Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mau275101
घोसी सांसद राजीव राय ने यूएन महासभा में भारत भाषण देकर इतिहास रचा
PPPrakash Pandey
Oct 22, 2025 11:33:27
Mau, Uttar Pradesh
संयुक्त राष्ट्र संघ में संबोधन के बाद घोसी पहुंचे सांसद राजीव राय का भव्य स्वागत… राजीव राय घोसी लोकसभा तथा पूर्वांचल के इतिहास के अब तक के पहले सांसद जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र को संबोधित किया इस बार संयुक्त राष्ट्र संघ के महाधिवेशन में जाने वाले प्रतिनिधिमंडल में पूरे उत्तर प्रदेश से राजीव राय एकमात्र रहे घोसी लोकसभा के सांसद राजीव राय संयुक्त राष्ट्र संघ के 80वें सत्र में हिस्सा लेकर भारत की तरफ से संबोधन देने के बाद घोसी लोकसभा में पहली बार आए, जहां कार्यकर्ताओं, समर्थकों तथा पार्टी के पदाधिकारियों ने अपने महबूब नेता को हाथों-हाथ लेकर भव्य स्वागत किया। आपको बताते चलें, राजीव राय घोसी लोकसभा के इतिहास के एकमात्र सांसद हैं जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ जैसी विश्व की प्रतिष्ठित संस्था में न सिर्फ भारत का प्रतिनिधित्व किया, बल्कि भारत की तरफ से यूनाइटेड नेशन को संबोधित भी किया है। घोसी सांसद राजीव राय इस बार पूरे उत्तर प्रदेश से इकलौते सांसद रहे, जिन्हें भारत सरकार द्वारा 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल करके संयुक्त राष्ट्र संघ के महाधिवेशन में भारत की तरफ से संबोधन करने के लिए भेजा गया। जहां घोसी सांसद राजीव राय ने संयुक्त राष्ट्र संघ की महा अधिवेशन को 193 देशों के सामने संबोधन दिया तथा तमाम देशों के डेलिगेट्स के समक्ष भारत का मजबूती से पक्ष भी रखा। घोसी सांसद राजीव राय पूरे पूर्वांचल के अब तक के इतिहास के एकमात्र सांसद हैं जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा में भारत की तरफ से संयुक्त राष्ट्र को संबोधित भी किया है, जो अपने आप में ही एक गर्व का विषय है। मीडिया से बातचीत के क्रम में घोसी सांसद राजीव राय ने कहा- "संयुक्त राष्ट्र संघ के महा अधिवेशन में हिस्सा लेने वाले प्रतिनिधि मंडल में शामिल किए जाने पर सबसे पहले मैं अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी तथा अपनी पूरी पार्टी का आभारी हूं, जिसके कारण मुझे यह अवसर मिला। संयुक्त राष्ट्र के महा अधिवेशन में दिया गया मेरा संबोधन अपने घोसी लोकसभा के मालिकों को समर्पित करता हूं। आज मैं जो कुछ भी हूं अपने घोसी लोकसभा के मालिकों के वजह से और उनके आशीर्वाद से ही हूं। मैं विश्व के किसी भी बड़े से बड़े कार्यक्रम में शामिल हो जाऊं, लेकिन अपने घोसी लोकसभा के मालिकों की बुनियादी समस्याओं को भी उतनी ही गंभीरता से उठाऊंगा, जितनी गंभीरता से वैश्विक स्तर तथा राष्ट्रीय स्तर के बड़े मुद्दों को उठाता हूं। यूनाइटेड नेशन का अपना कार्यक्रम समाप्त करने के बाद आज जब मैं घोसी आया हूं तो घोसी लोकसभा की सड़क-नाली जैसी बुनियादी मुद्दों से लगाए जनता के हर एक मुद्दे को उठाकर उनका भी निराकरण करने का प्रयास करता रहूंगा। जब मैं सदन में पहली बार गया था तब बहुत कम लोग घोसी लोकसभा को जानते थे, लेकिन मेरे प्रयास तथा विभिन्न अवसरों पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के चलते अब ऐसे लोगों की संख्या कम हो गई है जो लोग घोसी को ना जानते हों।
1
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AGAdarsh Gautam
Oct 24, 2025 08:24:56
