281001
मथुराः अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार दो युवतियों को मारी टक्कर, एक की मौके पर ही मौत, दूसरी घायल
Mathura, Uttar Pradesh:थाना हाईवे के दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवतियों को टक्कर मार दी जिसमें एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा और परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दी। दोनों युवती राधा वैली घर जा रही थीं, तभी पीछे से अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कानपुर: छेड़छाड़ के विरोध पर पिता की पिटाई, वीडियो वायरल
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग छेड़छाड़ का विरोध करना पिता को पड़ा भारी दबंगों ने पिता को जमकर पीटा मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल पीड़ित ने दिया थाने में शिकायती पत्र अरौल थाना क्षेत्र के रौगांव का मामला0
0
Report
समस्तीपुर जेल मौत: भीम आर्मी ने कलेक्ट्रेट गेट जामकर 15 लाख मुआवजे की मांग की
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में जेल में बंद दलित बंदी सुधीर कुमार महतो की मौत पर एफआईआर दर्ज नहीं होने पर भड़का गुस्सा, भीम आर्मी ने कलेक्ट्रेट गेट जाम करके रास्ता रोक पटना- दरभंगा मुख्य मार्ग पर. मृतक बंदी के परिवार को 15 लाख मुआवजे की मांग. सोनत: पिछले दिनों समस्तीपुर मंडल कारा में शराब मामले में बंद बंदी सुधीर कुमार महतो की मौत के मामलों में परिजनों को अभी तक मुआवजा आदि नहीं मिला है। न ही इस मामले में एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। नाराज लोगों ने भीम आर्मी के बैनर के साथ कलेक्ट्रेट के सामने धरना दिया। जब मजिस्ट्रेट मौके पर नहीं पहुंचे, तो लोगों ने कलेक्ट्रेट गेट को जाम कर समस्तीपुर- पटना मार्ग बाधित कर दिया। सड़क जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में नगर पुलिस और प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे तब जाकर सड़क जाम समाप्त हुआ। भीम आर्मी के प्रतिनिधि मंडल द्वारा एक ज्ञापन उन्हें सौपा गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला परिषद सदस्य रवि रोशन कुमार कर रहे थे। धरना प्रदर्शन के दौरान कहा गया कि मृतक सुधीर महतो के परिजनों को कम से कम 15 लाख रुपये मुआवजा मिले, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए तथा इस मामले में एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाए।0
0
Report
उधारी नहीं देने पर दुकानदार के साथ मारपीट: वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
Munger, Bihar:मारपीट का वीडियो वायरल,उधारी नहीं देने पर दुकानदार के साथ मारपीट, जांच में जुटी पुलिस मुंगेर: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंकरपुर में उधारी के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि उधार देने से इनकार करने पर नौ लोगों ने देर रात किराना दुकान पर धावा बोल दिया और दुकानदार के साथ जमकर मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी को भी नहीं बख्शा गया। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कई लोग लाठी-डंडे के साथ दुकान में घुसकर हमला करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है。 पीड़िता रीना देवी ने मुफस्सिल थाना में दिए आवेदन में बताया कि 17 जुलाई की शाम करीब आठ बजे गांव का एक युवक उनकी दुकान पर पहुंचा और उधार सामान मांगने लगा। उनके पति संजय यादव ने पुराना बकाया होने के कारण उधार देने से मना कर दिया। इस बात से नाराज होकर वह गाली-गलौज करते हुए चला गया。 आरोप है कि उसी रात करीब 12 बजे वह अपने आठ अन्य साथियों के साथ दोबारा दुकान पर पहुंचा। सभी के हाथों में लाठी-डंडे थे। आते ही आरोपितों ने दुकान में घुसकर संजय यादव की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। शोर सुनकर रीना देवी बीच-बचाव करने पहुंचीं तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इससे दुकान में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग भी जुट गए。 रीना देवी का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपितों ने दुकान में तोड़फोड़ की और गल्ले में रखे करीब 25 से 30 हजार रुपये निकाल लिए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। उन्होंने आवेदन में नौ लोगों को नामजद करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है。 घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कई लोग दुकान के अंदर और बाहर लाठी-डंडों से हमला कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वीडियो सामने आने के बाद इलाके में घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है। थाना प्रभारी बोले- वीडियो और आवेदन दोनों की जांच होगी मुफस्सिल थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि रीना देवी की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। वायरल वीडियो की भी जांच की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का कहना है कि आवेदन में लगाए गए सभी आरोपों की बारीकी से जांच की जा रही है। वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान भी कराई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
Advertisement
सासाराम में ठनका गिरने से 14-वर्षीय बालक मौत, पलामू से आये मजदूर सदमे
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां भानस ओपी थाना क्षेत्र के बभनडीहा गांव में ठनका गिरने से 14 साल का एक बालक की मौत हो गई। बताया जाता है कि वह झारखंड के पलामू जिला के पाटन का रहने वाला था तथा अपने परिवार के साथ धान की रोपनी करने के लिए आया हुआ था। बता दे की झारखंड से बड़ी संख्या में धान की रोपनी करने के लिए मजदूर सासाराम पहुंचते हैं। बताया जाता है कि जब 14 साल का आशीष भुईया अपने दो अन्य मजदूरों के साथ धान के खेत में धान की रोपनी कर रहा था। इसी दौरान ठनका गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। लोग उसे अस्पताल लाना चाहे। लेकिन उसकी मौत हो गई। वह कंचन भुईया का पुत्र था। मृतक बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है।0
0
Report
गोंडा में पंचर दुकान में आग, लाखों के टायर जलकर राख
Gonda, Uttar Pradesh:जहां गोंडा जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर चिंटू बाबा मंदिर के सामने स्थित आरिफ पंचर की दुकान में आज शनिवार रात 8:30 बजे के करीब उसे समय हड़कंप मच गया। जब अज्ञात कारणों से आग लग गई आग लगाते समय पंचर की दुकान के बाहर दुकान मालिक आरिफ द्वारा पंचर बनाने का काम किया जा रहा था। देखते ही देखते आग पूरे पंचर दुकान के अंदर रखें नए औऱ पुराने टायरों तक पहुंच गई और टायरों में आग लगने के बाद आग की ऊंची ऊंची लपटे उठने लगी। जिसे देख तत्काल स्थानीय लोगों लोगों द्वारा अपने घरों और दुकानों से बाहर निकाल करके फायर ब्रिगेड विभाग को सूचना दी गई मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों द्वारा 40 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरीके से आरिफ पंचर की दुकान में लगी आग पर काबू पाया गया है। भीषण आग लगने के कारण आरिफ पंचर की दुकान में रखा लाखों रुपए का नया और पुराना टायर जल करके राख हो गया है। तो वहीं दूसरी तरफ हवा भरने के लिए रखी हुई मशीन भी भीषन आग की चपेट में आने से फट गई है आरिफ पंचर दुकान का छठ भी आग लगने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर नगर कोतवाली पुलिस भी पहुंची हुई है पूरे घटनाक्रम को लेकर के आरिफ पंचर वाले से इस पूरे घटना को लेकर के पूछताछ की जा रही है। फायर विभाग द्वारा भी जांच की जा रही है कि आग किन कारणों से लगी है सभी बिंदुओं पर फिलहाल जांच की जा रही है आग लगने की सूचना मिलते ही भारी संख्या में मौके पर लोग भी एकत्रित हो गए थे स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में काफी मदद की है।0
0
Report
अलवर: पुलिस-व्यापारी संवाद से सुरक्षा व यातायात में ठोस सहमति
Alwar, Rajasthan:अलवर में पुलिस-व्यापारी का संवाद, सुरक्षा व यातायात मुद्दों पर बनी सहमति अलवर में संयुक्त व्यापारी महासंघ की और पुलिस प्रशासन और व्यापारियों के बीच संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शहर की कानून-व्यवस्था मजबूत करना, व्यापारिक क्षेत्रों की सुरक्षा बढ़ाना और यातायात व्यवस्था में सुधार लाना था इस दौरान एसपी सुधीर चौधरी , एएसपी डॉ दीपक शर्मा और सीओ सिटी अंगद शर्मा मौजूद रहे कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त व्यापार महासंघ अध्यक्ष हरमीत सिंह मेहंदीरेत्ता सहित कार्यकारिणी ने पुलिस अधिकारियों का स्वागत सम्मान किया । संवाद कार्यक्रम में विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने शहर बढ़ती चोरी की घटनाओं, नशे के बढ़ते कारोबार, अवैध गतिविधियों, बाजारों में पुलिस गश्त की कमी, बाहरी व्यापारियों व किराएदारों के सत्यापन, सीसीटीवी व्यवस्था और महिला व वाहन चोर गिरोहों की सक्रियता जैसे मुद्दे उठाए。 इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस व व्यापारिक संगठनों के बीच निरंतर समन्वय जरूरी है। भाषण बाइट :सुधीर चौधरी एसपी अलवर वहीं महासंघ के अध्यक्ष हरमीत सिंह मेहंदीरत्ता, रामलाल सैनी , राजकुमार गोयल , अश्वनी गुप्ता , सुरेश जलालपुरिया , दीपक गर्ग ,अमित छाबड़ा , अभिषेक तनेजा, गुरप्रीत गोयल , महेंद्र गोयल, सत्यनारायण खंडेलवाल, राकेश शर्मा, अशोक तनेजा समेत बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए....0
