Back
बाल निकेतन रेलवे क्रॉसिंग के पास निर्माणाधीन जीरो बी ओवर ब्रिज फ्लाईओवर के गुणवत्ता पर उठाया सवाल
Mar 07, 2026 02:54:34
Mau, Uttar Pradesh
मऊ शहर के बाल निकेतन रेलवे क्रॉसिंग के पास निर्माणाधीन जीरो बी ओवर ब्रिज फ्लाईओवर के गुणवत्ता पर हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाया है हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी मऊ के माध्यम से सौप कर निर्माणाधीन जीरो बी ओवर ब्रिज की उच्च स्तरीय तकनीकी जांच की मांग की है इस अवसर पर हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि यह परियोजना मऊ की जनता के लिए अति महत्वपूर्ण है यह पुल वर्षों से जाम की समस्या से जूझ रहे शहर वासियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है ऐसे में निर्माणधीन जीरो बी ओवर ब्रिज फ्लाईओवर के गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा कि जनता के टैक्स से बनने वाली परियोजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा हो रहे विकास कार्यों का हम स्वागत करते हैं लेकिन किसी भी कीमत पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज की गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार की अनियमियता स्वीकार नहीं की जाएगी हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एडवोकेट रामकृष्ण भारद्वाज ने कहा कि बाल निकेतन रेलवे क्रॉसिंग के पास किया जा रहे ओवर ब्रिज के निर्माण में घटिया स्तर की सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है उन्होंने ओवर ब्रिज के निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं उन्होंने कहा कि पुल के निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री तकनीकी मानको के विपरीत है उन्होंने आशंका जताई कि अगर समय रहते जांच नहीं कराई गई तो भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता नरेंद्र सिंह ने कहा कि यह ओवर ब्रिज शहर वासियों के जीवन की लाइफ लाइन है इस पुल के निर्माण हो जाने से जाम की समस्या से जूझ रहे शहर वासियों के लिए काफी राहत मिलेगी एवं शहर की यातायात व्यवस्था काफी सुगम हो जाएगी कहा कि यह परियोजना मऊ की जनता के लिए अत्यंत ही महत्वपूर्ण है उन्होंने उक्त पुल के निर्माण में कार्य दाई संस्था पर मानक के अनुरूप कार्य न करने का आरोप लगाया उन्होंने परियोजना के निर्माण में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए और सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग की है हिंदू जागरण समिति के प्रांत मंत्री अमित वर्मा ने कहा कि पुल के निर्माण में पारदर्शिता बेहद जरूरी है उन्होंने कहा कि तकनीकी विशेषज्ञो की टीम गठित कर मौके का निरीक्षण किए जाने की आवश्यकता है उन्होंने कहा कि हिंदू जागरण समिति जनता की आवाज है और हम जनता की आवाज को किसी भी कीमत पर दबने नहीं देंगे कहा कि यदि हमारी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आर पार का आंदोलन करने को बाध्य होंगे इस अवसर पर वीरेंद्र पासवान राजकमल श्रीवास्तव रवि गुप्ता अंजनी शर्मा राजकुमार मौर्य कमलेश सिंह अनुराग बरनवाल विजय रंजन सिंह सतीश मद्धेशिया प्रिंस गुप्ता अभिषेक हीरा यादव योगेंद्र प्रजापति विजय गुप्ता अमरजीत चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DSDM Seshagiri
FollowMar 07, 2026 04:49:370
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowMar 07, 2026 04:49:060
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 07, 2026 04:48:570
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 07, 2026 04:48:46Noida, Uttar Pradesh:एलपीजी गैस सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, "कल तक तो यही खबर थी कि यहां एलपीजी का कोई संकट नहीं है। फिर कीमतें कैसे बढ़ गईं?... लोग अंधभक्त बन गए हैं..."
0
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowMar 07, 2026 04:48:340
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowMar 07, 2026 04:47:160
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 07, 2026 04:47:060
Report
ASASHISH SRIVASTAVA SUL
FollowMar 07, 2026 04:46:200
Report
ANAbhishek Nirla
FollowMar 07, 2026 04:46:120
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowMar 07, 2026 04:46:030
Report
0
Report
SPSohan Pramanik
FollowMar 07, 2026 04:45:430
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 07, 2026 04:45:250
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 07, 2026 04:45:160
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 07, 2026 04:35:330
Report