icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हरियाणा मंत्रिमंडल ने 2026 पॉलिसी समेत कई योजनाओं को मंजूरी दी

VRVIJAY RANAJust now
Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्रि नायब सिंह सैनी की प्रेस वार्ता मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 15 एजेंडा रखे गए जिनमें से 14 एजेंडा किए गए मंजूर- मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल की बैठक में नई मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी और टीचर्स ट्रांसफर पॉलिसी 2026 को दी गई मंजूरी नई नीतियों के तहत ट्रांसफर के लिए कर्मचारियों की रैंकिंग एक नए 120 पॉइंट वाले कंपोजिट स्कोरिंग फ्रेमवर्क से तय की जाएगी नई नीति में आयु को 25 प्रतिशत, कैडर में अनुभव को 25 प्रतिशत तथा अन्य फैक्टर को 50 प्रतिशत दिया गया वेटेज मंत्रिनडल ने पति पत्नी मामलों में मेरिट अंक 5 से बढ़कर 10 करने के प्रस्ताव को भी प्रदान की स्वीकृति मंत्रिमंडल ने मानव संसाधन विभाग को MOTP 2026 के तहत पहले ऑनलाइन ट्रांसफर प्रक्रिया के लिए जरूरी निर्देश जारी करने की भी मंजूरी दी यह निर्देश खास तौर पर नेशनल कैटिगरी और उन कैडर के लिए होंगे जहां करंट ड्यूटी चार्ज की व्यवस्था लागू है मंत्रिमंडल ने दयालु 1 योजना में महत्वपूर्ण संशोधन को दी मंजूरी जिस से पात्र परिवारों को सहायता प्राप्त करने में और अधिक आसानी होगी क्लेम प्रस्तुत करने की समय सीमा 3 महीने से बढ़ा कर अब 6 महीने कर दी गई आज तक दायर क्लेम के लिए पूर्व व्यापी छूट की अवधि को भी 3 महीने से बढ़ा कर मृत्यु अथवा दिव्यांगता की तिथि से 6 महीने तक किया जाएगा 6 महीने से अधिक और 7 महीने तक की देरी के लिए हरियाणा परिवार सुरक्षा न्यास के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को किया गया अधिकृत 7 महीने से अधिक और 9 महीने तक की देरी के लिए वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव लेंगे निर्णय 9 महीने से अधिक और 12 महीने तक की देरी के लिए मामला वित्त मंत्री के पास आएगा- मुख्यमंत्री एनसीआर जिलों में BS -4 या उससे पुराने मानकों वाले पुराने ट्रकों और बसों को बदलने पर मोटर वाहन कर में छूट के प्रस्ताव को दी गई मंजूरी नया सफर योजना के तहत नए BS-6 या उससे कड़े मानकों वाले इलेक्ट्रिक व्हीकल, सीएनजी ट्रकों व बसों की खरीद पर पात्र लाभार्थियों को 100% मोटर वाहन कर में दी जाएगी छूट इन्ही मानकों वाले पुराने या इस्तेमाल किए हुए इलेक्ट्रिक व्हीकल, सीएनजी ट्रकों व बसों की खरीद पर भी पात्र लाभार्थियों को 50% मोटर वाहन कर में दी जाएगी छूट दोनों ही मामलों में मोटर वाहन कर में यह छूट 10 साल की अवधि के लिए होगी मान्य योजना के तहत खरीदे गए नए वाहनों के रजिस्ट्रेशन पर रजिस्ट्रेशन फीस भी की जाएगी माफ मंत्रिमंडल ने हरियाणा बागवानी नर्सरी नियम 2026 को भी दी मंजूरी- मुख्यमंत्री नर्सरींयों के लिए न्यूनतम गुणवत्ता मानक किए गए निर्धारित तथा रिकॉर्ड प्रबंधान की आधुनिक व्यवस्था की गई लागू अब नर्सरींयों द्वारा बेची जाने वाली पौध सामग्री की कर कोड आधारित ट्रेसबिलिटी सुनिश्चित की जाएगी मंत्रिमंडल ने हरियाणा नगर पालिका संशोधन अध्यादेश 2026 और हरियाणा नगर निगम संशोधन अध्यादेश 2026 को दी मंजूरी अब स्लॉटर हाउस और मीट की दुकानों को नगर पालिका/ नगर निगम से अलग व्यापार लाइसेंस लेने की आवश्यकता नहीं होगी इस फैसले से दोहरी लाइसेंस की व्यवस्था होगी समाप्त और नियमों की अनुपालना अधिक सरल व सुगम बनेगी मंत्रिमंडल ने वाटर संशोधन अधिनियम 2024 को अपनाने के प्रस्ताव को भी दी मंजूरी संशोधित कानून का उद्देश्य छोटे और प्रक्रियात्मक उल्लंघन को अपराध की श्रेणी से बाहर कर नियामकीय व्यवस्था