवाई में जेसीबी से अवैध अतिक्रमण हटवा, दुकानदारों के चालान

Noida, Uttar Pradesh:रामनगर मे नेशनल हाइवे के किनारे हुये अवैध अतिक्रमण को प्रशासन व नगर पालिका की टीम के द्वारा हटवाया गया है, नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत भवानीगंज काशीपुर रोड नेशनल हाइवे पर हुये अतिक्रमण को संयुक्त टीम के द्वारा पक्के और कच्चे अतिक्रमण पर कार्यवाही करते हुये जेसीबी मशीन चलवाकर हटवाया गया है, अवैध अतिक्रमण पर यह कार्यवाही एसडीएम गोपाल सिंह चौहान और नगर पालिका के ईओ आलोक उनियाल की मौजूदगी मे कि गई है इसके साथ ही टीम के द्वारा अतिक्रमण करके बैठे दुकानदारों का चालान भी किया गया है, वही कार्यवाही के बारे मे एसडीएम ने बताया पूर्व मे भी इस क्षेत्र में पहले भी अतिक्रमण हटाया गया है उन्होंने बताया इस क्षेत्र के दुकानदारों को पहले भी अतिक्रमण हटाने के बारे में नोटिस देकर सूचित किया गया कि वह अपने अतिक्रमण को हटा ले, लेकिन कई लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया था वही फुटपाथ और नालियों के ऊपर हुए अतिक्रमण को हटाया गया है उन्होंने कहा कि अगर दोबारा दुकानदारों के द्वारा अतिक्रमण किया जाता है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
0
0
Report

ज्ञानपुर में बालू ट्रैक्टर चपेट में आकर 19 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार

Bhadohi Nagar Palika, Uttar Pradesh:भदोही के ज्ञानपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मामला ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के गिरधरपुर के पास का है स्थानीय लोगों के मुताबिक 19 वर्षीय शुभम सड़क किनारे खड़ा था, तभी गोपीगंज की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे बालू लदे ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर दौड़े, लेकिन तब तक चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो चुका था स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल शुभम को तत्काल जिला चिकित्सालय ज्ञानपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और शोक की लहर दौड़ गई , वही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की और पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी है और मामले की जांच की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

पिहोवा की निजी कंपनी में विवाद, एक कर्मचारी ने दूसरे का कान काटा

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र :-पिहोवा की निजी कंपनी में एक कर्मचारी ने दूसरे कर्मचारी का काटा कान। आरोपी के खिलाफ पीड़ित पहले भी कंपनी के अधिकारियों को कर चुका है शिकायत, पीड़ित की मांग सख्त से सख्त हो कार्रवाई । कुरुक्षेत्र के पिहोवा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक निजी कंपनी में मामूली कहासुनी इतनी बढ़ गई कि एक कर्मचारी ने दूसरे कर्मचारी का कान ही काट लिया। घायल कर्मचारी ने आरोप लगाया है कि आरोपी के खिलाफ वह पहले भी कंपनी प्रबंधन को शिकायत दे चुका था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब पीड़ित प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है। बता दे कि मामला पिहोवा स्थित एक निजी कंपनी का है, जहां काम के दौरान दो कर्मचारियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते बहस ने झगड़े का रूप ले लिया और दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान एक कर्मचारी ने दूसरे कर्मचारी के कान पर हमला कर दिया और उसका कान काट लिया। घटना में घायल हुए पबनावा निवासी कर्मचारी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ित का कहना है कि आरोपी का व्यवहार पहले से ही आक्रामक रहा है और वह उसके खिलाफ कंपनी अधिकारियों को कई बार शिकायत भी दे चुका है। लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण यह घटना घट गई। बाइट – पीड़ित कर्मचारी बाइट - मोहित पीड़ित कर्मचारी का भाई
0
0
Report

NEET परीक्षा कुरुक्षेत्र: 5 सेंटर, धारा 163 लागू, सुरक्षा के साथ तैयारी पूरी

Kurukshetra, Haryana:NEET परीक्षा की तैयारी पूरी हो चुकी है। सरकार व प्रशासन NEET एग्जाम को लेकर पूरी तरीके से तैयार है। वही कुरुक्षेत्र DSP सुनील कुमार भी लगातार एग्जाम सेंटरो का निरीक्षण करते हुए नजर आ रहे हैं, इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए DSP सुनील कुमार ने बताया कि कुरुक्षेत्र में कुल 5 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। कुरुक्षेत्र में लगभग 2000 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सभी परीक्षा केन्द्रो में सीसीटीवी की निगरानी रखी जायेगी और पूरी तरीके से नीट एग्जाम पारदर्शी तरीके से कराया जाएगा। हर केंद्र के पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। छात्रों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसका भी विशेष तौर पर ध्यान दिया जाएगा। एग्जाम सेंटर के एरिया में धारा 163 लागू रहेगी सभी फोटोकॉपी कोचिंग सेंटर शॉप बंद रहेंगे। गर्मी से बचने के लिए भी प्रशासन की ओर से पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं। ताकि परीक्षा देने आए छात्रों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो।
0
0
Report

