Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mathura281001

मथुरा के आश्रय सदन से भागीं: 5 लड़कियां 35 फीट ऊँची दीवार फांदी

KLKANHAIYA LAL SHARMA
Jan 30, 2026 04:45:45
Mathura, Uttar Pradesh
मथुरा में 5 लड़कियां महिला आश्रय सदन से भाग निकलीं। दिन चुना 26 जनवरी, जब पूरा स्टाफ गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम से थक चुका था। रात में 10 बजे लड़कियां सदन की छत पर पहुंचीं। यहां से दुपट्टे और कंबल की रस्सी बनाकर 35 फीट ऊंची दीवार से नीचे उतर गईं। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दिल्ली, आगरा, अलीगढ़, महावन लोकेशन से 4 लड़कियों को पकड़कर वापस आश्रम सदन में पहुंचा दिया। वहीं, नोहझील की रहने वाली एक लड़की 28 जनवरी को अपने घर से बरामद की गई। पूछताछ में सामने आया कि दिल्ली, आगरा की 2 लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए भागी थीं। इन लड़कों पर उनसे रेप करने की FIR दर्ज करवाई गई थी। जबकि, 3 लड़कियां अपने परिवार से परेशान थी। इसलिए दोनों लड़कियों की मदद करते हुए भाग निकली। आगरा वाली लड़की ने जब अपने बॉयफ्रेंड को कॉल की, तो उसने घबराकर वकील के जरिए पुलिस को अपनी गर्लफ्रेंड की लोकेशन भेज दी। ये लड़कियां भागने से लेकर वापस कैसे आश्रय सदन तक पहुंची? बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए भागी 2 लड़कियों की कहानी बॉयफ्रेंड पर रेप की FIR, बरामद हुईं तो जान को खतरा जताया चैतन्य विहार वृंदावन के पॉश इलाकों में शामिल है। यहां फ्लाईओवर के पास महिला आश्रय सदन बना हुआ है। इसकी पूरी व्यवस्थाएं महिला एवं बाल कल्याण विभाग संभालता है। 8 महीने पहले इसी कैंपस में बालिका संरक्षण गृह भी शिफ्ट कर दिया गया। इसमें पॉक्सो एक्ट की पीड़िताएं, घर से गायब हुई लड़कियों को मिलने के बाद रखा जाता है। अधिकारियों से बातचीत के बाद सामने आया कि इस वक्त मथुरा, वृंदावन और आसपास के जिलों की 93 लड़कियां आश्रय सदन में रह रही थीं। सभी लड़कियों की उम्र 14 से 17 साल के बीच हैं। इसी आश्रय सदन में आगरा और दिल्ली की 2 लड़कियां भी मौजूद थीं। दोनों के परिवार ने उनके बॉयफ्रेंड के खिलाफ घर से भगाने और रेप का केस दर्ज कराया था। आरोप था कि लड़के हमारी बच्चियों को गुमराह करके भगा ले गए। फिर उनके साथ रेप किया। दरअसल, इन लड़कियों का लव अफेयर था। लड़कियां घर छोड़कर अपने बॉयफ्रेंड के साथ भागी थीं। परिवार में पिता और भाइयों ने बॉयफ्रेंड को फंसाने के लिए उनके खिलाफ रेप की FIR दर्ज करवा दी थी लड़कियों को जब पुलिस ने बरामद किया, तब उन्होंने अपने परिवार के साथ जाने से इनकार किया। चूंकि, वो नाबालिग थीं, उन्होंने अपनी जान का खतरा जताया था। इसलिए उन्हें आश्रय सदन में रखा गया। स्टाफ की मदद के बहाने चाबी चुराई आगरा और दिल्ली की दोनों लड़कियों को मथुरा के आश्रय सदन लाया गया। लड़कियों की लव स्टोरी एक जैसी थी। दोनों एक ही कॉमन रूम में रहने लगी। इसी बीच उनकी जल्दी दोस्ती हो गई। दोनों ने एक-दूसरे को अपनी कहानी सुनाई। लड़कियों ने 20 जनवरी को प्लान किया कि हमें इस कैद से भागना होगा। उन्हें चिंता थी कि न जाने उनके बॉयफ्रेंड और उनके परिवार के लोग किस हाल में होंगे? वह उनसे मिलना चाहती थीं। लड़कियों ने पहले आश्रय सदन की पूरी बिल्डिंग के स्ट्रक्चर को समझा। उन्हें कोई कमजोर कड़ी नहीं मिली। दीवारें काफी ऊंची थीं। हर जगह CCTV लगे