281301
Mathura- कोंग्रेसी कार्यकर्ता हाउस अरेस्ट, विधान सभा घेराव के लिए जा रहे थे लखनऊ
Baldeo, Uttar Pradesh:कांग्रेस के द्वारा विधानसभा घेराव के किये जा रहे कांग्रेसियों को लखनऊ जाने से पहले ही पुलिस ने नजर बंद कर दिया है।मंगलवार की देर सदर बाजार स्थित कांग्रेस के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा को उनके आवास पर दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस ने हाउस अरेस्टिंग कर उन्हें लखनऊ जाने से रोक दिया। पुलिस देर रात तक उनके आवास पर ही जमी रही हालांकि कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने पुलिस को चकमा देकर के निकलने का प्रयास किया परंतु पुलिस ने उन्हें जाने नहीं दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उदयपुर में वाहन टक्कर से पैंथर घायल; रेस्क्यू टीम पर हमला
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर उदयपुर से खबर, वाहन की टक्कर से पैंथर हुआ घायल, देर रात चित्रकूट नगर इलाके का है मामला, सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीमें पहुंची मौके पर, रेस्क्यू के दौरान पैंथर ने रेस्क्यू टीम के सदस्य जितेंद्र सिंह देवड़ा पर भी किया हमला, कड़ी मशक्क़त के बाद पैंथर को किया गया रेस्क्यू, बायलोजिकल पार्क किया गया शिफ्ट,0
0
Report
हाईकोर्ट के आदेश से किसान अर्जुन सिंह के ट्रेक्टर-थ्रेसर लौटाने का ऐतिहासिक फैसला
Sagar, Madhya Pradesh:हाईकोर्ट के आदेश पर मिलेगा किसान का थ्रेसर, पुलिस थाने से लेकर हाईकोर्ट तक लड़ाई लड़ता रहा किसान... एंकर/ एमपी के सागर जिले से एक बड़ा रोचक मामला सामने आया है जहां एक किसान को अपने थ्रेसर से इतना प्यार था और कानून पर यकीन की उसने पुलिस थाने से शुरू की हक की लड़ाई हाईकोर्ट तक लड़ी और अब हाईकोर्ट ने उसे राहत ही नहीं दी बल्कि उसके थ्रेसर को वापस करने का आदेश पुलिस को दिया है। मामला सागर जिले के गढ़ाकोटा से सामने आया है, यहां रहने वाले किसान अर्जुन सिंह के खेत पर दो साल पहले उनकी फसल की थ्रेसिंग चल रही थी, थ्रेसर अनाज निकाल रहा था तभी अचानक गढ़ाकोटा थाने की पुलिस अर्जुन के खेत में पहुंची और उनका ट्रेक्टर और थ्रेसर जब्त कर ले गई। खेत में चल रही थ्रेसिंग बंद हो गई। पीड़ित किसान अर्जुन सिंह के मुताबिक पुलिस जबरन उनका कृषि उपकरण ले है। किसान ने थाना प्रभारी से बात की तो जब्ती की वजह शिकायत का होना बताया गया लेकिन शिकायत क्या थी किसने की ये पुलिस ने उन्हें नहीं बताया। किसान अर्जुन सिंह पुलिस थाने गए और प्रभारी से पूछा तो उन्होंने बताया कि उनका ट्रेक्टर और थ्रेसर सड़क पर खड़ा था और आवागमन अवरुद्ध हो रहा था जिस वजह से उन्हें जब्त किया गया है। पुलिस की कागजी खानापूर्ति होने के बाद किसान ने एसडीएम कोर्ट में ट्रेक्टर और थ्रेसर को छोड़ने के लिए याचिका लगाई लेकिन एसडीएम ने उसे खारिज कर दिया, जिसके बाद किसान ने न्यायालय का रख किया और यहां से भी उसके थ्रेसर को वापस दिलाए जाने की बात को खारिज कर दिया लेकिन किसान ने दो जगहों से मामला खारिज होने के बाद भी हार नहीं मानी और उसमें हाईकोर्ट की शरण ली और हाईकोर्ट ने किसान का पक्ष जानने के बाद उसके थ्रेसर को उसे सुपुर्द करने का आदेश दिया। बात यहीं खत्म नहीं हुई बल्कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी एसडीएम को जैसे।कोई फर्क नहीं पड़ा और कोर्ट के आदेश के बाद भी एसडीएम ने किसान को एक हफ्ते बाद की पेशी दी और सात दिन बाद जब किसान फिर एसडीएम के पास पहुंचा तो एसडीएम ने एक पत्र लिखकर गढ़ाकोटा पुलिस को अर्जुन का थ्रेसर देने के लिए निर्देशित किया है। इस मामले में दिलचस्प बात ये है कि ट्रेक्टर एसडीएम ने अपने स्तर पर मतलब एसडीएम कोर्ट के अधिकार पर छोड़ दिया था लेकिन थ्रेसर नहीं छोड़ापा। इस मामले में एक बात सामने आई कि अर्जुन के ट्रेक्टर का तो रजिस्ट्रेशन था लेकिन थ्रेसर का नहीं। अब किसान की माने तो थ्रेसर सहित कई कृषि उपकरणों का रजिस्ट्रेशन नहीं होता और ऐसे ही लोग इनका उपयोग करते है और एसडीएम और शेषन कोर्ट ने बिना दस्तावेजों के पेश किए अर्जुन को उसका थ्रेसर नहीं दिया। लेकिन हाईकोर्ट ने मामले को समझा और फिर आदेश जारी किया। इस पूरे घटना क्रम में पुलिस की भूमिका कटघरे में खड़ी है वहीं एक किसान का अपने कृषि उपकरणों को लेकर प्रेम और लगाव भी बड़ा है जबकि दो सालों में इस थ्रेसर को की कीमत से कहीं ज्यादा पैसा किसान लगा चुका है।0
0
Report
नकुड़ में पुलिस–बदमाश मुठभेड़, 2 बदमाश गिरफ्तार, एक घायल
