276401
"गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए सरकार की ओैर से मिलेगी वित्तीय सहायता
Chaliswan, Uttar Pradesh:मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद गोहना के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) हेमंत चौधरी ने बताया कि प्रशासन द्वारा गंभीर बीमारियों से पीड़ित आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को मुख्यमंत्री अनुदान आयोग से सहायता राशि प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत, आवेदक को आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, और संबंधित अस्पताल से इलाज का अनुमान (एस्टीमेट) जमा करना आवश्यक होता है। यह सहायता उन व्यक्तियों के लिए है, जो यदि आप या आपके परिचित इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रीवा के चोरहटा में ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, दो की मौत
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा शहर के चोरहटा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा अगड़ाल स्थित चोरहटा हवाई पट्टी के सामने हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि छोटू कोल और दिलीप कोल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पंकज कोल गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं और रात में किसी काम से जा रहे थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद चोरहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पंकज को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजा, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया गया है। थाना प्रभारी पवन शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक की तलाश शुरू कर दी है और हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। इस हादसे के बाद मृतकों के परिवार में मातम का माहौल है।0
0
Report
योगी के बयान पर VHP ने किया समर्थन, अखिलेश पर कसा निशाना
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भगवान श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर दिए गए हालिया बयान का विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने खुलकर समर्थन किया है। विश्व हिंदू परिषद, ब्रज प्रांत के प्रांत अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल ने इसे सभी सनातनियों और ब्रजवासियों के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवशाली क्षण बताया है। उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि की मुक्ति के बाद अब श्रीकृष्ण जन्मस्थान की मुक्ति का बिगुल बज चुका है। ब्रजवासियों के लिए गौरव का दिन कन्हैयालाल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, "आज हम सभी सनातनियों और ब्रजवासियों के लिए बड़ा ही गौरव का दिवस है। हमारे प्रदेश के मुखिया ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मस्थान की मुक्ति का जो बिगुल बजाया है, उससे पूरे ब्रज क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।" उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के इस अभियान में देश-दुनिया के सभी सनातनी एकजुट हैं और उन्हें पूरा भरोसा है कि बहुत जल्द ही श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भगवान का एक भव्य और दिव्य मंदिर देखने को मिलेगा। चंदा प्रकरण पर अखिलेश यादव को घेरा समाचारों के बीच, वीएचपी नेता ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर भी तीखा हमला बोला। राम जन्मभूमि के चंदा प्रकरण को लेकर अखिलेश यादव द्वारा दिए जा रहे बयानों पर आपत्ति जताते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा व्यक्ति, जिसके पिता के कार्यकाल में कारसेवकों पर गोलियां चलवाई गईं, आज भगवान राम और कृष्ण के मंदिर पर ज्ञान दे रहा है। 'यदुवंशी होने का फर्ज निभाएं अखिलेश' अग्रवाल ने सपा प्रमुख को नसीहत देते हुए कहा कि अगर अखिलेश यादव वास्तव में खुद को यादव वंश और यदुवंशी मानते हैं, तो उन्हें भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर निर्माण के कार्य का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा, "हम भगवान कृष्ण से प्रार्थना करते हैं कि वे अखिलेश यादव को सद्बुद्धि दें, ताकि वे इस पतित-पावन कार्य में विरोध करने के बजाय अपना सहयोग प्रदान करें।"0