थे। लड़कियां समझ गईं कि छत पर जाने के बाद 35 फीट की ऊंचाई से बाहर कूदने के अलावा कोई रास्ता नहीं है। लेकिन छत तक जाने के लिए जो सीढ़ियां थीं, उस गेट पर लॉक लगा रहता था। लड़कियों को ये समझ आ गया कि अगर भागना है, तो उन्हें इस लॉक की चाबी चाहिए होगी। उन्होंने पहले आश्रय सदन के स्टाफ के काम में हाथ बंटाने के बहाने सीढ़ियों के गेट की चाबी चोरी की। इसके बाद 1 दिन का इंतजार किया। लड़कियों का प्लान 3 और लड़कियों तक लीक हुआ लड़कियों के भागने की प्लानिंग उनके साथ रहने वाली 3 और लड़कियों को पता चल गई। वो तीनों पॉक्सो एक्ट के अलग-अलग मामलों में आश्रय सदन लाई गईं थीं। इस तरह से 25 जनवरी तक भागने वाली लड़कियों की संख्या 5 तक पहुंच गई। सभी लड़कियों ने मिलकर प्लान किया कि 26 जनवरी का दिन भागने के लिए सबसे अच्छा रहेगा। क्योंकि, गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में दिनभर अधिकारी और कर्मचारी बिजी रहेंगे। रात 10 बजे जब सभी लोग खाना खाकर सोने चले गए। तब लड़कियां अपने-अपने कमरे से बाहर आईं। सीढ़ियों का लॉक खोलने के बाद वे सदन की छत पर पहुंचीं। सभी अपने साथ दुपट्टे और कंबल लेकर आए थीं। उन्होंने छत पर बैठकर इनको आपस में बांधकर एक रस्सी जैसी तैयार की। फिर उसे पानी की टंकी के पाइप से बांधकर धीरे-धीरे नीचे उतरने लगीं। हालांकि, रस्सी छोटी पड़ने से पांचों को 15 फीट ऊंचाई से नीचे कूदना पड़ा। इस दौरान दिल्ली की लड़की के पैर में चोट लग गई। लड़कियों के भागने के बाद पुलिस ने पूरी बिल्डिंग को सर्च किया, ताकि लड़कियों के भागने का सटीक सुराग मिल सके। अब सदन से भागने के बाद की कहानी लॉन्ज से बॉयफ्रेंड को कॉल किया, 1 का बॉयफ्रेंड घबराया आगरा और दिल्ली की लड़कियों ने पुलिस को बताया कि हम लोग खुद को संभालते हुए बचते बचाते एक लॉन्ज तक पहुंचे। यहां हमने चोट का बहाना किया। फिर एक व्यक्ति के मोबाइल से अपने-अपने बॉयफ्रेंड को कॉल की। उन्हें बताया कि हम मिलने के लिए आश्रय सदन से भाग चुके हैं। आगरा वाली लड़की का बॉयफ्रेंड तो फोन पर ही घबरा गया। उसने लड़की से कहा कि ठीक है, मैं होटल के पास तुमसे मिलने आ रहा हूं। इसके बाद उसने अपने वकील को कॉल किया। कहा कि मेरे ऊपर से पहले से केस है, जमानत पर जेल से बाहर आया हूं। अब ये लड़की सदन की दीवार फांदकर भाग आई है। ये फिर मुझे जेल पहुंचाएगी। वकील ने कहा-घबराइए नहीं, मैं पुलिस को भेजकर लड़की को वापस सदन में पहुंचा देता हूं। इस तरह से आगरा वाली लड़की को पुलिस ने पकड़ लिया। दिल्ली वाली लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को कॉल की। उसने कहा कि ठीक है, तुम मुझे रेलवे स्टेशन पर मिलो, हम फिर से भाग चलते हैं। दोनों मथुरा रेलवे स्टेशन पर मिले और नोएडा की तरफ भाग निकले। मगर पुलिस को स्टेशन के CCTV से दोनों की लोकेशन मिल गई। फिर ट्रेस करते हुए दोनों को नोएडा से बरामद कर लिया गया। 3 लड़कियां भागकर घर गईं, वहीं से पकड़ी गईं बाकी 3 लड़कियां, जो मदद करने के बहाने आश्रय सदन से भागी थीं। वह भी अपने-अपने घरों में मिल गईं। इनमें एक लड़की की मां नहीं है, पिता जेल में हैं। जेल से पैरोल पर बाहर आने पर पिता ने अपनी बहन के देवर पर लड़की को भगाने का आरोप लगाया था। इसके बाद लड़की मिलने पर उसे आश्रय सदन में भेजा गया था。 