205261
Mainpuri - बरनाहल में मिट्टी खनन माफियाओं का आतंक,प्रशासन की भूमिकाओं पर उठ रहे सवाल
Barnahal, Uttar Pradesh:मैनपुरी के थाना बरनाहल में खनन माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद है कि रात के अंधेरे में चल रहा अवैध मिट्टी खनन, हालत यह हैं कि मिट्टी खनन माफियाओं को पुलिस प्रशासन का कोई खौफ नहीं है, देर रात तक खुलेआम अवैध खनन किया जा रहा है।खनन माफिया रात के समय भारी मात्रा में खनन कर रहे हैं,देर रात 10 बजे से मिट्टी लदे ट्रैक्टर दौड़ते रहते हैं लेकिन सबसे बड़ा सवाल तो यह है की पुलिस प्रशासन खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई क्यों नही कर पा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अनपरा में ज्वैलरी साफ के नाम पर वृद्ध महिला से ठगी, अज्ञात युवक फरार
Obra, Uttar Pradesh:अनपरा थाना क्षेत्र में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहाँ ज्वैलरी साफ और चमकाने के नाम पर पहुंचे उचक्कों ने एक वृद्ध महिला को अपना निशाना बना लिया। ठग बड़ी सफाई से महिला की सोने की चेन और अंगूठी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया जबकि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके। दरअसल अनपरा थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब दो अनजान युवक एक घर पहुंचे और खुद को ज्वैलरी साफ करने वाला बताकर परिवार को झांसे में ले लिया। बताया जा रहा है कि युवकों ने वृद्ध महिला से सोने की चेन और अंगूठी साफ और चमकाने की बात कही। महिला उनके झांसे में आ गई और अपने गहने उन्हें दे दिए। उचक्कों ने सफाई के नाम पर कुछ देर तक गहनों के साथ हाथ की सफाई दिखाई और मौका मिलते ही असली गहने लेकर फरार हो गए। जब तक परिवार को ठगी का एहसास हुआ तब तक आरोपी मौके से गायब हो चुके थे। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध युवकों की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग अनजान लोगों से सतर्क रहने की बात कह रहे हैं.0
0
Report
नाले में डूबने से मासूम की मौत: कौशांबी के मंझनपुर में दुखद हादसा
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:KAUSHAMBI जिले में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। घर के बाहर खेल रहे तीन वर्षीय मासूम की नाले में डूबने से मौत हो गई। काफी देर तक बच्चा दिखाई नहीं देने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, जिसके बाद पुल के पास भरे पानी में उसका शव मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना मंझनपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय नगर पालिका की है। बताया जा रहा है कि 3 वर्षीय रौनक शाम के समय घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते वह घर के पास बने नाले में गिर गया और पानी में डूब गया। कुछ देर तक बच्चा दिखाई नहीं देने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिवार के लोगों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद पुल के बगल में भरे पानी में मासूम दिखाई पड़ा। आनन-फानन में उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मासूम बेटे की मौत के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पिता और अन्य परिजन गहरे सदमे में हैं। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और पूरे मोहल्ले में मातम का माहौल छा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब छह महीने पहले भी इसी मोहल्ले में खुले नाले में डूबने से एक बच्ची की मौत हुई थी। इसके बावजूद सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए, जिससे लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है।0
0
Report
लखीमपुर खीरी थाना मितौली पति पत्नी थाने में लगा रहे न्याय की गुहार, सदमे में महिला की हालत गंभीर।
Datelikalan, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के थाना क्षेत्र मितौली में काफी समय से न्याय की गुहार लगा रहे पति-पत्नी में पत्नी की हालत आज सदमे से हालत गंभीर, अपने लड़के व बहू को घर से भगा देने के बाद थाना मितौली में भी रसूखदारी के दम पर दबाव बनाएं हुए। महीनो से पुलिस को दे रहे प्रार्थना पत्र, थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव का मामला, पीड़ित दंपति ने अपने रिश्तेदारी सेमारावां में ली शरण जहां पर महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।0
0
Report
Advertisement
Paradip पोर्ट में तेल पाइप फटने से तेल लीक, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
