मऊ में वकीलों का बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
Mau, Uttar Pradesh:मऊ जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में दर्जनों वकीलों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और जोरदार नारेबाजी की। पूरा मामला जिले के थाना सरायलखंसी क्षेत्र के सलाहाबाद गांव का है, जहां के निवासी भरत प्रजापति विद्युत उपभोक्ता हैं और उनके नाम पर घरेलू बिजली कनेक्शन है। आरोप है कि 22 मई को दोपहर लगभग 2:30 बजे बिजली विभाग के अवर अभियंता जमुना प्रसाद पटेल अपने साथ पांच से छह अज्ञात लोगों को लेकर भरत प्रजापति के घर पहुंचे। वे घर के गेट के ऊपर से चढ़कर छत के रास्ते अंदर घुस आए और वृद्ध भरत प्रजापति के साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