दूसरी लड़की का अपनी मौसी के लड़के से अफेयर हो गया। इस मामले में उस लड़की की मां और भाई विरोध कर रहे थे। जबकि, उसके भाई ने भी लव मैरिज की थी। इस मामले में जब लड़की बरामद हुई, तो मां ने थाने में कह दिया कि अब हमारा इससे कोई वास्ता नहीं, इसलिए उसे सदन भेजा गया था。 लॉबी के CCTV में दिखीं, फिर नजर नहीं आईं लड़कियां 27 जनवरी की सुबह आश्रय सदन के स्टाफ को 5 लड़कियों के गायब होने का पता चला। सदन की अधीक्षिक गायत्री मिश्रा ने एडमिनिस्ट्रेशन के अधिकारियों और पुलिस को जानकारी दी। SSP श्लोक कुमार सदन पहुंचे। पुलिस ने CCTV देखे, लड़कियां लॉबी में लगे कैमरों में नजर आईं। लेकिन वे सभी जिस स्पॉट से भागीं थीं, वहां CCTV नहीं लगे थे। इसी वजह से शुरुआत में ढूंढने में दिक्कत आई। पुलिस लड़कियों को आश्रय सदन के आसपास के छोटे होटल और लॉन्ज में तलाशती रही। एक लॉन्ज से पता चला कि उस रात 2 लड़कियां वहां आई थीं। एक के पैर में चोट लगी हुई थी। उसने कहा था कि मुझे एक गाड़ी ने टक्कर मार दी। इसके बाद वह मंगलवार को सुबह 8 बजे वहां से निकल गई।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Jan 30, 2026 06:11:35
Gadh Champa, Uttar Pradesh:सोरांव थाना क्षेत्र के बलकरनपुर चौराहे के पास गुरुवार देर रात एक कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दिल्ली नंबर प्लेट वाली कार के चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतकों की पहचान होलागढ़ थाना क्षेत्र के सराय भारत उर्फ होलागढ़ निवासी 25 वर्षीय सचिन मौर्य और उनके मित्र 24 वर्षीय राज सुमन के रूप में हुई है। दोनों गुरुवार को बाइक से निमंत्रण बांटने गए थे। देर रात घर लौटते समय सोरांव के बलकनपुर चौराहे के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में सचिन मौर्य और राज सुमन की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। सचिन कुमार मौर्य मुंबई में रहते थे और एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गुरुवार सुबह ही मुंबई से होलागढ़ आए थे। राज सुमन के पिता पंकज होलागढ़ के कोटेदार हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मचा
0
comment0
Report
Sarwar AliSarwar Ali
Jan 30, 2026 06:06:24
Chirimiri, Chhattisgarh:संपदा महिला समिति ने कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत दिलाने 105 जरूरतमंदों को कंबल बांटे। समिति की अध्यक्ष बबीता कुमार के नेतृत्व में सदस्यों ने मालवीय नगर स्थित साप्ताहिक बाजार में ग्रामीणों को कंबल बांटे। यह आयोजन एसईसीएल श्रद्धा महिला मंडल के मार्गदर्शन में हुआ।इस दौरान सबसे पहले वृद्ध महिलाओं को कंबल बांटे गए। ठंड के मौसम में जब तापमान लगातार गिर रहा है, ऐसे समय में कंबल वितरण जैसी पहल जरूरतमंदों के लिए राहत का कारण बनी। इस दौरान संपदा महिला समिति की अध्यक्ष बबीता कुमार ने कहा कि श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्ष शशि दुहन के मार्गदर्शन में महिला समिति सदैव समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्गों के प्रति संवेदनशील रही है। उन्होंने कहा कि ठंड के इस मौसम में हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है कि अपने आसपास ऐसे लोगों की सहायता करें, एक ओर जहां लोग ठिठुरती ठंड में रजाई और कंबल के सहारे अपने घरों में आराम से सो जाते हैं, वहीं दूसरी ओर ऐसे भी लोग हैं, जो केवल एक साधारण चादर के सहारे पूरी रात ठंड से जूझते हैं। उनकी पीड़ा को समझना और यथासंभव सहायता करना ही सच्ची मानवता है। कंबल वितरण कार्यक्रम में समिति की मीना सिंह चौहान, सपना, गौरी देवांगन, कविता मेश्राम, कुसुम लता, अनीता सिंह, अर्पणा बोस, अर्चना बांगडे, प्रतिमा लहरे व नेहा सिंह मौजूद रही।
