281501
मथुरा में प्रेमी के साथ षडयंत्र रच 'पत्नी ने कराई पति की हत्या'
Adeeng, Uttar Pradesh:मथुरा-थाना हाइवे पुलिस ने तीन दिन पूर्व गांव नगला माना, उस्फार निवासी युवक की हत्या का खुलासा किया। युवक की हत्या उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी। इसके लिए आठ लाख रुपये सुपारी दी गयी थी। पुलिस टीम तभी आरोपियों की तलाश में थी। सोमवार को मुठभेड़ में एक हत्यारोपी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि पत्नी समेत तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर नगर निगम ने अग्नि सुरक्षा उल्लंघन पर 4 प्रतिष्ठान 180 दिन के लिए सीज किए
Jaipur, Rajasthan:Anchor-अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले संस्थानों पर नगर निगम जयपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 प्रतिष्ठानों को 180 दिनों के लिए सीज कर दिया। निगम की अग्निशमन शाखा ने जांच में फायर एनओसी और जरूरी सुरक्षा व्यवस्थाओं में गंभीर खामियां मिलने पर यह कार्रवाई की। नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा के निर्देश पर उपायुक्त (फायर) प्रवीण कुमार और मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौतमलाल के नेतृत्व में टीम ने गोपालपुरा बाईपास स्थित कोटिल्य क्लासेस और शिवालय क्लासेस, मानसरोवर स्थित किबाना रेस्टोरेंट्स एंड बैंक्वेट्स तथा आमेर रोड स्थित रॉयल रजवाड़ा रेस्टोरेंट को सीज किया। निगम अधिकारियों के अनुसार इन संस्थानों को पहले ही अग्नि सुरक्षा मानकों की पालना कर फायर एनओसी प्राप्त करने के लिए नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन निर्धारित समयावधि में आवश्यक अनुपालना नहीं की गई। निरीक्षण के दौरान भवनों में पर्याप्त अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का अभाव पाया गया, जिससे वहां आने वाले लोगों और संपत्ति की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ था। नगर निगम ने राजस्थान नगरपालिकाएं अधिनियम-2009 की धारा 194(7)(एफ) के तहत कार्रवाई करते हुए इन संस्थानों को 180 दिन अथवा सक्षम प्राधिकारी के अगले आदेश तक सीज कर दिया है। आयुक्त ओम कसेरा ने सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, होटल, रेस्टोरेंट और सार्वजनिक भवन संचालकों से अग्नि सुरक्षा मानकों की पालना सुनिश्चित करने और समय पर फायर एनओसी लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा से समझौता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।0
0
Report
चूरू के सरदारशहर में भारी बारिश से बाजार जलमग्न, लोग परेशान
Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा- सरदारशहर लोकेशन-सरदारशहर चूरू जिले में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, मुख्य बाजार सहित निचले इलाके हुए जलमग्न, घोड़ा गाड़ी पर बैठकर लोग पहुंचे अपने गंतव्य स्थान पर चूरू । जिले में रविवार दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुई तेज बारिश का दौर देर शाम तक लगातार जारी है। कई घंटों तक हुई मूसलाधार बारिश के चलते शहर के प्रमुख बाजारों और निचले इलाकों में भारी जलभराव की स्थिति बन गई। सरदारशहर में घंटाघर, शिव मार्केट, आथूना बाजार, सब्जी मंडी, लूहारा गाड़ा, मीणा कुआ तथा अन्य निचले क्षेत्रों में सड़कों पर 2 से 3 फीट तक पानी भर गया, जिससे आमजन और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार बारिश के कारण मुख्य बाजार पूरी तरह से जलमग्न नजर आया। बाजार में पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ा, वहीं कुछ स्थानों पर लोगों ने घोड़ा गाड़ी का सहारा लेकर जलमग्न रास्तों को पार किया। मुख्य बाजार में भरे पानी का दृश्य किसी तालाब जैसा नजर आ रहा था। बारिश के दौरान बड़े वाहनों की आवाजाही से पानी की तेज लहरें दुकानों की ओर बढ़ रही थीं, जिससे व्यापारियों में दुकानों में पानी घुसने का डर बना रहा। स्थिति को देखते हुए अधिकांश व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान समय से पहले बंद कर दिए और घरों की ओर रवाना हो गए। कई दुकानदार लगातार दुकानों के बाहर जमा पानी की निगरानी करते नजर आए। हालांकि