Paradeep, Odisha:Paradip पोर्ट में तेल पाइप फटने से तेल लीक, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी. घटना के समय जहाज से पाइप जुड़ते हुए पेट्रोल तेल टर्मिनल के पास लीक हुआ. स्थल पर सीआईएसएएफ, अग्निशमन बिभाग, IOCL अग्निशमन बिभाग कर्मча रीपहुंची. पाइप लाइन पर मरम्मत कार्य शुरू हुआ और व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई. IOCL तेल टरमिनल दीपु को तेल पहुंचाने की सूचना मिलती है. Paradip से नारायण बेहेरा (जी मीडिया).0
0
Report
इंदौर छावनी में अवैध निर्माण हटाने के दौरान खंभा गिरा, बैग में पैसे मिलने पर ईमानदारी उजागर
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के छावनी इलाके में सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू हो गया है, लेकिन इस कार्रवाई के दौरान कुछ चौंकाने वाली घटनाएं भी सामने आईं। इंदौर के छावनी इलाके में प्रशासन द्वारा अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई जारी है। इसी दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब कार्रवाई के बीच एक खंभा अचानक गिर गया और वहां मौजूद एक व्यक्ति उसकी चपेट में आ गया। घायल व्यक्ति को तुरंत उपचार के लिए भेजा गया। वहीं दूसरी ओर, जब बुलडोजर से एक मकान के अवैध हिस्से को हटाया जा रहा था, तभी वहां से नोटों से भरा एक बैग नीचे गिर गया। इस घटना से मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि, निगम कर्मचारियों ने ईमानदारी दिखाते हुए बैग में मौजूद सभी रुपये सुरक्षित इकट्ठा किए और बाद में उसके असली मालिक को सौंप दिए। सड़क चौड़ीकरण की इस कार्रवाई में जहां एक ओर हादसे की स्थिति बनी, वहीं निगम कर्मचारियों की ईमानदारी भी देखने को मिली।0
0
Report
कामां क्षेत्र के कलावटा पहाड़ पर आग, प्रशासन ने बुझाने के प्रयास शुरू किए
Bharatpur, Rajasthan:कामां क्षेत्र कलावटा पहाड़ पर आग लगी, प्रशासन व ग्रामीणों द्वारा आग बुझाने के प्रयास किए गए शुरू अनहोनी के आशंका के चलते विद्युत आपूर्ति कराई गई बंद कामां क्षेत्र में कलावटा गांव के पास का है मामला0
0
Report
Advertisement
कोटा समेत जयपुर, उदयपुर आदि जिलों में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी
Jaipur, Rajasthan:काशीरामजयपुर。 आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई。 आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई。 कोटा में अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पकड़ी。 अभियान में प्रदेश में पहली बार करोड़ों रुपए मूल्य की शराब जब्त。 निरोधात्मक अभियान में आबकारी निरोधक दलों ने शराब जब्त की。 कोटा से पहले उदयपुर, हनुमानगढ़, कोटा, जोधपुर, दौसा और जालौर में पकड़े गए हैं शराब के ट्रक。0
0
Report
चंपई सोरेन बिरसा मुंडा 150वीं जयंती के सांस्कृतिक समागम के लिए दिल्ली रवाना
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने शुक्रवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचकर जनजाति सुरक्षा मंच के तत्वावधान में नई दिल्ली के लालकILA में आयोजित होने वाले जनजातीय सांस्कृतिक समागम में शामिल होने जा रहे लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दिल्ली रवाना हो रहे जनजातीय समाज के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की सफलता की कामना की। यह सांस्कृतिक समागम भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देशभर से बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के लोग हिस्सा लेने जा रहे हैं। कार्यक्रम का आयोजन जनजाति सुरक्षा मंच द्वारा नई दिल्ली के लालकिला परिसर में किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, केवल जमशेदपुर से लगभग 700 लोग दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं, जबकि पूरे झारखंड से करीब 5500 लोगों के शामिल होने की संभावना है। वहीं आयोजकों का दावा है कि पूरे भारतवर्ष से इस कार्यक्रम में 1 से 2 लाख लोगों की उपस्थिति हो सकती है। टाटानगर स्टेशन पर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे जनजातीय समाज के लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा के जयकारे लगाए और सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर जनजाति सुरक्षा मंच के पदाधिकारी एवं कई सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश के जनजातीय समाज के प्रेरणास्रोत हैं। उनके विचार, संघर्ष और बलिदान आज भी समाज को दिशा देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन जनजातीय संस्कृति, परंपरा और अधिकारों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।0
