205001
Mainpuri - निर्माणाधीन मकान की गिरी दीवार,मलबे में दबे तीन लोग
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी में हुआ बड़ा हादसा निर्माणाधीन मकान की गिरी दीवार,जिसमें मलबे में दबकर तीन गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पड़ोसियों का कहना है कि से अपने मन से करा रहा था मकान निर्माण,प्रशासन की बिना परमीशन के बेसमेंट का निर्माण करा रहा था। मैनपुरी शहर के राधारमन रोड पर दयाल ट्रेडर्स के बगल में करा रहा था निर्माण फिलहाल सभी घायलों को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली-एनसीआर में वैध PUC के बिना NO PUC NO FUEL नियम लागू, चालान संभव
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली-NCR में वैध PUC को लेकर नियम सख्त कर दिए हैं। अब वैध PUC न होने पर NO PUC, NO Fuel नियम के तहत वाहन चालकों को पेट्रोल पंप पर पेट्रोल, डीजल और सीएनजी मिलने में दिक्कत हो सकती है। ध्यान रखें, आज ही PUC स्टेटस चेक कर लें, अगर आपका PUC Certificate Expire हो चुका है तो अपना नया PUC बनवा लें, क्योंकि PUC न होने पर ईंधन मिलने में परेशानी हो सकती है और साथ ही 10 हजार रुपये तक का चालान भी काटा जा सकता है।0
0
Report
राजिम थाना क्षेत्र में ग्रामीण की मौत, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
Majarkata, Chhattisgarh:स्थान...गरियाबंद एंकर..गरियाबंद के राजิม थाना क्षेत्र के टेका गांव में ग्रामीण की संदिग्ध हालात में मौत के मामले ने अब तुल पकड़ लिया।मृतक राजकुमार भारद्वाज के परिजनों ने थाने पहुंच मामले में हत्या के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच करने की मांग उठाई है।परिजनों ने गांव के उन पांच शख्स का नाम भी पुलिस को बताया है जिन्होंने अंतिम दिनों में मृतक के साथ मारपीट किया था।आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही नहीं होने पर थाना घेराव की चेतावनी तक दे दिया है। दरअसल 27 सितंबर को राज कुमार भारद्वाज का शव घर की खिड़की में फांसी के फंदे पर लटका मिला था,प्रस्थिति देखकर शुरू से ही परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इंकार किया था,लेकिन पुलिस ने आरंभिक जांच के आधार पर मामले को आत्महत्या मान मर्ग कायम कर लिया था।अब ग्रामीणों के रुख के बाद पुलिस पीएम रिपोर्ट और बिसरा रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही करने का भरोसा दिला रही है। बाइट 1.. डायमंड भरतद्वाज, मृतक के बेटा, काला ग्रे टी शर्ट। बाइट 2..गीता भरतद्वाज, परिजना。0
0
Report
एशियन गेम्स 2026 में मेडल जीतने वाले खिलाड़ी दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: ATHLETES ARRIVE AT INDIRA GANDHI INTERNATIONAL AIRPORT AFTER WINNING MEDAL IN ASIAN GAMES 20260
0
Report
Advertisement
एनटीपीसी रिहंद अस्पताल में एंबुलेंस देरी पर हंगामा, गर्भवती महिला सड़क पर जन्म
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के बीजपुर स्थित एनटीपीसी रिहंद परिसर से स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। ईडीसी गेट के सामने एक गर्भवती महिला को सड़क पर ही बच्चे को जन्म देना पड़ा। परिजनों का आरोप है कि प्रसव पीड़ा शुरू होने के बाद करीब एक घंटे तक एंबुलेंस के लिए संपर्क किया गया, लेकिन समय पर मदद नहीं पहुंची। महिला के पति ने अस्पताल में 10 हजार रुपये मांगने का भी आरोप लगाया है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह डोडहर निवासी अर्जुन की पत्नी रेशमा को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजनों का कहना है कि सुबह करीब आठ बजे से ही एंबुलेंस के लिए संपर्क किया जाने लगा, लेकिन काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। इसी दौरान ईडीसी गेट के सामने सड़क पर ही महिला का प्रसव हो गया। पीड़ित महिला के पति अर्जुन का आरोप है कि मौके से ड्यूटी पर जाने वाले कई लोग गुजरते रहे, लेकिन समय पर मदद नहीं मिली। उनका कहना है कि एनटीपीसी के एक व्यक्ति के संपर्क करने के बाद करीब एक घंटे की देरी से