icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
281001
Khanna SainiKhanna SainiFollow15 Oct 2024, 06:03 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मसौढ़ी में युवक की हत्या, जांच जारी

Masaurhi, Bihar:युवक की हत्या। बीते देर शाम घर से बाजार के लिए निकला था युवक। पुलिस जांच में जुटी मसौढ़ी थाना क्षेत्र के तारेगना डीह गांव में एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक बीते मंगलवार की देर शाम घर से मसौढ़ी बजार के लिए निकला था। बुधवार को उसका शव खून से लथपथ मिला। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मृतक निशांत कुमार तारेगणा डीह का रहने वाला था। परिजनों ने बताया कि मंगलवार की देर शाम वह घर से बाजार के लिए निकला था। जब रात तक वह नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। पुलिस को भी सूचना दी गई। बाद में पुलिस ने उसके शव को बरामद किया। उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे। आशंका है कि उसकी हत्या से पूर्व उसके साथ मारपीट की गई थीं। सूचना पर पुलिस की डॉग स्क्वायड टीम भी पहुंची और साक्ष्य जुटाए गए। फिलहाल पुलिस मामले में हर बिंदु पर छानबीन में जुटी है।
0
0
Report

हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर विपक्ष की माफी मांग, राहुल गांधी को पागल कहने पर घेरा

Naya Chak, Bihar:असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी को पागल कहने का बयान दिया। उन्हें बांग्लादेश भेज देने की बात भी कही गई। पूर्णिया में लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा के दौरान उन्होंने यह बात कही। इस पर पूर्व सीएलपी लीडर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजीत शर्मा ने कहा कि असम के सीएम का मानसिक संतुलन खराब है और उन्हें इलाज की जरूरत है. बीजेपी में आने से पहले वह कांग्रेस में थे और राहुल गांधी से मिलने के लिए घंटों बैठे रहते थे. वहीं भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद वह कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में चले गए. वह सूर्य को आईना दिखाने का काम ना करें। इस बयान के लिए उन्हें राहुल गांधी और देश से माफी मांगनी चाहिए।
0
0
Report
Advertisement

मुजफ्फरपुर फकूली चेकपोस्ट पर 60 किलो गांजा बरामद, गिरफ्तार

Muzaffarpur, Bihar:शराब और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई, वैशाली और मुजफ्फरपुर के फकूली चेक पोस्ट एक थार गाड़ी से 60 किलो गांजा बरामद, थार सवार हुआ गिरफ्तार। मौके से थार सवार वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र निवासी अखिलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने गांजा तस्करी में इस्तेमाल हो रही महिंद्रा थार और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर तस्करी के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है। वहीं दूसरी कारवाही में फकुली थाना पुलिस ने एक तरफ जहां 4010 लीटर अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप को बरामद किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना मिली थी कि फकुली थाना क्षेत्र के धोबी पुल के समीप लंबी गाछी में अवैध विदेशी शराब का भंडारण और परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर गठित विशेष टीम ने छापेमारी कर मौके से 4010 लीटर विदेशी शराब बरामद की. शराब की तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे ट्रक, पिकअप और कार को भी जब्त कर लिया गया। पूरे मामले पर ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने कहा कि सीनियर एसपी के आदेश पर शराब तस्करों और मादक पदार्थ तस्करी करने वालो के खिलाफ जिले में विषेश अभियान चलाया जा रहा है और इसी कड़ी में फकूली थाना पुलिस ने गांजा और शराब को बरामद किया है।
0
0
Report