Sidhi, Madhya Pradesh:एंकर/ जिला अस्पताल में अस्पताल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सीधी जिले में एकबार चिकित्सको की लापरवाही सामने आई है जहाँ देर रात ओवर डोज और लापरवाही के कारण एक हरिजन युवक की मौत हो गई जिसे गुस्साए परिजनों ने रात में अस्पताल में हंगामा किया और सुबह पीएम कराने के लिए मना कर दिया गया और शव को लेकर सड़क में रखकर चक्काजाम कर दिया गया काफी समझाइस के बाद परिजन माने और पीएम के लिए राजी हुए। बताया गया की अजय साकेत 27 वर्ष निवासी बंजारी थाना जमोडी को बुखार आने के कारण गुरुवार सुबह जिला अस्पताल लाया गया था, शाम को खाना खाने के बाद इंजेक्शन दिया गया जिसके बाद उसकी हालत और बिगड़ने लगी जिसके बाद परिजन डाक्टरो के पास पहुँचे और चलकर देखने की गुहार लगाने लगे लेकिन बार्ड में कोई नही गया फिर इसके बाद स्टाफ नर्सो द्वारा एक के बाद एक 4 इंजेक्शन लगा दिए गए उसके कुछ देर बाद उसको सांस लेने में समस्या होने लगी तब ऑक्सीजन पाइप लगाई गई वह भी लीक थी जिसकी बजह से ऑक्सीजन नही जा पाया उसके बाद अजय की मौत हो गई। जिसके बाद गुस्साए परिजन देर रात अस्पताल में हंगामा किया और सुबह पीएम कराने के लिए मना कर दिया और लापरवाहों पर कार्यवाही की मांग को लेकर अड़े रहे हैं, काफी समझाइस के बाद परिजन माने और पीएम के लिए राजी हुए हैं। वही पूरे मामले को लेकर जिला अस्पताल के सिविल सर्जन का कहना है कि गंभीर स्थिति में परिजन मरीजो को लेकर जिला अस्पताल आते हैं चिकित्सकों की कोई लापरवाही नही रही है, मरीज का हीमोग्लोबिन दो से ढाई ग्राम था और परिजनों को बोला भी गया था कि ब्लड की ब्यवस्था करे वही चिकित्सको के अनुसार ही उपचार किया गया था वही जिला अस्पताल में कुछ असमाजिक तत्व पहुँच कर जिला अस्पताल का माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं, वही कोतवाली प्रभारी का कहना था कि परिजन डाक्टरो के उपर लापरवाही का आरोप लगाया है मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है पोस्ट मार्टम की रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जाएगी। वही जिला अस्पताल की ब्यवस्थाये सुधरने का नाम नही ले रही है, विगत दिनों डिप्टी सीएम का जिला अस्पताल में दौरा भी हुआ था और ब्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए थे बावजूद यहां की ब्यवस्था सुधरने का नाम नही ले रही है जिला अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही आये दिन लापरवाही के आरोप लगते रहते हैं।
0
comment0
Report
ADAbhijeet Dave
Oct 24, 2025 08:24:11
Ajmer, Rajasthan:हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर पर हुए जानलेवा हमले के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बोराज निवासी राहुल जोशी उर्फ RJ इका को पकड़ा है, जो इस प्रकरण में 11वाँ आरोपी है। जानकारी के अनुसार, कोटड़ा स्थित क्षेत्र में जमीन को लेकर विवाद के चलते कुछ माह पूर्व प्रॉपर्टी डीलर मनोज ननकानी पर आरोपियों ने मिलकर जानलेवा हमला किया था। इस हमले में मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसे अपना एक पैर भी गंवाना पड़ा। घटना के बाद पीड़ित की पत्नी ने हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाने में मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले मुख्य आरोपी सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया था। अब फरार चल रहे आरोपी राहुल जोशी को भी पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी को न्यायालय میں पेश कर जेल भेज दिया गया है।
0
comment0
Report
DKDAVESH KUMAR
Oct 24, 2025 08:23:41
