205001
Mainpuri -ताइक्वांडो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
Mainpuri, Uttar Pradesh:शहर के देवी रोड स्थित मोहन ग्रांड पैलेस में रविवार को जेक एन जिल स्कूल के द्वारा जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अमरनाथ यात्रा की तैयारी समीक्षा के लिए अमित शाह की अहम बैठक; अधिकारी शामिल
Noida, Uttar Pradesh:Union Home Minister Shri Amit Shah will hold a meeting to review the preparedness of Shri Amarnath Ji Yatra today at 11AM in New Delhi. NSA, LG J&K, Army Chief, DG CRPF and other senior officials will attend the meeting. This is a very important meeting. You are requested to carry visuals. A press release will also be issued.0
0
Report
दिल्ली: अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की तैयारी पर उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की
Noida, Uttar Pradesh:Delhi: Amit Shah (Union Home Minister) chairs high-level meeting to review preparedness for Amarnath Yatra0
0
Report
SC आदेश के बाद अररिया के जीरो माइल पर अवैध अतिक्रमण हटाकर कड़ा कदम
Forbesganj, Bihar:एंकर - सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद अररिया के जीरो माइल पर फोर लेन सड़क पर किए गए अवैध अतिक्रमण को डीएम और एसपी की मौजूदगी में हटाया गया, नेशनल हाईवे पर अवैध अतिक्रमण के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है जिसको देखते हुए डीएम और एसपी की अगुवाई में जेसीबी से कई अवैध निर्माण को तोड़ा गया , डीएम ने अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दोबारा से अतिक्रमण किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी, एसपी ने सभी थानाध्यक्ष को निर्देशित किया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर नियमित निगरानी रखते हुए किसी भी तरह का अवैध अतिक्रमण नहीं होने दिया जाए0
0
Report
Advertisement
नवादा में अवैध बालू लदा ट्रैक्टर 11kV खंभे से टकरा कर तार टूटे, ग्रामीणों में हलचल
Nawada, Bihar:नवादा में अवैध बालू लदा ट्रैक्टर ने 11 हजार के खंभे में मारी टक्कर, बिजली तार टूटकर गिरा, 3 ग्रामीण और 2 पशुओं को लगा करंट का झटका, 112 पुलिस पहुंची घटनास्थल पर, ग्रामीणों का हंगामा देखकर वापस लौटी पुलिस, हंगामा जारी नवादा के कादिरगंज थाना क्षेत्र के नथनपुरा गांव में आज अवैध बालू लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने 11 हजार वोल्ट के बिजली खंभे में टक्कर मार दी. टक्कर से बिजली का तार टूटकर गिर गया. पास में बैठे ग्रामीण और जानवर को करंट का झटका लगा । ग्रामीणों ने बताया कि सुबह करीब 3 बजे से जमुआवां पटवा सराय से अवैध बालू उठाकर नथनपुरा गांव से सटे रेल लाइन के पास जमा किया जाता है. रोज सैकड़ों ट्रैक्टर गांव के बीच से गुजरते हैं. इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रैक्टर भागने के दौरान बिजली के खंभे से टकरा गया. और तार टूटकर गिरते ही अफरातफरी मच गई. लोग जान बचाकर इधर-उधर भागे. घटना के बाद ग्रामीण उग्र हो गए और बालू माफिया के खिलाफ हंगामा करने लगे. सूचना पर 112 की पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों के विरोध के बाद वापस लौट गई. वही चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया. ग्रामीणों का कहना है कि जिले में अवैध बालू का कारोबार जारी है. रोज सैकड़ों ट्रक-ट्रैक्टर से बालू उठाया जा रहा है. और काफी तेज गति से चालक के द्वारा ट्रैक्टर चलाया जाता है जिसके कारण ये घटना लगातार हो रही है आपको बताते चलें कि बालू लदे ट्रैक्टर से 2 महीने के अंदर जिले में सड़क दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हो चुकी है फिलहाल ग्रामीणों का हंगामा जारी है बाइट ग्रामीण0
0
Report
डाला पुलिया के नीचे युवक की मौत से इलाके में हड़कंप; पोस्टमार्टम से जाँच पूरी
