icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
281001
Khanna SainiKhanna SainiFollow5 Sept 2024, 04:40 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

तेज़ कैंपर से टक्कर: बाइक सवार युवक-युवती की मौत खाटू दर्शन के लिए आए थे

Sikar, Rajasthan:रींगस-खाटूश्यामजी मार्ग पर चौमू पुरोहितान के पास सड़क हादसा, तेज रफ्तार कैंपर ने बाइक को मारी टक्कर; सीकर व खाटूश्यामजी की मोर्चरी में रखे शव. सीकर और रींगस-खाटूश्यामजी मार्ग पर चौमू पुरोहितान के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक-युवती की मौत हो गई. दोनों खाटूश्यामजी दर्शन के लिए आए थे. हादसे में तेज रफ्तार कैंपर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की सूचना मिलने पर लांपुवा चौकी प्रभारी दुलाराम सैनी और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, दोनों घायलों को उपचार के लिए खाटू श्याम जी अस्पताल पहुंचाया गया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतकों में युवक करौली जिले का निवासी बताया जा रहा है. वह युवती के साथ खाटूश्यामजी दर्शन के लिए आया था. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की. युवक के शव को सीकर की मोर्चरी तथा युवती के शव को खाटूश्यामजी की मोर्चरी में रखवाया गया है. पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है.
0
0
Report

भाजपा को नगरपालिका चुनावों में ऐतिहासिक जीत, पटेल बोले विकास पर मुहर लगाई

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने रविवार को पाल रोड स्थित विधायक संवाद केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का कार्यकर्ताओं के साथ सुनी। इसके बाद उन्होंने हाल में हुए शहरी निकाय चुनावों के परिणामों को लेकर भाजपा की उपलब्धियां गिनाईं और कहा कि जनता ने विकास कार्यों पर मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में मिली सफलता से पार्टी की जिम्मेदारी और बढ़ गई है तथा सरकार को भविष्य में जनता की अपेक्षाओं पर और अधिक खरा उतरना होगा। पटेल ने कहा कि ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण को बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सुना। प्रधानमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण, ‘एक जिला एक उत्पाद’ और स्वच्छता सहित कई विषयों पर महत्वपूर्ण संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के संदेश को कार्यकर्ता गंभीरता से ग्रहण کرتے हैं और उसे अपने व्यवहार में अपनाने का प्रयास करते हैं। निकाय चुनाव में भाजपा की सफलता का दावा पटेल ने राजस्थान के मतदाताओं, शहरी निकायों के समर्थकों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताते हुए निर्वाचित महापौर, सभापति, अध्यक्ष और पार्षदों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शहरी निकाय चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक सफलता मिली है। पटेल के अनुसार, प्रदेश के 304 निकायों में से भाजपा ने 204 निकायों में सफलता हासिल की, जबकि कांग्रेस 97 निकायों तक सीमित रही। उन्होंने इस परिणाम का श्रेय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कार्यशैली, सरकार के कामकाज और बजट की क्रियान्विति को दिया। उन्होंने रोजगार, राइजिंग राजस्थान, पेयजल योजनाओं, किसानों की सहायता तथा एससी-एसटी वर्ग के लिए संचालित योजनाओं का भी उल्लेख किया। साथ ही उन्होंने प्रदेश भाजपा संगठन की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया। गहलोत के बयानों पर साधा निशाना पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के हालिया बयानों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि गहलोत पांच बार सांसद, केंद्र में मंत्री, तीन बार मुख्यमंत्री, पांच बार विधायक और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके हैं। ऐसे में विपक्ष सरकार की ताकत है और उसे सकारात्मक सुझाव देने चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार के विकास कार्यों में यदि कोई कमी या खामी है तो विपक्ष उसे बताए, ताकि उसमें सुधार किया जा सके। पटेल ने आरोप लगाया कि गहलोत नकारात्मक बयानबाजी कर सुर्खियों में रहने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष को सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए और अपनी बात तथ्यों के आधार पर रखनी चाहिए। डीलिमिटेशन और चुनाव प्रक्रिया पर भी बोले नगर निकाय चुनाव में डीलिमिटेशन को लेकर उठाए गए सवालों पर पटेल ने कहा कि परिसीमन पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ किया गया। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में हुए परिसीमन का हवाला देते हुए कहा कि उस समय अलग-अलग वार्डों में आबादी को लेकर काफी अंतर था। उन्होंने कहा कि मौजूदा निकाय चुनाव भी पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से कराए गए तथा किसी बड़े विवाद की स्थिति सामने नहीं आई। पटेल ने चुनाव के बाद अधिकारियों और पुलिस पर लगाए जा रहे आरोपों को लेकर भी गहलोत पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण मतदान के बाद अधिकारियों को धमकाने या पुलिस तथा प्रशासन पर आरोप लगाने से बचना चाहिए। उन्होंने इसे चुनाव परिणामों से जुड़ी निराशा के रूप में बताया। पंचायती राज चुनाव में बेहतर परिणाम का दावा पटेल ने कहा कि अब प्रदेश में पंचायती राज चुनाव होने वाले हैं और भाजपा ग्रामीण क्षेत्रों में भी बेहतर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार शहरी निकाय चुनाव में जनता ने भाजपा को समर्थन दिया है, उससे भी बेहतर परिणाम पंचायती राज संस्थाओं में मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का ग्रामीण विकास पर विशेष फोकस है। पेयजल, किसानों, रोजगार और ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी योजनाओं के आधार पर पार्टी पंचायती राज चुनाव में जनता के बीच जाएगी। पटेल ने दावा किया कि आगामी पंचायती राज चुनाव में बड़ी संख्या में भाजपा का कमल खिलेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी को ऐतिहासिक परिणाम मिलेंगे। बाईट जोगाराम पटेल संसदीय मंत्री
0
0
Report

