281403
Mathura - प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ने खोली कार्यकर्ताओं संग होली
Kosi Kalan, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली व पूरे प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी. कोसीकला के भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अजय गोयंका द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने सभी कार्यकर्ताओं के गुलाल लगाया और उन्हें होली की शुभकामनाएं दी. वहीं समस्त कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री को गुलाल लगाते हुए उन्हें भी होली की शुभकामना दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Tonkनगर परिषद के कर्मचारी घायल, अतिक्रमण कार्रवाई के दौरान हादसा
Kota, Rajasthan:Tonkनगर परिषद का कर्मचारी हुआ घायल अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के दौरान हुआ हादसा, शहर के बस स्ट Stand रोड पर कार्रवाई के दौरान हुआ हादसा, नगर परिषद कर्मचारी मुकेश मीणा पर इस दौरान गिरी लोहे की एंगल, चोट लगते ही अचेत हुए मुकेश, मौके पर मौजूद कर्मचारी और अधिकारियों घायल कर्मचारी को पहुंचाया अस्पताल, अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद किया गया डिस्चार्ज0
0
Report
अनूपपुर में हाथियों के हमले से 20 वर्षीय युवती की मौत; ग्रामीण दहशत में
Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर जिले से एक बार फिर दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां हाथियों के आतंक ने एक और मासूम की जान ले ली। लगातार बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष के बीच अब एक 20 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत हो गई है, बीते 5 दिन के अंदर हाथियों के हमले से 2 लोगो की जान चली गई है, वही 3 लोग घायल हुए है। विगत कई महीनों से अनूपपुर जिले के वन क्षेत्र में चार हाथियों ने डेरा जमाया हुआ है जो अलग-अलग जगह पर रात्रि में जाते हुए किसानों के फसलों को आहार बना रहे हैं। अनूपपुर जिले में बीते four महीनों से हाथियों का आतंक लगातार जारी है। 4 हाथियों का दल क्षेत्र में घूम रहा है, जिनमें से एक हाथी पिछले करीब 2 महीनों से जिला मुख्यालय के आसपास ही डेरा डाले हुए है। ताजा मामला सुबह करीब 5:30 बजे का है, जब ग्राम पंचायत सिंदुरी क्षेत्र में मां और बेटी खेत में सब्जी तोड़ने जा रही थीं। तभी अचानक सामने आए हाथी ने 20 वर्षीय जानकी कोल पर हमला कर दिया। हाथी ने युवती को उठाकर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद वन विभाग की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर युवती को जिला चिकित्सालय ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके पहले भी हाथी का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात एक 17 वर्षीय युवक पर भी हाथी ने हमला कर उसे घायल कर दिया था, जो शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। वहीं कुछ दिन पहले एक ही परिवार पर हुए हमले में 28 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उसका पति और 6 वर्षीय बच्चा घायल हो गए थे। लगातार हो रही इन घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।Big सवाल यही है कि आखिर कब तक हाथियों का यह आतंक यूं ही लोगों की जान लेता रहेगा, और वन विभाग इन घटनाओं को रोकने के लिए क्या ठोस कदम उठाएगा। फिलहाल पूरे क्षेत्र में डर का माहौल बना हुआ है।0
0
Report
कानपुर में साइबर फ्रॉड गैंग का बड़ा भंडाफोड़, 125 करोड़ की ठगी सामने आई