एंबुलेंस मौके पर पहुंची। इसके बाद जच्चा-बच्चा दोनों को धन्वंतरी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। परिजनों ने अस्पताल में 10 हजार रुपये मांगने का भी आरोप लगाया है। हालांकि, इस आरोप की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और अस्पताल प्रशासन का पक्ष सामने आना बाकी है। ईडीसी गेट से धन्वंतरी अस्पताल की दूरी करीब एक से डेढ़ किलोमीटर बताई जा रही है। ऐसे में आपात स्थिति में एंबुलेंस पहुंचने में कथित देरी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अब तक अर्जुन, पीड़ित महिला के पति ने बताया है कि फिलहाल पूरे मामले में एनटीपीसी रिहंद प्रबंधन और धन्वंतरी अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब सवाल है कि आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस पहुंचने में कथित देरी क्यों हुई और परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच कब होगी.0
0
Report
दिव्या मित्तल के इस्तीफे के बाद मिर्जापुर में स्कूल उन्नयन का काम शुरू
Ukhdand, Uttar Pradesh:मीरजापुर में IAS से इस्तीफा देकर दिव्या मित्तल ने राजनीति के मैदान में उतरने का ऐलान किया। मिर्ज़ापुर के लहुरियादह गांव हाल के दिनों में चर्चा का केंद्र बना गया है। इस गांव में आजादी के बाद पानी पहुंचा और शिक्षा की गुहार लगाई गई थी। दिव्या मित्तल के इस्तीफे के बाद गांव में स्कूल देने की बात वीडियो में कही गई थी; कहा गया कि तीन साल बाद भी स्कूल नहीं बना। उनके वीडियो सामने आए और फिर कार्य शुरू हो गया। दिव्या ने 80 साल के हिसाब की बात कही है। गांव में प्राथमिक विद्यालय लहुरियादह का उच्चीकरण का काम शुरू कर दिया गया है। आज स्कूल के लिए जमीन नापी का कार्य किया गया। जिला अधिकारी पवन कुमार गंगवार ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय लहुरियादह के उच्चीकरण के लिए वर्ष 2024-25 में प्रस्ताव भेजा गया था, जिसकी स्वीकृति 2025-26 में राज्य परियोजना निदेशक द्वारा प्रदान करते हुए 25.58 लाख का धन आवंटन किया गया है। उपजिलाधिकारी लालगंज द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय के निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराया गया है। दिनांक 23.08.2026 को विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में आवंटित 25.58 लाख हस्तांतरित किया जा चुका है। पैसा मिलने के बाद विद्यालय प्रबन्ध समिति द्वारा निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया जा रहा है।0
0
Report
बस्तर: गड़े धन के लालच में 12 वर्षीय बच्चे की नरबलि की कोशिश, चंगुल से भागकर बचाई जान
Jagdalpur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले अंतर्गत कोहकापाल क्षेत्र में अंधविश्वास और लालच का रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां गड़ा धन हासिल करने की नीयत से तांत्रिक अनुष्ठान के तहत 12 साल के मासूम की कथित नरबलि देने की कोशिश की गई। आरोपियों ने बच्चे को बलि के लिए बंधक बना लिया था, लेकिन बच्चा सूझबूझ दिखाकर उनके चंगुल से भाग निकला और अपनी जान बचाने में कामयाब रहा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।0
0
Report
Advertisement
जालौन: स्टेशन रोड पर दो गुटों में मारपीट, चाकू से हमला
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में स्टेशन रोड पर छात्रों के गुटों में जमकर हुई मारपीट, रुपयों के लेनदेन को लेकर छात्रों के दोनों गुटों में हुआ विवाद, छात्रों के एक गुट ने दूसरे गुट पर चाकू से किया जानलेवा हमला, मारपीट के दौरान चाकू लगने से दो छात्र गंभीर रूप से हुए घायल, घायल छात्रों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित ब्लैक चिली का मामला।0
0
Report
बाराबंकी में PDA सम्मेलन: श्यामलाल पाल ने छह सीटों पर सपा की जीत का दावा