Noida, Uttar Pradesh:सहारनपुर सुबह सवेरे नकुड़ पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मौके पर क्षेत्राधिकारी नकुड़ रुचि गुप्ता, थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश कुमार तथा चौकी प्रभारी देवेंद्र अधाना पुलिस बल के साथ मौजूद हैं। अंबेहटा में चर्चित पूनम मित्तल हत्याकांड का हो सकता है खुलासा।0
0
Report
Advertisement
चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि: परिवार-समर्थन से शक्ति पा रही प्रेरणा
Noida, Uttar Pradesh:मुश्किल समय में साथ खड़े रहने वाले लोग ही असली अपने होते हैं। जब परिवार जुड़ा रहता है, तब कोई ताकत उसे कमजोर नहीं कर सकती। हमारे विरोधियों की सबसे बड़ी परेशानी यही है कि मुश्किल समय में भी हमारा परिवार बिखरता नहीं। यह रिश्ता किसी राजनीतिक लाभ या स्वार्थ का नहीं, बल्कि विश्वास, सम्मान और वर्षों की आत्मीयता का रिश्ता है। सुख में साथ चलने वाले बहुत मिल जाते हैं, लेकिन जो लोग कठिन समय में कंधे से कंधा mileकर खड़े रहते हैं, वही परिवार कहलाते हैं। यही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। स्वर्गीय चौधरी भजनलाल जी की पुण्यतिथि पर हजारों की संख्या में उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि चौधरी साहब आज भी करोड़ों दिलों में जीवित हैं। लोगों का यह स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद हमारे लिए अमूल्य धरोहर है। आज उनकी समाधि जन प्रेरणा स्थल पर अपना साथ, अपना सहयोग और अपना आशीर्वाद देने आप सबका इस तरह उमड़कर आना मेरे लिए सिर्फ समर्थन नहीं है, यह मेरे लिए भावनाओं का सागर है। मैं दिल की गहराइयों से हर उस व्यक्ति का आभार व्यक्त करता हूँ जो इस अवसर पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने air पहुँचा। विशेष रूप से माननीय मुख्यमंत्री NayabSainiBJP जी का हृदय से धन्यवाद, जिन्होंने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से इस आयोजन को सम्मान प्रदान किया। आप सभी का यह प्रेम और विश्वास हमें और अधिक जिम्मेदारी, समर्पण और सेवा के भाव से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। चौधरी साहब ने जो सम्मान, अपनापन और जनसेवा की विरासत हमें दी है, उसे हम पूरी निष्ठा और मजबूती के साथ आगे बढ़ाते रहेंगे। जनता का प्यार हमारी ताकत है, परिवार की एकता हमारी पहचान है, और चौधरी साहब के संस्कार हमारी सबसे बड़ी पूंजी हैं।0
0
Report
बगहा सीमा विवाद: स्थल निरीक्षण और शांति व्यवस्था पर जोर
Bagaha, Bihar:बगहा से बड़ी खबर है। इंडो-नेपाली सीमा क्षेत्र में सुस्ता की जमीन विवाद मामले को लेकर जिलाधिकारी तरणजोत सिंह और एसपी रामानंद कुमार कौशल के साथ एसएसबी कमांडेंट, SDM समेत SDPO बगहा और अन्य संबंधित पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से विवादित भूमि का स्थल निरीक्षण किया गया। गृह मंत्रालय के निर्देश पर भारतीय जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाने की कवायद शुरू की गई है लिहाजा ताबड़तोड़ दोनों देशों के अधिकारियों की बैठकें बुलाई जा रही हैं। इसी क्रम में पश्चिम चम्पारण के जिलाधिकारी और बगहा SP ने निरीक्षण के दौरान संबंधित मामले की वस्तुस्थिति का अवलोकन किया। बताया जा रहा है कि इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाये रखने के साथ सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। अधिकारियों द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मामले के निष्पक्ष निष्पादन समेत शांति व्यवस्था बनाए रखने पर खास बल दिया गया। इस मौके पर अधिकारियों ने कहा है कि भारत-नेपाली सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद या फिर संवेदनशील गतिविधियों पर प्रशासन की पैनी नजर है लिहाजा आमजन से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है। बत दें कि वरिय अधिकारीयों के निरीक्षण के दौरान स्थानीय प्रशासन, पुलिस बल और एसएसबी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।0
0
Report
राज्यस्तरीय ओबीसी जनगणना परिषद: जातिनिहाय जनगणना की मांग तेज