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Jan 30, 2026 06:05:49
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ एंकर इंट्रो_ झालावाड़ जिला कारागृह में सजा काट रहे अंता के पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा को पैरोल मिल गई है। जिला कारागृह द्वारा उन्हें 20 दिन की पैरोल दी गई है। ऐसे में जेल से बाहर आने के बाद पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा सबसे पहले आस्था के बड़े स्थल कामखेड़ा धाम पहुंचे और बालाजी महाराज की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। कँवरलाल मीणा के कामखेड़ा बालाजी धाम पहुंचते ही उनके समर्थक भी वहां बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए। पूजा अर्चना के बाद कंवरलाल मीणा अपने समर्थकों से भी मिले और एक दूसरे के हाल जाने। इसके बाद कंवरलाल मीणा अकलेरा स्थित अपने आवास पर चले गए। गौरतलब है कि पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा को वर्ष 2005 में हुए उपचुनाव के दौरान तत्कालीन एसडीएम को पिस्तौल से धमकाने के मामले में स्थानीय कोर्ट ने 3 साल की सजा सुनाई थी। जिसे 2025 में हाईकोर्ट ने भी बरqar रखा। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने भी उन्हें सरेंडर करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद 21 जून 2025 से ही कंवरलाल मीणा झालावाड़ जेल में सजा काट रहे है। लेकिन अक्टूबर माह में वे जेल के टॉयलेट में पैर फिसल जाने से चोटिल हो गए थे और उन्हें गंभीर चोट आई थी। जिसके बाद झालावाड़ तथा कोटा में उन्होंने उपचार भी करवाया और फिर बाद में उन्हें जेल भेज दिया गया। हालांकि कंवरलाल मीणा द्वारा स्वास्थ्य कारणों के चलते पैरोल मांगी गई थी। जिस पर उन्हें जेल से बाहर आने हेतु 20 दिन की पैरोल मिली है। अब कंवरलाल मीणा कुछ दिन जेल से बाहर रहकर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं ले पाएंगे।
0
comment0
Report
SDShankar Dan
Jan 30, 2026 06:05:29
Jaisalmer, Rajasthan:मरूमहोत्सव- 2026 श्री लक्ष्मीनाथ जा के मन्दिर में की पूजा अर्चना व शंखनाद के साथ ही महोत्सव का शुभारम्भ पूर्व महारावल ने की पूजा-अर्चना, महोत्सव के सफल आयोजन की मंगल कामना की जैसलमेर स्वर्णनगरी जैसलमेर की ऐतिहासिक धरा पर विश्व विख्यात मरू महोत्सव -2026 का विधिवत शुभारंभ सोनार दुर्ग स्थित नगर सेठ भगवान लक्ष्मीनाथ के मंदिर में पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ हुआ। पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच प्रशासनिक अधिकारी, पर्यटन व्यवसायी, लोक कलाकार तथा देश-विदेश से आए सैलानी भगवान लक्ष्मीनाथ के दरबार में पहुंचे। मंदिर परिसर में जैसलमेर रियासत के पूर्व महारावल चैतन्यराज सिंह की उपस्थिति में बाबा के सेवक द्वारा विधिवत पूजन संपन्न करवाया गया। इस अवसर पर मेला प्रभारी आईएएस सक्षम गोयल, आईएएस रश्मि रानी, आईएएस रोहित वर्मा, असिस्टेंट डायरेक्टर कमलेश्वर सिंह सहित पर्यटन जगत से जुड़ी अनेक गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं। लोकसंस्कृति, परंपरा एवं मरुस्थलीय विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने वाला तीन दिवसीय यह फेस्टिवल इस वर्ष “बीट्स ऑफ द थार” थीम पर आधारित है। पूजा-अर्चना के पश्चात ऐतिहासिक गड़ीसर सरोवर से मरु महोत्सव-2026 की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा गुलास्तला रोड, गोपा चौक एवं मुख्य बाजार से होते हुए शहीद पूनम सिंह स्टेडियम पहुंची। मार्ग में शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर कलाकारों एवं प्रतिभागियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया。 शोभायात्रा में लोकसंस्कृति के रंग बिखेरते लोक कलाकार, श्रृंगारित ऊंट, ऊंटगाड़ियां एवं आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। sजे-धजे ऊंटों पर सवार मरु श्री एवं मिस मूमल प्रतियोगिता के प्रतिभागियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। लोक कलाकारों ने नृत्य एवं पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रस्तुति से मरु संस्कृति की भव्य झलक पेश की। शोभायात्रा शहीद पूनम सिंह स्टेडियम पहुंची जहां पर आज पहले दिन कई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें खासकर मिस्टर डेजर्ट मिस मूमल सहित मूंछ,साफा बांधो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा देश-विदेश से आए पर्यटकों में फोटो खिंचवाने को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। पूरे शहर में मरु महोत्सव के रंग छाए नजर आए। वहीं सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता तैनात रहा।
0
comment0
Report
PSPIYUSH SHUKLA
Jan 30, 2026 06:04:13
Panna, Madhya Pradesh:पन्ना में जंगली सुअर का तांडव। बुजुर्ग महिला को बनाया निशाना! हाथ चबाया। प्राथमिक उपचार के बाद कटनी रेफर। शाहनगर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आ रही है, जहाँ जंगली जानवरों के बढ़ते आतंक ने ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया है। ग्राम चौपरा में उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब अपनी गाय को खेत छोड़ने जा रही 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला चंदा बाई पर एक खूंखार जंगली सुअर ने जानलेवा हमला कर दिया। झाड़ियों में घात लगाकर बैठे सुअर ने महिला के दाएं हाथ को बुरी तरह चबा डाला। लहूलुहान हालत में महिला की चीखें सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद डायल 112 की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हालत इतनी गंभीर थी कि प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल कटनी रेफर कर दिया है। ग्रामीण अब डरे हुए है; उनका कहना है कि अब खेतों में कदम रखते ही डर सताता है। पन्ना जिले में आम ग्रामीण जनों पर जंगली जानवरों के द्वारा हमले की तादाद बढ़ती जा रही है जिससे निस्तार के लिए भी लोग जंगल की तरफ जाने से अब डरने लगे हैं।
0
comment0
Report
MDMritunjay Das
Jan 30, 2026 06:03:58