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के डाला क्षेत्र में एक युवक का शव पुलिया के नीचे मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह गाय चराने गए चरवाहे को पुलिया के नीचे से दुर्गंध आने पर घटना की जानकारी हुई। नजदीक जाकर उसने देखा तो शव पड़ा था। ग्रामीणों और परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर डायल-112 और डाला पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान डाला बारी निवासी रवि धरकार के रूप में हुई। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चला है। चोपन थाना क्षेत्र स्थित डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत डाला बारी से कजराहट को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग स्थित गोरादह पुलिया के नीचे एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शुक्रवार सुबह गांव का चरवाहा गाय चराने गया था। पुलिया के नीचे से तेज दुर्गंध महसूस हुई तो मौके पर पहुंच कर शव देखा गया। ग्रामीणों को सूचना दी गई। भारी भीड़ जमा हो गई। शव की पहचान रवि धरकार उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र रामगरीब निवासी डाला बारी वैष्णो मंदिर के पीछे के रूप में हुई। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शव के बारे में खबर फैल गई और लोग जमा हो गए। डायल-112 और डाला पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा।0
0
Report
अमित शाह दिल्ली में अमरनाथ यात्रा की तैयारी समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक करेंगे
Noida, Uttar Pradesh:Union Home Minister Shri Amit Shah will hold a meeting to review the preparedness of Shri Amarnath Ji Yatra today at 11 AM in New Delhi. NSA, LG J&K, Army Chief, DG CRPF and other senior officials will attend the meeting. This is a very important meeting. You are requested to carry visuals. A press release will also be issued.0
0
Report
Advertisement
तेजस्वी के बयान पर विपक्ष ने निशांत की शैक्षणिक योग्यता पर सवाल उठाए
Patna, Bihar:पिता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने निशांत के योग्यता पर सवाल खड़ा किया तो वही अशोक चौधरी और मुख्यमंत्री पर भी तंज कथा तेजस्वी के बयान पर सत्ता पक्ष ने तेजस्वी यादव से उनकी योग्यता पर सवाल पूछा... तेजस्वी जी को हर व्यक्ति में योग्यता नहीं दिख रहा है तेजस्वी जी को अपनी योग्यता दुरुस्त करने की जरूरत है निशांत और बाकी लोग के बारे में वह क्या बोलेंगे जो प्रदेश चला रहे हैं सम्राट चौधरी जी का अनुभव इतना लंबा है निशांत ने कम दिनों में कितना विभाग के अंदर काम किया... हर व्यक्ति को समझने में समय लगता है तेजस्वी यादव इस तरह की बात करके अपने कद को समाप्त कर रहे हैं.... पवन जायसवाल पूर्व विधायक भाजपा.... JDU ने कहा की निशांत के शैक्षणिक योग्यता पर क्या सवाल उठा रहे हैं अपने सर्टिफिकेट दिखाया कि आप कितना पास है लिखा है आपने पकड़े गए...निशांत सेंट्रल स्कूल से नहीं पास आउट है साइंस कॉलेज से पढ़ाई नहीं की है बीआईटी मेसरा में पढ़ाई उन्होंने नहीं किया है आप अपनी योग्यता का प्रमाण पत्र दिखाइए हम तो दिखाने को तैयार हैं लिखने को तैयार हैं... बताइए आपके परिवार ने यह भी कहा है विधानमंडल में और आपने हलफनामा में अलग-अलग कहीं तेजस्वी बड़ा हो जाते हैं कहीं तेज प्रताप बड़े हो जाते हैं... विपक्ष का नेता इतना गौर जानकार है शिक्षा विभाग के मंत्री इंजीनियरिंग की पढ़ाई कैसे करा देंगे... साइंस टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट क्या करेगा विपक्ष के नेता को बुनियादी जानकारी नहीं है... नीरज कुमार JDU MLC... राष्ट्रीय जनता दल ने कहा की JDU के बड़े-बड़े नेता राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष.. और अशोक चौधरी जी इंजीनियर निशांत बोलते थे इन लोगों की पोल खुल गई है तेजस्वी यादव पर बोलते थे तेजस्वी जी को जनता ने चुना है निशांत पिछले दरवाजे से आए हैं बिहार पूरी तरह से आज बर्बाद हो रहा है हर मामले में बिहार पीछे जा रहा है.. रणविजय साहू राजद विधायक....0
0
Report
आशीष सिंह ने सड़क खुदवाकर सिंहस्थ-2028 की गुणवत्ता कड़ी जांच