Washim, Maharashtra:वाशीम येथे ७ जून रोजी राज्यस्तरीय ओबीसी जनगणना परिषदेचे आयोजन करण्यात आले आहे. सावता परिषदेच्या पुढाकाराने होणाऱ्या या परिषदेत राज्यभरातील विविध ओबीसी संघटनांचे पदाधिकारी, कार्यकर्ते व समाजप्रतिनिधी सहभागी होणार आहेत. देशात सुरू असलेल्या जनगणनेत ओबीसी समाजाची स्वतंत्र जातनिहाय नोंद करण्यात यावी,ही प्रमुख मागणी परिषदेत मांडली जाणार आहे.ओबीसींची अचूक लोकसंख्या समोर आल्यास शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक व राजकीय धोरणे अधिक प्रभावीपणे आखता येतील. त्यामुळे ओबीसी जनगणना परिषदेचे आयोजन करण्यात आले असून, पुढील आंदोलनाची दिशा व जनजागृतीसाठीच्या उपाययोजनांवर या जनगणना परिषदेमध्ये चर्चा केली जाणार असल्याची माहिती सावता परिषदेचे प्रदेशाध्यक्ष पांडुरंग काठोळे यांनी पत्रकार परिषदेतून दिली.0
0
Report
Advertisement
सहसपुर लोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष पद की मतगणना आज, परिणाम साफ हो जाएगा
Kawardha, Chhattisgarh:उप निर्वाचन 2026: सहसपुर लोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष पद की मतगणना आज, सुबह 8 बजे से शुरूकवर्धा, 04 जून 2026। नगर पालिका उप निर्वाचन 2026 के अंतर्गत सहसपुर लोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान की मतगणना आज गुरुवार को सुबह 8 बजे से पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में शुरू होगी। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना के लिए कुल 15 काउंटिंग टेबल लगाए गए हैं और पूरी गणना प्रक्रिया एक ही राउंड में संपन्न होगी। प्रत्येक टेबल पर एक गणना पर्यवेक्षक एवं एक गणना सहायक की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा 15 मतगणना दलों का गठन किया गया है तथा 6 दलों को रिजर्व रखा गया है। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप मतगणना केंद्र में सुरक्षा, निगरानी एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। मतगणना पूरी होने के बाद अध्यक्ष पद के परिणाम घोषित किए जाएंगे, जिस पर क्षेत्रवासियों की निगाहें टिकी हुई हैं। उल्लेखनीय है कि 01 जून को हुए मतदान में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया था। निर्वाचन में कुल 82.40 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कुल 4237 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिनमें 2066 पुरुष एवं 2171 महिला मतदाता शामिल हैं। आज होने वाली मतगणना के साथ ही सहसपुर लोहारा नगर पंचायत को अपना नया अध्यक्ष मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा।0
0
Report
महराजगंज के भगवान बुद्ध से जुड़े स्थलों पर पर्यटन वृद्धि के संकेत
Maharajganj, Uttar Pradesh:स्टोरी हैडलाइन- महराजगंज भगवान बुद्ध से जुड़े ऐतिहासिक स्थल रामग्राम और देवदह के विकास में आएगी रफ्तार, जिलाधिकारी ने दोनों ऐतिहासिक स्थलों का किया निरीक्षण यूपी के महराजगंज जनपद स्थित भगवान बुद्ध से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों के विकास कार्य में अब और भी तेजी देखने को मिलेगा। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने चौक स्थित भगवान बुद्ध के आठवीं स्तूप धार्मिक स्थल का निरीक्षण किया। इस स्थल पर पर्यटन को बढ़ावा देने को लेकर जिलाधिकारी ने कहा पूरा महराजगंज जनपद महात्मा बुद्ध के जीवन से जुड़ा है और यहां पर पर्यटन के दृष्टिगत विकास कार्य चल रहे हैं। उन विकास कार्यों को कैसे हम धरातल पर अमली जामा पहनाए और भविष्य में पूरे महराजगंज को बुद्ध सर्किट के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जोड़ पाए इसको लेकर प्रयास किया जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध से जुड़े हुए कई धार्मिक स्थल जिसमें रामग्राम बनारसिया कला देवदह है जिसे लेकर शासन को प्रस्ताव रखे जाएंगे ताकि इस पूरे क्षेत्र को पर्यटन के रूप में विकसित किया जा सके जिससे देश-विदेश के सैलानी पहुंचें तो उन्हें भगवान बुद्ध से जुड़े हुए तमाम धार्मिक कहानी है उसको देश-विदेश तक पहुँचा पाए।0
0
Report
Muzaffarpur के निजी अस्पताल के ICU में आग, चार लोगों की मौत की पुष्टि
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल के आईसीयू में लगी भीषण आग, कई लोगों की मौत, 4 लोगों की मौत की अभी तक पुष्टि हुई है. मुजफ्फरपुर में आज एक निजी नर्सिंग होम के प्रसाद हॉस्पिटल के आईसीयू में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते पूरा आईसीयू धुएं से भर गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जो लोग आईसीयू से पैदल निकल सकते थे वे निकल पाए और जो नहीं चल सकते थे वे वहीं दम घुट गया. बाद में आईसीयू में भर्ती सभी मरीजों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया. अब तक चार मौतों की पुष्टि मुजफ्फरपुर पुलिस ने कर दी है; जिला अधिकारी सुब्रत कुमार सेन और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुँचकर मामले की जांच कर रहे हैं. आगे मौत के आंकड़ो के बारे में अद्यतन हो रहा है और कुछ मौत की संभावना से भी इनकार नहीं किया गया. मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जांच कर रहे हैं कि कितने लोगों की मौत हुई है. अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया है, लेकिन आईसीयू की तस्वीर बताती है कि हादसा कितना दर्दनाक था.0