पलामू के मेडिकल कॉलेज परिसर में मोदी की मन की बात का सामूहिक प्रसारण

Babhandih, Jharkhand:पलामू के विश्रामपुर स्थित लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज के प्रांगण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक प्रसारण सुना गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, भाजपा के प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति ईश्वर सागर चंद्रवंशी समेत सैकड़ों मेडिकल छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन को सभी ने ध्यानपूर्वक सुना। पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री देशवासियों से संवाद करते हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए लोगों को प्रेरित करते हैं। वहीं भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम देश के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य कर रहे लोगों के प्रयासों को सामने लाने का माध्यम है। कुलाधिपति ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार युवाओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं। बाइट : रामचंद्र चंद्रवंशी, पूर्व मंत्री बाइट : मनोज सिंह, प्रदेश महामंत्री, भाजपा बाइट : ईश्वर सागर चंद्रवंशी, कुलाधिपति
0
0
Report
Advertisement

बागपत में 1.25 करोड़ की सड़क योजना का शुभारम्भ, विकास पर जोर

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में भाजपा विधायक योगेश धामा ने करीब 1.25 करोड़ रुपये की सड़क विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान विधायक ने मुस्लिमों को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने मुस्लिमों का वोट तो लिया, लेकिन उनके उत्थान के लिए अपेक्षित काम नहीं किया। योगेश धामा ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने मुस्लिम समाज समेत सभी वर्गों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और उन्हें सक्षम बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना, आवास समेत विभिन्न योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को दिया जा रहा है और सरकार सबका विकास के लक्ष्य के साथ काम कर रही है। विधायक ने विपक्ष पर समाज को बांटने और दंगों की राजनीति करने का आरोप भी लगाया। बागपत विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण और अन्य विकास कार्यों को लेकर विधायक पहले भी कई परियोजनाओं का हवाला देते रहे हैं।
0
0
Report

मानसरोवर गार्डन में पांच-छह मंजिला इमारतें, शिकायतों के बावजूद प्रशासन चुप

Delhi, Delhi:सत्य निकेतन की घटना के बावजूद मानसरोवर गार्डन में धड़ल्ले से पांच छह मंजिला इमारत बन रही हैं. लोगों की शिकायत के बावजूद नहीं हो रही कार्यवाही. लोगों का आरोप एमसीडी पुलिस की मिलीभगत से निर्माण हो रहा है. राजधानी दिल्ली के मोती नगर विधानसभा के मानसरोवर गार्डन इलाके में ग्राउंड फ्लोर से लेकर छह मंजिला इमारत धड़ल्ले से बन रही है. लोगों ने एमसीडी से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत कर चुके हैं लेकिन अभी तक हल नहीं निकला. अधिकारी आते हैं और उनकी जेब गर्म कर के लौट जाते हैं. सत्य निकेतन की घटना के बाद भी प्रशासन को डर नहीं है और मानसरोवर गार्डन में बड़ा हादसा हो जाने पर कार्रवाई की उम्मीद है.
0
0
Report
Advertisement

संभल । लगातार बरसात से धान की फसल पानी में डूबी ..किसानों पर भारी संकट ..