को अधिक तर्कसंगत और संतुलित बनाना है मंत्रिमंडल ने हरियाणा ग्राम शामलात भूमि विनियमन अध्यादेश 2026 को भी दी मंजूरी प्रावधानों के तहत निदेशक, विकास और पंचायत विभाग हरियाणा के पास उन योग्य आवेदकों को शामलात देह बेचने की मंजूरी देने का अधिकार जिन्होंने 31 मार्च 2004 या उससे पहले ऐसी जमीन पर अपने घर बनाए बैठक में हरियाणा राज्य महिला आयोग अधिनियम 2012 में संशोधन करने के लिए हरियाणा राज्य महिला आयोग संशोधन अध्यादेश 2026 को दी गई मंज़ूरी हरियाणा राज्य महिला आयोग में गैर सरकारी सदस्यों की संख्या 5 से बढ़ा कर 7 करने का लिया गया निर्णय मंत्रिमंडल ने शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक को यमुनानगर निगम में एक विशेष समिति गठित करने के निर्देश जारी करने को दी मंजूरी समिति की अध्यक्षता नगर निगम आयुक्त करेंगे समिति उन कॉलोनी की पहचान करेगी जहां 26 सितंबर 2013 से पहले भवनों का नियमितीकरन किया गया था विशेष रूप से उन कॉलोनीयों को चिन्हित किया जाएगा जिनके खसरा नंबर और स्वीकृत लेआउट प्लान उपलब्ध नहीं समिति में कॉलोनी के लिए प्रस्ताव तैयार कर उनकी बाहरी सीमाएं करेगी निर्धारित मंत्रिमंडल ने डेवलपमेंट चार्ट से संबंधित प्रावधानों को भी दी मंजूरी- मुख्यमंत्री जिन संपत्ति मालिकों ने 1996 की अधिसूचना तिथि तक भवन बना लिए थे लेकिन डेवलपमेंट कर जमा नहीं किया था उन्हें उस समय लागू दरों के अनुसार शुल्क जमा करना होगा जिन संपत्ति मालिकों ने पहले ही डेवलपमेंट चार्ज का भुगतान कर दिया उन्हें पोर्टल पर शुल्क में छूट प्राप्त करने के लिए भुगतान का प्रमाण करना होगा प्रस्तुत- मुख्यमंत्री आज हुई विधायकों के साथ बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को धरातल पर उतारने के रोड मैप पर हुई चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के अनुरूप हमारा लक्ष्य समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित हरियाणा का निर्माण करना- मुख्यमंत्री आज हमने इसी दिशा में विकसित हरियाणा 2047 चिंतन का किया शुभारंभ हमने मेरी विकसित विधानसभा इसका थीम रखा, अब विकसित हरियाणा की शुरुआत हर विधानसभा क्षेत्र से होगी इस बैठक में हरियाणा के अगले 20 वर्षों की विकास यात्रा का रोड मैप तैयार करने की शुरुआत की गई हर विधायक अपने क्षेत्र का विजन चैंपियन बनेगा- मुख्यमंत्री वह अपने क्षेत्र की समस्याओं संभावनाओं और विकास की प्राथमिकताओं को स्वयं चिन्हित करेगा हरियाणा के लिए तय किए गए कुछ बड़े और स्पष्ट लक्ष्य- मुख्यमंत्री राज्य की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर से अधिक तक पहुंचाना, प्रति व्यक्ति वार्षिक आय को 40 लाख रुपए से अधिक तक ले जाना महिला श्रम बाल भागीदारी को 45% से अधिक करना, महिला साक्षरता को सौ प्रतिशत तक पहुंचाना हमने तय किया है कि हर विधानसभा क्षेत्र अपनी अलग पहचान, चुनौतियों और संभावनाओं के साथ बढ़ेगा आगे इसके लिए हम मेरी विकसित विधानसभा अभियान कर रहे हैं शुरू- मुख्यमंत्री आगामी जुलाई और अगस्त माह के दौरान सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्र में जाकर जनता से करेंगे सीधा संवाद विकसित हरियाणा के रोड मैप में तीन प्रमुख क्षेत्रों पर रहेगा विशेष फोकस जो है शिक्षा, स्वास्थ्य तथा जल पर्यावरण व जलवायु अनुकूलता हमारा फोकस केवल फाइलों पर नहीं बल्कि लोगों के जीवन में बदलाव पर है हम हर 6 महीने में समीक्षा करेंगे की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंच रहा है या नहीं- मुख्यमंत्री विकसित हरियाणा, विकसित भारत की प्राण शक्ति बनेगा ऐसा मुझे पूरा विश्वास- मुख्यमंत्री इसके अलावा मुख्यमंत्री ने लखनऊ हादसे पर भी गहरा दुख व्यक्त किया।
0
0
Report