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर में बड़ा साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़ फर्जी जीएसटी फर्म और बैंक खातों के जरिए ठगी करीब 125 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का खुलासा 8 शातिर साइबर ठग को गिरफ्तार किया गया पकड़े गए आरोपी अलग-अलग बैंकों में फर्जी अकाउंट खुलवाते थे बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत भी सामने आई; प्रतिष्ठित बैंक के कर्मचारी मददगार निकले ठगी की रकम पर 5–10% कमीशन लेते थे कर्मचारी डिजिटल अरेस्ट, इन्वेस्टमेंट और बैंकिंग फ्रॉड से जुड़ा गिरोह खातों की लिमिट बढ़ाकर करोड़ों का लेन-देन सामने आया आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों से जीएसटी फर्म रजिस्टर कराए 14 दिनों में करीब 90 लाख के ट्रांजैक्शन का खुलासा यूपी ग्रामिण बैंक, एक्सिस, यूको समेत कई बैंक शामिल पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर गिरोह पकड़ा0
0
Report
Advertisement
दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग मामले में आरोपी संदीप कुमार गिरफ्तार
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके ही रिश्तेदार ने दुष्कर्म किया और पूरी घटना का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करता रहा। मामला करारी थाना क्षेत्र का है। पीड़िता के अनुसार, अंधावां गांव का रहने वाला संदीप कुमार करीब दो साल पहले उसके घर आया था। उसी दौरान उसने चाय-नाश्ते में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला को अचेत कर दिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। साथ ही अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला को लगातार ब्लैकमेल करता रहा और उससे जबरन संबंध बनाता रहा। पीड़िता ने बताया कि 23 अप्रैल 2026 को आरोपी फिर घर पहुंचा और ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया और 10 हजार रुपये की मांग की। विरोध करने पर उसने महिला की बेरहमी से पिटाई की और उसके बच्चों को भी नहीं छोड़ा। चीख-पुकार सुनकर लोग जुटने लगे तो आरोपी धमकी देकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण करने के बाद कोर्ट में पेश कर 164 का बयान कराया। पीड़िता के बयान और डॉक्टरी रिपोर्ट में आरोपो की पुष्टि होने के बाद करारी पुलिस ने आरोपी संदीप कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।0
0
Report
Expired snacks raid: ₹1.5 lakh worth spoiled goods seized
Fatehpur, Uttar Pradesh:जनगणना प्रशिक्षण में एक्सपायरी बिस्किट बांटे जाने से हंगामा. शिक्षकों ने एक्सपायरी डेट देखकर किया विरोध, वीडियो वायरल हुआ. खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई. सप्लाई करने वाले दुकानदार के यहां छापा. करीब ₹1.5 लाख की एक्सपायरी नमकीन, बिस्किट, चिप्स, कुरकुरे व मसाले बरामद. लंका रोड स्थित दुकान से भारी मात्रा में खराब खाद्य सामग्री मिली. जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर सभी सामान नष्ट कराए गया. जवाला देवी मंदिर के पास तालाब किनारे की गई कार्रवाई. दुकानदार को नोटिस जारी, 3 दिन में खराब सामान हटाने का निर्देश. आदेश न मानने पर लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी. बिंदकी के अभय प्रताप सिंह डिग्री कॉलेज का मामला0
0
Report
महिला आरक्षण बिल पर सियासत गरम, प्रधानमंत्री के प्रयासों के बावजूद विरोध तेज
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा, "जब 2023 में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित हुआ था तब देश की आधी आबादी बहुत प्रसन्न थी। जब 16, 17 अप्रैल का विशेष सत्र बुलाया गया था उसमें महिला आरक्षण विधेयक पारित होने वाला था लेकिन कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने विरोध जताया... आधी आबादी की भागीदारी मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने प्रयास किया लेकिन INDI गठबंधन ने इसका विरोध किया। आज महिलाओं का जन आक्रोश हर जगह दिखाई दे रहा है..."0
0
Report
Advertisement
डीएनए से पहचान: CID कर्मी सुनील समेत दो की बस आग हादसे में मौत