0
Report
Advertisement
साले ने जीजा को दी जान से मारने की धमकी, हथियार लहराते हुए सीसीटीवी में कैद
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा। वैवाहिक विवाद के चलते एक युवक को उसके सगे सालों द्वारा जान से मारने की धमकी देने और धारदार हथियार लहराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित ने डायल 112 और स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।मामला थाना अमरोहा नगर क्षेत्र के मोहल्ला बेगमसराय कलां का है। यहाँ के निवासी आसीम पुत्र स्वर्गीय शमीम अहमद का अपनी पत्नी गुलफशा से पुराना विवाद चल रहा है, जिसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। आसीम का आरोप है कि इसी रंजिश में उसके साले साजिद और सलमान (पुत्रगण नसीर अहमद उर्फ भूरा, निवासी शाही चबूतरा) उसकी हत्या की साजिश रच रहे हैं और पहले भी उस पर जानलेवा हमला कर चुके हैं।पीड़ित आसीम के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 7:00 बजे साले साजिद ने उसके मोबाइल पर लगातार 31 बार कॉल की। फोन उठाने पर साजिद ने गालियाँ देते हुए उसे घर के बाहर आने की चुनौती दी। आसीम ने जब बाहर देखा तो साजिद फैजुल्ला वाली मस्जिद के सामने हाथ में धारदार लंबा छुरा लहराते हुए उसे जान से मारने की धमकी दे रहा था।पीड़ित द्वारा तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आसीम का कहना है कि यह पूरी घटना मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसकी वीडियो फुटेज उसके पास मौजूद है। पीड़ित ने जान का खतरा बताते हुए अमरोहा नगर थाने में नामजद प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
UP NEWS : दियोरिया के माधौपुर में चला योगी सरकार का बुलडोजर
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत की कोतवाली दियोरिया कला क्षेत्र के माधौपुर गांव में योगी सरकार का बुलडोजर गरजा है। यहां उप जिला अधिकारी नागेंद्र पाण्डेय के नेतृत्व में सरकारी बंजर जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर किए गए निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। साथ ही अवैध कब्जा करने वालों पर हजारों रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। वहीं बताया जा रहा है मदनलाल,प्रमोद कुमार, राजाराम और मुनीश कुमार ने सरकारी बंजर जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया था। जिसका मुकदमा कोर्ट में चल रहा था। जिसे तहसीलदार हबीब-उर रहमान अंसारी की कोर्ट ने सरकारी जमीन होने के चलते निरस्त कर दिया। जिसके बाद अब अवैध कब्जे को हटवाया गया।0
0
Report
सवायजपुर तहसील में अपर जिलाधिकारी दीपाली भार्गव ने सुनी लोगों की शिकायतें
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई की सवायजपुर तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी दीपाली भार्गव ने जनसमस्याएं सुनीं। कुल 42 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से कुछ का मौके पर ही निस्तारण कराया गया, जबकि शेष संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। एडीएम ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या प्राइवेट कर्मियों से सरकारी कार्य कराते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सीओ हरपालपुर प्रवीण यादव, तहसीलदार विनोद कुमार, नायब तहसीलदार देशराज भारती, राजेश कुमार तथा बीडीओ हरपालपुर त्रिलोक चंद्र शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
कौशांबी में अवैध शराब के निर्माण-बिक्री के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी ज़िले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कड़ा धाम थाना पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम अम्बाई बुजुर्ग कछार में छापेमारी के दौरान पुलिस ने करन सरोज और अखिलेश कुमार को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जबकि करीब एक कुंतל लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। इसके अलावा टीम ने ग्राम गड़रियापुर ढाल, मजरा इस्माइलपुर में भी दबिश दी, जहां करीब एक कुंतल महुआ का लहन बरामद हुआ, जिसे नियमानुसार नष्ट कर दिया गया। हालांकि वहां से अवैध शराब बरामद नहीं हुई। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।0