लगातार हो रही बारिश से भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है। पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी के बाद मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बारिश का सबसे अधिक लाभ किसानों को मिलने की उम्मीद है। क्षेत्र में खरीफ फसलों की बुवाई की तैयारी कर रहे किसानों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। किसानों का कहना है कि यह बारिश फसलों के लिए बेहद लाभदायक साबित होगी और खेतों में पर्याप्त नमी उपलब्ध होने से बुवाई कार्य में तेजी आएगी। वहीं दूसरी ओर शहर में हुए व्यापक जलभराव ने नगर परिषद की मानसून पूर्व तैयारियों की पोल खोलकर रख दी है। मुख्य बाजार सहित कई इलाकों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी घंटों तक सड़कों पर जमा रहा। लोगों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के दौरान यही स्थिति बनती है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाते। शहरवासियों ने जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने और मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। यदि बारिश का यह दौर जारी रहा तो निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति और गंभीर हो सकती है, जिससे आमजन, व्यापारियों और वाहन चालकों की परेशानियां और बढ़ने की आशंका बनी हुई है। जिले के सरदारशहर, चूरू, सुजानगढ़, रतनगढ़, सादुलपुर एवं तारानगर सहित कई तहसीलों में पिछले 6घंटे से रुक रुक कर बरसात जारी है बाइट- स्थानीय लोग0
0
Report
जयपुर संभागीय आयुक्त का दौरा: ग्रामीण और शहरी शिविरों से लोगों को लाभ
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा जयपुर संभागीय आयुक्त का दौरा शहरी ओर ग्रामीण सेवा शिविरों का किया निरीक्षण नगर परिषद में पहुंचकर किया निरीक्षण पी सी किशन है जयपुर संभागीय आयुक्त डीसी ने कहा शिविर लोगों के लिए लाभदायक एक ही छत के नीचे हो रहे सारे काम लोगो के निब्बे प्रतिशत काम हो रहे तत्काल कुछ कामों में तकनीकी के चलते लगता समय साथ कलक्ट्रेट सभागार में ली जिले की अधिकारियों की बैठक कलेक्टर डॉ सौम्या झा और एडीएम अरविंद शर्मा सहित अन्य अधिकारी रहे मौजूद जयपुर संभागीय आयुक्त पीसी किशन दौसा दौरे पर रहे जहां उन्होंने जिले में चल रहे ग्रामीण और शहरी सेवा शिविरों का निरीक्षण किया इस दौरान डीसी नगर परिषद में चल रहे सेवा शिविर में पहुंचे जहां उन्होंने शिविर में आए लोगों से बात की तो वहीं शिविर की गतिविधियों की भी जानकारी ली इसके बाद संभागीय आयुक्त ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सभागार में जिले के अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए संभागीय आयुक्त पीसी किशन ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा शहरी और ग्रामीण सेवा शिविरों से लोग लाभान्वित हो रहे हैं एक ही छत के नीचे सारे विभाग हैं ऐसे में 90% काम लोगों के तत्काल हो रहे हैं कुछ कामों की प्रक्रिया थोड़ी जटिल है जिसके चलते उनमें समय लग रहा है लेकिन यह शिविर 15 जुलाई तक चलेंगे ऐसे में लोगों को अधिक से अधिक इन शिवरों का लाभ लेना चाहिए इस दौरान कलेक्टर डॉ सौम्या झा , एडीएम अरविंद शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे बाइट पीसी किशन संभागीय आयुक्त जयपुर0
0
Report
Advertisement
दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में फ्लड कंट्रोल बैठक कल
Delhi, Delhi:मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुलाई अपेक्स कमेटी की बैठक कल दोपहर 3:00 बजे दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में फ्लड कंट्रोल को लेकर बुलाई गई है अपेक्स कमेटी की बैठक मानसून शुरू होने से पहले सरकार एक्शन मोड में है. तैयारी की जा रही है कि किस तरीके से जल भराव होने से रोका जाए, किस तरीके से कदम उठाए जाएं की बारिश के समय में दिक्कत ना हो. राजधानी में फ्लड कंट्रोल को लेकर होगी बैठक जिसमें अन्य कैबिनेट मंत्री भी रहेंगे मौजूद. इसी के साथ-साथ तमाम अधिकारी और सांसद जो अपेक्स कमेटी का हिस्सा है वह सभी रहेंगे मौजूद0
0
Report
2027 कुशीनगर चुनाव की जंग जातीय-सामाजिक गठजोड़ तय करेगा