0
Report
पुष्कर में मन की बात: क्षेत्रीय समस्याओं समाधान का आश्वासन, गोताखोर नियुक्ति पर चर्चा
Ajmer, Rajasthan:एंकर - तीर्थ नगरी पुष्कर में रविवार को पुष्कर विधायक एवं जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना... इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे... मंत्री सुरेश रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर महीने ‘मन की बात’ के माध्यम से देशवासियों से संवाद करते हैं... वे देश की छोटी-छोटी लेकिन महत्वपूर्ण बातों को देश और दुनिया के सामने रखते हैं.. उन्होंने कहा कि कई बार दिखने में छोटी लगने वाली बातें समाज के लिए बड़ा संदेश बन जाती हैं... देश की कला, संस्कृति, परंपरा, सामाजिक कार्यों और आमजन की प्रेरणादायी पहल को प्रधानमंत्री विशेष मंच देते हैं...रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के जरिए देश के करोड़ों लोगों को एक संवाद सूत्र में जोड़ने का काम किया है... इस दौरान क्षेत्रवासियों ने मंत्री सुरेश रावत के समक्ष विभिन्न जनसमस्याएं भी रखीं.. इस पर मंत्री ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए... पुष्कर सरोवर में श्रद्धालुओं को डूबने से बचाने के लिए स्थायी गोताखोरों की नियुक्ति की मांग रखी... मंत्री रावत ने इस मांग पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया.. इस दौरान पूर्व सभापति कमल पाठक, भाजपा देहात प्रवक्ता अरुण वैष्णव, भाजपा देहात कार्यालय मंत्री पुष्कर नारायण भाटी, पुष्कर भाजपा मंडल अध्यक्ष भुवनेश पाठक, नारायण शर्मा, रोहन बाकोलिया सहित भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे。0
0
Report
Advertisement
छत्रपाल सिंह का दावा: अमृत-2 से ग्रामीणों को पानी, सरकार गुमराह
Hansi, Haryana:हाँसी पूर्व मंत्री प्रोफेसर छत्रपाल सिंह पूर्व मंत्री प्रोफेसर छत्रपाल सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा ब्यान कहा T कनेक्शन वैध है अवैध नहीं मुख्यमंत्री को अधिकारी कर रहे गुमराह शहरी पाइपलाइन अमृत-2 योजना के तहत ग्रामीणों को महाराष्ट्र और कर्नाटक में मिला पानी उचाना विधानसभा को जानी वाली अमृत 2 योजना से मिला पानी हांसी विधायक विनोद भयाना सरकार की कर रहे छवि खराब अपने व्यापार से समय निकालकर सोचे ग्रामीणों ओर सरकार के बारे में धरने पर राजनीति के सवाल पर बोले पूर्व मंत्री कहा धरना कमेटी में गांव के लोग, बाहर के नहीं हांसी के चानौत जल आंदोलन को लेकर हांसी रेस्ट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पूर्व मंत्री प्रोफेसर छत्रपाल सिंह ने सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस शहरी पाइपलाइन से T कनेक्शन को सरकार अवैध बता रही है, वह ग्रामीणों का अधिकार है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री तक सही जानकारी नहीं पहुंचने का आरोप अधिकारियों पर लगाया। हांसी पहुंचे पूर्व मंत्री प्रोफेसर छत्रपाल सिंह ने कहा कि चानौत गांव की पानी की मांग पूरी तरह जायज है और सरकार को इसे स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को अधिकारी सही जानकारी नहीं दे रहे हैं और उन्हें गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अमृत-2 योजना के तहत ग्रामीणों को भी पानी दिया जा सकता है। महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों में इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों को पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। वही उचाना विधानसभा को जानी वाली अमृत 2 योजना की पाइपलाइन से पानी दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वे मुख्यमंत्री और संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखेंगे। प्रोफेसर छत्रपाल सिंह ने कहा कि जब पहले से पाइपलाइन मौजूद है तो उसी का आकार बढ़ाकर गांवों की जरूरत पूरी की जा सकती है। इससे करोड़ों रुपये की बचत होगी और अलग से नया इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और मंत्री जनता के पैसे के मालिक नहीं बल्कि उसके संरक्षक हैं। पूर्व मंत्री प्रोफेसर छत्रपाल सिंह ने कहा कि यदि पहले से मौजूद पाइपलाइन के बजाय अलग से नई पाइपलाइन बिछाई जाती है तो अवैध होगी। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक लोग धरने और आंदोलन के माध्यम से दबाव नहीं बनाते, सरकार निर्णय लेने के लिए तैयार नहीं होती। हांसी विधायक विनोद भयाना के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि यदि T कनेक्शन लगने की जानकारी विधायकों या प्रशासन को नहीं थी तो यह समझ से परे है। इस पूरे मामले से सरकार की छवि खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि विधायक को अपने व्यापार से समय निकालकर जनता और सरकार के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। धरने पर राजनीति होने के आरोपों को भी उन्होंने खारिज करते हुए कहा कि धरना पूरी तरह गांव के लोगों और धरना समिति का है। इसमें किसी बाहरी संगठन का नियंत्रण नहीं है। खाप, किसान और अन्य संगठन केवल समर्थन देने के लिए धरना स्थल पर पहुंच रहे हैं।0
0
Report
DI 250 मिमी पाइपलाइन टूटी, TONK में पेयजल सप्लाई शाम तक बाधित
Noida, Uttar Pradesh:टोडारायसिंह,टोंक PWD द्वारा निर्माण कार्य कार्य के दौरान पेयजल लाइन हुई क्षतिग्रस्त, कृषि मंडी पंप हाउस से सुभाष कॉलोनी पंप हाउस को जोड़ने वाली DI 250 mm मुख्य राइजिंग पाइपलाइन टूटी, दीनदयाल वाटिका के पास इस पेयजल लाइन के टूटने सें आज शाम जलापूर्ति रहेगी बाधित, शहर के फुट्या देवरा जैन कुम्हार अंसारी मोहल्ला व अन्य क्षेत्र प्रभावित, सूचना पर PHED की तकनीकी टीम ने किया मरम्मत कार्य शुरू0
0
Report
आगरा में सीएम योगी की अधिकारियों के साथ बैठक का वायरल विजुअल
Noida, Uttar Pradesh:इस आईडी में आगरा में सीएम योगी अधिकारियों के साथ बैठे कर रहे हैं। वह विजुअल है।0
0
Report
Advertisement
रांची में परिसीमन के खिलाफ आदिवासी महाजुटान रैली, तिर्की ने भाजपा के इरादों पर सवाल उठाए
Ranchi, Jharkhand:रांची परिसीमन के खिलाफ 2 अगस्त को रांची में आदिवासी महाजुटان रैली का आयोजन किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने का दावा किया गया है। कांग्रेस नेता बंधु तिर्की ने कहा परिसीमन के बहाने भाजपा की मनसा है, आदिवासी सीटों की संख्या कम की जाएं । आगे कहा , जल्द ही इसको लेकर आदिवासी संगठन नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधीऔर राज्यपाल से भी मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेगा। बंधु तिर्की ने कहा, हमारी लड़ाई परिसीमन के खिलाफ नहीं बीजेपी के हिडन एजेंट के खिलाफ है। परिसीमन को लेकर विभिन्न आदिवासी संगठनों के साथ चर्चा की गई。0
0
Report
टिन्नू यादव के घर से जेवरात व सबूत बरामद, पुलिस ने कब्जे में लिया
Mau, Uttar Pradesh:आरोपी टिन्नू यादव के घर में जेवरात,लग्जरी सामान व अन्य कुछ सबूत,मिले हैं जिसे पुलिस अपने साथ ले गयी है- सूत्र।राम मंदिर दान चोरी को लेकर जेल में बंद सभी आरोपियों के घर छापेमारी कर सबूत इक्कठा कर रही है।0
0
Report
केशव मौर्य: 2027 में यूपी में फिर कमल खिलेगा, राम मंदिर से जुड़ा दावा
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के लोनी स्थित राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में देवी अहिल्याबाई होलकर के 301वें जन्मोत्सव समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक दावा किया। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश में फिर कमल खिलने वाला है। जैसे अयोध्या में भव्य राम मंदिर बना है, वैसे ही काशी और मथुरा में भी मंदिर बनेगा। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी तीखा हमला बोला। राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़े कथित मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के पूर्व मुखिया ने राम भक्तों पर गोली चलाने का पाप किया था। उन्होंने कहा कि यदि अखिलेश यादव इस मुद्दे पर कुछ न बोलें तो बेहतर होगा। डिप्टी सीएम ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव आज तक राम मंदिर के दर्शन करने नहीं गए और उनके बयान राम मंदिर व राम भक्तों को बदनाम करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि "राम जन्मभूमि आंदोलन में उनका कोई योगदान नहीं रहा है, इसलिए उन्हें श्रीराम मंदिर पर इस तरह की बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। मैं उनके बयान की कड़ी आलोचना करता हूं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि और लोग मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
