275101
सिंघाड़े की खेती से मऊ के किसान संतोष सोनकर कमा रहे लाखों
Mau, Uttar Pradesh:मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के किसान संतोष सोनकर ने सिंघाड़े की खेती को अपना मुख्य व्यवसाय बना लिया है। मात्र 10 हजार रुपए की लागत से एक बीघा पोखरी में सिंघाड़े की खेती कर वे लाखों रुपए का मुनाफा कमा रहे हैं। संतोष बताते हैं कि जून में सिंघाड़े का बीज डालने के बाद फसल की देखभाल के लिए जलकुंभी हटाना, डाई और यूरिया का छिड़काव करना पड़ता है। लगभग 5 महीने में फसल तैयार हो जाती है, जिसे अक्टूबर-नवंबर में बाजार में बेचा जाता है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बरसाना थाना में अमृत सरोवर खुदाई पर हंगामा, भाजपा नेता के समर्थकों की भारी उपस्थिति
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की महत्वाकांक्षी 'अमृत सरोवर योजना' को लेकर बीती रात बरसाना थाने में भारी हंगामा देखने को मिला। पुलिस द्वारा सरोवर की खुदाई कार्य में जुटे एक व्यक्ति को हिरासत में लिए जाने के बाद, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के भतीजे और भाजपा नेता नरदेव चौधरी अपने समर्थकों के साथ देर रात थाने पहुंच गए। इसके बाद थाने में करीब एक घंटे तक हाई-वोल्टेज ड्रामा चला। सरकारी कार्य रोकने पर भड़के भाजपा नेता, SHO से तीखी नोकझोंक प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरसाना थाना पुलिस ने अमृत सरोवर की खुदाई के काम में लगे एक व्यक्ति को उठा लिया था। पुलिस का आरोप था कि उक्त व्यक्ति ने पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता की थी। जैसे ही इसकी भनक कैबिनेट मंत्री के भतीजे नरदे चौधरी को लगी, वे अपने समर्थकों के साथ थाने आ धमके। नरदेव चौधरी ने सीधे कार्यवाहक थाना प्रभारी (SHO) अश्वनी कुमार से युवक को पकड़ने का कारण पूछा और विकास कार्य को बीच में रोकने पर कड़ी आपत्ति जताई। इस दौरान भाजपा नेता और SHO के बीच तीखी नोकझोंक हुई। पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप, बंद व्यक्ति को छुड़ा ले गए समर्थक थाने में मौजूद भाजपा समर्थकों ने स्थानीय पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। हंगामा बढ़ता देख पुलिस बैकफुट पर आ गई। लगभग एक घंटे तक चले इस बवाल के बाद, पुलिस ने हिरासत में लिए गए व्यक्ति को छोड़ दिया। चर्चा का विषय: क्षेत्र में इस बात की जमकर चर्चा हो रही है कि सत्तापक्ष के भारी दबाव के आगे बरसाना पुलिस बेबस नजर आई और भाजपा नेता पुलिस के सामने से ही पकड़े गए व्यक्ति को छुड़ा ले गए, जबकि पुलिस मूकदर्शक बनी देखती रह गई। इस पूरे घटनाक्रम के बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा हुआ है, हालांकि अभी तक इस मामले पर पुलिस के आला अधिकारियों का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।0
0
Report
बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गम्भीर आरोप।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर - अनूपशहर: सरे शाम बाइक सवार दो युवकों ने लोकेश शर्मा की टांग में मारी गोली, रैफर, पुलिस इलाके के CCTV कैमरों को खंगालने में जुटी। लोकेश के परिजन बोले.. रास्ते को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी तोयब सैनी के खिलाफ दो दिन पूर्व दर्ज कराई थी FIR0
0
Report
45 डिग्री पारा के बीच नगर पंचायत के स्टोर रूम में 4 RO सील बंद
Hathras, Uttar Pradesh:45 डिग्री पारा, प्यासी जनता स्टोर रूम में धूल फांकते नए RO हाथरस जनपद के पुरदिल नगर की नगर पंचायत का खौफनाक सच एक वीडियो से सामने आ गया है... इन दिनों आसमान में आग बरस रही है... पारा 45 डिग्री पहुंच चुका है... हर कोई भीषण गर्मी से परेशान है... कस्बे में कई जगहे नगर पंचायत द्वारा वाटर कूलर लगाए गए हैं.. उनमें से कही वाटर कूलर तो पूरी तरीके से खराब है या फिर उसमें ठंडे पानी की कोई व्यवस्था नहीं है... कस्बे के लोगो को ठंडा पानी पिने के लिए अपने पैसे से पानी की बोतल खरीदनी पड़ती है... सोशल मीडिया पर कस्बे के नगर पंचायत के स्टोर रूम की वीडियो वायरल हो रहे हैं... जिसमे नए 4 Ro सील बंद मिले जो की काफ़ी समय से रखे हुए है... उन वाटर कूलर के ऊपर मिट्टी जमा है।जिसमे बताया जा रहा है की नगर पंचायत के स्टोर रूम में 4 नए RO रखे हुए है और वो RO सील बंद है... 15 वे वित्तीय आयोग से और RO प्लांट की माँग नगर पंचायत द्वारा की गई है... इस वीडियो को देखा कर कस्बे के लोगो में रोष है और लोग सीधा सीधा चेयरमैन पर आरोप लगा रहे है...0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय में गोलीबारी से युवक घायल; अस्पताल में बेड न मिलने से हंगामा
