Back
मथुरा जेल में विचाराधीन कैदी ने जमानत नहीं मिलने पर आत्महत्या; प्रशासन में हड़कंप
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Mar 26, 2026 12:03:47
Mathura, Uttar Pradesh
मथुरा: जिला कारागार में बंद एक विचाराधीन कैदी ने जमानत न मिलने से आहत होकर आत्महत्या कर ली। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान सुरेश, निवासी गोवर्धन के रूप में हुई है, जो एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले में मई 2025 से जिला कारागार में बंद था। जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे सुरेश शौचालय गया, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं लौटा। करीब दस मिनट बाद ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों को संदेह हुआ, जिस पर उन्होंने शौचालय का दरवाजा खोला। अंदर का दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए। सुरेश ने अपने लोअर को गेट की कुंडी में बांधकर फांसी लगा ली थी। आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर जेल अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां गुरुवार तड़के इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुरेश लंबे समय से जमानत न मिलने के कारण मानसिक तनाव में था। परिजनों ने उसकी जमानत के लिए हाईकोर्ट में अपील भी की थी, लेकिन 24 मार्च को भी उसका मामला सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं हो सका। घटना के पहले उसने अपने पिता से फोन पर बात कर नाराजगी जताई थी। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पूरी घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PPPraveen Pandey
FollowMar 26, 2026 13:07:430
Report
SKSANTOSH KUMAR
FollowMar 26, 2026 13:07:260
Report
ASAJEET SINGH
FollowMar 26, 2026 13:07:090
Report
JPJai Pal
FollowMar 26, 2026 13:06:070
Report
RKRAGHVENDRA KUMAR
FollowMar 26, 2026 13:05:500
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowMar 26, 2026 13:05:340
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 26, 2026 13:04:230
Report
Shahabad, Uttar Pradesh:कुंवरपुर में राधेश्याम की हत्या के मामले में अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने बताया राधेश्याम की हत्या के मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।
0
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 26, 2026 13:04:050
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowMar 26, 2026 13:03:520
Report
STSharad Tak
FollowMar 26, 2026 13:03:210
Report
PSPramod Sharma
FollowMar 26, 2026 13:03:100
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 26, 2026 13:02:420
Report
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 26, 2026 13:02:280
Report