लोनी ट्रोनिका सिटी सी-8 में सरकारी अतिक्रमण पर बुलडोजर चला, मजार हटाई गई
Ghaziabad, Uttar Pradesh:लोनी ट्रोनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र के सी-8 सेक्टर में सरकारी भूमि पर बने एक अवैध मजार को प्रशासन एवं पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर बुलडोजर से कराया ध्वस्त गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी के सी-8 में अवैध मजार पर चला प्रशासन का बुलडोजर, प्रशासन और पुलिस के संयुक्त अभियान में हटाया गया अवैध अतिक्रमण। कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया । किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल और पीएसी की तैनाती यहां की गई थी। प्रशासन की मौजूदगी में अभियान शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ। संयुक्त कार्रवाई का नेतृत्व एडीएम सिटी विकास कश्यप और एसडीएम लोनी दीपक सिंगनवाल ने किया। अभियान में यूपीसीडा के अधिकारी और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों की निगरानी में बुलडोजर चलाकर पूरे अवैध निर्माण को हटाया गया। प्रशासन के अनुसार सी-8 स्थित भूमि यूपीसीडा के अधिकार क्षेत्र की सरकारी भूमि है। जांच में पाया गया कि इस स्थान पर बना मजार राजस्व अभिलेखों में दर्ज नहीं था और भूमि पर किया गया निर्माण नियमानुसार स्वीकृत नहीं था। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। स्थानीय लोगों के अनुसार यह मजार कई वर्षों पुराना था। एडीएम सिटी विकास कश्यप ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है। किसी भी व्यक्ति को सार्वजनिक या सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और आगे भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। एसडीएम लोनी दीपक सिंगनवाल ने बताया कि राजस्व अभिलेखों और संबंधित विभागों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है। पूरी प्रक्रिया नियमानुसार संपन्न कराई गई और अभियान के दौरान किसी प्रकार की बाधा नहीं आई। यूएनपीसीडा की परियोजना अधिकारी शर्मिला पटेल ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र की भूमि का उपयोग केवल निर्धारित उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है। अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ यूपीसीडा का अभियान आगे भी जारी रहेगा। डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के विरुद्ध इसी प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।0
0
Report
करनाल में खाटू श्याम हादसा: तीन परिवारों को दुख, नेत्रदान ने मानवता की मिसाल दी
Karnal, Haryana:करनाल - खाटू श्याम यात्रा दुर्घटना अपडेट:खाटू श्याम यात्रा बनी काल: एक ही हादसे में उजड़े तीन परिवार, तीन श्रद्धालुओं की मौत के बाद हुआ नेत्रदान खाटू श्याम के दर्शन के लिए निकले करनाल के श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, जींद के जुलाना के पास हाईवे पर पलटा तेज रफ्तार कैंटर। आवारा पशु से टकराने के बाद कार से उतरे थे यात्री, कुछ ही सेकंड में तीन जिंदगियां हुईं खत्म। विदेश में रहने वाले बच्चों तक पहुंची मौत की खबर, तीनों मृतकों के परिवारों ने नेत्रदान कर पेश की मानवता की मिसाल। करनाल : खाटू श्याम और सालासर बालाजी के दर्शन करने निकले करनाल के पांच श्रद्धालुओं की यात्रा उस समय दर्दनाक हादसे में बदल गई जब जींद जिले के जुलाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-152डी पर उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भयावह था कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में उपचाराधीन हैं। आवारा पशु से टकराने, फिर कुछ ही पलों में सब खत्म : जानकारी के अनुसार करनाल से निकले पांच श्रद्धालु ग्रैंड विटारा कार में सवार होकर खाटू श्याम धाम जा रहे थे। रास्ते में अचानक एक कुत्ता कार के सामने आ गया। चालक ने वाहन को बचाने के लिए ब्रेक लगाए, जिससे कार रुक गई और तकनीकी रूप से बंद हो गई। इसके बाद कुछ लोग नीचे उतरकर वाहन की जांच करने लगे, जबकि दो महिलाएं सड़क किनारे खड़ी हो गईं। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा एक कैंटर अनियंत्रित होकर कार से टकरा गया और पलटते हुए श्रद्धालुओं को अपनी चपेट में लेता हुआ लगभग 20 फीट नीचे खाई में जा गिरा। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। तीन परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ : इस हादसे में करनाल के सेक्टर-8 निवासी धर्मपाल वासन, उनके समधी राजकुमार तुली और साली स्वीटी की मौत हो गई। तीनों परिवारों पर अचानक दुखों का ऐसा पहाड़ टूटा है जिसकी भरपाई संभव नहीं है। सबसे मार्मिक बात यह है कि मृतकों के बच्चे विदेशों में रहते हैं। हादसे की सूचना उन्हें दे दी गई है और उनके भारत पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहीं दो महिलाएं : हादसे में घायल हुई दो महिलाएं गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। परिजनों की निगाहें अब उनकी सलामती पर टिकी हुई हैं। कल्पना चावला अस्पताल में रखे गए शव : मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए करनाल के कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रखा गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा। दुख के बीच मानवता की अनूठी मिसाल : इस हृदयविदारक घटना के बीच तीनों परिवारों ने ऐसा निर्णय लिया जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। समाजसेवी राजकुमार के अनुसार मृतकों के परिजनों ने दरियादिली दिखाते हुए three श्रद्धालुओं के नेत्रदान का फैसला लिया है। अपनों को खोने के असहनीय दर्द के बावजूद लिया गया यह निर्णय कई लोगों के जीवन में रोशनी बनकर Reach होगा। शोक में डूबा करनाल, हर आंख नम : करनाल में जैसे ही हादसे की खबर पहुंची, शोक की लहर दौड़ गई। जिन श्रद्धालुओं ने सुबह भगवान के दर्शन की उम्मीद के साथ घर से कदम निकाले थे, उनकी मौत की खबर ने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया। यह हादसा एक बार फिर हाईवे पर सुरक्षा और आवारा पशुओं की समस्या को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर गया है。 बाइट: परिजन – सतीश कुमार बाइट: समाजसेवी – राजकुमार0
0
Report
पलवल के मंत्री गौरव गौतम ने मन की बात सराही, रोजगार मेले की घोषणा
Palwal, Haryana:पलवल में हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने अपने निवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को सुना। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम की सराहना की। साथ ही SIR प्रक्रिया, रोजगार मेले और प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने को लेकर भी अपनी बात रखी। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में समाज के लिए अच्छा काम करने वाले लोगों का जिक्र करते हैं। इससे ऐसे लोगों का उत्साह बढ़ता है और दूसरे लोगों को भी अच्छा काम करने की प्रेरणा मिलती है। SIR प्रक्रिया को लेकर उन्होंने कहा कि यह कोई नई व्यवस्था नहीं है, बल्कि 1951 से चली आ रही प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया से केवल पात्र लोग ही मतदान कर सकेंगे और घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें बाहर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 3 जुलाई को पलवल में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने, बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने और खिलाड़ियों के लिए लगातार नई योजनाएं चला रही है। बाइट:- खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम0
0
Report
Advertisement
हरियाणा मंत्री राजेश नागर ने झूठी शिकायत के आरोप पर कार्रवाई की चेतावनी दी
Bhiwani, Haryana:हांसी बाइट : हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में महिला को दोबारा शिकायत लेकर आना पड़ा महंगा! महिला ने पहली बैठक में अस्पताल प्रबंधन पर लगाए थे आरोप आरोपण पर आयुष्मान के नोडल अधिकारी को निलंबित करने के दिये थे मंत्री ने आदेश दूसरी बैठक में फिर शिकायत लेकर पहुँची महिला पर ही लगे ब्लैकमेलिंग के आरोप आरोपों को साबित करने वाली ऑडियो सुनते ही मंत्री हुए आग बबूला महिला के खिलाफ कार्रवाई की कही बात भिवानी में एक महिला द्वारा एक अस्पताल के खिलाफ की गई कथित झूठी शिकायत महंगी पड़ी। जिस महिला की शिकायत पर मंत्री राजेश नागर ने कष्ट निवारण समिति की बैठक में आयुष्मान विभाग के जिला नोडल अधिकारी को निलंबित करने के आदेश दिए थे उसी महिला को मंत्री ने गलत करार देते हुए कार्रवाई की चेतावनी दे डाली। महिला कार्रवाई की बात पर सकपका गई और मीटिंग से फौरन निकल गई। पूरा मामला भिवानी का हुआ जहां एक महिला ने मई माह में आयोजित जिला कष्ट निवारण एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक में एक निजी अस्पताल के खिलाफ आयुष्मान कार्ड से इलाज होने के बावजूद अधिक पैसे वसूलने के आरोपों की शिकायत की थी।