0
Report
Advertisement
बिहार सरकार ने मध्यम वर्ग के लिए मुफ्त इलाज की आय सीमा बढ़ाकर मंजूरी दी
Noida, Uttar Pradesh:सम्राट कैबिनेट की बैठक में मध्यम वर्गीय परिवारों को बड़ी राहत मिली है। अब बिहार में सालाना 4 लाख रुपये तक कमाने वाले परिवारों को भी मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। पहले यह सीमा ढाई लाख रुपये थी, लेकिन सरकार के इस फैसले से अब ज्यादा लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सकेगा। कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। सरकार का कहना है कि बढ़ते इलाज के खर्च को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि जरूरतमंद और मध्यम वर्गीय परिवारों को राहत मिल सके। वहीं, इस फैसले को लेकर लोगों ने खुलकर प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने इसे सरकार का अच्छा कदम बताया और कहा कि इससे मध्यम वर्ग को राहत मिलेगी। हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि योजना का सही लाभ तभी मिलेगा, जब आय प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया आसान होगी, नहीं तो लोगों کو महीनों तक दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ सकते हैं।0
0
Report
कॉन्स्टेबल ने भाई पर चाकू से हमला, गर्दन-हाथ गंभीर घायल
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के अरनोद थाना क्षेत्र के नागदेड़ा गांव में बुधवार देर रात पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। राजस्थान पुलिस में कार्यरत एक कॉन्स्टेबल ने अपने छोटे भाई पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल प्रतापगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने आरोपी कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है। अरनोद थाना अधिकारी शिवलाल मीणा ने बताया कि नागदेड़ा निवासी मुकेश मीणा अपने दोस्त मनीष मीणा के साथ गांव के बाहर एक पुलिया पर बैठा हुआ था। इसी दौरान उसका बड़ा भाई कैलाश मीणा, जो हथुनिया थाने में कॉन्स्टेबल के पद पर कार्यरत है, हाथ में चाकू लेकर वहां पहुंचा। दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। बताया गया कि मौके पर पहुंचते ही कैलाश मीणा ने मुकेश के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर उसने चाकू से हमला कर दिया। हमले में मुकेश की गर्दन और हाथ पर गंभीर चोटें आईं, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर अरनोद थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल मुकेश मीणा को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों भाई अलग-अलग रहते हैं और उनके बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। आए दिन दोनों के बीच कहासुनी और विवाद की स्थिति बनती रहती थी। इस संबंध में पूर्व में भी अरनोद थाने में शिकायतें दर्ज करवाई जा चुकी थीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
सीकर में रन फॉर एनवायरनमेंट से पर्यावरण जागरूकता का संदेश
Sikar, Rajasthan:सीकर: विश्व पर्यावरण दिवस पर सीकर में “रन फॉर एनवायरनमेंट”, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में आज गुरुवार को सीकर जिला प्रशासन एवं राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में “रन फॉर एनवायरनमेंट” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए जागरूक किया गया। पर्यावरण जागरूकता दौड़ को शहर की पुलिस लाइन से जिला कलेक्टर आशीष मोदी, पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नुनावत, पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, भाजपा नेता गजानंद कुमावत सहित अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पर्यावरण जागरूकता दौड़ शहर के सिल्वर जुबली रोड, कल्याण सर्किल, तापड़िया बगीची, जाट बाजार और महामंदिर रोड होते हुए रामलीला मैदान पहुंची। रामलीला मैदान में आयोजित समापन कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने और प्रदूषण नियंत्रण के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं, युवाओं, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन के दौरान पूरे शहर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता का माहौल देखने को मिला।0