NH-30A पर अनियंत्रित हाईवा से किसान की मौत, जाम लगा

Barh, Bihar:बेढ़ना गांव के पास नेशनल हाईवे पर एक अनियंत्रित हाइवा से कुचलकर एक किसान की मौत के बाद हंगामा मच गया। उपेंद्र पांडे अपने खेत में काम करने के लिए गए थे। खेत से लौटने के दौरान वे तेज गति से आ रहे एक अनियंत्रित हाइवा की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। एक्सीडेंट की जानकारी मिलते ही ग्रामीण नेशनल हाईवे पर जमा हो गए। नाराज ग्रामीणों ने NH-30A और बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन के बीच शव को रखकर जाम लगा दिया। जानकारी मिलते ही एसडीपीओ रामकृष्ण तुरंत दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा बुझाकर किसी तरह शांत कराया, तब जाकर जाम खुला। ग्रामीणों का आरोप है कि फोर लेन और टू लेन पर भी बड़ी गाड़ियां तेज रफ्तार से गुजरती हैं,जिससे आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
0
0
Report
Advertisement

बिहार परिषद चुनाव के बाद JDU में बड़ी समीक्षा बैठक, क्या आगे होगा?

Patna, Bihar:बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद जनता दल यूनाइटेड में मंथन शुरू हो गया है चुनाव में जेडीयू को महज एक सीट पर जीत मिली, जबकि तीन सीटों पर पार्टी को हार का सामना करना पड़ा. अब इस चुनावी प्रदर्शन की समीक्षा के लिए जेडीयू ने 5 नवंबर को अहम बैठक बुलाई है वही एमएलसी संजय गांधी ने कहा कि अध्यक्ष ने बैठक को बुलाया है चुनाव की समीक्षा के साथी कई अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी RJD के पूर्व विधायक और मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा ये उनके आंतरिक विषय हैं. लेकिन जो हालात भारतीय जनता पार्टी और जनता दल (यू) के बीच में हैं. चुनाव में जो हार और जीत और हारने के बाद जदयू और भाजपा ने उन प्रत्याशियों को जो जीता, उसको लिया, तो मिर्ची तो लगना स्वाभाविक है. बैठक में क्या निर्णय लेगी जदयू, वो उसका फैसला, तो इतना कहेंगे कि जल्दबाजी में भाजपा है. जदयू को निगलना चाहती है. धीरे-धीरे जदयू का साइज अब समाप्त होते जा रहा है. तकनीकी तौर पर एक विधायक का समूह है मात्र जनता दल (यू). अब जनता दल (यू) की जगह पर जनता दल डी कह दीजिए, अब वो जनता दल (यू) बचा ही नहीं है. उनके आंतरिक मामलों हैं. बैठक कर लें, बैठक का फलाफल क्या होगा? नतमस्तक हैं. जदयू के तमाम वो नेता जो आयाती हैं. जिनका कोई समता पार्टी के समय से, जनता दल (यू) के समय से भी कोई वास्ता नहीं था, वो लोगों ने भाजपा के सामने अपना समर्पण कर रखा है. जदयू है कहां? शक्ति यादव मुख्य प्रवक्ता आरजेडी पूर्व विधायक पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता और ऋषि मिश्रा ने कहा ऐसे तो ये जो है ये जनता दल (यू) का इंटरनल मैटर है, लेकिन जिस बात पर वो समीक्षा कर रहे हैं, हम लोग उनको बता देते हैं क्या समीक्षा करें। जनता दल (यू) के लोग विधायक पहले इस बात की समीक्षा करें कि वो कौन व्यक्ति है जो जनता दल (यू) में रहकर भारतीय जनता पार्टी के काम कर रहा है। उसको पहले तय कर लें, उनको पार्टी से बाहर करें, उसके बाद जनता दल (यू) अपने आप मजबूत हो जाएगी, रास्ते पर आ जाएगी। फैसला उनको करना है कि कौन ऐसे लोग हैं जो जेडीयू में रहकर भारतीय जनता पार्टी के काम कर रहे हैं ऋषि मिश्रा पूर्व विधायक कांग्रेस नेता बीजेपी के एमएलसी जीवन कुमार ने विपक्ष के आरोपों पर कहा विपक्ष को तो निशाना साधने का काम ही है, उसके पास तो कोई काम है? नहीं, जनता ने कोई काम दिया नहीं, काम से मुक्त कर दिया क्योंकि घोटाला, भ्रष्टाचार और अपराध का जो माहौल बनाया, कॉकस बनाए हुए थे, अब उनके पास कोई काम नहीं है। मैंडेट इस बार आप देखिए मैंडेट बीजेपी को और जेडीयू को और हमारे गठबंधन को मिला। तो अब कोई पार्टी बैठक कर रही है, तो उसमें दिक्कत क्या है? भाई? कोई पार्टी बैठक करे तो उसमें हम लोग को क्या आपत्ति है? सब बैठक कोई भी कर सकते हैं। लेकिन एक बात मैं बता देता हूं, भारतीय जनता पार्टी और जेडीयू में जो आपसी गठबंधन है, वो टूटने वाली नहीं है। वो अटूट है, आप जान लीजिए बात को, चाहे कोई कितना लार टपकाते रहे। वो लार टपकाते रहे, गलत, मिस वह भ्रम फैलाते रहे, उससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है。
0
0
Report
Advertisement