0
Report
बस्तर: 108 एम्बुलेंस कर्मियों को वेतन नहीं मिला, एजेंसी बदली लेकिन भुगतान लंबित
Jagdalpur, Chhattisgarh:डायल 108 में सेवा दे रहे कर्मी परेशान एजेंसी बदली लेकिन सैलरी नहीं मिली बस्तर जिले में इमरजेंसी सर्विस 108 एम्बुलेंस सेवा में कार्यरत कर्मचारी सैलरी नहीं मिलने से परेशान है, कर्मचारियों का कहना है कि जय अंबे इमरेंसी सर्विसेज (आई) प्राइवेट लिमिटेड और छत्तीसगढ़ सरकार के बीच मार्च 2026 में अनुबंध समाप्त हो गया और यह 108 एम्बुलेंस सेवा का काम दूसरी एजेंसी को दे दिया गया लेकिन पिछली एजेंसी जय अंबे इमरेंसी सर्विसेज (आई) प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा जिले के कई कर्मचारियों को सैलरी का भुगतान नहीं किया गया है 3 से 4 महीने तक की सैलरी अब भी बकाया है इसके अलावा एजेंसी ने अपनी सेवा समाप्ति के बाद भी कर्मचारियों को उनके ग्रेजुएटी का भुगतान नहीं किया, एजेंसी के द्वारा कर्मचारियों को भुगतान के लिए गुमराह किया जा रहा है, बकाया सैलरी और ग्रेजुएटी की मांग करते हुए जिले के कर्मचारियों ने जिला श्रम अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है, बता दें कि जिले में आपातकालीन सेवा 108 के अंतर्गत 16 एम्बुलेंस संचालित है इन एम्बुलेंस में तकरीबन 75 कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे है।0
0
Report
Advertisement
कांकेर में राहुल गांधी के पुतले फूंके, भाजपाइयों में आक्रोश और नारे
Kurustikur, Chhattisgarh:कांकेर के पुराना बस स्ट Stand में आज भाजपाइयों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। दरअसल कुछ दिनों पूर्व राहुल गांधी ने उत्तरप्रदेश में एक सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को गद्दार कहा था जिसको लेकर कांकेर के भाजपाइयों में जबरदस्त आक्रोश देखा गया है। कांकेर भाजपा जिला अध्यक्ष महेश जैन ने कहा कि राहुल गांधी की राहु दशा चल रही है उनके यही बड़बोले पन के कारण कांग्रेस समाप्त हो रही है। देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।0
0
Report
चुनाव शांतिपूर्ण कराने को शहर में फ्लैग मार्च, सुरक्षा कड़ी
Patran, Punjab:स्टोरी चुनाव के मद्देनजर शहर में निकाला फ्लैग मार्च, शांति से मतदान करने की अपील एंकर नगर कौंसिल चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से करवाने के उद्देश्य से शुक्रवार को डीएसपी गुरदीप सिंह की अगुवाई में शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च डीएसपी कार्यालय से शुरू होकर भगत सिंह चौक सहित शहर के प्रमुख बाजारों और सड़कों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि 26 मई को होने वाले चुनाव को अमन-शांति के माहौल में संपन्न करवाने के लिए प्रशासन की ओर से पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। डीएसपी गुरदीप सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि चुनाव के दौरान किसी ने माहौल खराब करने या किसी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे बिना किसी डर और भय के अपने मत का प्रयोग करें तथा लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी हरप्रीत सिंह, थाना घग्गा प्रभारी जै दीप शर्मा, थाना शुतराना प्रभारी जसपाल सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। बाइट डीएसपी पातडां गुरदीप सिंह0
0
Report
राजस्थान हाईकोर्ट: चतुर्थ श्रेणी भर्ती में माइनस अंक वालों का चयन रद्द
Jaipur, Rajasthan:हाईकोर्ट के शॉट और याचिकाकर्ता के वकील हरेंद्र नील की बाईट इंट्रो- राजस्थान हाईकोर्ट ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2024 में विभिन्न कैटेगिरी में माइनस और जीरो अंक पाने वालों का चयन रद्द कर दिया है। अदालत ने कहा है कि हर सरकारी पद के साथ जिम्मेदारियां जुडी होती है। राज्य सरकार यह मानकर नहीं चल सकती की चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिए किसी न्यूनतम योग्यता या सक्षमता की जरूरत ही नहीं है। अदालत ने कहा कि न्यूनतम मानकों के बिना किया गया चयन प्रशासन की दक्षता को कमजोर करता है और जनता का भरौसा तोडता है। अदालत ने कहा कि वंचित वर्गो के लिए निर्धारित आरक्षण का मतलब योग्यता को इस हद तक कम करना नहीं है कि सार्वजनिक संस्थान अपनी विश्वसनीयता ही खो दें। इसके साथ ही अदालत ने कहा कि इन पदों के लिए न्यूतम योग्यता मानक निर्धारित करने के बाद नई चयन सूची जारी की जाए। अदालत ने राज्य सरकार को कहा है कि भविष्य की भर्तियों में इस तरह के हालात को रोकने के लिए तीन