SUNIL Kumar SinghSUNIL Kumar SinghFollow1m ago
Maulagarh, Uttar Pradesh:संभल । लगातार बारिश से किसान संकट में .. 3 दिन से लगातार हो रही बरसात से किसानों की धान की फसल पानी में डूबी ...40 फीसदी धान की फसल नष्ट .. बारिश से संकट में आये किसानों से सरकार से उचित मुआवजे की गुहार लगाई । डीएम अंकित खंडेलवाल ने कृषि विभाग /राजस्व विभाग को बरसात से फसल की क्षति के आकलन के निर्देश जारी किये । फसल की क्षति की सूचना के लिए कृषि विभाग ने सोशल मीडिया पर टोल फ्री नंबर जारी किया । DM अंकित खंडेलवाल ने भारी बारिश के मद्देनजर ग्रामीणों इलाकों में बनाए गए आश्रय स्थल , गोशालाओं और बहजोई CHC का औचक निरीक्षण किया . DM ने सभी संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाये दुरस्त रखे जाने के सख्त निर्देश दिये है ।
0
0
Report

यूपी में अति वर्षा से क्षति: 24 घंटे में मुआवजे की घोषणा

Noida, Uttar Pradesh:2709ZUP_LKO_CM_HELP_R यूपी में हुई अति वर्षा से हुई जनहानि, पशु हानि व आर्थिक हानि पर सीएम के निर्देश पर फील्ड पर उतरे अफसर सीएम के निर्देश के बाद अति वर्षा के चलते हुई जन व पशु हानि पर शुरू हुआ मुआवजे का वितरण सीएम के निर्देश पर जिलाधिकारियों ने पीड़ितों के परिजनों को दिया मुआवजा सीएम ने 24 घंटे में अति वर्षा से हुई जन हानि, पशु हानि व घायलों को मुआवजा देने का दिया था निर्देश सीएम के निर्देश पर बारिश से बर्बाद हुई किसानों की फसलों का प्रशासन ने शुरू किया आंकलन सीएम के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से परिवारों को सकुशल बाढ़ राहत शिविर तक पहुंचाया जा रहा आम जनमानस को किसी भी प्रकार की समस्या न हो : सीएम लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: सीएम
0
0
Report

उज्जैन में 32 फीट चौड़ी सड़क के लिए सीएम मोहन यादव ने गेंती चलाई

Ujjain, Madhya Pradesh:खजूर वाली मस्जिद से जीवाजीगंज थाने तक सड़क होगी 32 फीट चौड़ी 272 मकान चौड़ीकरण की जद में, स्थानीय रहवासी भी विकास के लिए खुद आगे आ रहे उज्जैन सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच उज्जैन में चल रहे सड़क चौड़ीकरण अभियान में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने पैतृक मकान पर खुद गेंती चलाकर मिसाल पेश की। मुख्यमंत्री सुबह करीब 10 बजे अब्दालपुरा स्थित अपने मकान नंबर 180 पर पहुंचे। यहां पूजन के बाद उन्होंने खुद गेंती चलाकर मकान के चौड़ीकरण की कार्रवाई की शुरुआत की。 खजूर वाली मस्जिद से जीवाजीगंज थाने तक सड़क को 32 फीट चौड़ा किया जा रहा है। इस मार्ग पर 272 मकान चौड़ीकरण की जद में हैं। अब्दालपुरा क्षेत्र में अलग-अलग समुदायों के लोग रहते हैं और चौड़ीकरण को लेकर स्थानीय रहवासी भी अपनी ओर से जगह देने के लिए आगे आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि सड़क चौड़ी होने से लंबे समय से चली आ रही आवागमन की परेशानी दूर होगी, व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं के लिए आवाजाही आसान होगी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मुख्यमंत्री और उनके परिवार के मकान भी चौड़ीकरण की जद में आने से यह संदेश गया है कि शहर के विकास में आम और खास सभी की भागीदारी है। इस अवसर पर संभागायुक्त आशीष सिंह, एडीजी राकेश गुप्ता, डीआईजी नवनीत भसीन, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे。
0
0
Report
Advertisement