0
Report
बीकानेर में खेजड़ी कानून के लिए 20 जुलाई को सांकेतिक धरना-प्रदर्शन
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर खेजड़ी कानून की मांग फिर हुई तेज, 20 जुलाई को होगा सांकेतिक धरना विश्नोई समाज के पदाधिकारियों ने फिर खोला मोर्चा देवेंद्र बुड़िया ने सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया ऐलान कहा-खेजड़ी कानून लाने का किया था वादा अब वादाखिलाफी की याद दिलाने के लिए होगा सांकेतिक धरना 20 जुलाई को बीकानेर में किया जाएगा प्रदर्शन विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा घेराव की भी दी चेतावनी बोले-खेजड़ी संरक्षण कानून लागू होने तक आंदोलन रहेगा जारी इस दौरान मनोज बिश्नोई, मोखराम धारणीय सहित कई लोग रहे मौजूद0
0
Report
हजारीबाग के अटल चौक के दलदली नाले से अधेड़ का शव, पुलिस जांच शुरू
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके अटल चौक के समीप एक दलदली नाले से अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने सड़क किनारे नाले में शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर और कोर्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने मृतक की पहचान दीपूगढ़ा निवासी नवीन वर्मा के रूप में की है। बताया जा रहा है कि उनकी गुमशुदगी को लेकर पहले ही कोर्रा थाने में आवेदन दिया गया था और पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। कोर्रा थाना प्रभारी नेमधारी रजक ने बताया कि शव मिलने के बाद मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। मामले को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों और मृतक के परिचितों से भी पूछताछ की जा रही है。0
0
Report
Advertisement
पत्नी के कथित प्रेमी के साथ देखने पर पति ने कुल्हाड़ी से हमला किया
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा पाटन थाना क्षेत्र के मवड़ा गांव में कथित प्रेम प्रसंग को लेकर हिंसक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार एक पति ने अपनी पत्नी को उसके कथित प्रेमी के साथ देख लिया जिसके बाद गुस्से में आकर उसने प्रेमी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में प्रेमी मोहन पुत्र धूलिया गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि कुल्हाड़ी का वार उसके सिर पर लगा, जबकि बचाव के दौरान उसका हाथ भी फ्रैक्चर हो गया। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण घायल को तत्काल बांसवाड़ा के महात्मा गांधी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ उसका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि महिला के पति खोमो पुत्र जीतो ने पहले भी कथित प्रेम प्रसंग को लेकर कई बार समझाइश दी थी, लेकिन बात नहीं बनने पर विवाद हिंसक रूप ले बैठा। घटना की सूचना मिलने पर पाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।0
0
Report
Jaipur: बजाज नगर स्पेशल टीम ने अवैध हुक्का बार पर छापा मारा, मैनजर गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:Jaipur पुलिस थाना बजाज नगर स्पेशल टीम की कार्रवाई NEO BAR CLUB में हुक्का बार पर कार्रवाई अवैध तरीके से चला रहे हुक्का बार पर NEO BAR CLUB मैनेंजर को किया गिरफ्तार अवैध हुक्का बार से 5 हुक्का, 5 चिलम, 5 पाईप, 01 चिमटा, 3 खुले हुए पलेवर पैकेट किए जब्त कार्रवाई में कांस्टेबल महेन्द्र और रामावतार की रही विशेष भूमिका0
0
Report
ग्रेटर नोएडा में स्पा सेंटर पर छापा, 1 दर्जन से अधिक लड़कियाँ हिरासत में
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा-- थाना बीटा 2 इलाके में स्पा सेंटर पर एंटी ह्यूमन ट्रैफ़िकिंग और एनजीओ की छापेमारी स्पा सेंटर में देह व्यापार होने की सूचना पर हुई कार्रवाई एसीपी और पुलिस की टीम ने 1 दर्जन से ज्यादा लड़कियाँ और तकरीबन एक दर्जन लड़के हिरासत में लिए दिल्ली की एनजीओ की शिकायत पर अवैध रूप से चल रहे स्पा सेंटर पर हुई छापेमारी पॉश इलाके में चल रहे थे स्पा सेंटर पुलिस ने स्पा सेंटर को किया सील।0
0
Report
Advertisement
