icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
281403
Rahul SaxenaRahul SaxenaFollow24 Jan 2025, 10:31 am

Mathura- बृज प्रभात सेवा संस्थान का गोद भराई एवं लगन सगाई कार्यक्रम हुआ संपन्न

Kosi Kalan, Kosikalan Rural, Uttar Pradesh:

कोसीकला की प्रमुख सामाजिक संस्था ब्रज प्रभात सेवा संस्थान का गोद भराई एवं लगन सगाई कार्यक्रम वसुंधरा एंक्लेव प्रांगण में संपन्न हुआ। जिसका शुभारंभ नगर के राधा माधव मंदिर के महल चेतन दास जी महाराज ने दीप प्रज्वलित कर किया । इस कार्यक्रम में नगर व क्षेत्र की अनेक समाजसेवी तथा संभ्रांत लोग एवं ऋषि मुनि मौजूद रहे। 41 कन्याओं की गोद भराई तथा लगन सगाई कार्यक्रम को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भजन संध्या कार्यक्रम भी रखा गया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ग्वालियर जेल से रग्गा उर्फ रघुराज अहिरवार गिरफ्तार, विदिशा नाबालिग तस्करी मामला खुला

Vidisha, Madhya Pradesh:नाबालिक के बेचने वाला मुख्य आरोपी ग्वालियर जेल से लगाया गया विदिशा। विदिशा से भागी किशोरी को बेचने वाला रग्गा अहिरवार दबोचा, मां-बेटे पहले ही जेल में। नाबालिग की मानव तस्करी के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रग्गा उर्फ रघुराज अहिरवार को ग्वालियर से गिरफ्तार किया है। आरोपी दुराचार और पॉक्सो के मामले में पहले से सजा भुगत रहा था। किशोरी को खरीदने वाले मां-बेटे को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। पुलिस के अनुसार, 13 अक्टूबर 2023 को विदिशा से लापता हुई एक नाबालिग को तस्करों ने झांसी निवासी जितेंद्र प्रजापति को बेच दिया था। 20 मार्च 2024 को आधार अपडेट से उसकी लोकेशन ग्वालियर के ग्राम मवई, थाना रक्सा में मिली, उसे बरामद कर परिजनों को सौंपा। खरीदने के आरोप में जितेंद्र प्रजापति और उसकी मां अंगूरी बाई को पहले ही जेल भेजा गया था। पुलिस ने बताया कि रग्गा ने ही किशोरी का झांसी रेलवे स्टेशन से अपहरण कर जितेंद्र को बेचा था। आरोपी रग्गा पर विदिशा पुलिस ने तीन हजार रुपये का इनाम घोषित किया था
0
0
Report

भाजपा-शिंदे-राष्ट्रवादी के उमेदवारों ने उमेदवारी अर्ज दाखिल

Sangli, Maharashtra:स्लग - जिल्हा मध्यवर्ती बँकेत उमेदवारी दाखल करण्यासाठी झुंबड ! जिल्हा बँकेत उमेदवारी अर्ज दाखल करण्यासाठी आज झुंबड उडाली. भाजपा, शिवसेना शिंदे पक्ष आणि राष्ट्रवादी शरद पवार पक्षाच्या उमेदवारांनी उमेदवारी अर्ज दाखल केला आहे. भाजपा आमदार सत्यजित देशमुख, जिल्हाध्यक्ष सम्राट महाडिक, माजी संचालक राहुल महाडिक, नीताताई केळकर यांनी सहा जण उमेदवारी अर्ज दाखल केलेत. शिवसेनात शिंदे पक्षाकडून चौघांचे उमेदवारी अर्ज दाखल झाले आहेत, राष्ट्रवादी काँग्रेस शरद पवार पक्षाकडून २ उमेदवारी अर्ज दाखल झाले. महायुतीच्या माध्यमातून निवडणुकीत लढणार असल्याचं भाजपाने स्पष्ट केलं. शिवसेना शिंदे पक्षाची ताकद वाढली असून मागच्या वेळी दोन सदस्य होते, आता आणखी सदस्य निवडायचे आहेत, जे आम्हाला सन्मान देतील त्यांच्या सोबत आम्ही जाऊ, असे शिवसेना शिंदे पक्षाकडून आमदार सुहास बाबर यांनी स्पष्ट केलं. बाइट - सम्राट महाडिक - जिल्हाध्यक्ष, भाजपा. बाइट - सुहास बाबर - आमदार - शिवसेना शिंदे पक्ष . बाइट - नीती केळकर - नेत्या, भाजपा.
0
0
Report
Advertisement

