281001
गोवर्धन गिरिराज जी की शरण पहुंचे सपा नेता रामगोपाल यादव
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा,गिर्राज नगरी में एक धार्मिक आयोजन में शामिल होने गिरिराज तलहटी पहुंचे प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने मुकुट मुखारविंद जतीपुरा पर गिर्राज महाराज का दुग्धाभिषेक कर उपन्ना व पुष्प माला चढ़ाकर पुण्य अर्जित किया। यहां समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर किशोर सिंह व पार्टी कार्यकर्ताओं ने पटुका पहनाकर उनका स्वागत किया।सपा पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव के साथ संतोष यादव पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर किशोर सिंह आदि उपस्थित थे।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
टोंक से जयपुर कूच: नरेश मीणा का आमरण अनशन पांचवें दिन जारी
Tonk, Rajasthan:टोंक में नरेश मीणा का आमरण अनशन पांचवें दिन भी जारी, किसानों के समर्थन में जयपुर कूच किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर नरेश मीणा का आमरण अनशन पांचवें दिन भी जारी है। किसानों की मांगों को लेकर नरेश मीणा के नेतृत्व में किसान यात्रा जयपुर कूच कर रही है। किसान यात्रा का काफिला टोंक पहुंचा, जहां टोंक-सवाई माधोपुर रोड स्थित एक निजी होटल पर कुछ देर के लिए रुका हुआ है। काफिला थोड़ी देर बाद निवाई के लिए रवाना होगा और आज रात निवाई में किसान यात्रा का रात्रि विश्राम रहेगा। किसानों को खाद उपलब्ध कराने सहित विभिन्न मांगों को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है। नरेश मीणा ने मांगें पूरी होने तक आमरण अनशन और जयपुर कूच जारी रखने का ऐलान किया है। किसान यात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। नरेश मीणा ने कहा कि यदि सरकार किसानों की मांगों को नहीं मानती है तो राजस्थान में बीजेपी का सुफड़ा साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का कोई भी प्रतिनिधि किसानों से बातचीत करने के लिए आए। उन्होंने दावा किया कि आंदोलन गांधीवादी तरीके से किया जा रहा है। नरेश मीणा ने टोंक जिला कलेक्टर टीना डाबी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि टीना डाबी का काम करने का अलग अंदाज है और जिस तरह से वह काम कर रही हैं, उससे लगता है कि टोंक में खाद की कमी नहीं होगी। फिलहाल किसान यात्रा के टोंक से निवाई की ओर रवाना होने की तैयारी है। आंदोलन को लेकर प्रशासन और पुलिस की निगरानी बनी हुई है।0
0
Report
किसानों के चार सूत्रीय ज्ञापन के बाद MSP पर तुरंत बाजरा खरीद की मांग
Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर किसान संघ के पदाधिकारियों ने जताया विरोध, किसान संघ ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपे ज्ञापन, एसडीएम सौरव भाम्बू तथा अजीतगढ़ में नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, मांगों पर सकारात्मक रूख नहीं अपनाने पर दी आंदोलन की चेतावनी, समर्थन मूल्य पर बाजरे की खरीद शुरू करवाने की मांग, जिलाध्यक्ष सतवीर सामोता के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन एंकर श्रीमाधोपुर में भारतीय किसान संघ की ओर से किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर श्रीमाधोपुर में एसडीएम सौरव भाम्बू तथा अजीतगढ़ में नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे गए। संघ ने सरकार से किसानों की मांगों पर जल्द कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में बाजरे की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर तत्काल सरकारी खरीद शुरू करने, दूध के दाम बढ़ाने के साथ डेयरी बोनस में वृद्धि करने, रबी फसलों के लिए समय पर पर्याप्त खाद व बीज उपलब्ध कराने तथा भूमि अधिग्रहण में किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग रखी गई। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि बाजार में बाजरा एमएसपी से कम कीमत पर बिकने से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस दौरान जिला अध्यक्ष सतवीर सामोता सहित किसान संघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। संघ ने मांगों का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।0