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला खोदावंदपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बेड नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। आपको बताते चले कि बेगूसराय में एक बार फिर अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के खोदावंदपुर गाँव में अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान रंजीत पासवान के पुत्र आनंद कुमार के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार आनंद कुमार अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। तभी कुछ अपराधी वहां पहुंचे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक गोली आनंद कुमार के गाल में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल आनंद कुमार को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। हालांकि परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में भर्ती कराने के दौरान बेड उपलब्ध नहीं कराया गया, जिससे मरीज को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसी बात से नाराज परिजनों ने सदर अस्पताल में जमकर हंगामा किया। हंगामे के दौरान अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। परिजनों ने सदर अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। अस्पताल में मरीजों को समय पर सुविधा और बेड तक उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। फिलहाल घायल युवक को परिजन अपने साथ लेकर चले गए हैं। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई किए जाने की बात कह रही है। खोदावंदपुर में हुई गोलीबारी की इस घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं सदर अस्पताल में बेड नहीं मिलने के आरोप ने स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी है। अब देखना होगा कि पुलिस अपराधियों तक कब पहुंचती है और स्वास्थ्य विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है。0
0
Report
झारखंड राज्यसभा के लिए कांग्रेस ने प्रणव झा को उम्मीदवार बना दिया: बड़ी खबर
Noida, Uttar Pradesh:झारखंड राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने प्रणव झा को बनाया उम्मीदवार0
0
Report
उन्नाव-वाराणसी मानसिक अस्पताल में कैदी की मौत, गांव में मातम और हंगामा
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ । उन्नाव - वाराणसी में मेंटल हॉस्पिटल में इलाज क़े दौरान कैदी की मौत का मामला । पोस्टमार्टम क़े बाद देर रात मृतक का शव पहुंचा गांव निहाल खेड़ा । राहुल का शव गांव पहुंचने पर मची चीख पुकार । निहालखेड़ा गांव में पुलिस फोर्स तैनात । गांव के बाहर जगह जगह तैनात पुलिस फोर्स। परिजनों ने पूर्व प्रधान लल्लू समेत 3 लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा । परिजनों के तहरीर के आधार पर कई लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत । परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की उठाई मांग । बीते मंगलवार रात राहुल निषाद की मेंटल हॉस्पिटल बनारस में हुई थी मौत । गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के निहालखेड़ा गांव का रहने वाला था मृतक युवक ।0
0
Report
Advertisement
शाहाबाद शुभघरा में जल चौपाल के साथ वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान शुरू