Barabanki, Uttar Pradesh:PDA कार्यकर्ता सम्मेलन में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की हुंकार, बाराबंकी की सभी छह सीटों पर सपा की जीत का दावा समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि PDA की ताकत के दम पर पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में बाराबंकी की सभी छह विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने के लिए पूरी ताकत से जुटेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। बाराबंकी की विधानसभा हैदरगढ़ में पूर्व विधायक राममगन रावत की ओर से दतौלי चौराहा स्थित मंडपम मैरिज लॉन में PDA कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया था। विधानसभा अध्यक्ष परशुराम यादव की अध्यक्षता और जिला सचिव रमेश चौधरी के संचालन में हुए सम्मेलन में मुख्य अतिथि श्यामलाल पाल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाज के सबसे कमजोर वर्ग तक पार्टी को पहुंचाने का संकल्प लिया है। इसे पूरा करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करना होगा। उन्होंने मौजूदा सरकार पर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और किसानों के मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। पाल ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से जनता परेशान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से PDA के प्रत्येक व्यक्ति तक पार्टी का संदेश पहुंचाने और अपने-अपने बूथ, सेक्टर व जोन को मजबूत करने की अपील की। सम्मेलन को राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप, पूर्व मंत्री राकेश वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सीएल वर्मा, जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद, विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव, विधायक गौरव रावत, पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, पूर्व विधान परिषद सदस्य अरविंद यादव व राजेश यादव राजू समेत अन्य नेताओं ने संबोधित किया और 2027 में सपा की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान किया। इससे पहले कार्यक्रम संयोजक पूर्व विधायक राममगन रावत ने प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल सहित अन्य नेताओं का माला पहनाकर स्वागत किया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष, सेक्टर व जोन प्रभारी, जिला पदाधिकारी और विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
चन्दौसी कोर्ट में मुल्ला अफरोज हत्या मामला टला, अगली सुनवाई 5 अक्टूबर
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल हिंसा के आरोपी मुल्ला अफरोज से जुड़े हत्या के मामले में आज चन्दौसी जिला न्यायालय में होने वाली सुनवाई टल गई. आरोपी के वकीलों के कोर्ट में पेश नहीं होने के चलते अब मामले की अगली सुनवाई 5 अक्टूबर को होगी फिलहाल अदालत ने बचाव पक्ष को 5 अक्टूबर की तारीख दी है. अब अगली सुनवाई में 313 सीआरपीसी की कार्यवाही आगे बढ़ती है या फिर कोई नई कानूनी अड़चन सामने आती है, इस पर नजर रहेगी0
0
Report
Advertisement
गुरुग्राम: सीएम सैनी पहुंचे सेक्टर-51, यूनिवर्सिटी में स्किल GAP रिपोर्ट लॉन्च
Gurugram, Haryana:गुरूग्राम में सीएम नायब सिंह सैनी पहुंचे सेक्टर -51 गुरूग्राम यूनिवर्सिटी में आयोजित किया जा रहा हैं कार्यक्रम स्कील GAP स्टडी रिपोर्ट करेंगे लॉन्च0
0
Report
रामदास आठावले बोले: भारतीय पायलट ने 174 यात्रियों की जान बचाई
Noida, Uttar Pradesh:Ramdas Athawale Nashik, Maharashtra: union Minister Ramdas Athawale says regarding Indian pilot Captain Smith saving the lives of 174 passengers, "It is a matter of great pride for us that an Emirates flight was en route from Dubai to Israel and there was a possibility of it crashing. But the Indian pilot saved the aircraft from crashing and thereby saved the lives of at least 174 people on board. He was our India's captain. Prime Minister Narendra Modi has also praised him and congratulated him. The person who saved the lives of 174 people was one of our Indians..."0
0
Report
सीएम शिवकुमार बोले- बड़े माफिया की सच्चाई: EP नंबर लीक, वोटर लिस्ट में छेड़छाड़?