0
Report
चित्तौड़गढ़ में विधायक के पिता के श्रद्धांजलि को लेकर राठौड़ की शोक संवेदना
Jaipur, Rajasthan:कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने चित्तौड़गढ़ पहुँचकर विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के पूज्य पिताजी स्वर्गीय ठा. सा. श्री रामसिंह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने विधायक श्री चंद्रभान सिंह आक्या एवं शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल एवं शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।0
0
Report
Advertisement
बटाला में धर्म युद्ध मोर्चा: SGPC चुनाव जल्द करवाओ, आनंदपुर साहिब केस में CBI जांच
Batala, Punjab:27 ਸਤੰਬਰ ਤੋਂ ਬਟਾਲਾ ਵਿੱਚ ਧਰਮ ਯੁੱਧ ਮੋਰਚਾ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ ਜੋ ਕਿ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਕਰਵਾਉਣ ਦੇ ਸੰਬੰਧ ਦੇ ਵਿੱਚ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਜੋ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਬਲਾਤਕਾਰ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਹੋਇਆ ਹੈ ਉਹ ਸੀਬੀਆਈ ਤੋਂ ਜਾਂਚ ਕਰਵਾਉਣ ਦੀ ਮੰਗ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹੈ। ਅੱਜ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਇਲਾਕਿਆਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਧਰਮ ਯੁੱਧ ਮੋਰਚੇ ਦੇ ਕੋਆਰਡੀਨੇਟਰ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਦੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਰੋਸ਼ ਮਾਰਚ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨੇ ਹਿੱਸਾ ਲਿਆ ਤੇ ਇੱਕ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ ਕਿ ਜੋ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਨੇ ਉਹ ਕੇਂਦਰ ਦੀ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਜਲਦ ਤੋਂ ਜਲਦ ਕਰਵਾਏ ਔਰ ਜਦ ਤੱਕ ਤਰੀਕ ਨਹੀਂ ਦੱਸੀ ਜਾਏਗੀ ਉਦੋਂ ਤੱਕ ਇਹ ਧਰਮ ਯੁੱਧ ਮੋਰਚਾ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਭਾਈ ਸੁੱਖਾ ਸਿੰਘ ਮਹਿਤਾਬ ਸਿੰਘ ਚੌਂਕ ਦੇ ਵਿੱਚ ਲਗਾਤਾਰ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗਾ0
0
Report
संभल .संभल में एक बार फिर दिखाई दिया बुलडोजर का ख़ौफ . अवैध निर्माण खुद तोड़ रहे लोग ..
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल । संभल में एक बार फिर दिखाई दिया योगी के बुलडोजर का ख़ौफ । चन्दौसी चौराहे पर प्रशासन के द्वारा चिह्नित अवैध दुकानों को खुद तोड़ने में जुटे दुकानदार । अवैध दुकानों पर हथौड़ा चलाकर खुद ध्वस्त कर रहे दुकान दार । चन्दौसी चौराहे पर राजपूत राजा पृथ्वी राज चौहान की प्रतिमा लगाए जाने के मद्देनजर चौराहे के सौन्दर्यकरण के लिए प्रशासन ने अवैध दुकानों को चिन्हित कर ध्वस्त कराये जाने के लिए बुलडोजर कार्यवाही का अल्टीमेटम दिया था । अवैध दुकानों को खुद ध्वस्त कर रहे दुकानदारों ने कार्यवाही को गलत बताते हुए सरकार से मुआवजे अथवा अन्य स्थान पर दुकानें दिलाये जाने की गुहार लगाई । संभल कोतवाली इलाके के चन्दौसी चौराहे का मामला ।0
0
Report
सिवनी में कृमिनाशक दिवस: 1-19 वर्ष और गैर गर्भवती महिलाओं को दवा खिलाई जाएगी
