Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mathura281001

स्वास्थ्य कारणों से प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा स्थगित, भक्तों में निराशा

KLKANHAIYA LAL SHARMA
Oct 22, 2025 14:46:45
Mathura, Uttar Pradesh
मथुरा--प्रेमानंद के भक्तों की भावुक बाइट जिसमे वो बोले की महराज जी के दर्शन करने आये थे इतनी देर इंतजार किया। अब दर्शन नहीं हो रहे है , भगवन उनको स्वस्थ रखे स्वास्थ्य कारणों से प्रेमानंद महाराज ने नहीं की पदयात्रा, भक्त हुए निराश स्वास्थ्य कारणों से प्रेमानंद महाराज ने नहीं की पदयात्रा, भक्त हुए निराश मथुरा: भक्तों को केवल आश्रम के बाहर से मिली एक झलक मथुरा (): वृंदावन के सुप्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज की आज सुबह की नियमित पदयात्रा स्थगित रहने से उनके हजारों भक्तों को निराशा हाथ लगी। महाराज जी के दर्शनों के लिए आए श्रद्धालु आज उनकी पदयात्रा मार्ग पर सुबह से ही कतार में खड़े थे, लेकिन स्वास्थ्य कारणों के चलते उन्होंने पदयात्रा नहीं की। महाराज जी कल अपना सिटी स्कैन कराने गए जिसके बाद जब भक्तों को यह जानकारी हुई तो सेंटर पर लोगो की भीड़ एकत्रित हुई। बाइट-भक्त
9
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AMABHAYA MOHANTY
Oct 24, 2025 13:01:02
Keonjhar, Odisha:ଆଙ୍କର -- ହାତୀକୁ ଜଗିବା ପାଇଁ ରାତି ରେ ଗଛ ଉପରେ କଟୁଛି ଜୀବନ। ନିଜର ଧାନ ଫସଲ ସୁରକ୍ଷା ପାଇଁ ରାତି ତମାମ ଜଗି ରହୁଛନ୍ତି ଧାନ କ୍ଷେତ ରେ ଥିବା ମଞ୍ଚା ଉପରେ। ଗଛ ଉପରେ ମଞ୍ଚା ହିଁ ପାଲିଟିଛି ସାହା ଭରସା। ଗଛ ଉପରେ ମଞ୍ଚା ତଳେ ନିଆଁ ପୁଇଁ ନିଜ ନିଜ ଚାଷ ଜମି ର ସୁରକ୍ଷା ଦେଉଛନ୍ତି ଚାଷୀ। ଏ ଦୃଶ୍ୟ ହେଉଛି କେନ୍ଦୁଝର ବାଂଶପାଳ ବ୍ଲକ ର ବିଭିନ୍ନ ଗ୍ରାମ ର। ଭିଓ -୧- ହାତ ରେ ଖଣ୍ଡିଏ ଛୋଟ ଲାଇଟ, ତା ସହ ଟିଣ ବଡାଈ ହାତୀ ଘଉଡ଼ାଉଛନ୍ତି। ଧାନ ଫସଲ ସମୟ ଆସିଲେ ଅମଳ ଯାଏ ଚିନ୍ତା ରେ ଚାଷୀ। କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲ୍ଲା ର ବିଭିନ୍ନ ଅଂଚଳ ବେଳେ ହାତୀ ଉପଦ୍ରଵ ରହିଥିବା ବେଳେ, ବହୁ ଧାନ ଫସଲ ନଷ୍ଟ କରିବା ସହ ଘର ଭାଙ୍ଗୁଛନ୍ତି। ସେହିପରି ବାଂଶପାଳ ବ୍ଲକ ର ଖଜୁରୀମୁଣ୍ଡି, ଖୁଣ୍ଟକଟା, ବାଙ୍କିଆ ସାହି, କସଡ଼ା, ଦଅଁଳା, ନୀଳମୁଣ୍ଡି ଆଦି ସାହି ର ଲୋକ ମାନେ ମଞ୍ଚା କୁ ନିର୍ଭର କରି ନିଜ ନିଜର ଚାଷ ଜମି ଜଗି ରହୁଛନ୍ତି।ସଞ୍ଜ ହେଲେ ଚିନ୍ତା ରେ ପଡିଯାନ୍ତି ଗ୍ରାମବାସୀ। ସେହିପରି ଖଜୁରୀମୁଣ୍ଡି ରେ ଜଣେ ଚାଷୀ ଙ୍କ ଏକର ଏକର ଚାଷ ଜମି ରେ ଧାନ ସବୁ ଦଳି ଚକଟି ନଷ୍ଟ କରି ଦେଇଛନ୍ତି ହାତୀପଲ।   ଏପଟେ ବନବିଭାଗ ମଧ୍ୟ ଧାନ ରିଲ ପରିଦର୍ଶନ କରି କ୍ଷୟକ୍ଷତି ଆକଳନ କରୁଛି। କିନ୍ତୁ ବନବିଭାଗ ର କ୍ଷତି ପୁରଣ ସେମାନଙ୍କ ପାଇଁ ଯଥେଷ୍ଟ ନଥିବା ବେଳେ ନିଜର ପରିଶ୍ରମ ହାତୀ ମୁହଁରେ ଚାଲିଗଲେ କଷ୍ଟ ଲାଗେ ବୋଲି ଚାଷୀ କହିଛନ୍ତି।
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Oct 24, 2025 13:00:44
Tonk, Rajasthan:दूनी टोंक पीडब्ल्यूडी विभाग की अनदेखी के कारण दूनी से नैनवा जाने वाले मार्ग पर डाटुंदा के पास भारी बारिश से कटी सड़क अब तक भी दुरुस्त नहीं की गई है। बारिश को दो महीने बीत जाने के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं होने से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है。 ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग से रोजाना कई वाहन गुजरते हैं, लेकिन सड़क कट जाने के कारण आए दिन मोटरसायीकल सवार और अन्य वाहन चालक गिरकर घायल हो जाते हैं। लोगों ने कई बार विभागीय अधिकारियों को शिकायतें दीं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई。 ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र ही इस मार्ग की मरम्मत कर आवागमन सुचारू किया जाए。
0