भोपाल भाजपा अध्यक्ष बोले: गांधी जयंती पर बड़ा कार्यक्रम और विकास चर्चा

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल बोले - आज मन की बात के 138 वें एपिसोड में हम सब रानी कमलापति स्टेशन पर शामिल हुए आज उन्होंने 9/11 की घटना का भी जिक्र किया जनगणना का पहले चरण का काम पूरा हो गया उसकी बात भी की 1000 साल पहले जो सोमनाथ मंदिर ध्वस्त किया गया था उसका भी जिक्र किया आने वाले 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर सीएम मोहन यादव पर बोले - मुख्यमंत्री शाम 4 बजे भोपाल आएँगे और प्रेस से बात करेंगे सीएम के स्वयं का घर तोड़ने पर बोले - कई बार विकास कार्य में हमारे परिवार का घर अतिक्रमण में रहते हैं उसे नहीं तोड़ते है उज्जैन में मुख्यमंत्री अपने स्वयं के घर को तोड़ भी रहे हैं ये स्वागत योग्य है कुंभ का मेला 2028 में लगेगा जिसमें करोड़ों लोग आएँगे ऐसे समय में उज्जैन स्वागत के लिए तैयार रहे हमारी जिम्मेदारी समाज और इस देश को आगे लेकर जाने की है बाइट - हेमंत खंडेलवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
0
0
Report

समस्तीपुर में सब्जी चोरी के आरोप में युवक को पेड़ से बांधकर वीडियो वायरल

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में सब्जी चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को पेड़ से बांध दिए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति पेड़ से बंधा नजर आ रहा है, जबकि उसके ठीक पास गोभी और केले रखे हुए दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यही सब्जियां चोरी की गई थीं और चोरी के आरोप में व्यक्ति को पकड़कर पेड़ से बांधा गया, फिर उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। पूरा मामला चकमेहसी थाना क्षेत्र के हजपुरवा पंचायत के तरुआ गांव का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बताए जा रहे व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। हालांकि, वायरल वीडियो और उसमें किए जा रहे दावों की पुष्टि जी मीडिया नहीं करता है。
0
0
Report