Noida, Uttar Pradesh:बेंगलुरु, कर्नाटक: SIR मामले पर मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार कहते हैं, "इसके पीछे एक बड़ा माफिया है। कोई ऐसा दस्तावेज़, जो पूरी तरह गोपनीय होता है, वह कैसे बाहर आ सकता है? मुझे तो अपने परिवार के सदस्य का EP नंबर तक नहीं पता। सारी जानकारी, पते और बाकी सब कुछ प्रिंट कर दिया गया है? और उन्हें सभी 224 विधानसभा क्षेत्रों में भेज दिया गया है। हर विधानसभा क्षेत्र में औसतन 10,000, 15,000 या 20,000 नाम हटाने की कोशिश की जा रही है। अब तक एक करोड़ से ज़्यादा नाम हटाए जा चुके हैं। हो सकता है? कि इनमें से 10 से 15 प्रतिशत लोग मर चुके हों..."0
0
Report
Advertisement
बाढ़ पीड़ितों के बीच संजय निषाद ने राहत सामग्री वितरित की
Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे कैबिनेट मंत्री संजय निषाद,बाटी राहत सामग्री एंकर - कुशीनगर जनपद के खड्डा और तमकुही तहसील क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़ में अपने घरों से विस्थापित हुए बाढ़ पीड़ितों और बंधो पर शरण लिए हुए लोगों के बीच राहत सामग्री वितरित करने पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनका दर्द साझा किया साथ ही बाढ़ पीड़ितों को यह भी भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार हर मुसीबत में उनके साथ खड़ी है । इस दौरान उनके साथ निषाद पार्टी से खड्डा के विधायक विवेकानंद पाण्डेय और तमकुहीराज विधायक असीम राय भी उपस्थित रहे। इस दौरान संवाददाताओ से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रेस कांफ्रेंस पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता जनार्दन है जज है और वही यह तय करती है कि कौन AC में रहेगा और कौन PC करेगा कौन गद्दी पर बैठकर उनकी सेवा करेगा। इसी लिए वह बाहर रहकर टीका टिप्पणी कर रहे है। 2017 से पहले उत्तर प्रदेश कैसा था और 2017 के बाद प्रदेश में लायन आर्डर कैसा है सब समझ रही है। ... 2027 में अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर डॉ० निषाद ने कहा कि वह 2013 से राजनीति में है और वह तबसे यही देख रहे कि अखिलेश यादव जो बोलते है सब उसका उल्टा ही होता है। अखिलेश यादव के बयान एक कचौड़ी दो समोसा बीजेपी पर नहीं भरोसा के बयान पर डा०।संजय निषाद ने कहा कि जनता किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है जनता ने समाजवादी पार्टी पर 5 बार बहुजन समाज पार्टी पर 4 बार और 67 साल कांग्रेश पर अपना भरोसा जताया था। अब जनता ने कह दिया है कि अब आप लोगों पर नहीं भरोसा है और इसी लिए लोग मोदी के पास आए है। कांग्रेश के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के बयान राम मंदिर और श्मशान का पैसा खाने वाला मुख्यमंत्री भगवा पहनकर सन्यासियों को बदनाम कर रहा है के सवाल पर डा० संजय निषाद ने कांग्रेश अध्यक्ष को नसीहत देते हुए कहा कि यह मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की नगरी है और धरती है निषादराज की पहले व्यक्ति को मर्यादा में रहना चाहिए और मर्यादित होकर भाषा का प्रयोग होना चाहिए मर्यादित शब्दों का प्रयोग होना चाहिए। कथित चोरी में ना कोई संत चोर है और ना इसमें सरकार शामिल है जो चोर है वह जेल जा रहे है। आजकल सबको एक विशेष वर्ग के लोगो का वोट चाहिए इसलिए इनको खुश करने के लिए संतो और भारतीय संस्कृति पर बोलने लगते है।गोंडा से पूर्व सांसद ब्रज भूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकले लगाए जाने पर डा० संजय निषाद ने कहा कि मुझे लगता है कि यह चालाक लोग है होशियार लोग है पूर्व में राजा रहे है। राजनीति राजा बनाती है किस तरह से उनके लोगो ने लड़ाई लड़ी है मुगलों से अंग्रेजों से तो इस बात पर विचार करते हुए मुझे जो लगता है वो जहां है वही रहना चहिये। बाइट - डा० संजय निषाद - कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार,राष्ट्रीय अध्यक्ष निषाद पार्टी0