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी में 6 अक्टूबर राष्ट्रीय कृमिनाशक दिवस का शुभारंभ कलेक्टर नेहा मीना ने एल्बेंडाजोल की गोली खाकर और बच्चों को गोली खिलाकर किया इस दौरान उनके साथ मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी पंकज दुबे सहित स्वास्थ्य का अमला और संदीपनी स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा कार्यक्रम ग्राम कंडिपार में बना सांदीपनि विद्यालय में किया गया कलेक्टर मीना ने इस अवसर पर बताया कि कृमि नाशक दवाई 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चे और 20 वर्ष से 49 वर्ष की ऐसी सभी महिलाएं जो गर्भवती नहीं है को कृमिनाशक दवा की गोली खिलाई जाएगी यह कार्यक्रम जिला के समस्त स्वास्थ्य केंद्र आंगनवाड़ी केंद्र और आदिवासी बालक बालिका छात्रावास बाल सुधालय में आयोजित किया जाएगा और जो 6 अक्टूबर को कृमिनाशक दवा के सेवन से वंचित रह जाएंगे उन्हें 9 अक्टूबर को पुनः दवाई खिलाई जाएगी और यह कार्यक्रम सतत चलते रहेगा बच्चों ने कामिनाशक दवाई का सेवन किया और यह बताया कि दवाई का फायदा भी है और इसका स्वाद भी अच्छा है0
0
Report
Advertisement
गुरुग्राम में ब्लैकमेलिंग से लाखों वसूली: 24 वर्षीय महिला गिरफ्तार
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम में ब्लैकमेलिंग कर लाखों रुपये की वसूली का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला पर झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर करीब 90 लाख रुपये वसूलने का आरोप है। शिकायत के बाद सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला को एक कॉफी हाउस में 50 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। वहीं, आरोपी के बैंक खाते में करीब 95 लाख रुपये फ्रीज किए गए हैं। साहिक के मुताबिक, आरोपी महिला शिकायतकर्ता से लगातार लाखों रुपये की मांग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि महिला कॉफी हाउस में 50 हजार रुपये लेने पहुंची है। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए महिला को 50 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला MBA पास बताई जा रही है और सुशांत लोक इलाके की रहने वाली है। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी महिला के बैंक खाते में बड़ी रकम होने की जानकारी मिली। पुलिस ने करीब 95 लाख रुपये बैंक खाते में फ्रीज कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ब्लैकमेलिंग के जरिए वसूली गई रकम और कितनी है। धमकी देकर पैसे वसूलने के इस मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी महिला सलाखों के पीछे पहुंच गई है।0
0
Report
दिल्ली: निर्वाचन आयोग के बाहर के दृश्य
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: OUTSIDE VISUALS FROM ELECTION COMMISSION OF INDIA0
0
Report
रेवाड़ी में दो भाइयों पर जानलेवा हमला, बड़े भाई की मौत, परिजनों का आक्रोश
Rewari, Haryana:रेवाड़ी में दो भाइयों पर जानलेवा हमला: बड़े भाई की मौत, छोटे की हालत गंभीर; परिजनों का फूटा गुस्सा। नागरिक अस्पताल के बाहर Circular Road को जाम कर दिया गया, परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया। परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप—थाना प्रभारी मुख्य आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। ब्लॉक समिति वाइस चेयरमैन पर हत्या का आरोप भी लगाया गया है। गाँव सुन्दरोज में दो गुटों के खूनी संघर्ष में युवक की मौत हो गई। बीच सड़क पर दोनों भाइयों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया और PGI में इलाज के दौरान elder brother का निधन हो गया। डीएसपी के आश्वासन पर जाम खुला; पुलिस ने कहा दो आरोपियों को गिरफ्तार किए गए हैं, और आगे भी सख्त कार्रवाई होगी।0
0
Report
Advertisement
नारायणा विहार का पुल 2027 तक बनकर तैयार, उद्घाटन से विकास तेज
