205001
अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ने पर एसपी सिंह बघेल का तंज
Mainpuri, Uttar Pradesh:केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने करहल से अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ने के अपने अनुभव पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान अखिलेश ने कहा था कि वह वोट मांगने नहीं आएंगे, लेकिन अंततः उन्हें और उनके पूरे परिवार को वोट मांगने आना पड़ा। बघेल ने मजाक में कहा कि उनका चुनाव तो सिर्फ "खूंटे से बंधने" जैसा था जिसमें उन्होंने इतनी बढ़िया रणनीति बनाई कि अखिलेश के परिवार के पांच सदस्य भी अपने विधानसभा क्षेत्रों में नहीं जा पाए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कुपोषण पर नियंत्रण के लिए कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने कड़े उपाय निर्देशित किए
Muju, Jeonbuk State:कोरिया ब्रेकिंग – कुपोषण को जिले से खत्म करने कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने दिखाई सख्ती। स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास और आजीविका मिशन की संयुक्त बैठक में दिए निर्देश। गर्भवती और शिशुवती महिलाओं की नियमित स्वास्थ्य जांच और पोषण पर विशेष जोर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मितानिन घर-घर जाकर रखेंगी स्वास्थ्य की निगरानी। टीकाकरण, संस्थागत प्रसव और नवजात शिशुओं की देखभाल पर विशेष फोकस। दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर उपचार और स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के निर्देश। कलेक्टर रोक्तिमा यादव बोलीं – कुपोषण से लड़ना ही नहीं, उसे जिले से भगाना है।0
0
Report
पुलिस ने राहुल जायसवाल के शराब तस्करी नेटवर्क की तीन बसें जब्त कीं, जांच जारी
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:खातेगांव टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में पुलिस ने शराब तस्करी नेटवर्क के सरगना राहुल जायसवाल की तीन बसें अलग-अलग जगहों से जब्त कीं. बसों में सवार यात्रियों को दूसरे वाहनों से उनके गंतव्य तक भेजा गया. पुलिस अब तस्करी नेटवर्क की आर्थिक और कारोबारी कड़ियों की जांच कर रही है. सूत्रों के मुताबिक, एक बस बिजवाड़, दूसरी कांटाफोड़ और तीसरी डबल चौकी से जब्त की गई. इनमें से दो बसें कांटाफोड़ थाने और एक डबल चौकी में खड़ी कराई गई. पुलिस बसों के फिटनेस और परमिट से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है. हालांकि, पुलिस ने इस कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.0
0
Report
दीपावली बाजार में स्वदेशी विकल्पों को प्राथमिकता दें: महापौर की अपील
Ujjain, Madhya Pradesh:स्थानीय व्यापारियों और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का दिया संदेश, बाजारों में प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की भी अपील। उज्जैन। दीपावली पर्व को देखते हुए शहर में जगह-जगह बाजार सजने लगे हैं। महापौर मुकेश टटवाल ने शहर के दीपावली बाजारों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों और व्यापारियों से चर्चा कर बाजारों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। महापौर ने व्यापारियों से अपील की कि दीपावली पर स्थानीय दुकानदारों और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें, ताकि स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कहा कि सभी दुकानदार निर्धारित स्थानों पर ही अपनी दुकानें लगाएं, जिससे बाजारों में भीड़ और यातायात की समस्या न हो। लोगों को खरीदारी के दौरान आने-जाने में परेशानी नहीं होनी चाहिए। महापौर ने बाजारों में स्वच्छता बनाए रखने और प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की भी अपील की। उन्होंने व्यापारियों से अपने आसपास साफ-सफाई रखने और स्वच्छता अभियान में सहयोग करने को कहा। निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य कैलाश प्रजापत भी मौजूद रहे。0
0
Report
Advertisement
86% निर्माण पूरा: सिंहस्थ-2028 के लिए शिप्रा जल प्रवाह और सुविधाओं पर जोर