Baran, Rajasthan:शाहाबाद के शुभघरा में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जल चौपाल आयोजित एंकर -बारां के शाहाबाद ग्राम पंचायत शुभघरा में 'वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान' के अंतर्गत एक विशेष जल चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ. ललित मीणा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस चौपाल में जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. मीणा ने कहा कि आज के समय में जल बचाना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने इस पुनीत कार्य के लिए जनसहभागिता को अत्यंत आवश्यक बताया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।0
0
Report
तरक्की की उम्मीद के साथ,प्रथम आगमन पर किया प्रभारी मंत्री का स्वागत।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर- यूपी के राज्य मंत्री राजस्व एवं बुलंदशहर के प्रभारी मंत्री सुरेंद्र दिलेर का पहला दौरे पर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस मौके पर विधायक ठाकुर लक्ष्मीराज सिंह, मीनाक्षी सिंह, अनिल शर्मा ,राष्ट्रीय लोक दल के जिला अध्यक्ष पंकज प्रधान सहित भाजपा नेताओं ने बुके देकर प्रभारी मंत्री सुरेंद्र दिलेर का स्वागत किया, कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।0
0
Report
शॉर्क सर्किट से घर में आग, टेंट हाउस का सामान जलकर खाक
Ansar Nagar, Jharkhand:शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, टेंट हाउस का सामान समेत सब कुछ जलकर हुआ खाक चतरा: जिले के हंटरगंज प्रखंड अंतर्गत वशिष्ठनगर जोरी थाना क्षेत्र के सरदम गांव में बीती देर रात को एक भीषण अगलगी की घटना में उमा साव का घर और उसमें रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। प्रारम्भिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि परिवार के कुछ सदस्य इसे भूत डायन और शैतानी हरकत से भी जोड़कर देख रहे हैं। जानकारी के अनुसार, भीषण गर्मी के कारण परिवार के सभी सदस्य घर की छत पर सो रहे थे। इसी दौरान देर रात घर में आग लग गई। परिवार को घटना की जानकारी तड़के करीब 3 बजे हुई, तब तक आग पूरे घर को अपनी चपेट में ले चुकी थी। आग की लपटें देख घर में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। वहीं अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा टेंट हाउस का पूरा सामान, कपड़े, अनाज तथा अन्य घरेलू सामग्री जलकर राख हो चुकी थी। पीड़ित उमा साव ने बताया कि इस अगलगी में करीब तीन लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि टेंट हाउस का व्यवसाय ही परिवार के भरण-पोषण का मुख्य साधन था, जो इस हादसे में पूरी तरह नष्ट हो गया। अब परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है。 पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग से मामले की जांच कर उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि वे दोबारा अपना रोजगार शुरू कर परिवार का पालन-पोषण कर सकें। बाइट 1 : पीड़ित परिवार का पुरुष सदस्य。 बाइट 2 : पीड़ित परिवार की महिला सदस्य。 बाइट 3 : स्थानीय जनप्रतिनिधि।0
0
Report
Advertisement
महराजगंज में फरार आरोपी के घर ढोल-नगाड़ों से मुनादी, धारा 84 BNSS नोटिस जारी
Maharajganj, Uttar Pradesh:महाराजगंज न्यायालय के आदेश पर परसा मलिक पुलिस ने फरार अभियुक्त के खिलाफ ढोल नगाड़ों से मुनादी कर चस्पा की गई धारा 84 BNSS की नोटिस. आरोपी विजय लाल यादव के घर ढोल नगाड़ों से दुग्गी मुनादी की कार्रवाई की गई. परसा मलिक थाना क्षेत्र के ग्राम घोड़हवा में पुलिस टीम ने ढोल नगाड़ों के साथ आरोपी के घर पहुंच कर सार्वजनिक रूप से मुनादी कराई. इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति में न्यायालय के द्वारा जारी धारा 84 बीएनएस के तहत नोटिस भी चस्पा किया गया. पुलिस ने ग्रामीणों के सामने दुग्गी मुनादी करते हुए चेतावनी देते हुए कहा कि आरोपी लंबे समय से न्यायालय और पुलिस की कार्रवाई से बचता फिर रहा है यदि आरोपी निर्धारित अवधि के भीतर न्यायालय अथवा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करता है तो उसके विरुद्ध विधि सम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
हरदोई में चेन लूट के दो शातिर मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैर में गोली