वजीराबाद में हनुमंत भवन का लोकार्पण: धार्मिक उत्साह से गूंजा इलाका

Delhi, Delhi:वजीराबाद में श्री हनुमंत भवन का लोकार्पण उत्तर दिल्ली के वजीराबाद जगतपुर एक्सटेंशन स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में नवनिर्मित श्री हनुमंत भवन का भव्य लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर देश के कई संत-महात्मा, केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। धार्मिक और आध्यात्मिक माहौल के बीच भवन को मंदिर परिषद को समर्पित कर दिया गया। उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद जगतपुर एक्सटेंशन स्थित हनुमान मंदिर परिसर रविवार को आध्यात्मिक ऊर्जा और श्रद्धा का केंद्र बना रहा। यहां नवनिर्मित श्री हनुमंत भवन का विधिवत लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ-साथ संत समाज और राजनीतिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं। Jagadgurujī Maharaj सहित देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, सांसद मनोज तिवारी और स्थानीय विधायक भी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बीच श्री हनुमंत भवन का लोकार्पण कर इसे मंदिर परिषद को समर्पित किया। जानकारी के अनुसार, नवनिर्मित श्री हनुमंत भवन में पूजा-पाठ, हवन, धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ साधु-संतों और ऋषि-मुनियों के ठहरने एवं विश्राम की विशेष व्यवस्था की गई है। भवन का उद्देश्य धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देना और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संतों और अतिथियों ने कहा कि हनुमान मंदिर केवल पूजा-अर्चना का स्थान नहीं, बल्कि शक्ति, साहस और समर्पण का प्रतीक है। वक्ताओं ने भगवान हनुमान के जीवन चरित्र का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी अद्भुत शक्ति और भक्ति ने अधर्म के प्रतीक रावण तक को अपनी सामर्थ्य का एहसास करा दिया था। भगवान हनुमान आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा और आस्था के केंद्र हैं। भव्य धार्मिक आयोजन, संत समाज की उपस्थिति और हजारों श्रद्धालुओं की आस्था के बीच श्री हनुमंत भवन का लोकार्पण क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक उपलब्धि माना जा रहा है
0
0
Report
Advertisement