Ujjain, Madhya Pradesh:सिंहस्थ-2028 के निर्माण कार्यों का जनप्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण, सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी परियोजना का 86% काम पूरा गीता भवन, फ्लाईओवर, सड़क चौड़ीकरण और घाट निर्माण कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश。 उज्जैन। सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत शहर में चल रहे निर्माण कार्यों का जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर चल रहे विकास कार्यों की प्रगति देखी गई। जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्यों पर संतोष जताते हुए सभी काम तय समय सीमा में पूरे करने और उनकी गति बढ़ाने के निर्देश दिए。 निरीक्षण के दौरान शिप्रा विहार में निर्माणाधीन गीता भवन, शांति पैलेस बायपास पर बन रहे फ्लाईओवर, शांति पैलेस से नानाखेड़ा मार्ग का चौड़ीकरण, डी-मार्ट के पास घाट निर्माण और सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी परियोजना का जायजा लिया गया। सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी परियोजना का करीब 86 प्रतिशत काम पूरा होने पर जनप्रतिनिधियों ने प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से सिंहस्थ के दौरान शिप्रा में जल प्रवाह बनाए रखने में मदद मिलेगी। इससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को शिप्रा के जल में स्नान की सुविधा मिल सकेगी। जनप्रतिनिधियों ने इस परियोजना को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ से जुड़े सभी निर्माण कार्यों का समय पर पूरा होना जरूरी है, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। निरीक्षण के दौरान सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, संभागायुक्त आशीष सिंह, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे。0
0
Report
राजनांदगांव में मिलावटखोरों के खिलाफ FDA का बड़ा हमला, त्योहारों से पहले भारी कार्रवाई
Rajnandgaon, Chhattisgarh:एंकर। त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले राजनांदगांव जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ जांच अभियान तेज कर दिया है। शहर से लेकर ब्लॉक मुख्यालयों तक होटल, किराना दुकान, डेयरी और मिठाई की दुकानों में विभाग की टीम लगातार दबिश देकर खाद्य पदार्थों के सैंपल ले रही है। त्योहारों के दौरान मावा, पनीर, दूध और मिठाइयों सहित अन्य खाद्य सामग्रियों में मिलावट की आशंका सबसे ज्यादा रहती है। ऐसे में लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वालों पर विभाग की नजर है। अलग-अलग संस्थानों में पहुंचकर खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच कर रही है और संदिग्ध उत्पादों के नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। हाल ही में डोंगरगांव स्थित शुभम के मार्ट में भी टीम ने दबिश देकर वहां विक्रय किए जा रहे ग्रोसरी सहित अन्य खाद्य उत्पादों के सैंपल लिए हैं। हालांकि विभाग की इस कार्रवाई के बीच एक बड़ी चुनौती जांच रिपोर्ट आने में लगने वाला समय भी है। सैंपल लेने के बाद उसकी रिपोर्ट आने तक कई बार संबंधित खाद्य सामग्री बाजार में बिक चुकी होती है। खास बात यह है कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के पास मोबाइल जांच लैब की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे मौके पर ही खाद्य पदार्थों की प्रारम्भिक जांच की जा सकती है, लेकिन पर्याप्त स्टाफ नहीं होने के कारण फिलहाल मोबाइल लैब का संचालन नहीं हो पा रहा है। ऐसे में मिलावट की तत्काल पहचान और प्रभावी कार्रवाई की व्यवस्था पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं। राजनांदगांव खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारी तरुण बिरला का कहना है कि विभाग की टीम लगातार जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर रही है। डोंगरगांव के शुभम के मार्ट से भी विभिन्न उत्पादों के नमूने लिए गए हैं। अमानक और मिलावटी खाद्य सामग्री के विक्रय पर रोक लगाने के लिए विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल त्योहारों के मद्देनजर खाद्य विभाग का जांच अभियान जारी है, लेकिन सवाल यही है कि क्या विभाग की यह कार्रवाई मिलावटखोरों पर प्रभावी अंकुश लगा पाएगी? और क्या-mobile जांच लैब के संचालन के लिए पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि लोगों को समय रहते मिलावटी खाद्य पदार्थों से बचाया जा सके।0
0
Report