माह में भर्तियों में न्यूतम अंक निर्धारित करने के लिए नीति तैयार की जाए। जस्टिस आनंद शर्मा की एकलपीठ ने यह आदेश विनोद कुमार व अन्य की ओर से दायर याचिका का निस्तारण करते हुए दिए। बॉडी- याचिका में अधिवक्त्ता हरेन्द्र नील ने अदालत को बताया कि कर्मचारी चयन बोर्ड ने 12 दिसंबर, 2024 को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के 52 हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकाली थी। जिसमें याचिकाकर्ता ने ओबीसी भूतपूर्व श्रेणी में आवेदन किया। याचिकाकर्ता के लिखित परीक्षा में -0.62 अंक आए और गत 16 जनवरी को जारी परिणाम के बाद उसे चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया। याचिका में कहा गया कि भर्ती में न्यूनतम अंक लाने की बाध्यता नहीं रखी गई। ऐसे में पद रिक्त रहने पर नेगेटिव अंक लाने वालों को भी नियुक्ति दी जानी चाहिए। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता तनवीर अहमद ने कहा कि बोर्ड ने समानीकरण से नेगेटिव अंक पाने वाले सामान्य वर्ग के भूतपूर्व सैनिक, एसटी विधवा, एससी विधवा, ईडब्ल्यूएस विधवा, ओबीसी विधवा, एमबीसी विधवा और सहरिया वर्ग की कट ऑफ करीब 0.0035 तय कर इन अभ्यर्थियों का चयन कर लिया। इसका विरोध करते हुए राज्य सरकार और बोर्ड की ओर से कहा गया कि याचनाकर्ता ने प्रश्न हल नहीं किए और उसके -0.62 अंक आने के कारण उसका चयन नहीं किया गया। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अदालत ने जीरो और माइनस में अंक लाने वालो का चयन रद्द कर राज्य सरकार को भविष्य की भर्तियों में न्यूतनम अंक तक करने के लिए नीति बनाने को कहा है। BYTE- हरेंद्र नील, याचिकाकर्ता के वकील महेश पारीक, ज़ी मीडिया जयपुर。0
0
Report
Advertisement
मांस से भरे दो कंटेनर पकड़े गो सेवकों ने पुलिस बुलाकर पुलिस के हवाले किए कंटेनर
Dausa, Rajasthan:दौसा देर रात्रि को गो सेवकों की कार्रवाई मांस से भरे दो कंटेनर पकड़े गो सेवकों ने पुलिस बुलाकर पुलिस के हवाले किए कंटेनर गो सेवकों का कहना दोनों कंटेनर में गोवंश का मांस पुलिस एफएसएल के जरिये ले रही कंटेनरों से विसरा अब एफएसएल जांच रिपोर्ट के बाद ही साफ होगा मांस गोवंश का या अन्य का झालावाड़,किशनगढ़,जयपुर ओर बांदीकुई के गो सेवकों ने पकड़े कंटेनर बांदीकुई क्षेत्र में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर पकड़े गए दोनों कंटेनर0
0
Report
धनबाद में बदले मौसम से बज्रपात, 46 वर्षीय माँ की दर्दनाक मौत
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में शुक्रवार को दोपहर बाद अचानक बदले मौसम ने एक परिवार की खुशियां छीन ली। निरसा थाना क्षेत्र के झिरका गांव स्थित बेकुप्पा पंचायत में बज्रपात की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृत महिला की पहचान 46 वर्षीय चायना मोदी के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतका के पुत्र मुकेश मोदी ने बताया कि उनकी माँ घर मे अकेली थी और वह गांव के पास बकरी चरा रही थी। इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया और आसमान में काले बादल छा गए। देखते ही देखते तेज गर्जना के साथ बज्रपात हुई, जिसकी चपेट में आकर चायना मोदी गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए धनबाद के एसएनएमएमसीएच पहुंचाया। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव के लोग भी इस घटना से सदमे में हैं।0
0
Report
धनबाद सदर अस्पताल में हेल्थ एटीएम से 45 जांच मिनटों में, रिपोर्ट मोबाइल पर
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद सदर अस्पताल अब मरीजों को तेज और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठा चुका है। अब अस्पताल में महज 10 से 15 मिनट के भीतर 45 से अधिक स्वास्थ्य जांचें संभव होंगी। खास बात यह है कि मरीजों को जांच की प्रिंटेड रिपोर्ट हाथों-हाथ मिलेगी, साथ ही रिपोर्ट उनके मोबाइल पर भी भेजी जाएगी। हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड यानी हर्ल ने अपने सीएसआर के तहत ‘आरोग्य मित्रा’ प्रोजेक्ट के माध्यम से धनबाद सदर अस्पताल को एक हेल्थ एटीएम और पोर्टेबल ईसीजी मशीन उपलब्ध कराई है। यह हेल्थ एटीएम ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, बॉडी मास इंडेक्स, हीमोग्लोबिन, कोलेस्ट्रॉल, ऑक्सीजन लेवल समेत 45 तरह की बुनियादी जांचें कुछ ही मिनटों में करने में सक्षम है। सदर अस्पताल में शुरू हुई यह नई व्यवस्था मरीजों के समय की बचत के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक आसान और सुलभ बनाएगी।0
0
Report
Advertisement