दो स्टार लगाकर वसूली का खेल! साहब बने दमकल विभाग के चालक, दीपावली से पहले वायरल वीडियो ने खोली पोल..

Rajeev DixitRajeev DixitFollow6m ago
Mauranipur, Uttar Pradesh:झांसी के मऊरानीपुर में दीपावली से पहले आतिशबाजी के अस्थाई लाइसेंस और दमकल विभाग की एनओसी के नाम पर कथित वसूली का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने दमकल विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में वर्दी पर दो स्टार लगाए एक कर्मचारी रुपयों का लेनदेन करता दिखाई दे रहा है। दिलचस्प बात यह है कि दो स्टार लगाकर अधिकारी जैसा रौब दिखाने वाला शख्स कोई सब इंस्पेक्टर नहीं, बल्कि दमकल विभाग का चालक बताया जा रहा है। दरअसल, दीपावली के मद्देनजर मऊरानीपुर के मेला ग्राउंड समेत उल्दन, कटेरा, बंगरा और आसपास के इलाकों में आतिशबाजी की दुकानें लगाने की तैयारियां चल रही हैं। व्यापारियों को अस्थाई लाइसेंस और फायर एनओसी की जरूरत है। इसी प्रक्रिया के बीच कथित वसूली का वीडियो सामने आने से विभाग में खलबली मच गई है। वीडियो में दो स्टार वाली वर्दी और रुपयों का लेनदेन अब चर्चा का विषय बना हुआ है। सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर विभाग के चालक को दो स्टार लगाकर अधिकारी जैसा रौब दिखाने की जरूरत क्यों पड़ी? मामले में मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजकिशोर राय ने स्पष्ट किया कि मऊरानीपुर फायर स्टेशन पर फिलहाल कोई उपनिरीक्षक तैनात नहीं है और वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति विभाग में चालक के पद पर कार्यरत है। सीएफओ ने वायरल वीडियो और कथित अवैध वसूली के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने की बात कही है। उनका कहना है कि जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

नरसिंहपुर के गन्ना किसान लाये बड़े प्रदर्शन, मांग 600 प्रति क्विंटल से अधिक

Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर ब्रेकिंग नरसिंहपुर में गन्ना किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रवादी किसान आर्मी की अगुवाई में सैकड़ों किसान सड़कों पर उतरे। गन्ने के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन। किसानों ने शहर की सड़कों पर पैदल मार्च निकालकर जिला प्रशासन के अधिकारियों तक पहुंचाई अपनी आवाज। किसानों की मांग- गन्ने का खरीदी भाव 600 रुपए प्रति क्विंटल से अधिक किया जाए। किसानों का सवाल- शक्कर के दाम बढ़े, गन्ने से एथेनॉल बन रहा, फिर भी किसानों को गन्ने का उचित दाम क्यों नहीं? गुड़ की मिठास के लिए देशभर में पहचान रखने वाले नरसिंहपुर के गन्ना उत्पादक किसान उचित मूल्य के लिए संघर्षरत। जिला प्रशासन के जरिए सरकार तक मांग पहुंचाने की कोशिश, चेतावनी- मांगें पूरी नहीं हुईं तो भोपाल में होगा इससे भी बड़ा आंदोलन।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर में बीजेपी का बड़ा शक्ति प्रदर्शन: 10 हजार से अधिक लोग पदयात्रा में