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में‘चेकिंग’ का झांसा देकर शिक्षिका से चेन लूटने वाले दो शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों के दोनों पैरों में लगी गोली हरदोई पुलिस ने एक शिक्षिका साथ हुई चेन लूट की वारदात में शामिल दो शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के दोनों पैरों में गोली लगी है।पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई सोने की चेन, नगदी, दो तमंचे, कारतूस, एक अपाचे बाइक और चोरी की स्कूटी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी लंबे समय से लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे और कई जिलों में इनके खिलाफ संगीन मुकदमे दर्ज हैं。 पुलिस के अनुसार बीते 3 मई को कोतवाली शहर क्षेत्र में आवास विकास कॉलोनी निवासी शिक्षिका अवंती त्रिवेदी अपने बेटे को छोड़ने के लिए सेंट जेवियर स्कूल के पास खड़ी थीं।तभी बाइक से पहुंचे दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।बदमाशों ने कहा कि आगे पुलिस चेकिंग चल रही है,इसलिए अपने जेवर उतारकर सुरक्षित रख लीजिए। बातों में उलझाकर बदमाश उनकी सोने की चेन लेकर फरार हो गए थे।घटना के बाद पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली शहर में मुकदमा दर्ज किया गया था और पुलिस तभी से बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी。 इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ शातिर अपराधी साण्डी बाईपास पुल के पास किसी बड़ी वारदात की फिराक में खड़े हैं। सूचना मिलते ही एसपी अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में कोतवाली शहर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस टीम को देखते ही बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाशों के दोनों पैरों में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़े।पुलिस ने मौके पर ही दोनों को दबोच लिया और मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान पवन कुमार गौतम उर्फ खास और अंकित वर्मा उर्फ अंकित लोथ के रूप में हुई है। पवन मूल रूप से आजमगढ़ का रहने वाला है और वर्तमान में कानपुर नगर के थाना चकेरी क्षेत्र में दुर्गा विहार कॉलोनी में रह रहा था। जबकि अंकित वर्मा उन्नाव जिले में अचलगंज थाना क्षेत्र के बंजर गांव का रहने वाला है।पुलिस ने उनके कब्जे से आवास विकास कॉलोनी से लूटी गई सोने की चेन,जनपद गोंडा से लूटी गई सोने की चेन और जनपद आजमगढ़ में लूटी गई सोने की चेन को बेचने के बाद बची नगदी बरामद की है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक पवन बेहद शातिर अपराधी है। वर्ष 2022 में हरदोई जनपद के कासिमपुर थाना पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में भी उसके पैर में गोली लगी थी। वहीं वर्ष 2015 में उसने सांडी थाना क्षेत्र में एक सर्राफा कारोबारी से लूट की वारदात को अंजाम दिया था,जिसमें पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था।पवन के खिलाफ हरदोई, कानपुर, लखनऊ और उन्नाव समेत विभिन्न जिलों में 28 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।हरदोई में उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है। वहीं अंकित वर्मा के खिलाफ भी चोरी और लूट के कई संगीन मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।पुलिस अब दोनों के अन्य साथियों और पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी है。 बाइट --अंकित मिश्रा सीओ सिटी हरदोई0
0
Report
पूर्व मंत्री गियासुद्दीन मोल्ला के घर से राहत सामग्री हटाने के आरोप से बवाल
Jalabaria, West Bengal:প্রাক্তন মন্ত্রী গিয়াস উদ্দিন মোল্লারের বাড়ি থেকে ত্রাণসামগ্রী সরানোর অভিযোগকে কেন্দ্র করে উত্তেজনা ছড়াল মগরাহাট পশ্চিমের শিরাকোল পিঁয়াজগঞ্জ এলাকায়। স্থানীয় বাসিন্দারা একটি সরঞ্জামবোঝাই গাড়ি আটক করে পুলিশে খবর দেন। ঘটনাস্থলে পৌঁছে গাড়িটি আটক করে উস্তি থানার পুলিশ। স্থানীয় সূত্রে জানা যায়, গাড়িটিতে ত্রিপল, কাপড় ও বিভিন্ন সামগ্রী বোঝাই ছিল। অভিযোগ, ওই মালপত্র গিয়াস উদ্দিন মোল্লার বাড়ি থেকে নিয়ে আসা হয়েছিল। পরে পিঁয়াজগঞ্জ এলাকায় পঞ্চায়েত সদস্য সৌরভ নস্করের বাড়িতে সামগ্রীগুলি নামানো হয় বলে দাবি স্থানীয়দের। বাসিন্দাদের অভিযোগ, মালপত্র নামিয়ে গাড়িটি এলাকা ছেড়ে যাওয়ার সময় তারা সেটিকে আটক করেন। এরপর উস্তি থানার পুলিশকে খবর দেওয়া হয়। স্থানীয়দের একাংশের দাবি, গাড়িতে থাকা সামগ্রী সরকারি ত্রাণের মালপত্র। ঘটনাকে কেন্দ্র করে এলাকায় ব্যাপক চাঞ্চল্য ছড়িয়েছে।0
