Back
मथुरा में पुलिस ने होली के अवसर पर 8 अभियुक्त गिरफ्तार
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Mar 01, 2026 14:46:15
Mathura, Uttar Pradesh
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में होली के पावन पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखते हुए गोवर्धन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गिरिराज महाराज की परिक्रमा करने आए श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं पर जबरदस्ती गुलाल फेंकने और हुड़दंग मचाने के आरोप में पुलिस ने रविवार को 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) मथुरा के निर्देशन में अपराध रोकथाम अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि गोवर्धन कस्बे में परिक्रमा मार्ग और दर्शन स्थलों पर कुछ असामाजिक तत्व परिक्रमार्थियों के साथ अभद्रता कर रहे हैं और जबरन रंग-गुलाल डालकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त स्थानीय निवासी: मुकेश (26), अर्जुन सिंह (30) निवासी महरौली और गंगाराम (58) निवासी नगला धन्नू। अन्य जनपद/राज्य: जितेंद्र कुमार (गोंडा), सत्यवीर (भरतपुर, राजस्थान), सौरव नायक (औरैया), उदय सिंह और ओसामा (डीग, राजस्थान)। प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह गुर्जर के नेतृत्व वाली टीम ने इन सभी को बीएनएसएस (BNSS) की धारा 126/135/170 के तहत चालान कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस टीम में उप-निरीक्षक मोहनलाल, गौरव शर्मा, कृपाल सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। होली के पर्व पर आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले और श्रद्धालुओं (विशेषकर महिलाओं) को परेशान करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ शून्य सहिष्णुता (Zero Tolerance) की नीति अपनाई जा रहे है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JGJugal Gandhi
FollowMar 01, 2026 16:18:080
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 01, 2026 16:17:530
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 01, 2026 16:17:430
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 01, 2026 16:17:270
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 01, 2026 16:17:080
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowMar 01, 2026 16:16:530
Report
0
Report
DSDeepesh shah
FollowMar 01, 2026 16:16:400
Report
APAnand Priyadarshi
FollowMar 01, 2026 16:16:230
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 01, 2026 16:15:560
Report
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खमेनेई की मौत के बाद शाहजहांपुर के शिया समुदाय ने कैंडल मार्च निकाला
SKSHIV KUMAR
FollowMar 01, 2026 16:15:460
Report
PKPushpender Kumar
FollowMar 01, 2026 16:15:330
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 01, 2026 16:15:180
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 01, 2026 16:15:07Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मुख्यमंत्री मोहन यादव पहुंचे पुलिस कमिश्नर कार्यालय मुख्यमंत्री कार्यक्रम में बदलाव कमिश्नर कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव की बैठक होली से पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव कानून व्यवस्था को लेकर बैठक कर रहे हैं
0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowMar 01, 2026 16:02:390
Report
