icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हरदोई में युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में युवक की पिटाई का वीडियो वायरल,पुलिस ने शुरू की कार्रवाई हरदोई में शहर कोतवाली क्षेत्र के मुन्ने मियां चौराहे पर बीती शाम मामूली कहासुनी के बाद एक युवक की कुछ लोगों द्वारा जमकर पिटाई कर दी गई। घटना का वीडियो रविवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कई लोग मिलकर युवक के साथ मारपीट कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी भी बढ़ा दी गई है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है, वहीं पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि कानून हाथ में न लें और किसी भी विवाद की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें。
0
0
Report

CEIR पोर्टल से सोनभद्र में 336 मोबाइल लौटे, जनता में पुलिस भरोसा मजबूत

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र पुलिस ने तकनीक के दम पर बड़ी कामयाबी हासिल की है। खोए और गुम हुए मोबाइल फोन को CEIR पोर्टल के जरिए ट्रेस कर उनके असल मालिकों तक पहुंचाने के अभियान में उल्लेखनीय सफलता मिली है। CEIR पोर्टल के माध्यम से चलाए गए विशेष अभियान के तहत सैकड़ों मोबाइल फोन बरामद कर लोगों को वापस सौंपे गए हैं। यह सिर्फ रिकवरी नहीं बल्कि जनता के भरोसे को मजबूत करने की एक बड़ी पहल भी बनकर सामने आई है, जहां तकनीक और पुलिस की सक्रियता का असर जमीन पर साफ दिखाई दे रहा है। तस्वीरों में सोनभद्र पुलिस की कार्रवाई है जहाँ CEIR पोर्टल के माध्यम से खोए हुए मोबाइल फोन को ट्रेस कर उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और निगरानी में चलाए गए इस विशेष अभियान में सर्विलांस सेल, एसओजी टीम और जनपद के सभी थानों की संयुक्त टीम ने तकनीकी विश्लेषण और लगातार मॉनिटरिंग के जरिए कुल 336 मोबाइल फोन बरामद किए। इन मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 65 लाख रुपये बताई जा रही है, जिन्हें विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए उनके असली मालिकों को सुपुर्द किया गया। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई और उन्होंने पुलिस की तत्परता, पारदर्शिता और जनहितकारी कार्यशैली की खुलकर सराहना की। गौर करने वाली बात यह है कि इससे पहले भी फरवरी माह में सोनभद्र पुलिस ने 151 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए थे, जो इस अभियान की निरंतर सफलता को दर्शाता है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने इस उपलब्धि के लिए सर्विलांस सेल, एसओजी टीम और संबंधित थाना प्रभारियों के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह जनता की सेवा में तत्पर रहने के लिए प्रोत्साहित किया है। कुल मिलाकर, तकनीक के सहारे पुलिस का यह अभियान ना सिर्फ अपराध पर लगाम लगाने में मददगार साबित हो रहा है बल्कि आम लोगों के बीच भरोसे की एक मजबूत कड़ी भी बना रहा है।
0
0
Report
Advertisement

हापुड़ रेलवे रोड पर युवती से छेड़छाड़, भीड़ ने आरोपियों की पिटाई कर दी

Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में नगर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड पर उस समय हड़कंप मच गया, जब कुछ मुस्लिम युवकों ने अपने भाई के साथ जा रही एक युवती के साथ सरेराह छेड़छाड़ कर दी. आरोप है कि मुस्लिम युवकों ने पहले युवती पर फब्तियां कसीं और फिर उसके साथ बदतमीजी की. जब भाई ने अपनी बहन की सुरक्षा के लिए विरोध किया, तो दबंग युवकों ने उसके साथ मारपीट भी की. सड़क पर हो रही इस गुंडागर्दी को देखकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. भीड़ ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई कर दी. वीडियो में देखा जा रहा है कि किस तरह गुस्साए लोग आरोपियों को सबक सिखा रहे हैं. सड़क पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और मौके पर काफी भीड़ इकट्ठी हो गई. हंगामे की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने भीड़ के चंगुल से एक युवक को हिरासत में ले लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए. स्थानीय लोगों ने पुलिस से मांग की है कि भीड़ भाड़ वाले बाजारों में woman और बेटियों की सुरक्षा के लिए गश्त बढ़ाया जाए और फरार हुए आरोपियों की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए.
0
0
Report
Advertisement

नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ से क्षेत्र में रौनक, मार्गों पर जाम

Noida, Uttar Pradesh:नैनीताल में बड़ी पर्यटकों की आमद नैनीताल में बड़ी पर्यटकों की आमद. हलाकी? नैनीताल में बड़े पर्यटक पर्यटक नैनीताल समेत पहाड़ी क्षेत्र घूमने के लिए आने लगे हैं जिससे पहाड़ों में रौनक बढ़ गई है। नैनीताल, मुक्तेश्वर, रामगढ़, धारी, समेत आसपास के क्षेत्र में पर्यटकों की भीड़ भाड़ से पर्यटन स्थलों मे रौनक बड़ी है। जिससे अब पर्यटन कारोबारी खुश नजर आ रहे हैं। वीकेंड के मौके पर विश्व प्रसिद्ध बाबा नीम करोली महाराज के धाम जाने वाले भक्तों की संख्या में इजाफा देखने को मिला। नैनीताल के खुपी, भूमियाधार क्षेत्र से लेकर सेनेटोरियम और भीमताल मार्ग पर लंबा जाम देखने को मिला, जिससे कैंची धाम आए पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा तो वही जो पर्यटक नैनीताल घूमने आए थे उनके वाहन भी माल रोड में रंगते हुए नजर आए जिससे पर्यटक परेशान रहे।
0
0
Report

चौमूं में डिप्टी सीएम दीया कुमारी का भाजपा नेताओं ने भव्य स्वागत, ROB-बायपास शुरू

Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर डिप्टी सीएम दिया कुमारी का चौमूं में स्वागत भाजपा मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा की अगुवाई में किया स्वागत NH 52 पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत हाडौता-टांकरडा बाईपास का निर्माण शुरू होने पर जताया आभार 72 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है ROB और बाईपास पिछले 12 साल से अटका हुआ था बाईपास का काम एंकर-डिप्टी सीएम दिया कुमारी के चौमूं आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। भाजपा मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा की अगुवाई में NH-52 पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए और फूल-मालाओं से डिप्टी सीएम का अभिनंदन किया। इस दौरana में हाडौता-टांकरडा बाईपास और रेलवे ओवरब्रिज (ROB) के निर्माण कार्य शुरू होने पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने आभार व्यक्त किया। करीब 72 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह प्रोजेक्ट क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है। गौरतलब है कि यह बाईपास पिछले 12 वर्षों से लंबित था, जिससे लोगों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब निर्माण कार्य शुरू होने से यातायात व्यवस्था में सुधार के साथ-साथ क्षेत्र के विकास को भी गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। दिया कुमारी ने रामलाल शर्मा की कार्यशैली की तारीफ करते हुए कहा चौमूं इलाके में अन्य सड़को के लिए भी बजट दिया गया है。 बाइट दिया कुमारी डिप्टी सीएम बाइट रामलाल शर्मा मुख्य प्रवक्ता भाजपा
0
0
Report
Advertisement