धनबाद के गोविंदपुर में 35 हाथियों का झुंड गाँव में भारी नुकसान

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के गोविंदपुर प्रखंड के मरीचो पंचायत में करीब 35 हाथियों के झुंड ने डेरा जमा लिया है। ग्रामीणों इससे दहशत में है। ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। हाथियों के झुंड गाँव रात में अचानक पहुँच जमकर उत्पात मचाया। गाँव में पहुँचे अचानक हाथियों के झुंड ने घरों को ध्वस्त कर दिया।धान की फसलों को पूरी तरह रौंद डाला। घर के लोग किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। जिस समय हाथियों का झुंड गाँव पहुँचा था बिजली नहीं थी। अंधेरे में लोग इधर उधर गिरते बजरते भागने लगे। सूचना पाकर जिला परिषद सदस्य स्वाति चौधरी मौके पर पहुंचीं घटना की जानकारी पीड़ित परिवारों से लिया। वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी। पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत दिलाने के साथ मुआवजे देने को कही। वहीं हाथियों का झुंड अभी भी गाँव के समीप देखा जा रहा है। पीड़ित परिवारों का कहना है कि हाथियों के आने के वक्त घर में गर्भवती महिला भी मौजूद थी, जो समय रहते बाहर निकलने में सक्षम नहीं थी। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। वहीं जिप सदस्य ने प्रशासन और डीएफओ की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए प्रभावित परिवारों को जल्द मुआवजा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है।
0
0
Report

गंडक नदी की बाढ़ ने बेतिया के किसानों की फसलें बर्बाद, मुआवजे की तारीख तय

Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां गंडक नदी ने बीस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है अबकी बार सिर्फ बाढ़ में लोग ही प्रभावित नहीं बल्कि हजारों एकड़ फसल भी बर्बाद हो गया है योगापट्टी के निचले इलाके में धान और गन्ना की हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो गया है किसान बेहाल हो गए है अबकी बार की बाढ़ ने सिर्फ घरों को ही बर्बाद नहीं किया है बल्कि किसानों को भी बर्बाद कर दिया है जी मीडिया की टीम ने ग्राउंड जीरो से धान और गन्ने की फसल का जायजा लिया है सैकड़ों एकड़ खेत का जी मीडिया ने नाव से जायजा लिया जो अब दरिया बन गया है बता दे की जिला प्रशासन 29 सितंबर तक किसानों को फसल क्षति मुवावजा के लिए तारीख निर्धारित किया है किसानों का कहना है कि अभी बाढ़ में गांव से निकलना मुश्किल है वैसे में जिला प्रशासन को तारीख बढ़ानी होगी
0
0
Report
Advertisement

चिता आंदोलन के बीच पुलिस दबिश, अमित भटनागर ने आमरण अनशन शुरू किया

Panna, Madhya Pradesh:चिता आंदोलन के बीच रात को कुंवरपुर गांव में भारी संख्या में पुलिस बल ने दबिश दी, ग्रामीणों से तीखी नोक झोंक (वीडियो में पुलिस अधिकारी कह रहा है 2 मिनट में ठीक कर देंगे). आज 17 वें दिन जल सत्याग्रह के बीच अमित भटनागर ने आमरण अनशन शुरू की घोषणा की. चिता आंदोलन के 16वे दिन भारी पुलिस बल ने सत्याग्रहियों पर दवाब बनाया. आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अमित भटनागर ने आरोप लगाया है कि आदिवासी महिलाओं के साथ अभद्रता और आंदोलनकारियों के साथ मारपीट की गई. अमित ने वीडियो जारी कर कहा है कि क्या भाजपा के शासन में अब अपने साथ हो रहे अन्याय और अत्याचार के खिलाफ शांतिपूर्ण सत्याग्रह करना भी गुनाह है? क्या यही नया भारत है, जहाँ न्याय की मांग करने वालों को लाठियों और पुलिसिया कार्रवाई का सामना करना पड़े? पुलिस की बर्बरता के विरोध में आज से मेरा आमरण अनशन शुरू हो गया है. हम न अन्याय के सामने झुकेंगे, न अपने अधिकारों की लड़ाई से पीछे हटेंगे. हमारा संघर्ष किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि अन्याय और प्रशासनिक मनमानी के खिलाफ है. सत्य, अहिंसा और संविधान के रास्ते पर हमारा सत्याग्रह जारी रहेगा. जब तक न्याय नहीं, तब तक संघर्ष जारी रहेगा! सत्याग्रह जारी है, जारी रहेगा!
0
0
Report