Bankura, West Bengal:বিজেপি কর্মীর দাদাকে রাস্তায় ফেলে খুনের অভিযোগ, অভিযোগের তির তৃনমূলের দিকে, মৃতের পরিবারকে সঙ্গে নিয়ে ইন্দাস থানায় লিখিত অভিযোগ দায়ের বিধায়কের, গ্রেফতার ১ এক বিজেপি কর্মীর দাদাকে ধাক্কা মেরে রাস্তায় ফেলে মারধোর করে খুনের অভিযোগ উঠল তৃনমূলের দুই কর্মীর বিরুদ্ধে। ঘটনা বাঁকুড়ার ইন্দাস থানার খটনগর গ্রামের। মৃতের নাম সুজয় রং। ঘটনার পর গতকাল রাতে মৃতের পরিবারকে সঙ্গে নিয়ে ইন্দাস থানায় লিখিত অভিযোগ দায়ের করেন ইন্দাসের বিজেপি বিধায়ক নির্মল কুমার ধাড়া। অভিযোগ পাওয়ার পরই ইন্দাস থানার পুলিশ অভিযুক্ত তৃনমূল কর্মী পिन্টু রায়কে গ্রেফতার করেছে। ঘটনায় অন্যান্য অভিযুক্তদের ২৪ ঘন্টার মধ্যে গ্রেফতার করা না হলে আরো বৃহত্তর আন্দোলনের হুঁশিয়ারি দিয়েছেন বিজেপি বিধায়ক নির্মল কুমার ধাড়া। বাঁকুড়ার খটনগর গ্রামের বাসিন্দা সুজয় রং এর ভাই প্রসাদ রং এলাকার বিজেপি কর্মী হিসাবে পরিচিত। মৃতের পরিবারের দাবি সুজয় রং ভাই প্রসাদ রং এর কাছ থেকে টাকা নিয়ে গতকাল রাত আটটা নাগাদ ডিম কেনার উদ্যেশ্যে গ্রামের কলোনি শিবতলা এলাকায় যান। সেই সময় স্থানীয় তৃনমূল কর্মী হিসাবে পরিচিত নয়ন রায় ও পিন্টু রায় সুজয় রং কে ঘিরে ধরে ব্যপক কিল চড় ঘুষি মারতে শুরু করে। অভিযোগ সুজয় রং কে ধাক্কা দিয়ে ঢালাই রাস্তায় সজোরে আছাড় মেরে ফের একদফা মারধোর করে ওই দুই তৃনমূল কর্মী। ঘটনা চোখে পড়তেই এলাকাবাসী ঘটনাস্থলে ছুটে এলে হামলাকারী ওই দুই তৃনমূল কর্মী ঘটনাস্থল ছেড়ে ছুটে পালিয়ে যায়। পরে পরিবারের লোকজন সুজয় রং কে গুরুতর আহত অবস্থায় উদ্ধার করে ইন্দাস ব্লক প্রাথমিক স্বাস্থ্যকেন্দ্রে নিয়ে গেলে চিকিৎসকেরা তাঁকে মৃত বলে ঘোষণা করেন। পরে গভীর রাতে মৃতের পরিবারকে সঙ্গে নিয়ে ইন্দাস থানায় হাজির হন ইন্দাসের বিজেপি বিধায়ক নির্মল কুমার ধাড়া। পরিবারের তরফে সুজয় রং কে খুনের অভিযোগ দায়ের করা হয় নয়ন রায় ও পিন্টু রায়ের বিরুদ্ধে। অভিযোগ পেতেই ইন্দাস থানার পুলিশ ঘটনার তদন্তে নেমে পিন্টু রায় কে গ্রেফতার করে। অভিযুক্তদের কঠোর শাস্তির দাবিতে সরব হয়েছে মৃতের পরিবার। বিজেপি বিধায়কের দাবি রাজনৈতিক শত্রুতার কারনেই সুজয় রংকে খুন করেছে তৃনমূল আশ্রিত দুস্কৃতিরা। ২৪ ঘন্টার মধ্যে অভিযুক্তদের সকলকে গ্রেফতার করা না হলে আগামীতে বৃহত্তর আন্দোলনের হুঁশিয়ারি দিয়েছেন ইন্দাসের বিজেপি বিধায়ক। বাইট :- প্রসাদ রং ( মৃতের ভাই) বাইট :- নির্মল কুমার ধাড়া ( বিজেপি বিধায়ক, ইন্দাস)
0
comment0
Report
AAANOOP AWASTHI
Jan 30, 2026 06:03:04
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:बस्तर जिले के ग्राम किलेपाल और कोड़ेनार में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी को बस्तर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी ने 27 जनवरी की रात को बामन बेट्टी निवासी कोडेनार एवं 28 जनवरी की रात को गुड्डू कुहरामी निवासी बडे किलेपाल के घर से ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था, पीड़ितों द्वारा कोड़ेनार थाना में चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी, मामले में कोड़ेनार पुलिस ने बडे किलेपाल आईटीआई के पास से आरोपी तेजेश्वर नायक को गिरफ्तार कर लिया, आरोपी उड़ीसा से कोरापुट जिले का निवासी है, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम 14 हजार रुपए एक मोबाइल और एक मोटर साइकिल जब्त की है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया है कि उसने एक मकान से 8 हजार रुपए नगद और दूसरे मकान से 10 हजार रुपए नगद की चोरी की。
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Jan 30, 2026 06:02:52