गंगापुर मुंडेर में आग से फूस का घर जलकर राख, मुआवजे की मांग

Munger, Bihar:गंगापुर मुंडेर में आग लगने से फूस का घर जलकर राख मुंगेर : धरहरा प्रखंड के गंगापुर मुंडेर गांव में सोमवार को अचानक आग लगने से एक फूस का घर जलकर राख हो गया। घटना में घर में रखा अनाज, साइकिल, सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना के समय परिवार का कोई सदस्य घर पर मौजूद नहीं था, पीड़ित कंचन देवी ने बताया कि हमलोग बाहर थे तभी घर के आग लग गयी। आग कैसे लगी हमलोगो को पता नहीं चला। आग ने घर में रखे सारे सामान जलाकर राख कर दिया , उन्होंने बताया की घर में रखा करीब डेढ़ क्विंटल सरसों, दो क्विंटल धान का बिचड़ा, दो बोरा गेहूं, एक साइकिल, एक टुल्लू पंप तथा मवेशियों का चारा जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार में पति-पत्नी के अलावा तीन पुत्र एवं एक पुत्री हैं। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं जमालपुर से अग्निशमन विभाग की टीम करीब एक घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। तब तक ग्रामीणों के सहयोग से काफी हद तक आग पर काबू पा लिया गया था। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
0
0
Report

कटिहार में पारा मेडिकल छात्रों का हंगामा, डीएम ने तत्काल समाधान का आश्वासन दिया

Katihar, Bihar:कटिहार में पारा मेडिकल छात्रों का हंगामा, डीएम से मिलकर रखी अपनी बात डीएम ने छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल समाधान का दिया आश्वासन डीएम ने शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए विभाग को पत्राचार करने की बात कही कटिहार सदर अस्पताल स्थित पारा मेडिकल इंस्टीट्यूट के छात्र आज अपनी मांगों को लेकर समाहरणालय कैंपस में आ पहुंचे। छात्रों ने जिला समाहरणालय परिसर पहुंचकर जमकर नारेबाजी की और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाए। छात्रों का आरोप है कि इंस्टीट्यूट में लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं का अभाव है और शिक्षकों की भारी कमी है, जिससे उनकी पढ़ाई पूरी तरह बाधित हो रही है। अपनी मांगों को लेकर छात्र डीएम से सीधे मुलाकात की ज़िद पर अड़ गए और करीब डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन किया。 हंगामे के बीच एक छात्रा की तबीयत भी बिगड़ गई, जिसे तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया। स्थिति को देखते हुए सदर अनुमंडल पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाने का प्रयास किया। अंत में छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम आशुतोष द्विवेदी से मिला। डीएम ने छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल समाधान का आश्वासन दिया है। साथ ही, शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए विभाग को पत्राचार करने की बात कही है。
0
0
Report
Advertisement

झामुमो के दावों के बीच बीजेपी का हमला: 56 नहीं 61, गठबंधन में फूट

Ranchi, Jharkhand:झामुमो के बयान पर बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, राज्यसभा चुनाव के पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा 56 नहीं 61 विधायकों का दावा कर रही थी, अब जब गठबन्धन में फूट पड़ गई, 56 भी एकजुट नहीं रखा पाए तो अब ये राग अलापना की जिन 50 लोगों ने गठबन्धन के पक्ष में वोट दिया उनके नेता Hemant Soren और बाकी जिन लोगों ने Nathwani को वोट किया उनके नेता Hemant Soren और Amit Shah। राज्य सरकार में जो गठबन्धन की सरकार चल रही है उसमें झामुमो के द्वारा वो 6 लोग चिन्हित किए जाने चाहिए जिनके नेता पीएम मोदी और अमित शाह हैं, वैसे लोगों को बाहर का रास्ता दिखाएं, हिम्मत है तो कार्रवाई करके दिखाएं। ये जो बड़बोला पन है इनका ऐसे हो लोगों से गठबन्धन को नुकसान हुआ है। बीजेपी के एक भी विधायक इधर से उधर नहीं हुए हैं।
0
0
Report