कांग्रेस पर संवैधानिक संस्थाओं का भरोसा शंका, भोपाल में चुनाव आयोग घेराव स्टंट

Panna, Madhya Pradesh:कांग्रेस को संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं है। भोपाल में चुनाव आयोग के कार्यालय का घेराव एक स्टंट बाजी है। कांग्रेस धरातल पर कोई काम नहीं करना चाहती है, और संवैधानिक संस्थाओं जैसे चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट पर भी कांग्रेस को भरोसा नहीं है। कांग्रेस पर यह आरोप लगाते हुए मध्य प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री और वर्तमान पन्ना विधायक ब्रजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा है कि SIR का बहाना लेकर कांग्रेस सिर्फ शोर मचाना चाहती है, और भोपाल में चुनाव आयोग के कार्यालय का घेराव करना स्टंटबाजी है। कांग्रेस को धरातल में रहकर काम करना चाहिए。
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

मल्लावां के हजरतपुर गांव में उधारी के पैसे मांगने पर बेरहमी से पिटाई , वीडियो वायरल , तीन पर मुकदमा

Sharad KumarSharad KumarFollow7m ago
Unnao, Uttar Pradesh:मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के हजरतपुर गांव में उधार दिए रुपये वापस मांगने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि रुपये देने में कुछ समय लगने की बात कहने पर गाली-गलौज शुरू हो गई और विरोध करने पर तीन लोगों ने युवक के साथ मारपीट कर उसे उठाकर पटक दिया। घटना में युवक को गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं। पीड़िता रोशन जहां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति हनीफ ने गांव निवासी लियाकत पुत्र रियासत से कुछ रुपये उधार लिए थे। 24 सितंबर को लियाकत रुपये वापस मांगने पहुंचा। हनीफ ने कुछ देर बाद भुगतान करने की बात कही, जिस पर आरोप है कि लियाकत गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर लियाकत ने अपने पुत्र गुड्डू और विशाल के साथ मिलकर हनीफ की पिटाई कर दी और उसे उठाकर पटक दिया जिसका मारपीट का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया । पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपियों ने परिवार को जान-माल की धमकी भी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

जबलपुर निर्माणाधीन बिल्डिंग में करंट से चार मजदूर घायल, महिला की हालत गंभीर

Jabalpur, Madhya Pradesh:निर्माणाधीन बिल्डिंग के मटेरियल में करंट आने से चार मजदूरों को करंट लग गया। इनमें एक महिला मजदूर की हालत गंभीर होने पर उसे जबलपुर के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि जबलपुर की जसूजा सिटी कॉलोनी में निर्माण कार्य चल रहा था; इसी दौरान मजदूर नीचे रखें लोहे के सरिया को उठाने के लिए गए तो उसमें करंट था जिससे चारों मजदूर चपेट में आ गए। एक महिला मजदूर को गंभीर चोटें लगी हैं जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है; बाकी तीन मजदूरों को मामूली चोट आने पर इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। फिलहाल संजीवनी नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

कोटा में 70वीं राज्यस्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का भव्य आगाज; 450 खिलाड़ी भाग ले रहे

Kota, Rajasthan:कोटा में 70वीं राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का हुआ भव्य आगाज राजस्थान के 24 जिलों के 450 खिलाड़ी दिखा रहे है तैराकी में दमखम कोचिंगनगरी में 70वीं राज्य स्तरीय 17 एवं 19 वर्ष छात्र-छात्रा तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में राजस्थान के 24 जिलों से 450 खिलाड़ी छात्र-छात्राएं भाग ले रहे है, आज नयापुरा के उम्मेद सिंह स्टेडियम में उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा करेंगे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में लाडपुरा विधायक श्रीमती कल्पना देवी उपस्थित रही है, प्रतियोगिता की समस्त इवेंट्स नयापुरा तरणताल पर आयोजित की जा रही है, एक अच्छा तैराक आम जीवन में भी अपने साथ कई लोगों की जिंदगी बचा सकता है, 40 निर्णायक संभाल रहे है प्रतियोगिता का दायित्व प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर द्वारा बलदेव सिंह गुर्जर को प्रतियोगिता समन्वयक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही 40 निर्णायकों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो विभिन्न तैराकी स्पर्धाओं का निष्पक्ष एवं नियमानुसार संचालन सुनिश्चित कर रहे है विधायक कल्पना देवी विधायक संदीप शर्मा
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top