Jaipur, Rajasthan:जयपुर को लेकर बीजेपी का अभियान 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के तहत राजधानी जयपुर में सभा और पदयात्रा करने जा रही है. बीजेपी का आरोप है कि विपक्ष SIR को लेकर लोगों के बीच भ्रम फैला रहा है. ऐसे में बीजेपी अब जनता के बीच पहुंचकर SIR की सच्चाई और इसके फायदों से लोगों को तक पहुंचा rही है. बीजेपी 5 नवंबर को जयपुर में सभा और पदयात्रा के जरिए बड़ा आयोजन करने जा रही है. बीजेपी की ओर से जयपुर के रामलीला मैदान में सभा का आयोजन किया जाएगा. सभा के बाद रामलीला मैदान से चौड़ा रास्ता होते हुए त्रिपोलिया गेट तक पदयात्रा निकाली जाएगी. सभा और पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव शामिल होंगे. साथ ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित पार्टी के प्रमुख नेता भी मौजूद रहेंगे. जयपुर के कार्यक्रम की जिम्मेदारी जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा को दी गई है. त्योहारी सीजन में पदयात्रा के आयोजन को लेकर उठ रहे सवालों पर मंजू शर्मा ने कहा कि किसी को परेशानी नहीं हो, इसलिए यात्रा का रूट छोटा रखा गया है. बीजेपी का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान. जयपुर शहर में सभा और पदयात्रा का आयोजन. पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव होंगे शामिल. मुख्यमंत्री भजनाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी होंगे शामिल. रामलीला मैदान में सभा का होगा आयोजन. रामलीला मैदान से त्रिपोलिया गेट तक निकलेगी पदयात्रा. बीजेपी का दावा, पदयात्रा में 10 हजार से अधिक लोग होंगे शामिल. पदयात्रा को लेकर बीजेपी का दावा है कि इस यात्रा में 10 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे. बीजेपी की ओर से कहा जा रहा है कि पदयात्रा में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आमजन भी हिस्सा लेंगे. बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस सहित विपक्षी पार्टियाँ SIR को लेकर लोगों में भ्रम फैला रही हैं. ऐसे में लोगों को SIR के प्रति जागरूक करना जरूरी है. इसी उद्देश्य से सभा और पदयात्रा के जरिए लोगों को SIR के फायदे बताए जाएंगे.
0
0
Report

NCR के पांच जिलों में पटाखों पर रोक, ग्रीन पटाखे सिर्फ विशेष समय पर

Noida, Uttar Pradesh:जयपुर。 राजस्थान के NCR क्षेत्र में वायु प्रदूषण पर सख्ती। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की वायु प्रदूषण नियंत्रण उपायों की समीक्षा。 NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर राज्य सरकार सख्त。 सुप्रीम कोर्ट और वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के आदेशों की अनुपालना में निर्देश जारी। राजस्थान के NCR क्षेत्र के पांच जिलों में पटाखों पर पाबंदियां। केवल प्रमाणित ग्रीन पटाखे चलाने की ही होगी अनुमति। 7 और 8 नवंबर को निर्धारित समय में ही चला सकेंगे ग्रीन पटाखे। सुबह 6 से 7 बजे तक ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति। रात 8 से 10 बजे तक ही चला सकेंगे ग्रीन पटाखे। निर्धारित समय के अलावा पटाखे चलाने पर रहेगा प्रतिबंध। निर्माण और तोड़फोड़ की गतिविधियों पर भी बड़ी रोक। 5 से 20 नवंबर तक धूल पैदा करने वाली निर्माण गतिविधियों पर प्रतिबंध। धूल उत्पन्न करने वाली विध्वंस गतिविधियां भी रहेंगी प्रतिबंधित। एनसीआर के पांच जिलों में लागू होंगे प्रतिबंधात्मक निर्देश。 वायु प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकार ने उठाए कदम。 सुप्रीम कोर्ट और वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने पर जोर।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top