0
Report
प्रधानमंत्री संग्रहालय में डॉ. अभिनव गर्ग को इंटरनेशनल अटल अवॉर्ड 2026
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सहारनपुर के होम्योपैथिक फिजिशियन डॉ. अभिनव गर्ग को ‘इंटरनेशनल अटल अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय, तीन मूर्ति में आयोजित समारोह में अटल फाउंडेशन की ओर से उन्हें मेडिकल केयर के क्षेत्र में यह सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान मिलने के बाद डॉ. अभिनव गर्ग ने कहा कि यह उनके लिए खुशी और गर्व का क्षण है। उन्होंने बताया कि इस सम्मान से समाज और मरीजों की सेवा के प्रति उनकी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है। उनका उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना और उपचार के क्षेत्र में लगातार बेहतर परिणाम देने का प्रयास करना है। डॉ. अभिनव गर्ग ने बताया कि उन्होंने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा डीपीएस से प्राप्त की। इसके बाद उनका चयन शिकागो के लिए हुआ, जहां उन्होंने करीब छह वर्ष अध्ययन में लगाए। शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने होम्योपैथी से संबंधित विभिन्न पाठ्यक्रम किए और इसके बाद चिकित्सा क्षेत्र में अपनी प्रैक्टिस शुरू की। उन्होंने बताया कि वह करीब 10 वर्षों से होम्योपैथिक चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। प्रैक्टिस की शुरुआत उन्होंने अपने पिता डॉ. पीडी गर्ग के मार्गदर्शन में की। उनके पिता पिछले करीब 45 वर्षों से चिकित्सा क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। डॉ. अभिनव गर्ग ने कहा कि वह अपने पिता के साथ काम करते हुए उनके अनुभव और मार्गदर्शन से लगातार सीख रहे हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में मरीज को सही उपचार और भरोसा देना सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने गंभीर और चुनौतीपूर्ण स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे मरीजों के उपचार में लगातार बेहतर परिणाम देने को अपनी सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में बताया। डॉ. अभिनव गर्ग ने इस सम्मान का श्रेय अपने परिवार, पिता, सहयोगियों और उन सभी लोगों को दिया, जिन्होंने उनके चिकित्सा सफर में सहयोग किया। उन्होंने कहा कि पुरस्कार मिलने से उन्हें आगे भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ मरीजों की सेवा करने की प्रेरणा मिली है।0
0
Report
सिरोही में वृद्धजन स्वास्थ्य और विधिक सहायता शिविर आयोजित; 250 वरिष्ठों ने लाभ उठाया
Sirohi, Rajasthan:एंकर - सिरोही में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरोही एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य जांच, विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिला एवं सेशन न्यायाधीश अजय शर्मा के निर्देशन में हुआ। जिला एवं सेशन न्यायाधीश अजय शर्मा ने वरिष्ठजनों से संवाद कर उनके स्वास्थ्य, रहन-सहन एवं सुविधाओं की जानकारी ली। विभिन्न चिकित्सा संस्थानों की टीमों ने बीपी, ब्लड शुगर, नेत्र जांच सहित अन्य स्वास्थ्य परीक्षण किए तथा आवश्यकतानुसार दवाइयां एवं चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर में वरिष्ठजनों को उनके कानूनी अधिकारों, भरण-पोषण, संपत्ति विवाद एवं निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी गई। समाज कल्याण विभाग ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। मनोचिकित्सक डॉ. जयप्रकाश कुमावत ने मानसिक स्वास्थ्य एवं परिवार से संवाद के महत्व पर प्रकाश डाला। शिविर में करीब 250 वरिष्ठजनों ने लाभ लिया।0
0
Report
Advertisement