नूंह में जानलेवा हमला: तीन दिन बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं

Nuh, Haryana:दिनदहाड़े जानलेवा हमले के आरोपियों पर 3 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं जानलेवा हमले की पूरी घटना की वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिला नूंह के थाना रोजका मेव क्षेत्र के गांव भिरावटी में हुए कथित जानलेवा हमले के मामले में पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि शिकायत देने के तीन दिन बाद भी न तो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और न ही किसी की गिरफ्तारी हुई है। गंभीर रूप से घायल पीड़ित अब न्याय की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक (एसपी) नूंह के दरवाजे पर पहुंचने के लिए तैयार हैं । प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुग्राम निवासी जतिन यादव ने थाना रोजका मेव में दी गई शिकायत में बताया कि 18 जून को उन्हें अपनी एक महिला सहकर्मी का फोन आया था। महिला ने कुछ लोगों द्वारा घेरने और परेशान किए जाने की जानकारी दी। शिकायतकर्ता के अनुसार वह मौके पर पहुंचा और महिला को सुरक्षित वहां से रवाना कर दिया। इसके बाद कुछ लोगों ने बातचीत और चाय-पानी के बहाने उन्हें अपने कार्यालय पर बुलाया。 जतिन यादव का आरोप है कि कार्यालय से बाहर निकलते ही पहले से घात लगाए बैठे करीब 15 से 20 लोगों ने उन पर और उनके साथी राजपाल पर लाठी-डंडों, लोहे की रॉड, तलवार तथा अन्य हथियारों से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। शिकायत में कई नामजद व्यक्तियों सहित अन्य लोगों को आरोपी बताया गया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमले के दौरान हमलावरों ने उसके गले से करीब तीन तोला सोने की चेन भी तोड़कर छीन ली। वहीं उसके साथी राजपाल को भी गंभीर चोटें आईं और पसलियों में चोट लगने की बात सामने आई है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है, जिससे आरोपियों की पहचान आसानी से की जा सकती है। हमले के बाद दोनों घायलों का मेडिकल कराया गया। परिजनों के अनुसार हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल रेफर कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी आंख पर गंभीर चोट लगी है, जिससे उसे धुंधला दिखाई दे रहा है और कभी-कभी दृष्टि भी प्रभावित हो जाती है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि शिकायत दिए जाने के बावजूद पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। परिवार का कहना है कि वे लगातार थाना के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन दिया जा रहा है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि कुछ प्रभावशाली लोगों के दबाव के कारण मामले में कार्रवाई को टाला जा रहा है। न्याय की आस में पीड़ित परिवार ने अब पुलिस अधीक्षक नूंह से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, मारपीट और धमकी जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही अपनी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी अपील की है。 पीड़ित परिवार का कहना है कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो वे उच्च अधिकारियों के साथ-साथ मानवाधिकार आयोग का दरवाजा खटखटाने को मजबूर होंगे। हालांकि, मामले में रोजका मेव थाना प्रभारी विनोद कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की शिकायत मिल चुकी है मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

खिड़की खोलने के विवाद में बगोदर में लाठी-डंडा, दो पक्ष घायल

Giridih, Jharkhand:एभीबी : महज घर में खिड़की खोलने की बात पर बगोदर में खून बह गया. बगोदर थाना क्षेत्र के देवराडीह पंचायत स्थित कोसी गांव में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे से जमकर मारपीट हुई. मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लोग एक-दूसरे पर बेरहमी से वार करते दिख रहे हैं. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल गिरिडीह में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि जमीन या घर के आगे-पीछे हिस्से में खिड़की खोले जाने को लेकर विवाद शुरू हुआ. बात बढ़ी तो दोनों पक्ष लाठी-डंडा लेकर आमने-सामने आ गए. वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह मामूली विवाद में लोग खून के प्यासे हो गए. बगोदर इलाके में जमीन, रास्ता, नाली और खिड़की-रोशनदान जैसे मामूली विवादों में मारपीट की घटनाएं आम हो गई हैं. महज खिड़की खोलने पर इस तरह की खूनी हिंसा ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. समाज किस दिशा में जा रहा है, सहनशक्ति क्यों खत्म हो रही है- यह बड़ा सवाल है. बगोदर थाना पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है. घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी.
0
0
Report

हापुड - थाना प्रभारियों ने चलाया सफाई अभियान, पौधों की देखरेख कर पर्यावरण प्रेम का दिया संदेश।