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Oct 24, 2025 12:59:51
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि अब वे पुलिस पर भी हमला करने से नही चूक रहे अपराधियों के मन से पुलिस का डर खत्म हो गया है कल देर रात में जामुल थाने में पुलिस कर्मियों के साथ ही मारपीट का मामला सामने आया है जामुल में कल देर रात रावणभाठा में कुछ लोग शराब पी रहे थे तभी रात को पेट्रोलिंग टीम पहुंची और उन्हें वहां शराब पीने से मना किया गया तो इस पर सभी ने पुलिस की टीम के साथ गाली गलौच करते हुए झूमाझटकी कर मारपीट की जिससे एक आरक्षक को हाथ में चोट आ गई वही आरोपियों ने 112 गाड़ी की चाबी भी छीन ली इसकी सूचना डायल 112 के कर्मियों ने सुपेला थाने को दी सूचना मिलते हु पुलिस की टीम वहां पहुँची और मौके से कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया वही पूछताछ के बाद आज जामुल पुलिस ने सरकारी अस्पताल में मुलाहिजा करान के बाद गिरफ्तार पांच आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है लेकिन अपराधियों के इस तरह हौसले बुलंद होने से कहीं ना कहीं पुलिस के कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं
2
comment0
Report
SSsubhash saheb
Oct 24, 2025 12:59:18
Dhamtari, Chhattisgarh:एंकर..... छत्तीसगढ़ के धमतरी ज़िले के गंगरेल बांध तट पर आज भी एक अनोखा दृश्य देखने को मिलता है..... जहां मां अंगारमोती मंदिर में महिलाएं पेट के बल ज़मीन पर लेट जाती हैं, और मां से सवार बैगा उनके ऊपर से गुजरते हैं..... मान्यता है कि जिस महिला पर बैगा का पैर पड़ता है, उसे मां अंगारमोती का आशीर्वाद मिलता है और उसकी गोद भर जाती है..... अब सवाल ये भी उठता है — क्या ये अटूट विश्वास है या अंधविश्वास? वीओ - गंगरेल का यह मंदिर श्रद्धा और शक्ति का केंद्र माना जाता है..... बांध बनने से पहले मां अंगारमोती आसपास के गांवों की अधिष्ठात्री देवी थीं...... गांव डूबने के बाद भक्तों ने तट पर उनकी प्रतिमा को दोबारा स्थापित किया..... तब से हर साल दीपावली के बाद आने वाले पहले शुक्रवार को यहां विशाल मेला लगता है..... जिसे स्थानीय लोग मंडाई कहते हैं...... सुबह से ही दूर-दराज़ इलाकों से महिलाएं नारियल, नींबू और अगरबत्ती लेकर मंदिर पहुंचती हैं...... ढोल-नगाड़ों की थाप और शंख की गूंज के बीच जब बैगा झूमते हुए निकलते हैं, तो महिलाएं ज़मीन पर दंडवत लेट जाती हैं, और बैगा उनके ऊपर से गुजरते हैं..... यह दृश्य आस्था से भरा होता है..... मगर कई लोगों के मन में सवाल भी उठता है...... आधुनिक आईवीएफ और टेस्ट ट्यूब तकनीक के दौर में भी, मां अंगारमोती की इस परंपरा में महिलाओं का विश्वास अडिग है...... उनका कहना है — जहां डॉक्टर जवाब दे देते हैं, वहां मां अंगारमोती जवाब देती हैं..... लेकिन सवाल वहीं खड़ा है — क्या यह सिर्फ़ आस्था की शक्ति है, या फिर सदियों से चला आ रहा अंधविश्वास ? जो भी हो, गंगरेल की यह परंपरा आज भी महिलाओं की उम्मीद, विश्वास और मातृत्व की कहानी कहती है। बाईट - तारिणी वर्मा - श्रद्धालू बाईट - मोनिका जस्सू - श्रद्धालु बाईट - सत्यकला चक्रधारी - श्रद्धालु बाईट - दीपिका देशलाहरे - श्रद्धालु
0
comment0
Report
MTMD. TARIQ
Oct 24, 2025 12:58:51