Noida, Uttar Pradesh:2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पूर्वांचल का सियासी तापमान बढ़ने लगा है।राजनीतिक दलों की नजर अब कुशीनगर पर टिकी है। सात विधानसभा सीटों वाले इस जिले में जातीय समीकरण, विकास और स्थानीय मुद्दे चुनावी नतीजों की दिशा तय करेंगे। आखिर 2027 में महात्मा बुद्ध की महापरिनिर्माण स्थली कुशीनगर की जनता किसके साथ जाएगी,यही सबसे बड़ा सवाल है,हमारे संवाददाता प्रमोद कुमार इन्हें चुनावी मुद्दों को लेकर Zee मीडिया के खास कार्यक्रम चुनावी चाय क्या हैं जनता की राय लेकर एक ऐसी चाय की दुकान पर पहुंचे जहां अभी से 27 चुनाव की गर्मी देखने को मिल रही। कुशीनगर जिले में कुल 7 विधानसभा सीटें हैंखड्डा, पडरौना, तमकुहीराज, फाजिलनगर, कुशीनगर, हाटा और रामकोला। इनमें से पांच सीटें कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र और दो सीटें देवरिया लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा हैं। राजनीतिक जानकारों की मानें तो जिले में यादव, मुस्लिम, कुशवाहा, कुर्मी, राजभर, निषाद, ब्राह्मण, राजपूत और दलित वोटर चुनावी परिणामों में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। 2024 लोकसभा चुनाव के बाद सभी दल सामाजिक समीकरणों को साधने में जुट गए हैं। भाजपा गैर-यादव पिछड़ों और लाभार्थी वर्ग पर फोकस कर रही है, जबकि समाजवादी पार्टी PDA यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समीकरण को मजबूत करने की कोशिश में है। कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज, सड़क और पर्यटन परियोजनाओं को भाजपा अपनी बड़ी उपलब्धि बता रही है। वहीं विपक्ष बेरोजगारी, पलायन, किसानों की समस्याओं और स्थानीय विकास के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि 2027 में कुशीनगर की लड़ाई सिर्फ दलों के बीच नहीं बल्कि जातीय और सामाजिक गठजोड़ की भी होगी। खासकर कुशवाहा, कुर्मी, निषाद, राजभर और दलित वोट किस ओर जाते हैं, इस पर कई सीटों का भविष्य निर्भर करेगा। कुशीनगर में जातिगत आंकड़े और चुनावी प्रभाव धार्मिक संरचना (2011 जनगणना) कुल आबादी: 35.64 लाख हिन्दू: 82.16% मुस्लिम: 17.40% अन्य (बौद्ध, सिख, ईसाई, जैन): 0.5% से कम अनुसूचित जाति (SC): 15.3% अनुसूचित जनजाति (ST): 2.3% अनुमानित प्रभाव यादव 12-15% कुशवाहा/कोयरी/मौर्य 8-10% कुर्मी 7-9% राजभर 6-8% निषाद/मल्लाह 5-7% ब्राह्मण 7-9% राजपूत (ठाकुर) 6-8% मुस्लिम 17-18% दलित (जाटव, पारी, धोबी, कोरी आदि) 15-16% बड़ी उपलब्धियां कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा स्वायत्तशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय कुशीनगर बौद्ध पर्यटन सर्किट का विकास राष्ट्रीय राजमार्गों का विस्तार नेपाल-बिहार कनेक्टिविटी में सुधार प्रमुख समस्याएं बड़े उद्योगों का अभाव युवाओं का पलायन गंडक और नारायणी नदी क्षेत्र में बाढ़ ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी कृषि पर अत्यधिक निर्भरता0
0
Report
पुष्पा के जाहंगीर खान के समर्थन में महिलाओं का प्रदर्शन
Noida, Uttar Pradesh:WOMEN PROTESTING IN SUPPORT OF JAHANGIR KHAN (PUSHPA)0
0
Report
Advertisement
पंचकूला पुलिस ड्रग-निरोध अभियान चला रहा है: करोड़ों के नेटवर्क पर दबिश
Panchkula, Haryana:पंचकूला जिला पंचकूला को नशामुक्त बनाने की दिशा में चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन मैदान 2.0 के तहत पंचकूला पुलिस लगातार बड़े स्तर पर कार्रवाई करते हुए नशा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने में जुटी हुई है। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन के नेतृत्व में 28 मई से शुरू इस अभियान का उद्देश्य केवल नशा तस्करों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं बल्कि पूरे अवैध तंत्र को समाप्त करना, नशा पीड़ितों का पुनर्वास सुनिश्चित करना और आधुनिक तकनीक के माध्यम से निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना है। अभियान की समीक्षा को लेकर आज पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता, डीसीपी क्राइम एवं ट्रैफिक अमरिंदर सिंह सहित नशा मुक्ति अभियान से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में अभियान की प्रगति, आगामी रणनीति और जमीनी स्तर पर कार्रवाई को और तेज करने पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने कहा कि पंचकूला पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ विशेष रणनीति के तहत कार्य कर रही है। इसी क्रम में अब तक 13 अलग-अलग मामलों में 19 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है तथा उनके कब्जे से करीब 4 करोड़ 40 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 1 किलो 998 ग्राम हेरोइन, 7 किलो 224 ग्राम अफीम, 931 ग्राम चरस तथा 1 किलो 45 ग्राम गांजा बरामद किया है। सभी मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। साथ ही गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क, सप्लाई चैन और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस की कार्रवाई केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है। पूर्व में गिरफ्तार होकर जमानत पर बाहर आए 275 नशा तस्करों का सत्यापन कर उनकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि दोबारा अपराध में संल्ल्तता को रोका जा सके। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि जिले में संभावित ड्रग हॉटस्पॉट क्षेत्रों की पहचान कर लगातार दबिश, औचक रेड और विशेष चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। सभी थाना, चौकी और क्राइम यूनिट की टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय हैं। अभियान के दौरान 151 स्थानों पर डॉग स्क्वॉड की सहायता से रेड की गई तथा 22 ड्रग हॉटस्पॉट क्षेत्रों की पहचान की गई, चिन्हित 22 ड्रग हॉटस्पाट पर खुफिया निगरानी के अलावा 23 सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। इसके अतिरिक्त 43 सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत कर उन्हें दोबारा सक्रिय किया गया है। साथ ही सामाजिक स्तर पर भी नशे के खिलाफ व्यापक जनजागरूकता और पुनर्वास अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 62 नशा पीड़ितों का उपचार शुरू करवाया गया है, जबकि 4 व्यक्तियों को नशामुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री रोकने के उद्देश्य से 73 मेडिकल स्टोर और केमिस्ट दुकानों की ड्रग इंस्पेक्टर के साथ संयुक्त जांच की जा चुकी है। नशा तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पंचकूला पुलिस आधुनिक तकनीक का भी व्यापक उपयोग कर रही है। जिलाभर की 1213 विभिन्न लोकेशनों पर लगे लगभग 2736 सीसीटीवी कैमरों को एकीकृत निगरानी प्रणाली से जोड़ा गया है, जिससे संदिग्ध गतिविधियों, नशा नेटवर्क और तस्करों की आवाजाही पर रियल टाइम निगरानी संभव हो रही है। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने आमजन से अपील की है कि नशा छोड़ने, नशा तस्करी की सूचना देने अथवा सहायता प्राप्त करने के लिए मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 तथा ड्रग इंफो हेल्पलाइन नंबर 7087081100 और 7087081048 पर संपर्क करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।0
0
Report
15 जून तक खाली नहीं हुआ राबड़ी देवी का आवास; सेहत की आशंका के बीच स्थिति तनावपूर्ण
Patna, Bihar:पूर्व मुख्यमंत्री राबڑی देवी को आवंटित 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने की मियाद 15 जून को पूरी हो चुकी है भवन निर्माण विभाग ने नोटिस दिया था अभी तक आवास खाली नहीं हुआ है इस बीच चर्चा है कि राबड़ी देवी ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर अपनी स्थिति बताई है राबड़ी देवी ने अपने पत्र में राजद सुप्रीमो की सेहत की चर्चा की है। बताया है कि उन्हें संक्रमण का खतरा है। इस कारण उन्हें परिवार के अन्य सदस्यों से अलग रहने की सलाह डॉक्टर ने दी है0
0
Report
रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, होटल शिवम पैलेस से 6 गिरफ्तार