UMA RAGHAVUMA RAGHAVFollow13m ago
Gulaothi, Uttar Pradesh:हापुड़ पुलिस का एक नया और सराहनीय रूप सामने आया है, जहाँ अपराधियों पर नकेल कसने वाली पुलिस ने अब पर्यावरण और स्वच्छता के प्रति अपना प्रेम दिखाया है। राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान के अंतर्गत जनपद के दो प्रमुख थानों में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस मुहिम के जरिए पुलिसकर्मियों ने समाज को यह संदेश दिया कि वे न केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मुस्तैद हैं, बल्कि समाज को स्वच्छ और स्वस्थ रखने में भी अपनी अहम भागीदारी निभा रहे हैं। इस अभियान के तहत थाना बाबूगढ़ परिसर में थाना प्रभारी के नेतृत्व में समस्त पुलिस स्टाफ ने मिलकर गहन साफ-सफाई की। पुलिसकर्मियों ने पूरे उत्साह के साथ थाने के कोने- कोने को स्वच्छ बनाया। स्टाफ के लोग परिसर की झाड़ियों और रास्तों को व्यवस्थित कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, थाना कपूरपुर में भी स्वच्छता की यही अलख देखने को मिली। वहाँ कपूरपुर थाना प्रभारी रघुराज सिंह ने स्वयं आगे आकर अपने अधीनस्थ पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर श्रमदान किया और थाने में लगे पौधों की देखरेख करते हुए थाना परिसर को पूरी तरह से चमका दिया। इस पूरे अभियान के दौरान पुलिस के आला अधिकारियों और जवानों ने मिलकर काम किया।
0
0
Report

भरत तिवारी एनकाउंटर: अश्विनी चौबे ने हत्या की साजिश करार, जेल भेजेंगे हत्यारे

Muzaffarpur, Bihar:भरत तिवारी एनकाउंटर पर भड़के अश्विनी चौबे,एनकाउंटर को बताया साजिशन हत्या, बोले - हत्यारे का बन्दुक छिन भेजेंगे जेल बिहार के भोजपुर मे भरत तिवारी के फेक एनकाउंटर को लेकर अब सियासत तेज है,विपक्ष के साथ अब सत्ता पक्ष के नेताओं ने भी सवाल उठाना शुरू कर दिया है,इसी बीच मुजफ्फरपुर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बड़ा सवाल उठाते हुए इस एनकाउंटर को साजिश के तहत हत्या करार दिया है, वहीं हत्यारे पुलिसकर्मी को जेल भेजनें तक की बात कह दी है. मुजफ्फरपुर मे बीजेपी के कार्यक्रम मे पहुंचे बीजेपी के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने सीधे तौर पर कहा कि भरत तिवारी जो गरीबो की लड़ाई लड़ते थे,उनके खून को व्यर्थ नहीं जाने देंगे.मै उनके गाँव जा रहा हूँ,स sara कार्यक्रम स्थगित करके उनके गाँव जाकर परिजनों से बात करूंगा.उन्होने साफ तौर पर कहा कि भरत तिवारी गरीबों की लड़ाई लड़ी है और उसके खून को व्यर्थ नहीं जाने देंगे.अभी मैं उनके घर जा रहा हूं. अश्वিনি चौबे ने सीधे तौर पर कहा कि भरत तिवारी की षड़यंत्र कर हत्या की गई है, हमारी सरकार जागरूक है,दोषियों को तत्काल सस्पेंड भी किया गया है, लेकिन हम दोषियों की बन्दुक छिन लेंगे और उन्हें जेल भेजकर रहेंगे.
0
0
Report
Advertisement

जातिगत भेदभाव के प्रयास के बीच दलित दूल्हे की घोड़ी चढ़ाई का विरोध

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के बौड़ा गांव में जातिगत भेदभाव की कोशिश नाकाम उस समय हो गई ,जब दलित दूल्हे की घोड़ी चढ़ाई का विरोध गांव मे कुछ लोग विरोध करने कै प्रयास मे थे जिसकी सूचना पुलिस को लग गई ,पुलिस ने मौके पर दोनो पक्षो से बात कर पुलिस सुरक्षा में निकली राछ निकलवाई ,ईशानगर थाना क्षेत्र के बौड़ा गांव में उमराव अहिरवार के बेटे अजय अहिरवार की बारात निकलने से पहले कुछ लोगों ने घोड़ी चढ़ाई का विरोध किया। दूल्हे को धमकी दी गई।,सूचना पर पुलिस बल गांव पहुंचा। सुरक्षा घेरे में विधिवत राछ निकाली गई। पुलिस ने कहा कि माहौल खराब करने वालों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई होगी। बारात शांतिपूर्ण रवाना हुई।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top