Ujjain, Madhya Pradesh:कागज नहीं, जमीन पर परखी हकीकत: आशीष सिंह ने सड़क खुदवाकर कराई जांच सिंहस्थ-2028 के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांचने अचानक पहुंचे संभाग आयुक्त नानाखेड़ा और लालपुल-मुरलीपुरा मार्ग पर लिए गए नमूने स्पष्ट निर्देश: गुणवत्ता से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं होगा। सिंहस्थ कार्यों पर आशीष सिंह की सख्त नजर, सड़क खुदवाकर कराई गुणवत्ता की जांच केंद्रीय परीक्षण प्रयोगशाला पहुंचकर खुद देखी निर्माण सामग्री की जांच प्रक्रिया उज्जैन। सिंहस्थ-2028 के लिए चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए संभाग आयुक्त आशीष सिंह लगातार मैदान में उतरकर निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने नियमित निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन सड़कों की अचानक जांच कराते हुए स्पष्ट कर दिया कि सिंहस्थ से जुड़े किसी भी कार्य में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर सिंहस्थ महापर्व-2028 की तैयारियों के तहत शहर में बड़े पैमाने पर सड़क, ब्रिज, घाट और अन्य आधारभूत संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है। इन कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आशीष सिंह ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों एवं केंद्रीय परीक्षण प्रयोगशाला की टीम के साथ नानाखेड़ा चौराहा स्थित निर्माणाधीन सिक्स लेन सड़क तथा लालपुल-भूखी माता होते हुए मुरलीपुरा तक बन रही सिक्स लेन सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आशीष सिंह ने केवल कागजी रिपोर्टों पर भरोसा नहीं किया, बल्कि मौके पर बनी सड़क के हिस्से को खुदवाकर निर्माण सामग्री के नमूने निकलवाए और उनकी गुणवत्ता की जांच कराई। इस कार्रवाई से निर्माण एजेंसियों और अधिकारियों को साफ संदेश मिला कि सिंहस्थ के कार्यों में गुणवत्ता को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के बाद आशीष सिंह केंद्रीय परीक्षण प्रयोगशाला भी पहुंचे, जहां उन्होंने निर्माण सामग्री की जांच करने वाली विभिन्न मशीनों और परीक्षण प्रक्रियाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से परीक्षण व्यवस्था, रिपोर्टिंग सिस्टम और गुणवत्ता नियंत्रण की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से चर्चा की। आशीष सिंह ने निर्देश दिए कि सिंहस्थ के लिए निर्माणाधीन ब्रिज, सड़क, मार्ग चौड़ीकरण, शिप्रा नदी पर घाट निर्माण सहित सभी विकास कार्यों में उपयोग होने वाली सामग्री की नियमित और वैज्ञानिक तरीके से जांच की जाए। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता की निगरानी करने वाले अधिकारी केवल नमूने लेने तक सीमित न रहें, बल्कि उनकी जांच रिपोर्ट भी प्रतिदिन तैयार कर रिकॉर्ड में रखें। उन्होंने दो टूक कहा कि सिंहस्थ-2028 उज्जैन की पहचान और प्रतिष्ठा से जुड़ा आयोजन है। ऐसे में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर मानकों से समझौता नहीं होने दिया जाएगा। आशीष सिंह की लगातार मॉनिटरिंग और फील्ड में सक्रिय मौजूदगी से सिंहस्थ के विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता नियंत्रण को नई मजबूती मिल रही है।0
0
Report
यूएनएचआरसी से कार्रवाई की मांग: पीओके में बहुमुखी उत्पीड़न पर उठी आवाज
Bareilly, Uttar Pradesh:पाकिस्तान के ज़ेरे इंतिज़ाम कश्मीर (पीओके) में स्थिति बहुत खराब हो चुकी है, इन्हीं हालात को लेकर आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने संयुक्त राष्ट्र (यूएनओ) की मानव अधिकार आयोगों से मुदाखिलت की अपील की है। मौलाना ने अपने बयान में कहा कि दुनिया में रहने वाले हर व्यक्ति का अधिकार है कि वो अपने हूकूक और अधिकारों के हनन पर आवाज़ बुलंद करे। इस वक्त पीओके की आवाम ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया तो पाकिस्तानी फौज ने अपने ही नागरिकों पर गोलियां चलाईं, जिसमें लगभग 100 लोगों की जानें जा चुकी हैं। मरने वालों में एक दर्जन से ज्यादा बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। मौलाना बरेलवी ने यूएनओ की मानव अधिकार आयोगों से जोर देकर कहा कि वो क्षेत्र का दौरा करके ज़मीनी