नोहर रतनपुरा में समर्थकों के बीच हल्की झड़प, बूथ के पास पुलिस ने शांति बनायी
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : नोहर ग्राम पंचायत रतनपुरा में समर्थकों के बीच हुई मामूली झड़प, पोलिंग बूथ के नजदीक भीड़ एकत्रित होने पर हुआ विवाद, पुलिस ने मौके पर विवाद को करवाया शांत, मौके पर अब है शांति, दोनों पक्षों को समझाईश के बाद पुलिस ने किया पाबंद, रतनपुरा ग्राम पंचायत का पोलिंग बूथ पहले से ही अति सवेदनशील है घोषित0
0
Report
Advertisement
कपासान में पंचायत चुनाव तीसरे चरण की वोटिंग शुरू, परिणाम रात तक संभावित
Begun, Rajasthan:कपासन, चित्तौड़गढ़ - चित्तौरड़गढ़ जिले के कपासन क्षेत्र में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के तहत गुरुवार को कपासन पंचायत समिति की 29 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान शुरू हो गया है। सरपंच पद के लिए 259 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें नजर आने लगीं। मतदाता अपने गांव की सरकार चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं। इससे पहले 3 नवंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान हुआ था। आज मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू होगी। सरपंच और वार्ड पंच पदों के परिणाम देर रात तक घोषित किए जाने की संभावना है।0
0
Report
वाराणसी: राजातालाब में सड़क नहीं, तालाब है - गड्ढे में बैठकर मछली मारने लगे अधिवक्ता
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में स्वच्छ भारत अभियान को लेकर भले ही बड़े दावे किए जाते हों, लेकिन राजातालाब की हकीकत कुछ और ही है। यहां सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे हैं और उनमें अवजल भरा हुआ है, जिससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है। सड़कों की हालत जिले भर में खराब है और बरसात में ये गड्ढे जानलेवा भी साबित हो जाते हैं। इसी समस्या की ओर ध्यान दिलाने के लिए गुरुवार को राजातालाब में स्थानीय निवासी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य और अधिवक्ता राजकुमार गुप्ता ने अनोखा तरीका अपनाया। डंडे से मछली मारने का कांटा बनाकर वह रथयात्रा रोड के जानलेवा गड्ढों में जमे अवजल में ऐसे बैठ गए, जैसे मछली मार रहे हों। इसके साथ ही वह सरकार के खिलाफ नारे भी लगा रहे थे कि नाला और सड़क न बनवा सके, सीवर न साफ कर सके, कूड़ा न उठवा सके, जो सरकार निकम्मी है, वह सरकार बदलनी है। लोग कई बार जिम्मेदारों से सड़कों, नालों के निर्माण और नालियों की सफाई करवाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। राजकुमार गुप्ता ने कहा कि राजातालाब की आज की दशा पर शर्म आती है, लेकिन जिम्मेदार सुनने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं किया गया तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।0
0
Report
रायबरेली: निजी स्कूल बस पलटी, बच्चों को मामूली चोट; चालक-परिचालक अस्पताल में उपचार जारी
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली : बच्चों को ले जा रही निजी स्कूल बस पलटी, बस पर सवार बच्चों को आई मामूली चोट, अभिभावकों के साथ बच्चे घर को हुए रवाना, चालक परिचालक का सीएचसी नसीराबाद मे उपचार जारी, नसीराबाद थाना इलाके के काजीपुर तेलियानी की घटना0
0
Report
Advertisement
बहरोड़ पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदान जारी; 64,912 मतदाता मतदान करेंगे
Jaipur, Rajasthan:बहरोड़(कोटपूतली)... बहरोड़ पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदान जारी, पंचायत समिति क्षेत्रों में पंचायतीराज चुनाव के तहत मतदान जारी, बहरोड़ में 64912 मतदाता है जिसमें पुरुष मतदाता 34,161 व महिला मतदाता 30,751 अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग जैनपुरबास पंचायत में दो पक्षों में हुई कहासुनी पुलिस ने दोनों पक्षों को कराया तुरंत अलग0
0
Report
बीकानेर में जूनागढ़ किले के पास तीन मंदिरों में देर रात चोरी
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर जूनागढ़ किले के सामने तीन मंदिरों में देर रात चोरी की वारदात संतोषी माता, हनुमानजी और अंजनी माता मंदिर के ताले तोड़कर चोरी नकदी, चांदी के छत्र, सोने की नथ सहित आभूषण ले गए बदमाश पुजारी पूजा के लिए पहुंचे तो टूटी मिली मंदिरों की तिजोरी और ताले सदर थाना पुलिस को दी सूचना, मौके पर पहुंची पुलिस ने किया घटनास्थल का निरीक्षण मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई चोरी की वारदात फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस डेढ़ साल पहले भी मंदिरों में हुई थी चोरी, दोबारा वारदात से सुरक्षा और रात्रि गश्त पर उठे सवाल0
