किसानों की सैकड़ो भूमि जलमग्न, कैबिनेट मंत्री और जिलाधिकारी से मांगी मदद
Mathura, Uttar Pradesh:गोवर्धन में अतिवृष्टि से परेशान क्षेत्रवासी गोवर्धन ड्रेन में बने चेक डैम से प्रभावित हैं, जिससे आसपास जलभराव हो गया है और रवि की बुवाई पर संकट खड़ा हो गया है। इस मुद्दे पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि हेमराज कुंतल के नेतृत्व में किसानों ने कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण से चेक डैम को कटवाने की मांग की। उल्लेखनीय है कि लघु सिंचाई विभाग ने भूगर्भ जलस्तर बढ़ाने के लिए कुछ वर्ष पूर्व इस चेक डैम का निर्माण किया था।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लखनऊ: एमएलसी चुनाव में प्रत्याशी कांति सिंह ने किया प्रथम मतदान, पुलिस पर वोटरों को डराने का आरोप
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ: एमएलसी प्रत्याशी कांति सिंह ने अपना पहला वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस मतदाताओं को डराने का काम कर रही है। कांति सिंह के मुताबिक, रात से ही उनके पास फोन आ रहे हैं और उन्हें थाने आने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में एक बड़ी साजिश की जा रही है, जिसका मकसद उनके समर्थक वोटरों को मतदान करने से रोकना है। कांति सिंह ने यह भी आशंका जताई कि कई जिलों में चुनाव के दौरान गड़बड़ी हो सकती है। विओ अब देखना होगा कि इन आरोपों पर प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है और मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाए रखने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
बाइट - एमएलसी प्रत्याशी कांति सिंह