0
Report
Advertisement
खाटूश्यामजी तोरणद्वार मारपीट के मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
Sikar, Rajasthan:खाटूश्यामजी तोरणद्वार मारपीट मामले में जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार. सीकर जिले के खाटूश्यामजी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित तोरणद्वार पर 26 मई को करण कुमावत के साथ हुई मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी को अजमेर जिले से गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश और पूछताछ जारी है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी राजपाल सिंह शेखावत निवासी जोधा की कोटड़ी मऊ थाना श्रीमाधोपुर है जिसे अजमेर जिले के अरांई थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर आरोप है कि उसने खाटूश्यामजी के तोरणद्वार पर करण कुमावत पर जानलेवा हमला किया था। प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि श्रद्धालुओं को गेस्ट हाउस में ठहराने को लेकर हुए विवाद के चलते यह घटना हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत के निर्देशन में डीवाईएसपी राव आनंद कुमार तथा थानाधिकारी पवन कुमार चौबे के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छह विशेष टीमें गठित की गई हैं जो लगातार दबिश देकर अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं। थानाधिकारी पवन कुमार चौबे ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अजमेर से केवल एक आरोपी राजपाल सिंह शेखावत को ही गिरफ्तार किया गया है। जिस दूसरे युवक को लेकर चर्चाएं थीं, वह इस घटना में शामिल नहीं पाया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।0
0
Report
बेगूसराय में चोरों के आतंक के बीच किराना दुकान से 50 हजार रुपये की चोरी
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बलिया थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां बेखौफ चोरों ने एक किराना दुकान को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और करीब 50 हजार रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर फरार हो गए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान में जुट गई है।घटना बलिया थाना क्षेत्र के बलिया बाजार स्थित पुरानी दुर्गा स्थान के पास की है। बताया जा रहा है कि देर रात चोर दुकान के पीछे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद दुकान में रखे किराना सामान और अन्य कीमती वस्तुओं को चोरी कर फरार हो गए। सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो ताला टूटा हुआ मिला और सामान बिखरा पड़ा था।चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक चोर दुकान के अंदर घुसकर सामान समेट रहा है और चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा है। चोरों ने बड़ी ही शातिराना तरीके से घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।पीड़ित दुकानदार मुन्ना रस्तोगी ने बताया कि चोरी में करीब 50 हजार रुपये मूल्य के किराना सामान सहित अन्य वस्तुओं का नुकसान हुआ है। घटना के बाद उन्होंने बलिया थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है और फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय दुकानदारों में दहशत का माहौल है।फिलहाल पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरी की घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लेकिन लगातार हो रही चोरी की घटनाएं पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रही हैं.0
0
Report
बोलोरो टक्कर से 14 वर्षीय की मौत, पोस्टमार्टम परिजनों के आने के बाद
Sikar, Rajasthan:ज़िला सीकर, लक्ष्मणगढ़ में NH 52 पर कंटेवा मोड़ के पास सीकर निवासी 14 वर्षीय रियाज पुत्र नदीम पैदल जा रहा था कि बोलेरो गाड़ी की जोरदार टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे लक्ष्मणगढ़ के जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है; परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. खबर स्थानीय संवाददाता पूनम विशाल के अनुसार घटना की सूचना पर लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुँच गई.0
0
Report
Advertisement