मुंगेर पुलिस ने मोहर्रम के लिए 500 जवान तैनात, ड्रोन से निगरानी

Munger, Bihar:मोहर्रम को लेकर मुंगेर पुलिस अलर्ट ,पांच सौ जवान की होगी प्रतिनियुक्ति। ड्रोन से होगी निगरानी। मुंगेर: मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए मुंगेर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं तथा पांच सौ से अधिक पुलिस बल के जवानों की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम का भी गठन किया गया है। पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि मोहर्रम पर्व को लेकर जिला स्तर पर शांति समिति की बैठक आयोजित की जा चुकी है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों, विशेषकर खड़गपुर, तारापुर और जमालपुर में 26 एवं 27 जून को निकलने वाले मोहर्रम जुलूसों के लिए लाइसेंस जारी किए गए हैं। एसपी ने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थलों पर पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी तथा पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूर्व में पर्व-त्योहारों के दौरान अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर ली गई है। ऐसे लोगों के खिलाफ बाउंड डाउन की कार्रवाई की जा चुकी है और उन पर विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से आपसी भाईचारे और शांति बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की है। बाइट ; सैयद इमरान मसूद एसपी मुंगेर
0
0
Report
Advertisement

राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा का समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला, बोले- माफिया अतीक अहमद के कुत्ते को

NNitinFollow13m ago
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी में विधानसभा दरियाबाद क्षेत्र के ग्राम जेठौती कुर्मियान स्थित श्री बालाजी हनुमान मंदिर के सत्संग मंडप एवं अन्य निर्माण कार्यों के सौंदर्यीकरण और शिलान्यास कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में माफियाओं को संरक्षण मिलता था। जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई हुई है। सतीश शर्मा ने आरोप लगाया कि वोट बैंक की राजनीति के कारण अपराधियों पर कार्रवाई नहीं की गई। मंत्री ने कहा कि राजू पाल हत्याकांड के आरोपियों को बहुत पहले सजा मिल जानी चाहिए थी, लेकिन पूर्ववर्ती सरकारों ने ऐसा नहीं किया। मुलायम सिंह यादव अतीक अहमद के कुत्ते को सहलाने का काम करते थे। लेकिन योगी सरकार ने माफिया अतीक अहमद और अन्य अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर कानून का राज स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहतर हुई है, अपराधियों का अंत हो रहा है और जनता स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने सनातन संस्कृति और लोगों की आस्था का सम्मान करते हुए विकास एवं सुरक्षा दोनों को प्राथमिकता दी है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
0
0
Report

बांसवाड़ा: शांतिपूर्ण त्योहारों के लिए सुरक्षा पुख़्ता, हथियार प्रदर्शन पर कड़ी कार्रवाई

Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - बांसवाड़ा जिले के राजतालाब थाना परिसर में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी, एसडीएम सोनू कुमारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह , डीएसपी मनीष चारण एवं थाना अधिकारी सहित विभिन्न समाजों के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने सभी समाजजनों से अपने पर्व-त्योहार शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ, आपत्तिजनक या अफवाह फैलाने वाली टिप्पणी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसपी जोशी ने कहा कि त्योहारों के दौरान निकलने वाले जुलूसों में हथियारों का प्रदर्शन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में समाज प्रतिनिधियों ने भी विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर अपनी मांगें और सुझाव प्रशासन के समक्ष रखे। बैठक के बाद पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालकर आमजन को सुरक्षा और भयमुक्त वातावरण का संदेश दिया।
0
0
Report
Advertisement