Delhi, Delhi:दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता लक्ष्मी नगर कार्यक्रम में पहुँची सीएम रेखा गुप्ता लक्ष्मी नगर से विधायक अभय वर्मा जी जनता के काम करने में नंबर वन रहे है फंड की कभी कमी हमारी और से नहीं रहेगी दिल्ली के लोगो की तकलीफ़ खत्म होने का समय आ गया है, यहाँ की 3 पार्षद को भी एक एक करोड़ का फंड दिया है धोभी समाज के लोग इलेक्ट्रिक प्रेस का इस्तेमाल कर रहे है, गार्ड भी इलेक्ट्रिक हीटर का इस्तेमाल करे जिससे प्रदूषण ना हो, दिल्ली की हवा का बेहतर करने में हम जुटे है यमुना के किनारे छठ पूजा आप करना चाहते थे लेकिन सरकार पहले सहयोग नहीं कर रही थी इस बार ऐसा छठ पर्व मनाया जाएगा जो कभी नहीं देखी होगी 1500 जगह छठ पूजा का कार्यक्रम हो रहा है, पूर्वांचल की बेटी मुझे बोला है तो मेरा फ़र्ज़ आप के لिय और बढ़ गया है। हमारा फ़र्ज़ है की सूर्य देव की आराधना के लिए हम पूरा फ़र्ज़ करे, छठ पर्व बड़े स्तर पर मनाया जा रहा है विपक्ष को कुछ ना कुछ बोलना है, में आप के साथ सुख दुख में रहूँगी, 11 साल उन्होंने गवा दिया, बस झूठ उन्होंने फहलाया, आज की सरकार जो कहती है वो करती है
0
comment0
Report
ADAnkush Dhobal
Oct 24, 2025 08:23:10
Shimla, Himachal Pradesh:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर की गई टिप्पणी को लेकर हिमाचल प्रदेश की सियासत में उबाल देखने के लिए मिल रहा है. सुधीर शर्मा के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह को कार्टून कहने पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है. विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पक्ष-विपक्ष के बीच मुद्दों पर संवाद और कटाक्ष होना चाहिए. सरकार को भी हर बात का जवाब देने के लिए तैयार रहना चाहिए. विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि व्यक्तिगत प्रहार नहीं करना चाहिए. उन्होंने मंडी से लोकसभा सदस्य कंगना रनौत का नाम लिए बिना ही उन पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ‘मोहतरमा’ यहां आकर कभी भी कुछ भी कह देती है, वह बेलगाम है. यह देवभूमि है हमारे संस्कार इसकी इजाजत नहीं देते. उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत रूप से प्रहार करके किसी को कोई लाभ नहीं मिलता.
0
comment0
Report
DCDILIP CHOUDHARY
Oct 24, 2025 08:21:55
0
comment0
Report
ADAnkush Dhobal
Oct 24, 2025 08:21:27
Shimla, Himachal Pradesh:हimachal Pradesh में अब तक पंचायती राज चुनावों की तारीख़ तय नहीं हो सकी है. राज्य आपदा प्राधिकरण की ओर से जारी अधिसूचना के बाद भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पर हमलावर है. भाजपा विधायक पर त्रिलोक जमवाल ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव से डर रही है. कांग्रेस अपने वादों को पूरा नहीं कर सकी. ऐसे में अब चुनाव से भागने का काम कर रही है. वहीं, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि पंचायती राज चुनाव वक़्त पर ही करवाए जाएंगे. सरकार ने जिला प्रशासन की ओर से आए आग्रह पत्र का संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री और पंचायती राज मंत्री पहले ही वक़्त पर चुनाव करवाने की बात कह चुके हैं.
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Oct 24, 2025 08:20:30
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ बद्दल इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने कहा कि प्रदेश में अब भी लाखों एकड़ जमीन पर पानी भरा हुआ है। सरकार ने पानी निकालने का प्रबंध किया और न ही किसानों को मुआवजा दिया। सरकार किसानों को MSP नहीं दे रही उल्टा फसल को 500-600 रुपए कम में फसल खरीदी जा रही है। हम इस मुद्दे पर राज्यपाल से मिलेंगे और उन्हें ज्ञापन सौंपेंगे हम उनसे मांग करेंगे कि वो किसानों की मांगों को पूरा करें। क्योंकि हमें सरकार पर भरोसा नहीं है। अगर फिर भी कार्रवाई नहीं हुई तो हम बड़ा कदम उठाएंगे। जिसपर हम आपस में चर्चा करके फैसला करेंगे। प्रदेश में महंगाई बढ़ गई। अपराध बढ़ गया। किसानों को न MSP मिल रही न ही मुआवजा। हम किसानों की लड़ाई लड़ेंगे। दो पुलिस अधिकारियों की आत्महत्याएं हुई। इस पर मांग थी कि सरकार सीबीआई से कार्रवाई करवाए। लेकिन सरकार ने इस मामले की लीपापोती करनी शुरू कर दी है। पंजाब के डीजीपी के बेटे की आत्महत्या के मामले को सरकार ने तुरंत सरकार को सौंप दी। जबकि किसी ने मांग भी नहीं की थी। राव नरेंद्र के मामले पर कहा कि हमने इस मुद्दे को उठाया था। इस पर गंभीरता से कार्रवाई होनी चाहिए। बाइट - अभय चौटाला, राष्ट्रीय अध्यक्ष, इनेलो