कॉर्बेट-नैनीताल पर्यटन: बढ़ती संख्या के साथ जंगल-संरक्षण का सवाल

Ramanagara, Karnataka:कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की पहचान देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के प्रमुख वन्यजीव पर्यटन स्थलों में होती है, यहां जंगल सफारी हजारों लोगों की आजीविका का आधार है. लेकिन पर्यटन बढ़ने के साथ एक नई बहस भी तेज हुई है—क्या सिर्फ पर्यटकों की संख्या बढ़ना ही पर्यटन की सफलता है? या फिर ऐसा पर्यटन जरूरी है, जिसमें स्थानीय रोजगार के साथ जंगल, वन्यजीव, नदियां और स्थानीय संस्कृति भी सुरक्षित रहे? कॉर्बेट में पर्यटन का दायरा पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ा है, होटल, रिजॉर्ट, जिप्सी, नेचर गाइड, ड्राइवर, स्थानीय दुकानदार और दूसरे छोटे-बड़े कारोबार सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से इससे जुड़े हैं. लेकिन इसी बढ़ते पर्यटन के बीच इको टूरिज्म के मूल उद्देश्य को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं. वरिष्ठ वन्यजीव प्रेमी और विशेषज्ञ इमरान खान कहते हैं कि पर्यटन का वास्तविक अर्थ सिर्फ मनोरंजन नहीं है, पर्यटन का संबंध किसी क्षेत्र की संस्कृति, मूल्यों, ज्ञान और स्थानीय जीवन से भी होना चाहिए, उनके मुताबिक पर्यटन से स्थानीय लोगों को रोजगार मिले, लेकिन जिस क्षेत्र में पर्यटक पहुंच रहे हैं, वहां के संरक्षण और शांति का भी ध्यान रखा जाना चाहिए. खासतौर पर टाइगर टूरिज्म का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि कई बार बाघ दिखाई देने पर बड़ी संख्या में जिप्सियां एक ही जगह जुट जाती हैं, इससे शोर और अव्यवस्था की स्थिति पैदा होती है. उनका कहना है कि पर्यटन नीतियों का दोबारा आकलन करते हुए अलग-अलग क्षेत्रों की कैरिंग कैपेसिटी यानी पर्यावरणीय क्षमता तय करना जरूरी है. इसी सवाल को वन्यजीव विशेषज्ञ सुमंता घोष एक अलग नजरिए से देखते हैं, उनके मुताबिक उत्तराखंड में यात्रा की परंपरा हमेशा सिर्फ घूमने-फिरने तक सीमित नहीं रही, यात्रा व्यक्ति को अनुभव, सीख और बदलाव देकर लौटाती थी, अब सवाल यह है कि उत्तराखंड के संवेदनशील और नाजुक लैंडस्केप में आने वाला पर्यटक यहां से क्या सीखकर जा रहा है और क्षेत्र को क्या देकर जा रहा है? सुमंता घोष कहते है केवल आना, खाना-पीना, मनोरंजन करना, शोर मचाना और गंदगी फैलाकर चले जाना पर्यटन नहीं हो सकता, पर्यटन की नीतियां ऐसी हों, जिससे स्थानीय लोगों की आजीविका भी लंबे समय तक सुरक्षित रहे और पर्यावरण का संरक्षण भी हो. प्रसिद्ध वन्यजीव फोटोग्राफर दीप रजवार के मुताबिक कॉर्बेट सिर्फ पर्यटकों के घूमने की जगह नहीं है, यह वन्यजीवों और स्थानीय समुदायों का साझा जीवन है, दीप रजवार कहते है कॉर्बेट लाखों लोगों की आजीविका का केंद्र है, लेकिन यह वन्यजीवों का भी घर है, हमें ऐसा पर्यटन चाहिए जो स्थानीय समुदाय, संस्कृति और वन्यजीवों का सम्मान करे, अनियंत्रित पर्यटन से कॉरिडोर प्रभावित हुए हैं, इसलिए सरकार को ठोस नीति बनानी होगी. हालांकि वन विभाग का कहना है कि कॉर्बेट में पर्यटन निर्धारित नियमों और क्षमता के अनुसार संचालित किया जाता है. कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के पार्क वार्डन बिंदर पाल सिंह के मुताबिक पिछले छह वर्षों में करीब 18 से 20 लाख भारतीय और 25 से 30 हजार विदेशी पर्यटक कॉर्बेट पहुंचे हैं, ऐसे में पर्यटन और वन्यजीव संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखना विभाग की प्राथमिकता है. इको टूरिज्म में जिम्मेदारी भी होती है, रोमांच के साथ वन्यजीवों की सुरक्षा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, प्रत्येक जोन में निर्धारित संख्या में पर्यटक जाते हैं, ताकि वन्यजीवों को समस्या न हो, पर्यटन और वन्यजीव सुरक्षा के बीच संतुलन कैसे बनाया जाए, इस पर हम लगातार काम करते हैं. यानी तस्वीर के दोनों पहलू साफ हैं। एक तरफ पर्यटन स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देता है, हजारों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलता है, दूसरी तरफ बढ़ता दबाव जंगल, वन्यजीव, यातायात, कचरा और प्राकृतिक संसाधनों के सामने नई चुनौतियां खड़ी करता है. विश्व पर्यटन दिवस पर कॉर्बेट और नैनीताल की कहानी इसलिए सिर्फ बढ़ते पर्यटकों की कहानी नहीं है। यह उस सवाल की कहानी भी है कि आने वाले वर्षों में उत्तराखंड किस तरह का पर्यटन चाहता है. ऐसा पर्यटन, जिसमें पर्यटक आएं, स्थानीय लोगों की आय बढ़े, कारोबार चले और रोजगार पैदा हों—लेकिन साथ ही जंगल की शांति, वन्यजीवों का प्राकृतिक व्यवहार, नदियों की स्वच्छता और स्थानीय संस्कृति भी सुरक्षित रहे. कॉर्बेट और नैनीताल में पर्यटन की रफ्तार लगातार बढ़ रही है, लेकिन अब चुनौती सिर्फ पर्यटकों को आकर्षित करने की नहीं, बल्कि पर्यटन और संरक्षण के बीच संतुलन बनाने की है। क्योंकि कॉर्बेट की असली ताकत उसके जंगल और वन्यजीव हैं… और नैनीताल की पहचान उसकी झीलों, पहाड़ों और प्राकृतिक सुंदरता से, ऐसे में विश्व पर्यटन दिवस पर सबसे बड़ा सवाल यही है—पर्यटन बढ़े, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं.
0
0
Report
Advertisement