शिकायत में जिला नोडल अधिकारी पर भी लापरवाही बरतने और कार्रवाई ना करने के आरोप लगे तो समिति की बैठक की अध्यक्षता करने वाले मंत्री राजेश नागर ने अस्पताल का लाइसेंस रद्द करने और नोडल अधिकारी को निलंबित करने के आदेश दिए थे। मामले में जांच की गई तो जांच में कुछ और ही पाया गया। समिति की दूसरी मासिक बैठक 26 जून को हुई जिसमें एक बार फिर महिला शिकायत लेकर आई जिनका जवाब SDM द्वारा जांच रिपोर्ट के साथ दिया गया। इसके साथ ही जिस अस्पताल पर आरोप लगे थे उसके संचालक डॉक्टर भी सबूतों के साथ मंत्री के पास पहुंचे और महिला द्वारा ब्लैकमेलिंग किए जाने की ऑडियो भी सार्वजनिक तौर पर सुनाई। ऑडियो सुनते ही मंत्री का पारा चढ़ गया और उन्होंने फौरन महिला के खिलाफ ही कार्रवाई की बात कह दी। यह सुनते ही महिला सकपका गई और तुरंत मीटिंग स्थल से निकल गई। मंत्री राजेश नागर ने पूरे मामले की पुष्टि की। वहीं मामले ने ऐसे लोगों को भी संदेश दिया है कि जो लोग झूठी शिकायत कर किसी को परेशान करते हैं उनके खिलाफ भी देर सबेर कार्रवाई होनी तय है। यह मामला उसी की तसदीक कर रहा है।0
0
Report
‘मन की बात’ सुन भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनहित के मुद्दों पर किया मंथन
Jalalpur, Uttar Pradesh:अंबेडकर नगर। जलालपुर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय संवाद कार्यक्रम ‘मन की बात’ को उत्साहपूर्वक सुना। नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि के नेतृत्व में नगर के विभिन्न मतदान केंद्रों पर इसका आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को गंभीरता से सुना और जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की। वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव मिश्र ने बताया कि अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने हाल ही में मनाए गए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उल्लेख करते हुए योग के बढ़ते वैश्विक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने योग के माध्यम से भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा और उपलब्धियों की भी सराहना की। नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा उठाए गए विषय समाज के हर वर्ग से जुड़े हुए हैं और जनकल्याण की दिशा में प्रेरणादायक हैं। कार्यक्रम के उपरांत विभिन्न मतदान केंद्रों पर संगठन की आगामी योजनाओं, जनसंपर्क अभियान और विकास कार्यों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद, मीसम रजा, पूर्व नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्त, मानिक चंद सोनी, बेचन पांडे, कृष्ण गोपाल गुप्त, आनंद मिश्र, दीपचंद सोनी, शीतल सोनी, अरुण मिश्र, जितेन्द्र शिल्पी, गिरीश जायसवाल, दिलीप यादव, सोनू गुप्ता, नृपेन्द्र कुशवाहा, सुलेखा गौतम, सभासद अजीत निषाद, विकास निषाद, विक्की गौतम, मनीष सोनी, सोनू गौड़, दुर्गेश गुप्ता, शिवम आर्या, गोपाल सोनकर, शिवनाथ त्रिपाठी, विनय मिश्र और दीपक गोयल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।0
0
Report
मंदिर चोरी मामला: अविनाश शुक्ला गिरफ्तार, कैश बरामद; CCTV से पकड़ का वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:मंदिर में चोरी हो रही है ये जानकारी ट्रस्ट को थी. 5 जून को ट्रस्ट के लोग चंपत राय के कहने पर पुलिस के साथ अविनाश शुक्ला के यहां पहुंचे. यानि पुलिस के संज्ञान में ये मामला था. 5 जून को पुलिस की टीम जब यहां पहुँची तो अविनाश शुक्ला के ठिकाने से कैश बरामद हुआ. लेकिन ट्रस्ट की तरफ से कोई शिकायत नही दी गई. पुलिस अनऑफिशियली यहां पर आई थी. इसके बाद 7 जून को मामला उगाजर हुआ. CCTV में दिख रहा है कि अविनाश शुक्ला को पकड़ कर ले जाती पुलिस, हाथ में काला बैग जिसमें था बरामद कैश. 24 सेकेंड के वीडियो में सफ़ेद गाड़ी में आरोपी अविनाश शुक्ला को पकड़ कर ले जा रही है पुलिस0
0
Report
Advertisement