Bhiwani, Haryana:भिवानी मिलकपुर गांव के पास चलती बस में आग लगने की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले दो लोगों की पहचान DNA रिपोर्ट के आधार पर कर ली गई है, जिनमें एक की पहचान हल्का बवानी खेड़ा में CID कर्मी सुनील के रूप में हुई है तो दूसरा बलजीत के रूप में हुई है जो हिसार जिंदल कम्पनी में काम करता था。 बता दें कि सुनील के अंतिम संस्कार से पहले नागरिक अस्पताल में भारी भीड़ उमड़ी, जहां आम नागरिकों के साथ-साथ पूर्व CPS रामकिशन फौजी और SP सुमित कुमार भी मौजूद रहे。 भिवानी -जलती बस से सवारियों को बचाने में लगा रहा ASI -पुलिस विभाग ने शहीद की तरह निकाली आखिरी यात्रा -DNA से शव की पुष्टि हरियाणा के हांसी-भिवानी रोड पर मंगलवार रात एक प्राइवेट बस में लगी आग में मारे गए दो लोगों की पहचान डीएनए रिपोर्ट के आधार पर कर ली गई है। पुलिस ने मृतकों की पहचान सुनील और बलजीत के रूप में की है।मृतकों में हरियाणा पुलिस की सीआईडी शाखा में कार्यरत सुनील शामिल हैं। वह भिवानी जिले के गांव बड़सी के निवासी थे और बवानी खेड़ा से बस में सवार हुए थे。 परिजनों द्वारा दी गई जानकारी और पुलिस की लोकेशन ट्रेसिंग के आधार पर सुनील के बस में होने का संदेह था, जिसकी पुष्टि अब डीएनए रिपोर्ट से हो गई है। वहीं परिजनों और पुलिस परिवार ने मिलकर भिवानी के अस्पताल से गांव बड़सी तक शहीद की भांति अंतिम यात्रा ले जाकर श्रद्धांजलि दी। वहीं दूसरे मृतक की पहचान भिवानी के सेवा नगर के 45 वर्षीय बलजीत के रूप में हुई है। बलजीत हिसार स्थित जिंदल फैक्ट्री में कार्यरत थे। उनकी पहचान भी डीएनए रिपोर्ट के माध्यम से सुनिश्चित की गई है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में लगातार जुटे हुए हैं। हालांकि, बस में आग लगने का वास्तविक कारण या धमाका कैसे हुआ, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है。 गौरतलब है कि बस में लगी भयंकर आग के बाद मृतकों के शव पहचान के लायक नहीं बचे थे। जिस कारण परिजन डीएनए रिपोर्ट की मांग कर रहे थे। प्रशासन ने मामले की गहन जांच का आश्वासन दिया है, ताकि हादसे के असली कारणों का जल्द से जल्द खुलासा किया जा सके。 मिलकपुर गांव बवानीखेड़ा थाना के अंतर्गत आता है, इसमें जो प्राइवेट बस का हादसा हुआ है। पुलिस को दो व्यक्तियों के मिसिंग की सूचना था, जिसमें एक हमारा पुलिस परिवार से था। डीएनए रिपोर्ट कल शाम को आ चुकी है और मौके पर परिवार के लोग शामिल है। बॉडी के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है。 पुलिस को घायल लोगों ने बताया कि मृतक ASI सुनील ने आखिर समय तक अन्य लोगों की जान बचाने का प्रयास किया, उसने हादसे में खुद की जान की परवाह नहीं की। इस दुख की घड़ी में पुलिस परिवार सुनील के परिवार के साथ खड़ा है, परमात्मा उसे अपने चरणों में स्थान दें。 इस मौके पर सरपंच व पूर्व सरपंच ने बताया कि सुनील ने आग में झुलस रहे लोगों की जान बचाते-बचाते अपनी जान गंवा दी। उन्होंने इसे कर्तव्य के प्रति सर्वोच्च बलिदान बताते हुए सुनील को शहीद का दर्जा देने और परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि दुख तो है, लेकिन यह गर्व की बात भी है कि सुनील ने अपना फर्ज निभाते हुए जान दी। बाइट : सरपंचों की वहीं SP सुमित कुमार ने बताया कि दोनों मृतकों की पहचान DNA रिपोर्ट के जरिए हुई है। उन्होंने कहा कि मामले में FIR दर्ज कर ली गई है और अब फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सुनील ने अंतिम समय तक अपने कर्तव्य को पूरी निष्ठा और जज़्बे के साथ निभाया, और पुलिस विभाग उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। बाइट:सुमित कुमार एसपी भिवानी0
0
Report
इ ind आप कतल? इIndore में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने जन्मदिन से कुछ घंटे पहले आत्महत्या कर ली