0
comment0
Report
ADAnup Das
Oct 24, 2025 08:20:05
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস গতকাল ভাইকে ফোঁটা দিয়ে আত্মীয়র বাড়ি গিয়েছিল আত্মীয়র বাড়ি থেকে আবার ভাই এর বাড়িতে হেটে যাবার পথে বেসরকারি যাত্রী বোঝায় বাসের চাকার নীচে পরে পৃষ্ট হয়ে বৃদ্ধার মৃত্যু। ঘটনা নদীয়ার ভিমপুর থানার আসাননগর নিকট হালদার পাড়ার কাছে রাজ্য সড়কে আজ সকালে, বৃদ্ধার নাম রাধারানী বিস্বাস,বয়স প্রায় 80, ঘাতক বাসটি কে আটক করে পুলিশ। বৃদ্ধার বাড়ি চাপড়া থানার এলাকা চারাতলায় বাড়ি, ভাই এর বাড়ী আসাননগরে, পাশে কুলগাছি গ্রামে বৃদ্ধার মামার বাড়ি ,গতকাল ভাই এর বাড়ী গিয়ে ফোঁটা দিয়ে বিকেলে বৃদ্বার তার মামার বাড়ি যায়,আজ সকালে হেটে আবার ভাই বাড়িতে যাচ্ছিল,সেই সময় দুর্ঘটনা。 বাইট মৃতের নাতি।
0
comment0
Report
BPBHUPESH PRATAP
Oct 24, 2025 08:15:20
0
comment0
Report
RKRajesh Kumar Sharma
Oct 24, 2025 08:15:09
Delhi, Delhi:पश्चिम जिला साइबर पुलिस टीम ने गुजरात से दो भारतीय गोरों की गिरफ्तारी से साइबर अपराध का पर्दाफाश गुजरात के सुरेंद्रनगर से दो आरोपी गिरफ्तार आरोपी खच्चर खाते खोलकर ठगी की रकम निकालते थे धोखाधड़ी की रकम अंगड़िया के माध्यम से अन्य सह-आरोपियों को हस्तांतरित की जाती थी दो राज्यों - झारखंड और गुजरात में जाँच 3 मोबाइल फ़ोन और 5 सिम कार्ड बरामद विविध राज्यों से 14 समान एनसीआरपी शिकायतें गृह मंत्रालय पोर्टल पर लिंक की गईं राजेश शर्मा पश्चिमी जिला के साइबर सेल को एक बड़ी सफलता मिली है दो साइबर जालसाज को गुजरात से गिरफ्तार कर दिल्ली लेकर आए हैं पकड़े गए आरोपी सोएबभाई मुल्तानी 24 गुजरात के रूप में हुई है दूसरा असलमभाई मुल्तानी, 37 गुजरात के रूप में हुई है यह गुजरात में एक डेयरी फार्म चलाते हैं तीसरा आरोपी जितेंद्र कुमार, झारखंड के रूप में हुई है पुलिस ने इनके पास से तीन मोबाइल फोन और 5 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं जिसके माध्यम से यह लोगों के साथ ठगी करते थे पश्चिमी जिले के डीसीपी शरद भास्कर दराडे ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता श्रीमती देबजानी दास चौधरी, जो एक सरकारी अस्पताल में नर्सिंग अधिकारी हैं, ने बताया कि उन्हें एक फ़ोन आया जिसमें बताया गया कि उनका नाम नरेश गोयल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सामने आया है। जाँच कार्यवाही के बहाने उन्हें व्हाट्सएप पर फ़र्ज़ी वीडियो निगरानी में रखा गया और धोखे से उनके बैंक खाते से सात लाख दूसरे खाते में ट्रांसफर करवा लिए गए। तदनुसार, पश्चिमी ज़िले के साइबर थाना में धारा 308(2)/318(4)/319(2)/351(3) बीएनएस के तहत प्राथमिकी संख्या 40/2025 दर्ज की गई और जाँच शुरू की गई। जाँच के दौरान, धन के लेन-देन के विश्लेषण से पता चला कि ठगी गई राशि का 30% झारखंड स्थित मुथूट गोल्ड लोन खाते में और 70% गुजरात के सुरेन्द्रनगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के खाते में स्थानांतरित किया गया था। बैंक शाखा के सीसीटीवी फुटेज से पुष्टि हुई कि एक आरोपी ने ठगी गई राशि चेक के माध्यम से निकाली थी। इसके बाद झारखंड और गुजरात में छापे मारे गए। आगे के विश्लेषण और तकनीकी जाँच के परिणामस्वरूप, कमीशन के लिए खच्चर खाते खोलने, धन निकालने और अंगड़िया के माध्यम से धन हस्तांतरित करने में शामिल आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी हुई।
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top