0
Report
न्यू मेडिकल कॉलेज के परिसर में स्कूटी में 4.5 फीट कोबरा, रेस्क्यू के बाद जंगल छोड़ा गया
Kota, Rajasthan:न्यू मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी परिसर में खड़ी एक महिला कार्मिक की स्कूटी में भारी भरकम सांप था. ड्यूटी खत्म करने के बाद घर के लिए निकली थी महिला, तभी स्कूटी के अंदर सांप दिखा. सांप को देखकर लोग दहशत में आ गए. गनीमत रही कि सांप ने किसी पर हमला नहीं किया. सूचना के बाद मौके पर पहुंचे स्नैक केचर गोविंद शर्मा ने कड़ी मेहनत के बाद साढ़े चार फीट लंबे कोबरा का रेस्क्यू किया. लाडपुरा के जंगल में सांप को छोड़ दिया.0
0
Report
Advertisement
विक्रमशिला सेतु पर गर्डर लॉन्चिंग, लोड टेस्ट की तैयारी, जनवरी तक पूरी उम्मीद
Naya Chak, Bihar:विक्रमशिला सेतु पर गर्डर लॉन्चिंग, लोड टेस्ट की तैयारी, जनवरी तक पूरी उम्मीद0
0
Report
कौशांबी में रिश्तों पर पिटाई का आरोप, बेटों-बहुओं के खिलाफ मुकदमा
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में रिश्तों पर पिटाई का आरोप, बेटों-बहुओं के खिलाफ मुकदमा दरअसल, बुजुर्ग मान सिंह का आरोप है कि घरेलू विवाद के बाद जब वह खेत से घर लौट रहे थे, तभी उनके दोनों बेटों राजदीप और शुभम, दोनों बेटियों सुषमा और मधु तथा दामाद नंहू ने उन्हें रास्ते में घेर लिया। आरोप है कि गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों से उनकी बेरहमी से पिटाई की गई। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाने के बाद मामला चर्चा में है। घायल बुजुर्ग ने पिपरी थाने में लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने दोनों बेटों, दोनों बेटियों और दामाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。 अब सवाल यह है कि जिस पिता ने अपनी औलाद को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, आखिर उसी पिता के बुढ़ापे का सहारा बनने वाले हाथ उन पर लाठियां बरसाने वाले कैसे बन गए।0
0
Report
साहिबगंज में गोवंश क्रूरता रोकथाम: पुलिस ने 12 पशु मुक्त किए
Sahibganj, Jharkhand:साहिबगंज में गौ रक्षा और पशुओं के संरक्षण को लेकर साहिबगंज पुलिस प्रशासन ने आधी रात को बड़ी कार्रवाई की है। जिले के बरहेट थाना क्षेत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष की सूचना पर पुलिस ने सक्रियता और त्वरित कार्रवाई से क्रूरता के साथ बांधकर ले जा रहे 12 गोवंशीय पशुओं को मुक्त कराया। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध पशु परिवहन और पशुओं के साथ होने वाली क्रूरता के खिलाफ बड़ी कार्यवाही है। मिली जानकारी के अनुसार, 4 नवंबर की रात बरहेट थाना पुलिस को सूचना मिली कि दो व्यक्ति करीब 12 बैलों को एक ही रस्सी में क्रूरतापूर्वक बांधकर मारते-पीटते ले जा रहे हैं। पुलिस टीम तत्काल बताए गए स्थल पर पहुंचकर तत्परता दिखाते हुए पीछा किया और दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने जब उनसे पशुओं को ले जाने से संबंधित वैध कागजात की मांग की तो वे कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सभी 12 गोवंशीय पशुओं को गोड्डा से जामनगर होते हुए राजमहल ले जाया जा रहा था। पुलिस ने तत्काल सभी पशुओं को अपने कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना ले आई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के कपसाटोला निवासी जसीम हुसैन (35 वर्ष), पिता खलील अंसारी तथा पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के धरमपुर मोड़ निवासी सुरजा पहाड़िया (50 वर्ष), पिता स्वर्गीय अड़िया पहाड़िया के रूप में हुई है। मामला बरहेट थाना कांड संख्या 132/26, दिनांक 04.11.2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 317(5), 3(5), पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1) तथा झारखंड गोवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम 2005 की धारा 5/12(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
Advertisement