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर- पीलीभीत में तीन युवकों ने डीजे पर डांस को लेकर हुए झगड़े के बाद एक युवक की हत्या कर दी। कल देर शाम पुलिस को युवक का शव मिला। घटना में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। हत्या बुधवार रात माधोटांडा क्षेत्र के महाराजपुर गांव में की गई थी। दरअसल महाराजपुर गांव का रहने वाला 28 वर्षीय मोहन अपने गांव के ही अचिन्त गाईन के बच्चे के बर्थडे पार्टी में गया था। डीजे पर डांस चल रहा था। इस पार्टी में गांव के ही तीन दोस्त संजय, बासु और रंजीत भी आए थे। इन लोगो से मोहन की डीजे में डांस को लेकर कहासुनी हो गई। गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था। थोड़ी ही देर बाद तीनों लोगों ने प्लान बनाया कि आज इसे खत्म कर देंगे। इसके बाद घूमने के बहाने से मोहन को बुलाया और उसे बाइक से लेकर शारदा सागर डैम गए, जहाँ पर पहले उसे पीटा फिर मोहन का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। कोई पहचान नहीं पाएगा। इसलिए पत्थर से मोहन का चेहरा कूचल दिया और लाश को बंधे से नीचे नाले में फेंक दिया। इसके बाद वहां से भाग गए। एसपी पीलीभीत ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है और चालान न्यायालय भेजा है। बाइट- अभिषेक यादव एसपी पीलीभीत
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Oct 24, 2025 12:58:18
Gorakhpur, Uttar Pradesh:रिपोर्ट: नागेन्द्र मणि त्रिपाठी। गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र में अनैतिक देह व्यापार से जुड़े एक संगठित गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। तीन आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है। गोरखपुर पुलिस ने गिरोह के खिलाफ जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति से गैंग चार्ट बनाकर थाने में मुकदमा संख्या 684/2025 धारा 3(1), 2(ख)(i), 2(ख)(v), और 2(ख)(xi) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत दर्ज किया है। गिरोह के सरगना का नाम बृजेश कुमार साहनी उर्फ विजय है, जो जंगल एकला नंबर 2 थाना गुलरिहा का निवासी बताया गया है, जबकि अन्य सदस्य प्रेम साहनी और बिट्टू उर्फ अनीता भी शामिल हैं। यह सभी लोग गैंगस्टर जैसी घृणित गतिविधियों में लिप्त रहे हैं और इनके खिलाफ पहले से ही मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि गिरोह के सदस्यों के आतंक से स्थानीय लोग भय में थे और क्षेत्र में राहत का माहौल बना है। इस कार्रवाई के बाद आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहने की उम्मीद है.
0
comment0
Report
MSManish Sharma
Oct 24, 2025 12:58:06
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में आज सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री और अलीगढ़ के प्रभारी मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मुरादाबाद के मदरसे में लड़की से वर्जिनिटी सर्टिफिकेट मांगे जाने के मामले पर कड़ा बयान दिया। मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि "शिक्षा के क्षेत्र में कैंसर की तरह हैं ये मदरसे और इस व्यवस्था को जल्द सुधारने की जरूरत है। वहीं एएमयू में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर हटाए जाने के मामले पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि "जो लोग तस्वीर हटाते हैं, वे शायद रात में डरते होंगे स्वप्न में योगी जी दिखाई देते होंगे।मंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षा में सुधार और सामाजिक समरसता की दिशा में लगातार काम कर रही है।
0
comment0
Report
AMAbhishek Mathur
Oct 24, 2025 12:57:31
0
comment0
Report
AKAjay Kashyap
Oct 24, 2025 12:57:19
Bareilly, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top