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के छोटी ग्वालटोली क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने अपने जन्मदिन से कुछ घंटे पहले मौत को गले लगा लिया। वह जन्मदिन पर नए कपड़े खरीदने के लिए पिता से 5 हजार रुपये मांग रही थी, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण पिता कम पैसे दे पाए, जिससे वह नाराज थी। पुलिस के अनुसार, वंशिका पिता मिश्रीलाल बरोले (16) कक्षा 11वीं की छात्रा थी; उसका जन्मदिन गुरुवार को था। उसने इस खास दिन के लिए नया कपड़ा खरीदना चाहा, इसके लिए उसने बुधवार को पिता से 5 हजार रुपये मांगे थे। परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं है; पिता ने 3 हजार रुपये दिए और कहा कि फिलहाल इतने ही पैसे हैं। इससे वंशिका काफी नाराज हो गई। बुधवार को परिवार में एक शादी का कार्यक्रम था, लेकिन नाराजगी के कारण उसने जाने से इनकार किया और घर पर ही रुक गई। रात में परिवार शादी से लौटने पर घर की हालत देख स्तब्ध रह गया। वंशिका घर में फंदे पर लटकी मिली। परिवार ने पुलिस को सूचना दी। जन्मदिन के दिन ही बेटी की मौत की खबर से परिवार शोकाकुल है।0
0
Report
रायपुर में हेरोइन सप्लाई के आरोप: 3 गिरफ्तार, 18 ग्राम बरामद
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में हीरोइन का व्यापार करते 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है जहां एक व्यक्ति छुही खदान का है तो दो रायपुर के रहने वाले हैं, थार वाहन से सप्लाई की जा रही थी जिसे जब्त किया गया है और आरोपियों के पास से 18 ग्राम हीरोइन जब्त किया है, पुलिस का अंदेशा है कि पंजाब से इसकी सप्लाई की गई है जो जांच का विषय है और आगे कार्रवाई की जा रही है, डेप्युटी कमिश्नर ने बताया कि रायपुर में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है जिसके तहत मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
अलवर: समोला चौराहे पर पोल टूटने से हेल्पर की मौत, परिवार ने लापरवाही का आरोप
Alwar, Rajasthan:अलवर से बड़ी खबर अरावली विहार थाना क्षेत्र समोला चौराहे का मामला बिजली विभाग द्वारा लाइन बदलने का किया जा रहा था मौके पर कार्य विद्युत पोल पर लाइन लगाने के दौरान विद्युत पोल टूटकर गिरा विद्युत पोल पर काम कर रहे हेल्पर राजेश कुमार निवासी खुदनपुरी की हुई मौत मौत होने के बाद परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप हेल्पर का काम नहीं था बिजली पोल पर चढ़ने का ओर मौके पर हेल्पर राजेश को पोल पर चढ़ाकर करवाया जा रहा था कार्य जबकि लाइन मेन का था काम मृतक के परिजनों सहित खुदनपुरी गांव के लोगों ने जिला अस्पताल के बाहर लगाया जाम परिजनों की मांग मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी ओर एक करोड़ रुपए मुहावजे की जा रही है मांग पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद लोगों से समझाइश का दौर जारी0
0
Report
पथरौटा पुलिस ने 3 लाख रुपये की अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार
Narmadapuram, Madhya Pradesh:जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पथरौटा पुलिस ने बीती रात बड़ी सफलता हासिल की है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने बैतूल से इटारसी की ओर आ रही संदिग्ध गाड़ियों की चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक काले रंग की कार तेज रफ्तार में वापस बैतूल की ओर यू-टर्न लेकर भागने लगी। पुलिस ने तुरंत पीछा किया और करीब 6 किलोमीटर तक फिल्मी अंदाज में दौड़ जारी रही, जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पत्थर की चट्टान से टकरा गई और क्षतिग्रस्त हो गई। कार की तलाशी लेने पर पुलिस को बड़ी मात्रा में अवैध शराब मिली, जिसे जब्त कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि वाहन में लगभग sाढ़े तीन सौ लीटर अवैध शराब भरी हुई थी, जो इटारसी क्षेत्र में खपाने के लिए लाई जा रही थी। पुलिस ने मौके से कार सवार दो लोगों को भी हिरासत में लिया है, जिनमें चालक और एक महिला शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, वाहन चला रहा व्यक्ति कांग्रेस नेता और पूर्व मंडी अध्यक्ष का पुत्र मनोज बामने बताया जा रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास भी है और उस पर पहले भी अवैध शराब के मामले दर्ज रह चुके हैं। एसडीओपी वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि जब्त की गई शराब में अंग्रेजी और देसी दोनों ब्रांड शामिल हैं। यह खेप बैतूल से इटारसी की ओर बिक्री के लिए लाई जा रही थी। पथरौटा पुलिस ने नाकाबंदी कर त्वरित कार्रवाई करते हुए पीछा किया और आरोपी को पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि करीब 3 लाख रुपये से अधिक की शराब और वाहन को जब्त किया गया है। आरोपी एक निगरानीशुदा बदमाश है, जिसके खिलाफ इटारसी और पथरौटा थानों में 18 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है। बाइट- वीरेंद्र मिश्रा ( एसडीओपी इटारसी )0