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन\n\nहिन्दू धार्मिक स्थलों पर मुस्लिमो के प्रवेश प्रतिबंध की मांग धर्म नगरी उज्जैन से भी उठी,\n\nजूना अखाड़े के महामंडलेश्वर ने कहा महाकालेश्वर सहित 12 ज्योतिर्लिंग व सभी शक्तिपीठों पर विधर्मियों का प्रवेश प्रतिबंधित हो,\n\nविश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी ने कहा हिन्दू तीर्थो पर दिख रहा है लव जिहाद, गैर हिन्दू पर तत्काल लगे प्रतिबंध, जिसे आना हो वे धर्म परिवर्तन करें,\n\nहिंदू तीर्थ स्थलों पर विधर्मियों के प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग अब बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से भी उठने लगी है। यहाँ पंडे पुजारी, महामंडलेश्वर और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारीयों ने अब मोर्चा खोल दिया है। मांग की जा रही कि उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सहित सभी धार्मिक स्थलों पर गैर हिंदुओ के प्रवेश पर तत्काल रोक लगाई जाए। \nदरअसल उज्जैन के कई धार्मिक स्थलों पर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने लव जिहाद के मामले पकड़े थे । जहां मुस्लिम युवकों को हिंदू युवतियों के साथ पकड़ा गया। दूसरे शहरों से भी मुस्लिम युवक उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर आते हैं और अपने साथ किसी हिंदू युवती को लाते है। उज्जैन के ही अन्य धार्मिक स्थलों पर भी इसी प्रकार के मामले सामने आए हैं। इन्हीं मामलों को ध्यान में रखते हुए जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर शेलेशानंद गिरी और विश्व हिंदू परिषद के प्रांत पदाधिकारी महेश तिवारी ने विरोध जताया है और तत्काल गैर हिंदू को प्रवेश पर रोक लगाने की बात कही है ।\n\nविश्व हिंदू परिषद के प्रांत धर्माचार्य संपर्क प्रमुख महेश तिवारी का कहना है कि कई हिंदू तीर्थ स्थलों पर लव जिहाद के मामले देखने को मिले हैं। यदि गैर हिंदू को प्रवेश करना है तो वह पहले अपना धर्म परिवर्तन करवाए और फिर हमारे धार्मिक स्थलों पर आए। इस प्रकार के नियम कायदे सभी मंदिरों के लिए लागू हो।\n\nजूना अखाड़े के महामंडलेश्वर शैलेश आनंद गिरि का कहना है कि गैर हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध को लेकर किसी भी अन्य धर्म के लोगों में वैमनस्य नहीं होना चाहिए क्योंकि हिंदुओं को भी मक्का में अनुमति नहीं मिलती है। सभी धर्म के अपने नियम कायदे हैं। इसी तरह हिंदू धर्म की भी अपनी परंपरा है। हमें किसी से भी वैमनस्य नहीं है। हमारी धार्मिक भावनाओं का सभी सम्मान करें । हमारी पूजा पद्धति पर कुठाराघात होता है जब विधर्मी मांस खाकर हमारे मंदिरों में प्रवेश करते हैं। 12 ज्योतिर्लिंग, चार धाम सभी शक्तिपीठ पर इस प्रकार का प्रतिबंध लगाना चाहिए। सभी गैर हिंदुओ को हिंदू धर्म के स्थलों के केंद्र में प्रवेश न मिले बाहरी पर्यटन क्षेत्र तक ही रहे。\n\nबाइट -जूना अखाड़ा महामंडलेश्वर शेलेशानंद गिरी\nबाइट -विहिप प्रांत धर्माचार्य संपर्क प्रमुख महेश तिवारी
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Jan 30, 2026 06:02:08
Begusarai, Bihar:एंकर केंद्र सरकार जल्द ही आम बजट पेश करने वाली है। ऐसे में देशभर की नजरें इस बजट पर टिकी हुई हैं। किसान हों या युवा, गरीब तबका हो या मध्यम वर्ग—हर किसी को इस बार के आम बजट से बड़ी उम्मीदें हैं। महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को लेकर लोग सरकार से ठोस फैसलों की आस लगाए बैठे हैं। आम बजट को लेकर हमारी टीम ने जमीनी हकीकत जानने की कोशिश की। इस दौरान हमारे संवाददाता ने किसानों और युवाओं से बातचीत की, जहां सभी ने एक सुर