कोलकाता में कुणाल घोष पर हमला, बेलघाटा में फिर हमला—पुलिस जांच जारी

Noida, Uttar Pradesh:कल कोलकाता के उत्तरपाड़ा में कुणाल घोष के ऊपर हमले का बाद आज फिर से बेलघाटा में उनकी गाड़ी पर हमला हुआ ऐसा आरोप है हमले के बाद नारकेलडांगा थाने पहुंचे कुणाल घोष बीजेपी पर आरोप 1) kunal ghosh crying in video हमले के बाद कुणाल घोष ने रोते हुए अपना एक वीडियो पोस्ट किया COUNTER – 56 SEC ::2:30 MIN POINTERS - कल की गाड़ी नहीं बल्कि मैं आज किसी और की गाड़ी में बैठा था , मेरा बाइक वाहिनी ने पीछा किया ईंट पत्थर मारे , गाली गलौच की हाथ में हथौड़ा , रिवाल्वर , गाड़ी का कांच तोड़कर मेरे हाथ में मारा , मुझे जान से मारने की धमकी दी मेरे सहकर्मी सुरक्षित नहीं है थाने में घुसा बचने के लिए , थाने की सीढ़ी तक भागा इस तरह से मुझे रोक नहीं सकते , चैलेंज करता हू , मेरी लाश गिरा दो गुंडा वाहिनी , बार बार मेरे ऊपर अटैक हो रहा है , आज चौथा दिन है मेरे पास सिक्योरिटी थी कोर्ट के आर्डर , उसे हटा दिया यह गणतंत्र है ? ?मैं फिर निकलूंगा कल बेलघाटा थाने के OC को चिट्ठी दी मैंने , खुद फोन कर के बोला कोई राजनितिक कार्यक्रम नहीं था 2) video given by kunal ghosh when he was followed by goons on bikes and scooty
0
0
Report

चमोली में भारी बारिश के बीच रुद्रनाथ ट्रैक पर दर्दनाक हादसा, अशोक की मौत

Karnaprayag, Uttarakhand:एंकर चमोली जिले में भारी बारिश के बीच रुद्रनाथ ट्रैक पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। सगर गांव के पास ट्रैक पर करीब 4 किलोमीटर आगे एक व्यक्ति पहाड़ी से नीचे गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके के लिए रवाना हुई और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर करीब 150 मीटर गहरी खाई से शव बरामद किया। वीओ 1 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज SDRF पोस्ट गौचर को हादसे की सूचना मिली। सूचना के मुताबिक सगर गांव के पास रुद्रनाथ ट्रैक पर करीब 4 किलोमीटर आगे एक व्यक्ति पहाड़ी से नीचे गिर गया था। जानकारी मिलते ही उप निरीक्षक मनोहर कन्याल के नेतृत्व में SDRF की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम ने मौके पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया。 काफी मशक्कत के बाद SDRF जवानों ने करीब 150 मीटर गहरी खाई से व्यक्ति का शव बरामद किया। इसके बाद शव को सुरक्षित रूप से रोड हेड तक पहुंचाया गया और आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मृतक की पहचान 36 वर्षीय अशोक पुत्र श्रीकांत, निवासी मद्रास के रूप में हुई है। हादसे के कारणों को लेकर पुलिस की आवश्यक कार्रवाई जारी है।
0
0
Report

वाराणसी के बैंकों ने रविवार को खुले, 3 दिन की हड़ताल के बावजूद राहत

JPJai Pal17m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में रविवार को खुले बैंक: शहर के छोटे-बड़े लगभग 480 बैंक रविवार को आम दिनों की तरह खुले रहे। • बैंकों के बाहर लंबी-लंबी कतारें: सुबह से ही काम निपटाने के लिए ग्राहकों और व्यापारियों की भारी भीड़ जमा रही。 • असुविधा से बचाने का फैसला: 5 दिनों की लगातार बंदी से बचाने के लिए RBI के निर्देश पर रविवार को बैंक खोले गए。 • कल से 3 दिन की हड़ताल: 28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मचारी 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे。 • UFBU का हड़ताल का आह्वान: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने अपनी मांगों को लेकर इस हड़ताल का ऐलान किया है。 • मुख्य मांग '5-डे बैंकिंग': बैंक कर्मचारी हफ्ते में 5 दिन बैंकिंग और शनिवार की छुट्टी लागू करने की मांग कर रहे हैं。 • ग्राहकों को मिली बड़ी राहत: रविवार को बैंक खुलने से लोगों के चेक क्लीयरेंस, कैश डिपॉजिट और ज़रूरी काम पूरे हुए。 • व्यापारियों ने जताई खुशी: वाराणसी के व्यापारियों ने कहा- "अगर आज बैंक नहीं खुलते, तो व्यापार पर बहुत बुरा असर पड़ता।" • ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी जारी: हड़ताल के बावजूद यूपीआई , नेट बैंकिंग और एटीएम सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी。 • गुरु-बुध तक बंद रहेंगे बैंक: सोमवार से बुधवार तक शाखाओं में कामकाज ठप रहेगा, जिसके बाद गुरुवार को बैंक वापस खुलेंगे。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top