0
Report
साहिबाबाद-गाजियाबाद और नोएडा में भारी बारिश, ओले, गर्मी से राहत
Noida, Uttar Pradesh:साहिबाबाद, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश): शहर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और ओले गिरे/ विज़ुअल्स गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश): अचानक मौसम बदलने से गर्मी से राहत मिली/ विज़ुअल्स नोएडा (यूपी): शहर के कुछ हिस्सों में मौसम में बदलाव/विज़ुअल्स0
0
Report
Advertisement
तिरला बायपास हादसे में 16 मौत, घायलों का इलाज जारी
Indore, Madhya Pradesh:धार जिले के तिरला बायपास पर हुए भीषण सड़क हादसे में करीब 16 लोगों की मौत के बाद घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में जारी है। इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल याने एम.व्हाय. हॉस्पिटल में भी तीन घायलों का उपचार चल रहा है। गुरुवार को कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अस्पताल पहुंचे और भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। इस दौरान अस्पताल अधीक्षक और चिकित्सकों की टीम भी मौजूद रही, मंत्री विजयवर्गीय ने घायलों के उपचार की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर सभी घायलों का उच्च स्तरीय इलाज सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की लापरवाही न हो। मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री ने हादसे पर दुख व्यक्त किया और बताया कि राज्य सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों एवं घायलों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की जा रही है। प्रशासन की ओर से पूरे मामले पर लगातार नजर रखी जा रही है और घायलों के बेहतर उपचार के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं।0
0
Report
बस्तर में तेंदूपत्ता संग्रहण सुरक्षित, बोनस राशि सीधे ग्रामीण खातों में
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर में हरा सोना कहे जाने वाले तेंदूपत्ता का संग्रहण इस बार नई तस्वीर के साथ शुरू हुआ है, दक्षिण बस्तर में कभी नक्सली दहशत से इन इलाकों में तेंदुपत्ता संग्रहण प्रभावित रहता था, साथ ही नक्सली तेंदूपत्ता संग्रहण के दौरान बड़ी मात्रा में लेवी वसूली करते थे, लेकिन अब हालात बदलने लगे है अंदरूनी जंगलों तक जहां पहले पहुंचना मुश्किल था, वहीं अब ग्रामीण बिना किसी खौफ के तेंदुपत्ता की तोड़ाई और संग्रहण कर रहे हैं। बीते वर्षों में नक्सली प्रभाव के चलते तेंदूपत्ता खरीदी और बोनस वितरण का पूरा लाभ ग्रामीणों तक नहीं पहुंच पाता था। लेकिन अब स्थिति बदलने के साथ राज्य सरकार द्वारा बढ़ाई गई बोनस राशि का फायदा भी सीधे संग्रहकर्ताओं के खातों में मिलेगा। आईजी बस्तर सुंदरराज पी का कहना है कि क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति बेहतर होने के कारण तेंदूपत्ता संग्रहण और खरीदी का काम इस बार सुचारू रूप से चल रहा है, अंदरूनी इलाकों में भी गतिविधियां सामान्य हैं और ग्रामीण निर्भीक होकर इस कार्य में जुटे हैं।0
0
Report
गौतमबुद्धनगर में धारा 163 लागू: 30 अप्रैल से 8 मई तक सुरक्षा कड़ी
Noida, Uttar Pradesh:गौतमबुद्धनगर-- गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में धारा 163 लागू की गई श्रमिक दिवस को देखते हुए लिया गया फैसला गौतमबुद्धनगर में 30 अप्रैल 2026 से 8 मई 2026 तक धारा 163 रहेगी लागू सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी पुलिस ने नागरिकों से नियमों का पालन करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की करी अपील।0
0
Report
Advertisement