Delhi, Delhi:दिल्ली के नारायणा विहार में बीजेपी विधायक उमंग बजाज ने कई करोड़ की लागत से विकास कार्यों का उद्घाटन नारियल फोड़ कर किया। वहीं नारायणा विहार एफ ब्लॉक में रोड रिस्टोरेशन के कार्यों का भी श्री गणेश किया। विधायक ने आप सरकार को घेरते हुए कहा कि पिछले ग्यारह सालों से दिल्ली का बेड़ा गर्ग कर दिया था। अब मुख्यमंत्री रेखा सरकार के नेतृत्व में लगातार दिल्ली में विकास कार्य हो रहे हैं। मुख्यमंत्री का कहना है कि बजट की कोई परेशानी नहीं है। नारायणा के लोगों का साफ कहना है कि बजाज हमारा घर का बेटा है और जब भी उनको कहते है तो कार्य हो जाता है। यहाँ मुंशी राम गुप्ता पार्क में एक करोड़ की लागत से विकास कार्य का काम किया गया जिससे पार्क में जाने वाले लोग भी धन्यवाद कर रहे है। नारायणा में सबसे बड़ी समस्या पुल की बनी हुई है विधायक का कहना है कि मार्च 2027 में पुल बनकर तैयार हो जाएगा।0
0
Report
सीवान महाराजगंज में ट्रॉली बैग से गहने चोरी: दो गिरफ्तार, भारी बरामदगी
Siwan, Bihar:सीवान के महाराजगंज में रेल यात्री के ट्राली बैग से गहनों की चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। भगवानपुर हाट थाना पुलिस ने छापेमारी करते हुए दो आरोपियों के घर से बड़ी संख्या में सोने और चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। वहीं पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद सामान में मंगलसूत्र, झुमका, बाली, नथुनी, पायल, कमरबंद, बिछिया समेत कई तरह के आभूषण शामिल हैं। इसकी जानकारी महाराजगंज एसडीपीओ अमन ने प्रेसवार्ता कर दी है। दरअसल, 28 जून को छपरा कचहरी से थावे की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में एक यात्री के ट्रॉली बैग से गहनों की चोरी की घटना सामने आई थी। बताया गया कि पीड़ित बसंतपुर से महाराजगंज की ओर जा रहा था और सरहरी रेलवे स्टेशन के आसपास उसके ट्रॉली बैग से आभूषण चोरी किए गए। इस मामले में चोरी कांड का मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों की पहचान की। इसके बाद सीवान के दरौंधा थाना क्षेत्र के बाल बंगरा निवासी जीतेन्द्र उर्फ जीतन यादव और सारण जिले के एकमा निवासी देवनारायण प्रसाद के घर पर अलग-अलग छापेमारी की गई। जीतेन्द्र उर्फ जीतन यादव के घर से बड़ी संख्या में आभूषण बरामद किए गए। इनमें सोने जैसे कई मंगलसूत्र, झुमके, बाली, मांग टीका, नाक की कील, नथुनी, लॉकेट और चेन शामिल हैं। इसके अलावा चांदी जैसे पायल, कमरबंद, बिछिया, बाजूबंद, ब्रेसलेट, अंगूठी, हाथ के छल्ले, चोटी और अन्य आभूषण भी बरामद किए गए हैं। वहीं, देवनारायण प्रसाद के घर से भी चांदी की दुल्हन पायल, सोने की कान की बाली, गले का छोटा हार, बाल की चोटी और कान का झुमका बरामद की गई। फिलहाल पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।0
0
Report
कानपुर में 26-30 नवंबर को हिन्दू आध्यात्मिक सेवा मेले में रक्षा मंत्री सहित लाखों श्रद्धालु
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर 26 नवंबर से 30 से सजेगा भव्य हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला - संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय हौसले कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ - मेले में केंद्र सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार के कई मंत्री होंगे शामिल - पांच दिनों में 15 लाख लोगों के आने की उम्मीद –रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और संघ पदाधिकारी होंगे शामिल कानपुर। बेनाझाबर स्थित बृजेन्द्र स्वरूप पार्क में 26 से 30 नवंबर तक हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला लगने जा रहा है। इस मेले की तैयारिया शुरू हो गई है।