Back
जेल के अंदर करवा चौथ: मथुरा की 36 निरुद्ध महिलाएं रहीं व्रत में समर्पित
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Oct 10, 2025 13:14:55
Mathura, Uttar Pradesh
जिला कारागार मथुरा में करवा चौथ की अनूठी तैयारी, 36 महिलाओं ने रखा व्रत
मथुरा। जिला कारागार मथुरा में इस वर्ष करवा चौथ का त्योहार बड़े ही भक्तिभाव और सादगी के साथ मनाया गया। जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग के विशेष निर्देश पर, कारागार में निरुद्ध सुहागिन महिलाओं के लिए यह पर्व दो दिन पहले से ही शुरू कर दिया गया था। इस वर्ष जेल में निरुद्ध 36 महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है। इन 36 व्रती महिलाओं में से 13 महिलाओं के पति भी इसी कारागार में निरुद्ध हैं। मेहंदी प्रतियोगिता और श्रृंगार सामग्री का वितरण पारिवारिक सहयोग से जेल में निरुद्ध महिलाओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं को पुरस्कृत भी किया गया। वेलफेयर सोसाइटी ने मानवीय पहल करते हुए सभी 36 व्रती महिलाओं के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई। इसमें साड़ी, मिट्टी के करवे, संपूर्ण श्रृंगार सामग्री और पूजन का सामान शामिल था, ताकि वे जेल की चारदीवारी के अंदर भी पूरे विधि-विधान से यह पर्व मना सकें। जिला कारागार के अधीक्षक अंशुमन गर्ग ने इस आयोजन की जानकारी जारी करते हुए कहा कि, जेल प्रशासन का उद्देश्य है कि निरुद्ध महिलाएं भी अपने सामाजिक और धार्मिक पर्वों को पूरी श्रद्धा के साथ मना सकें और उन्हें एक सकारात्मक माहौल प्रदान किया जा सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PCPranay Chakraborty
FollowOct 10, 2025 16:04:130
Report
AKAshok Kumar1
FollowOct 10, 2025 16:04:04Noida, Uttar Pradesh:DELHI: KARWA CHAUTH 2025; DELHI CM REKHA GUPTA PERFORMS KARWA CHAUTH RITUAL AS MOON APPEARS VISUALS
0
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowOct 10, 2025 16:03:530
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
FollowOct 10, 2025 16:03:390
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowOct 10, 2025 16:03:250
Report
PKPravesh Kumar
FollowOct 10, 2025 16:02:550
Report
ASAJEET SINGH
FollowOct 10, 2025 16:02:390
Report
AKAshok Kumar1
FollowOct 10, 2025 16:02:190
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowOct 10, 2025 16:02:070
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
FollowOct 10, 2025 16:01:590
Report
0
Report
MPMahesh Pareek
FollowOct 10, 2025 16:01:320
Report
AKAshok Kumar1
FollowOct 10, 2025 16:01:130
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowOct 10, 2025 16:01:010
Report
WJWalmik Joshi
FollowOct 10, 2025 16:00:500
Report