पलसाना में प्रेमी के विवाद में हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Surat, Gujarat:પલસાણાના કારેલી ગામે આવેલી રાહી સોસાયટી નજીક ૨૬ એપ્રિલના રાત્રિના સમયે ત્રણ અજાણ્યા ઈસમોએ પ્રીતમ નામના યુવાન પર તીક્ષ્ણ હથિયાર વડે જીવલેણ હુમલો કર્યો હતો. હુમલાખોરોએ પ્રીતમના છાતી અને પીઠના ભાગે આડેધાડ ઘા ઝીંકી તેને ગંભીર ઈજાઓ પહોંચાડી હતી, જેના કારણે તેનું કરૂણ મોત નીપજ્યું હતું. આ મામલે મૃત્યુ પાત્રના રૂમ પાર્ટનરે પલસાણા પોલીસ મથકમાં ફરિયાદ નોંધાવતા પોલીસે હત્યાનો ગુનો દાખલ કરી તપાસનો ધમધમતો દોર શરૂ કર્યો હતો. હત્યાની ઘટનાની ગંભીરતા જોતા પલસાણા પોલીસ ઇન્સ્પેક્ટર भगवानભાઈ ઝીલેરિયા અને ગંગાધરાના પી.എസ്.આઈ અજયપાલસિંહ કે. રાહુલજી દ્વારા અલગ-અલગ ટીમો બનાવવામાં આવી હતી. પોલીસ ટેકનિકલ સર્વેલન્સ અને સીસીટીવી ફૂટેજ, યુમન ઇન્ટેલિજન્સના આધારે તપાસ તેજ કરી હતી. ત્રણેય આરોપીઓને ઝડપવામાં સફળતા મળી હતી. ಗ್ರાફિક્સ: ઝડપાયેલા આરોપી તમારા નામોમાં ૧. નીતિન કૈલાશ બિઝાગરે, ૨. આકાશ રમેશ પાથકર, ૩. સની વિઠ્ઠલભાઈ પેંડાકર. પોલીસની પ્રાથમિક પૂછપરછમાં ચોંકાવનારો ખુલાસો થયો છે કે મુખ્ય આરોપી નીતિન બિઝાગરે અને મૃતક પ્રીતમ બંને એક જ યુવતીને પસંદ કરતા હતા અને આ જૂની દાદવદ સુધી પહોંચી ગયા હતા. આ કારણે ઘટનાની તપાસ આગળ વધી રહેલી છે. હાલ પોલીસે ત્રણેય આરોપીઓને જેલની સળિયાએ ધકેલી નાખી આગળની કાયદેસરની કાર્યવાહી હાથ ધરી છે.
0
0
Report

गोंडा के नवाबगंज में अयोध्या के राजस्व अभिलेख जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया

Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। गोण्डा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ढेमवाघाट पीपा पुल के पास अयोध्या जिले के राजस्व अभिलेख जलाए जाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह राजस्व अभिलेख बाकायदा एक पिकअप वाहन में लादकर लाए गए थे और यहाँ पर पेट्रोल डालकर इन सरकारी राजस्व अभिलेख को जलाया गया है। जलाए गए राजस्व अभिलेख में से मौके से कई अधजले राजस्व अभिलेख मिले हैं जो अयोध्या जिले के बताए जा रहे हैं, जिन्हें यहाँ पर लाकर जलाया गया है। हालांकि इन राजस्व अभिलेखों के जलाए जाने की कोई भी आधिकारिक सूचना गोंडा जिला प्रशासन को नहीं दी गई है, जिसके बाद से अब अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। यह भी बताया जा रहा है कि इन राजस्व अभिलेखों में खतौनी, बैनामा, स्टांप, इकरारनामा और वसीयतनामा जैसे कई महत्वपूर्ण कागजात शामिल हैं। जिस ढेमवाघाट पीपा पुल के पास इन अभिलेखों को जलाया गया है, वहाँ से मात्र 500 मीटर की दूरी पर ढेमवाघाट पुलिस चौकी है और पुलिस कर्मियों को भी कोई जानकारी नहीं हो पाई है न ही पुलिसकर्मियों को कोई जानकारी दी गई है। एडीएम गोंडा को भी इस पूरे मामले को लेकर जानकारी दी गई है; उन्होंने एसडीएम तरबगंज को जांच के निर्देश दिए हैं।
0
0
Report

आदमपुर में महिला के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amroha, Uttar Pradesh:अदमपुर थाना क्षेत्र में महिला के साथ मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद आदमपुर पुलिस हरकत में आ गई। वायरल वीडियो ने इलाके में हड़कंप मचा दिया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गांव रूपानागल में महिला के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो सामने आते ही पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल रहा, हालांकि पुलिस का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और कानून-व्यवस्था सामान्य बनी हुई है। इस घटना ने एक बार फिर महिला सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लोगों में कुछ हद तक भरोसा भी कायम हुआ है。
0
0
Report
Advertisement