में कहा कि इस बार का बजट गरीबों और किसानों के हित में होना चाहिए। हमें उम्मीद है कि इस बार केंद्र सरकार किसानों के लिए कुछ खास करेगी। महंगाई बढ़ रही है, खेती की लागत बढ़ गई है, ऐसे में बजट से बहुत उम्मीदें हैं। बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है। इस बार का बजट युवाओं के लिए खास होना चाहिए, ताकि रोजगार के नए अवसर मिल सकें। लोगों का कहना है कि महंगाई लगातार चरम पर है और बेरोजगारी एक गंभीर चुनौती बनी हुई है। ऐसे में आम बजट में ऐसे प्रावधान होने चाहिए, जिससे गरीब, किसान और युवा वर्ग को सीधा लाभ मिल सके। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या केंद्र सरकार इस आम बजट में किसानों, बेरोजगारों और युवाओं की उम्मीदों पर खरा उतर पाएगी या नहीं। फिलहाल, देशवासियों को बजट का बेसब्री से इंतजार है। देखने दिलचस्प होगा कि यह आम बजट कितना खास साबित होता है।
0
comment0
Report
PKPravesh Kumar
Jan 30, 2026 06:01:15
Ayodhya, Uttar Pradesh:राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र आज अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर से जुड़े कई महत्वपूर्ण अपडेट मीडिया के सामने रखे। नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि 19 मार्च को हिंदू नव वर्ष के अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अयोध्या दौरे को लेकर अनौपचारिक सहमति मिल चुकी है। इस खास मौके पर राष्ट्रपति राम मंदिर परिसर में निर्माण कार्य में जुटे लगभग 400 श्रमिकों को सम्मानित करेंगी।नृपेंद्र मिश्र ने जानकारी दी कि राम मंदिर की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर को और समृद्ध करने के लिए केंद्रीय संस्कृति विश्वविद्यालय, दिल्ली द्वारा करीब 400 वर्ष पुरानी वाल्मीकि रामायण राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को सौंपी गई है, जो अब राम मंदिर पहुंच चुकी है। इसके साथ ही कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य द्वारा राम यंत्र स्तोत्र भी चंपत राय को सौंपा गया है, जिसे मंदिर परिसर में लाया गया है। इन दोनों पवित्र धरोहरों को राम मंदिर के गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा एक विशेष समिति का गठन किया जा रहा है, जो देश और विदेश में विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध प्राचीन रामायणों का चयन करेगी। इसके लिए जल्द ही एक सार्वजनिक विज्ञापन जारी किया जाएगा, ताकि जिन लोगों के पास दुर्लभ और प्राचीन रामायण हों, वे उन्हें समिति के समक्ष प्रस्तुत कर सकें। जांच और प्रमाणिकता के बाद चयनित रामायणों को मंदिर परिसर में स्थान दिया जाएगा।नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि भगवान रामलला जिस अस्थायी मंदिर में विराजमान रहे, उसे मेमोरियल के रूप में फरवरी के अंत तक तैयार कर लिया जाएगा। वहीं राम मंदिर आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले राम भक्तों का स्मारक मार्च महीने तक पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि अप्रैल के अंत तक एलएंडटी और टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज अपने सभी दायित्व पूरे कर कार्य स्थल से विदा हो जाएंगी।इसके साथ ही राम मंदिर परिसर में फसाड लाइटिंग और साइनेज का कार्य भी अब शुरू कर दिया गया है。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top