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा संस्कार जागरण अभियान के तहत होने वाले इस आयोजन में बिना किसी जाति-पात या भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के लोग शामिल होंगे। इस मेले का मुख्य मकसद लोगों में सेवा भावना आपसी भाईचारा और अपनी संस्कृति के प्रति जुड़ाव पैदा करना है। मेला के अध्यक्ष संजीत दीक्षित ने बताया कि इस पांच दिवसीय मेले में करीब 12 से 15 लाख लोगों के आने की उम्मीद जताई जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मेले में लोग खुद अलग-अलग गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। मेले में महिलाओं के सम्मान के लिए कन्या वंदन और सुवासिनी वंदन जैसे आयोजन होंगे, जबकि पारिवारिक संस्कारों को बढ़ावा देने के लिए माता-पिता शिक्षकों और अतिथियों के आदर-सत्कार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे। เมेला समिति के सदस्य सोमकांत शर्मा ने कहा कि आज की नई पीढ़ी और बच्चों को अपनी परंपराओं से जोड़ने के लिए मेले में दादी-नानी का घर नाम से एक खास जगह बनाई जाएगी। यहाँ दादी-नानी बच्चों को पंचतंत्र की कहानियाँ सुनाएँगी, जिससे उनमें अच्छे संस्कार और बेहतर चरित्र का निर्माण हो सके। इसके साथ ही लोगों को रोज़मर्रा के जीवन में पर्यावरण और प्रकृति का महत्व समझाने के लिए पेड़, गाय और तुलसी के पूजन और उनके संरक्षण की जानकारी भी दी जाएगी। सोमकांत शर्मा ने कहा कि यह मेला किसी एक राजनीतिक पार्टी का नहीं बल्कि पूरे समाज का है। इसमें अपनी संस्कृति और देश से लगाव रखने वाले सभी लोग शामिल हो सकते हैं। इस आयोजन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और संघ के सरकार्यवाह के साथ-साथ देश के बड़े संतों के भी शामिल होने की पूरी संभावना है। इस पाँच दिन के मेले में संघ की प्रेरणा से चल रहे 400 से ज़्यादा सेवा संगठनों की प्रदर्शनी लगेगी। मुख्य मेले से पहले शहर भर में स्वामी विवेकानंद रथयात्राएँ और प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएँगी। इसका एक बड़ा आकर्षण 31 अक्टूबर 2026 को होगा, जब एक लाख से अधिक छात्र और नागरिक एक साथ वंदे मातरम का गान करेंगे। आपको बता दें कि वर्ष 2009 में चेन्नई से शुरू हुआ यह अभियान अब तक 15 राज्यों में 36 सफल मेलों का आयोजन कर चुका है।0
0
Report
Advertisement
यात्रियों वाली बस पलटी: दो बाइक टक्कर के बाद विकासनगर–देहरादून मार्ग पर बड़ा हादसा
Dehradun, Uttarakhand:शिमला बाईपास रोड पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है... श्रीराम कॉलेज के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत के बाद सड़क से गुजर रही एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस बेकाबू हो गई और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहराई में जा पलटी.. जानकारी के मुताबिक बस विकासनगर से देहरादून की तरफ जा रही थी और हादसे के वक्त बस में लगभग 25 यात्री सवार थे... बस के पलटने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में करीब चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जबकि बस के चालक और परिचालक को भी गंभीर चोटें आई हैं... हादसे के बाद सभावाला चौकी पुलिस और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव में जुट गए...बस के पलटने के बाद ग्रामीणों ने एक-एक कर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को एंबुलेंस की मदद से सुभारती अस्पताल पहुंचाया... वहीं सूचना मिलते ही सहसपुर थाना पुलिस और चौकी सभावाला की टीम भी मौके पर पहुँची... पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे की जानकारी जुटाई... प्राथमिक तौर पर बताया जा रहा है कि दो बाइकों की भिड़ंत के बाद बस चालक बस को संभाल नहीं पाया और बस डिसबैलेंस होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।0
0
Report
जोधपुर की मल्टीलेवल पार्किंग: 90% दावा, तस्वीरों में अधूरा निर्माण
