Back
जयपुर विश्व धरोहर बनाए रखने के लिए सरकार ने सख्त कदम उठाए
DGDeepak Goyal
Feb 04, 2026 15:00:49
Jaipur, Rajasthan
विश्व धरोहर पिंक सिटी जयपुर के संरक्षण और पुनरुद्धार को लेकर राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने स्पष्ट किया है कि जयपुर के सभी संरक्षण एवं विकास कार्य यूनेस्को द्वारा तय दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पिंक सिटी को वर्ल्ड हेरिटेज सिटी का दर्जा मिलना राज्य के लिए गौरव की बात है और सरकार इससे जुड़े दायित्वों को पूरी गंभीरता से निभाएगी। सचिवालय में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने वॉल्ड सिटी जयपुर से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में ‘होल ऑफ गवर्नमेंट अप्रोच’ अपनाने पर जोर दिया गया, ताकि विभिन्न विभाग मिलकर समन्वय के साथ काम कर सकें और तय समय-सीमा में कार्य पूरे हों। मुख्य सचिव ने पर्यटन, स्वायत्त शासन और नगरीय विकास विभाग की संयुक्त टीम को पिंक सिटी का मौके पर निरीक्षण कर कार्ययोजना को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। उन्होंने वॉल्ड सिटी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था मजबूत करने, शहर की सुंदरता बिगाड़ने वाले अवैध बैनर, विज्ञापन और अस्थायी अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए। खासतौर पर हेरिटेज गेट्स और प्रमुख मार्गों पर नियमित निगरानी रखते हुए अवैध गतिविधियों पर सख्ती करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में वॉल्ड सिटी जयपुर के लिए तैयार की जा रही स्पेशल एरिया हेरिटेज प्लान की प्रगति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि बेस मैप, सामाजिक-आर्थिक प्रोफाइल, आजीविका, पर्यटन, परिवहन, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण, परिदृश्य और प्रबंधन ढांचे से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर काम तेजी से चल रहा है। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव पीडब्ल्यूडी व पर्यटन प्रवीण गुप्ता, प्रमुख शासन सचिव नगरीय विकास एवं आवासन डॉ. देबाशीष पृष्टी, शासन सचिव स्वायत्त शासन रवि जैन सहित नगर निगम आयुक्त गौरव सैनी और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 15, 2026 17:16:320
Report
BBBindu Bhushan
FollowFeb 15, 2026 17:16:100
Report
0
Report
0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 15, 2026 17:00:510
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 15, 2026 17:00:130
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
MDMahendra Dubey
FollowFeb 15, 2026 16:48:520
Report
RRRikeshwar Rana
FollowFeb 15, 2026 16:48:310
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 15, 2026 16:48:180
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 15, 2026 16:48:050
Report