Back
यमुना एक्सप्रेसवे पर YEIDA का बुलडोजर, 400 करोड़ की जमीन अतिक्रमण मुक्त
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Feb 04, 2026 13:37:47
Mathura, Uttar Pradesh
मथुरा में 'बाबा का बुलडोजर': यमुना एक्सप्रेसवे पर प्राधिकरण का महाबली गरजा, 400 करोड़ की जमीन मुक्त
मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट 'हेरिटेज सिटी' की राह में रोड़ा बन रहे अवैध निर्माणों पर बुधवार को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) का कड़ा प्रहार देखने को मिला। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्राधिकरण के बुलडोजर ने यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे अवैध रूप से बन रहे होटलों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और काटी जा रही अवैध कॉलोनियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र के भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारकों में हड़कंप मच गया है।
प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई हेरिटेज सिटी के नियोजित विकास को सुनिश्चित करने के लिए की गई है। इस दौरान लगभग 400 करोड़ रुपए की बेशकीमती भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। प्राधिकरण का कहना है कि ये निर्माण बिना किसी तकनीकी स्वीकृति या नक्शा पास कराए किए जा रहे थे, जो भविष्य की विकास योजनाओं में बाधक थे।
कार्यवाही का नेतृत्व कर रहे यमुना एक्सप्रेसवे विकास प्राधिकरण के OSD शैलेंद्र प्रताप सिंह ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।यह क्षेत्र मुख्यमंत्री जी के ड्रीम प्रोजेक्ट 'हेरिटेज सिटी' के अंतर्गत आता है। यहाँ बिना अनुमति के किसी भी प्रकार का व्यावसायिक निर्माण करना अवैध है। इन लोगों को पहले ही नियमानुसार नोटिस दिए जा चुके थे, लेकिन निर्माण कार्य नहीं रोका गया। आज की कार्यवाही पहले दिए गए नोटिसों और विधिक प्रक्रिया के पालन के बाद ही की गई है।
अभियान के दौरान उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब बुलडोजर एक निर्माणाधीन मंदिर पर चला। भगवान श्रीराम और माता जानकी के इस मंदिर के विध्वंस को लेकर स्थानीय लोगों और मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने गहरा रोष व्यक्त किया।
विरोध की आशंका को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल और पीएसी तैनात रही। प्राधिकरण ने साफ कर दिया है कि एक्सप्रेसवे के अधिसूचित क्षेत्र में यदि भविष्य में भी बिना अनुमति कोई निर्माण होता है, तो उसे इसी तरह ध्वस्त किया जाएगा। फिलहाल, मुक्त कराई गई भूमि पर प्राधिकरण ने अपना बोर्ड लगा दिया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MKManitosh Kumar
FollowFeb 04, 2026 15:02:230
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowFeb 04, 2026 15:01:520
Report
NSNeha Sharma
FollowFeb 04, 2026 15:01:320
Report
AAABHISHEK ADEPPA
FollowFeb 04, 2026 15:01:080
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 04, 2026 15:00:490
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 04, 2026 14:49:130
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 04, 2026 14:48:270
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 04, 2026 14:48:060
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowFeb 04, 2026 14:47:510
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 04, 2026 14:47:250
Report
BDBabulal Dhayal
FollowFeb 04, 2026 14:46:420
Report
ACAshish Chauhan
FollowFeb 04, 2026 14:46:210
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 04, 2026 14:46:140
Report
RIRamawatar Isran
FollowFeb 04, 2026 14:45:560
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 04, 2026 14:45:270
Report