NEET UG 2026 आज: देशभर में परीक्षा, रायपुर सहित 26 केंद्रों पर ड्रेस कोड लागू

Raipur, Chhattisgarh:देशभर में आज मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा NEET (UG) 2026 का आयोजन किया जा रहा है। लाखों अभ्यर्थी डॉक्टर बनने के अपने सपने को साकार करने के लिए परीक्षा दे रहे हैं। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा NEET (UG) 2026 परीक्षा आज आयोजित की जा रही है। परीक्षा को लेकर एजेंसी ने विस्तृत एडवाइजरी भी जारी की है, जिसमें ड्रेस कोड और पर्मिसिबल आइटम्स को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। राजधानी रायपुर जिले में इस परीक्षा के लिए कुल 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है, जबकि अभ्यर्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ही एंट्री दी जाएगी। तय समय के बाद आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बायोमेट्रिक जांच के साथ-साथ एंटी-चीटिंग सिस्टम के जरिए सख्त निगरानी रखी जा रही है। NEET परीक्षा को लेकर प्रशासन और एजेंसी दोनों ही पूरी तरह सतर्क हैं, ताकि परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
0
0
Report

आँगई थाना ने अवैध खनन के खिलाफ दूसरे दिन भी बड़ी कार्रवाई; ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Dholpur, Rajasthan:आँगई SHO कृपाल सिंह की अवैध खनन के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई , लगातार दूसरे दिन अवैध खनन के खिलाफ कर पत्थर ब्लॉकों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को किया जब्त सरमथुरा (धौलपुर) न्यूज अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लगातार दूसरे दिन भी आँगई थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर सनौरा रोड के पास ब्लॉकों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया गया है। आँगई SHO कृपाल सिंह ने बताया कि आरोपी चालक नवलसिंह निवासी सुनीपुर को मौके से पकड़ा गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर खनन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। गौरतलब है कि पुलिस ने कल भी अवैध खनन में लिप्त ब्लॉकों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया था। लगातार दो दिन में दो अवैध खनन की कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। एसपी विकास सांगवान के निर्देशन में आँगई थाना पुलिस द्वारा लगातार अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। SHO कृपाल सिंह ने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
0
0
Report

प्रेमपुरा में युवक पर पिस्टल दिखाकर धमकी, नारायणपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया

Jaipur, Rajasthan:बानसूर(कोटपूतली-बहरोड़) नारायणपुर क्षेत्र के ग्राम प्रेमपुरा में एक युवक के साथ मारपीट और पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है। परिजनों की शिकायत पर नारायणपुर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीडियो में भी मारपीट को दिखाया गया है। थानाधिकारी रोहिताश कुमार ने बताया कि प्रेमपुरा निवासी सुमित शर्मा 18 अप्रैल को रींगस गए थे। रींगस से लौटते समय अजीतगढ़ के पास सुमित ने गाड़ी में बैठे लोगों से कहा कि वे सोएं नहीं। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि मोहित नामक युवक ने सुमित को थप्पड़ मारा था। अगले दिन 19 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे पवन शर्मा और अमित सैनी सुमित को जरूरी काम का बहाना बनाकर बाइक पर ले गए। फिर उसे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अजबपुरा के खेल मैदान में ले जाया गया, जहां मोहित शर्मा सहित अन्य युवक पहले से मौजूद थे। आरोप है कि वहां तीन युवकों ने सुमित के साथ मारपीट की, जबकि एक अन्य युवक वीडियो बना रहा था। सुमित ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 8 बजे आरोपी उनके घर पहुंचे और परिवार के सामने पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। परिजनों ने तुरंत पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। थानाधिकारी ने बताया कि पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। वीडियो की भी जांच की जा रही है ताकि घटना से जुड़े सभी तथ्यों की पुष्टि की जा सके।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top