समता आंदोलन के वार्षिक अधिवेशन में आरक्षण सुधारों की मांग तेज

Alwar, Rajasthan:समता आंदोलन का वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, आरक्षण व्यवस्था में सुधार की उठी मांग अलवर। पेंशनर भवन में आज समता आंदोलन का वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया, जिसमें संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। अधिवेशन में आरक्षण नीति से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए उनमें सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष पाराशर नारायण शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान आरक्षण व्यवस्था में कई विसंगतियां हैं, जिनके कारण सामाजिक संतुलन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि आरक्षण का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचे, इसके लिए प्रभावी व्यवस्था बनाना आवश्यक है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकारें इस दिशा में सकारात्मक कदम नहीं उठाती हैं तो आगामी चुनावों में इसका राजनीतिक असर देखने को मिल सकता है। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने समता आंदोलन को समतावादी विचारधारा का प्रतीक बताते हुए कहा कि संगठन सभी वर्गों को साथ लेकर संवैधानिक तरीके से अपनी मांगों को उठा रहा है, जो सराहनीय है। कार्यकारी अध्यक्ष योगेंद्र सिंह मेघसर ने संगठन विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि इस वर्ष समता आंदोलन को ग्राम पंचायत स्तर तक मजबूत किया जाएगा। सलाहकार रामनिरंजन गौड़ ने जानकारी दी कि संगठन अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग में क्रमी लेयर लागू करने के मुद्दे पर गंभीरता से कार्य कर रहा है, जिस संबंध में सर्वोच्च न्यायालय में याचिका लंबित है। प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि पदोन्नति में आरक्षण से संबंधित सर्वोच्च न्यायालय के निर्णयों का पूर्ण पालन नहीं होने से कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने प्रशासन में निष्पक्षता बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। विधानसभा प्रकोष्ठ अध्यक्ष रवींद्र पारीक ने कहा कि समता आंदोलन लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीकों से अपनी मांगों को आगे बढ़ा रहा है। वहीं विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष एडवोकेट ऋषिराज राठौड़ ने बताया कि संगठन ने विभिन्न स्तरों पर आरक्षण से जुड़े मुद्दों को लेकर कई याचिकाएं दायर की हैं। जिला अध्यक्ष रामावतार सिंह चौहान ने बताया कि संगठन को जिले की सभी तहसीलों एवं ग्राम पंचायतों में सक्रिय किया जाएगा। अधिवेशन में रेनू मिश्रा को जिला महिला अध्यक्ष तथा आकाश मिश्रा को युवा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। अधिवेशन के दौरान यह प्रस्ताव भी पारित किया गया कि आरक्षण नीति में आवश्यक सुधार होने तक संगठन अपने स्तर पर लोकतांत्रिक विरोध जारी रखेगा। कार्यक्रम का संचालन राजेश शर्मा एवं अशोक शर्मा ने किया。 भाषण बाइट दो वक्ताओं की समता आंदोलन के एससी, एसटी एवं ओबीसी प्रको्ष्ठों ने भी इस बात पर जोर दिया कि क्रीमी लेयर व्यवस्था लागू कर वास्तविक रूप से वंचित वर्गों को आरक्षण का लाभ सुनिश्चित किया जाए।
0
0
Report

सुप्रीम कोर्ट को आज ही सूचीबद्ध कर जल्दी सुनवाई; दोषी पुलिसकर्मियों पर स्पीडी ट्रायल

Patna, Bihar:भारत भूषण तिवारी आमले में कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय को आज ही संभव हो तो इस मामले को सूचीबद्ध कर इसकी सुनवाई करनी चाहिए। इस पूरे प्रकरण की स्वतंत्र न्यायिक जांच सर्वोच्च न्यायालय के किसी न्यायाधीश की निगरानी में कराई जानी चाहिए तथा दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर त्वरित सुनवाई (स्पीडी ट्रायल) कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए गंभीर चिंता और ठोस पहल की आवश्यकता है। साथ ही बिहार पुलिस को पुनः बेहतर और प्रभावी प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पूर्व उन्होंने पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश को पत्र लिखकर इस मामले में स्वतः संज्ञान (सुओ मोटू कॉग्निजेंस) लेते हुए जनहित याचिका (PIL) के रूप में विचार करने का अनुरोध किया था। सबसे पहले उन्होंने ही पटना के एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में इस विषय पर पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग उठाई थी。
0
0
Report

नरसिंहपुर के पंचमुखी में तेज ट्रैक्टर-ट्राली ने मोपेड सवार वृद्ध को मारी मौत

Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिला मुख्यालय के कोतवाली थाना अंतर्गत पंचमुखी एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां रेत से भरी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने मोपेड सवार वृद्ध को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है, जिसमें अवैध रूप से रेत भरी होना बताया जा रहा है। भटिया टोला नरसिंहपुर निवासी शोभाराम पिता मद्दूलाल कोरी 60 वर्ष की सुबह अपनी एक्सल मोपेड से रसोई गैस सिलिंडर लेने के लिए गैस एजेंसी गए थे। दोपहर को सिलिंडर लेकर वापस लौटते समय, जैसे ही वे पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास भटिया टोला की ओर मुड़े, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शोभाराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top