Jodhpur, Rajasthan:नोट: इस पूरे पैकेज के अंदर फीड में बाहर एक्सटीरियर में जो जोधपुरी जालियां है, एक जाली दूसरे फ्लोर पर एक शॉट है जिसमें एक टूटी हुई है और दूसरी पंचिंग सही नहीं है उसको भी दिखाएं साथ-साथ जो जो काम अधूरे हैं वीडियो के हिसाब से दिखाएं। जोधपुर. शहर को जाम से राहत dilाने के लिए बनाई जा रही नई सड़क की मल्टीलेवल पार्किंग अब खुद सवालों के घेरे में है। दावा है कि पार्किंग का 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है और महज 20 दिन में काम पूरा कर दिया जाएगा... लेकिन जब जी मीडिया की टीम मौके पर पहुंची तो तस्वीरें दावे से बिल्कुल अलग नजर आईं। कई मंजिलों का काम अधूरा है, टॉप फ्लोर तैयार नहीं है और पार्किंग की खूबसूरती के लिए लगाई गई जोधपुरी पत्थर की नक्काशीदार जालियां भी सही तरह से फीट की हुई नजर नहीं आई। वीओ-1 | करोड़ों की पार्किंग, लेकिन काम अधूरा ये तस्वीरें जोधपुर की नई सड़क मल्टीलेवल पार्किंग की हैं... जिससे शहर के सबसे व्यस्त बाजारों—नई सड़क, घंटाघर, त्रिपोलिया और घासमंडी—में लगने वाले जाम से राहत की उम्मीद है। करीब 27 करोड़ 64 लाख रुपये की लागत से तैयार हो रही इस पार्किंग का काम तय समय सीमा के बावजूद पूरा नहीं हो पाया। यानी जिस पार्किंग से शहर को राहत मिलनी थी... वही पार्किंग लंबे इंतजार में फंस गई। वीओ-2 | 90% काम पूरा... लेकिन मौके पर क्या? अब आते हैं सबसे बड़े दावे पर... जेडीए के अधिकारियों का दावा है—काम करीब 90 फीसदी पूरा हो चुका है। लेकिन मौके की तस्वीरों पर नजर डालिए... बेसमेंट के अलावा फर्स्ट फ्लोर, सेकंड फ्लोर और टॉप फ्लोर पर भी कई काम अधूरे नजर आ रहे हैं। तीनों फ्लोर पूरी तरह तैयार नहीं है। ऐसे में सवाल सीधा है— अगर 90 फीसदी काम पूरा है, तो अधूरी मंजिलें किस काम का हिस्सा हैं? वीओ-3 | जोधपुरी पत्थर की जालियां भी सवालों में पार्किंग को जोधपुर की पहचान से जोड़ने के लिए बाहरी हिस्से में जोधपुरी पत्थर की नक्काशीदार जालियां लगाई गई हैं। लेकिन अब इन्हीं जालियों की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कई जगह जालियां गिरती हुई नजर आ रहा हैं। निर्माण की फिनिशिंग और जालियों की फिक्सिंग को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। करोड़ों की लागत से बन रही इमारत की खूबसूरती अगर निर्माण पूरा होने से पहले ही टूटने लगे... तो गुणवत्ता पर सवाल उठना लाजमी है। वीओ-4 | 20 दिन बनाम 3-4 महीने जेडीए के अधिकारियों और ठेकेदार की तरफ से दावा है—अगले 20 दिनों में पार्किंग का काम पूरा कर दिया जाएगा। लेकिन मौके पर अधूरे निर्माण और बाकी बचे काम को देखकर तस्वीर इतनी आसान नजर नहीं आती। ग्राउंड रियलिटी यही इशारा कर रही है कि पार्किंग को पूरी तरह तैयार होने में 3 से 4 महीने तक का समय लग सकता है। यानी सवाल सिर्फ काम पूरा होने का नहीं... सवाल है—क्या जल्दबाजी में काम पूरा किया जाएगा या गुणवत्ता के साथ? वीओ-5 | जाम से राहत कब? इस पार्किंग में करीब 450 चारपहिया, 196 दोपहिया और करीब 100 व्यावसायिक वाहनों के लिए जगह प्रस्तावित है। अगर ये पार्किंग समय पर शुरू होती है तो नई सड़क और आसपास के बाजारों में सड़क किनारे खड़े वाहनों का दबाव कम हो सकता है। लेकिन फिलहाल हालात ये हैं कि— सड़क पर वाहन खड़े हैं... बाजार में जाम है... और जिस पार्किंग से राहत मिलनी थी, उसका काम ही अधूरा है। जनता को जाम से राहत के लिए अभी और कितना इंतजार करना पड़ेगा? ऐसे में नई सड़क की ये मल्टीलेवल पार्किंग फिलहाल खुद ही 'निर्माण के जाम' में फंसी नजर आ रही है。0
0
Report
जयपुर के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का ग्रीस दौरा, IIAS सम्मेलन में अहम भूमिका
Jaipur, Rajasthan:जयपुरमुख्य सचिव वी. श्रीनिवास जाएंगे ग्रीस दौरे पर। 11 से 16 अक्टूबर तक प्रस्तावित विदेश दौरा। ग्रीस में आयोजित IIAS कॉन्फ्रेंस में होंगे शामिल। IIAS के अध्यक्ष के तौर पर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा। अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रशासनिक विषयों पर होगा मंथन। विभिन्न देशों के प्रशासनिक विशेषज्ञों की भागीदारी वाला सम्मेलन। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अंतरराष्ट्रीय मंच पर अहम भूमिका।0
0
Report
Advertisement