Ranchi, Jharkhand:रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, होटल से 6 गिरफ्तार हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित होटल में पुलिस की छापेमारी हटिया डीएसपी के नेतृत्व में शिवम पैलेस होटल पर कार्रवाई होटल मैनेजर समेत 6 लोग गिरफ्तार, दो युवतियां भी हिरासत में पश्चिम बंगाल की दो युवतियां और तीन ग्राहक पुलिस के हत्थे चढ़े रांची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सेक्स रैकेट से जुड़े नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस0
0
Report
Advertisement
खूंखार कुत्ते ने पैरालिसिस पीड़ित बुजुर्ग को नोचा, इलाज के दौरान तड़प-तड़पकर दर्दनाक मौत
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी में देवा थाना क्षेत्र के बबुरिहा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ पैरालिसिस (लकवा) की बीमारी से ग्रसित करीब 80 वर्षीय बुजुर्ग मंसाराम को एक पागल कुत्ते ने उनके जर्जर मकान में अकेला पाकर बेरहमी से अपना शिकार बना लिया। असहाय होने के कारण बुजुर्ग खुद का बचाव नहीं कर सके और कुत्ता उनके शरीर को कई जगहों पर बेरहमी से नोचता रहा। गंभीर रूप से जख्मी बुजुर्ग की मंगलवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बुजुर्ग को नोचने वाले उस पागल कुत्ते को भी मौके पर ही पीट-पीटकर मार डाला। बता दें ग्राम बबुरिहा (पोस्ट हर्रई) निवासी मंसाराम चलने-फिरने में असमर्थ थे और घर में अकेले थे, तभी खूंखार कुत्ते ने उन पर हमला बोल दिया। बुजुर्ग की चीख-पुकार सुनकर जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, कुत्ता उन्हें बुरी तरह लहूलुहान कर चुका था। गुस्साए ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उस कुत्ते को मौके पर ही ढेर कर दिया, क्योंकि वह गांव के कई अन्य लोगों को भी काट चुका था। बुजुर्ग की मौत के बाद पारिवारिक कलह और बेटों की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग के बेटे उसकी सही देखभाल नहीं कर रहे थे, उसका छोटा बेटा ही बुजुर्ग का ख्याल रख रहा था। कुत्ते के हमले के बाद में छोटे बेटे ने 108 एम्बुलेंस की मदद से बुजुर्ग को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर किया था, लेकिन पारिवारिक विवाद के चलते अन्य भाई उन्हें लखनऊ ले जाने के लिए तैयार नहीं हुए, जिसके कारण जिला अस्पताल के बेड पर ही बुजुर्ग ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। देवा कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि मामले की तहरीर अभी तक नहीं मिली है तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
फलता में जहांगीर खान की रिहाई की मांग पर प्रदर्शन, लाठीचार्ज ने तनाव बढ़ाया
Noida, Uttar Pradesh:जहांगीर खान की रिहाई की मांग को लेकर फलता के कई इलाकों में रास्ता रोका , पुलिस का लाठीचार्ज मंगलवार को तृणमूल नेता जहांगीर खान की रिहाई की मांग को लेकर फलता के विभिन्न इलाकों में उनके समर्थकों ने पथ अवरोध कर विरोध प्रदर्शन किया। मल्लिकपुर के मामूदपुर, नौपुकुरिया और बोनहोगला इलाके में अवरोध के कारण यातायात बाधित हो गया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि जहांगीर खान को कमर में रस्सी बांधकर सड़क पर नहीं घुमाया जा सकता और उन्हें तुरंत रिहा किया जाए। इसी मांग को लेकर वे सड़क पर उतरकर विरोध जता रहे थे। पुलिस जब अवरोध हटाने गई तो बोनहोगला, शतल कलसा इलाके में तनाव फैल गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, ऐसा आरोप है। घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। इस घटना में कई लोगों और महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। घटना को लेकर इलाके में तनाव बना हुआ है, हालांकि पुलिस सूत्रों के अनुसार फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।0
0
Report
कोटा में अवैध शराब से भरे ट्रक को दबोचा, 30 लाख की शराब बरामद
