मथुरा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, तीन युवकों की मौके पर गई जान
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में बीती शाम को आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की जान चली गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। हादसा कोसीकलां क्षेत्र में अजीजपुर गांव के समीप हुआ। यहां शाम को तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवक उछलकर दूर गिरे। वहीं बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