0
Report
Advertisement
जल जीवन मिशन की लापरवाही पर भारतीय कृषक संगठन का तहसील में प्रदर्शन
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई की सवायजपुर तहसील में भारतीय कृषक एसोशिएसन के बैनर चले कार्यकर्ताओं ने जल जीवन मिशन की लापरवाही और क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। संगठन के जिला अध्यक्ष शिवनंदन ने कहा हरपालपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत मोहलनपुर में एक वर्ष पूर्व पानी की टंकी का निर्माण किया गया पाइपलाइन बिछाने के लिए गांव में इंटरलॉकिंग व खड़ंजा की सड़को को खोद कर छोड़ दिया गया जिससे लोगों आवागमन में दिक्कतें हो रही है। उन्होंने कहा निर्माण कर बनाई गई टंकी से भी आज तक ग्रामीणों को पीने का पानी नहीं मिल सका है इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम अंकित तिवारी को मुख्यमंत्री को को संबोधित ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की किसानों ने क्षेत्र में बिजली संकट का उठाया और समाधान की मांग की। इस दौरान भारतीय कृषक दल के मंडल प्रभारी राज प्रकाश सिंह, खुशीराम, श्यामाचरन, राम मिलन आदि मौजूद रहे।0
0
Report
400 रुपये के विवाद से म्योरपुर में हिंसक संघर्ष, 4 घायल
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र में महज 400 रुपये के लेनदेन को लेकर उपजा विवाद देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में बदल गया, जहां दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट और धारदार हथियारों से हुए हमले में तीन सगे भाइयों समेत कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बैंड-बाजा के बकाये पैसों को लेकर शुरू हुई कहासुनी ने अचानक तूल पकड़ लिया और पूरा मामला खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया, जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। मामला म्योरपुर थाना क्षेत्र के सुपाचुंआ गांव का है जहाँ बैंड-बाजा के पुराने बकाये 400 रुपये को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों तरफ से लाठी-डंडों के साथ धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया। इस हमले में तीन सगे भाइयों समेत कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर पहुँचाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए एहतियातन पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है और मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।0
0
Report
दमोह में निर्माणाधीन नाले में थार गिरा, चालक मामूली चोटों से बचा
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह के शहर के अंदर स्टेट हाइवे पर किल्लाई नाका से जबलपुर नाका की ओर जाने वाले रास्ते पर नव जागृति स्कूल के सामने बड़े नाले का निर्माण हो रहा था और एक तरफ का रास्ता ब्लाक किया हुआ था। रास्ता बंद करने के लिए निर्माण एजेंसी ने सड़क पर मोटे पाइप बिछा दिए थे। बीती रात इसी रास्ते पर एक तेज रफ्तार कार आई और डिवाइडर से हल्की टकराने के बाद लोहे के पाइप से टकरा कर हवा में उड़ते हुए सीधे बन रहे नाले के समा गई। गर्मी की वजह से यहाँ तफरी करने वाले लोगों ने देखा कि दो सेकेंड हवा में रहने के बाद पूरी की पूरी कार नाले में समा गई। यहाँ घूम रहे लोगों में कार में सवार युवक को तत्काल रेस्क्यू किया और बाहर निकाला तो उसे मामूली चोटें आई थीं; देखते ही देखते रात के समय में भी लोगों का हुजूम लग गया और मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने कार चालक को अस्पताल भेजा। फिलहाल कार को नाले से बाहर निकाला जा रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