Jaipur, Rajasthan:काशीराम जयपुर। कोटा में अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में की गई कार्रवाई। मुखबिर की सूचना पर अन्य राज्य की 30 लाख रुपए की शराब बरामद। सोमवार शाम को नाकाबंदी कर ट्रक से शराब बरामद की। जब्त अवैध शराब की अनुमानित लागत 30 लाख रुपए। अतिरिक्त आबकारी आयुक्त कोटा नरेश कुमार मालव और जिला आबकारी अधिकारी सरिता के सुपरविजन में की गई कार्रवाई। प्रहराधिकारी जयपुर शहर दक्षिण नरेन्द्र सिंह सांजू ने ट्रक की तलाशी ली। ट्रक में 995 पेटियों में फोर सेल इन चंडीगढ़ वोदका बरामद हुई। कार्रवाई में मौके से वाहन चालक संदीप कुमार, निवासी हरियाणा को किया गिरफ्तार। कार्रवाई में डीईओ जोन कोटा परमानन्द पाटीदार, PO कोटा दक्षिण हंसराज, निरीक्षक कोटा दक्षिण विपिन वेदजीत, आबकारी निरीक्षक रामगंजमंडी प्रदीप मीना, जमादार विजय सिंह, ज्ञान सिंह, प्रहलाद कुमार, जगदीश लाल, इन्दर सिंह, सिपाही पितराम मय जाब्ता रहे कार्रवाई में शामिल。0
0
Report
Advertisement
रामनगर के चौपड़ा में वन्यजीव हमले से दहशत, घायल महिला अस्पताल में भर्ती
Noida, Uttar Pradesh:रामनगर के ग्राम चौपड़ा में मंगलवार दोपहर एक महिला पर वन्यजीव के हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया, हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे ग्रामीणों और वन विभाग की टीम की मदद से रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय लाया गया. घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और हमलावर वन्यजीव को पकड़ने की मांग की है. जानकारी के अनुसार ग्राम चौपड़ा निवासी भुवन चंद्र की 40 वर्षीय पत्नी उमा उर्फ रमा देवी मंगलवार दोपहर गांव की अन्य महिलाओं गीता देवी और गंगा देवी के साथ घर से कुछ दूरी पर स्थित गुल से पानी लेने गई थीं, इसी दौरान झाड़ियों से निकले एक वन्यजीव ने अचानक रमा देवी पर हमला कर दिया, हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना के समय साथ मौजूद महिलाओं ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, ग्रामीणों द्वारा हल्ला मचाने पर वन्यजीव घायल महिला को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया. हमले की घटना के बाद पूरे गांव में भय और दहशत का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से वन्यजीवों की गतिविधियां बढ़ी हैं, जिससे लोगों में डर बना हुआ है, ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल कार्रवाई करते हुए हमलावर वन्यजीव को पकड़ने तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है. मामला में रामनगर वन प्रभाग के एसडीओ अंकित बडोला ने बताया कि घटना स्थल पर वन कर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है, साथ ही मौके पर कैमरा ट्रैप लगाए जा रहे है. और पिंजरा लगाने की अनुमति उच्च अधिकारियों से मांगी जा रही है, उन्होंने कहा कि कैमरा ट्रैप की तस्वीरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही स्पष्ट हो पाएगा कि हमला बाघ ने किया है या गुलदार ने, फिलहाल वन विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है. फिलहाल घायल महिला का अस्पताल में उपचार जारी है. जबकि वन विभाग की टीम क्षेत्र में निगरानी बढ़ाकर हमलावर वन्यजीव की पहचान और उसे पकड़ने की तैयारी में जुटी हुई है, वहीं ग्रामीणों ने जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है.0
0
Report
भुवनेश्वर सैन्य स्कूल के पास दुर्घटना: 3 मौत, 3 घायल
Bhubaneswar sainika school nikatare series durghatna, 3 mruta o 3 gurutara0
0
Report
हापुड़ पुलिस ने पशु तस्करी के 3 आरोपियों को हाथ पकड़ा, 5 क्विंटल मांस बरामद
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ की नगर कोतवाली पुलिस ने पशु कटान करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने चेकिंग के दौरान रामपुर रोड गंदा नाले के पास से प्रतिबंधित पशु के मांस की तस्करी करने वाले 3 अभियुक्तों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने करीब 5 क्विंटल प्रतिबंधित पशु का मांस, 2 छुरियां और तस्करी में इस्तेमाल किया जाने वाला एक टैम्पो लोडर बरामद किया है. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए अभियुक् तों की पहचान सुफियान पुत्र मुबीन व मुजीब पुत्र कलुआ (दोनों निवासी नई बस्ती सराय मोतीजा खां, थाना खुर्जा, जनपद बुलंदशहर) और आस मोहम्मद पुत्र हबीब निवासी पुरानी चुंगी, थाना हापुड़ नगर, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है. पुलिस द्वारा इस गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.0
0
Report
Advertisement