वास्तविकता का जायज़ा ले और विश्व को पीओके के हालात से आगाह करे, ताकि पाकिस्तानी फौज की दमनकारी नीतियों और बेगुनाह मारे जाने वाले लोगों के हालात का सही तौर पर अंदाजा हो सके। मौलाना ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं को मौजूदा सूरते हाल की निष्पक्ष जाँच करनी चाहिए, और वहां की जनता के मसाइल और मुश्किलात को फ़ौरी तौर पर हल किया जाना चाहिए। मौलाना ने यूएनओ से अपील करते हुए कहा कि पीओके की जनता अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थी, मगर पाकिस्तानी फौज ने उनके अधिकारों का हनन किया, आवाज़ दबाने की कोशिश की, और जुल्म व ज्यादती की इंतहा यहां तक पहुंची कि फौज ने सीधे तौर पर गोलियां चला दी। हमारी जानकारी के मुताबिक पीओके के विभिन्न हिस्सों में अब तक फौज की गोलियों से मरने वालों की तादाद 100 तक पहुंच चुकी है, इस पर यूएनओ को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। बाइट मौलाना शाहबुद्दीन बरेलवी, अध्यक्ष, आल इंडिया मुस्लिम जमात0
0
Report
Advertisement
फतेहपुर सीकर में बहुमंजिला बिल्डिंग के बंद फ्लैट में आग; एक घंटे बाद काबू
Sikar, Rajasthan:फतेहपुर सीकर फतेहपुर में बहुमंजिला इमारत के बंद फ्लैट में लगी आग, करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू आग लगने से फ्लैट में रखा सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक रूप से शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना गया है और पुलिस भी जांच कर रही है। साथ ही बताया गया कि रेजिडेंस के जी फ्लैट में आग लगी थी, जो बंद होने के कारण दमकल कर्मियों को अंदर प्रवेश करने में कठिनाई हुई। खिड़की के कांच तोड़कर आग से बचाव कार्य शुरू किया गया और लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना के समय फ्लैट में कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई। बचाव राहत कार्य में थाना अधिकारी महेंद्र कुमार और पुलिसकर्मियों की भूमिका सराहनीय रही। फिलहाल आग पर समय रहते काबू पा लिया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।0
0
Report
जाटव नेता हरिओम ठेकेदार पर लगातार गोलीबारी, सुरक्षा की मांग तेज
Karauli, Rajasthan:जाटव समाज सुधार समिति (360 गांव) के युवा अध्यक्ष हरिओम ठेकेदार पर अज्ञात हमलावरों ने गोली चलाकर जानलेवा हमला कर दिया। गोली उनके बाएं हाथ की बाजू को आर-पार कर निकल गई। घायल अवस्था में उन्हें हिंडौन के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पीड़ित परिवार ने हिण्डौन कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फायरिंग में घायल हरिओम ने बताया कि बीती रात करीब 10:30 बजे वह मोटरसाइकिल से अपने चचेरे भाई के घर जा रहे थे। खरेटा रोड पर बाइक के पास दो युवक खड़े हुए थे जिनमें से एक ने फायर कर दिया इसके बाद और नजदीक आकर फिर गोली चलाई जो उनके बाएं हाथ के बाजू को छूकर निकल गई। जान बचाकर वह समीप के निजी अस्पताल में पहुंचे, लेकिन वहां इलाज की व्यवस्था नहीं होने पर हिंडौन के जिला अस्पताल पहुंचे। जहाँ चिकित्सकों ने भर्ती का उपचार शुरू किया। पिछले दो महीनों में हरिओम ठेकेदार पर तीसरी बार जानलेवा हमला किया गया है। पहले अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर गोली चलाई थी, जिसकी रिपोर्ट महुआ थाने में दर्ज है। इसके बाद उनके घर पर पथराव किया गया। लगातार हो रहे इन हमलों से पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है। जिला जाटव समाज सुधार समिति के पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने इस घटना पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि दो महीने में तीन बार जानलेवा हमले होना कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़ा करता है।समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष और तेज जांच कर दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए तथा हरिओम ठेकेदार व उनके परिवार को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराई जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो समाज लोकतांत्रिक तरीके से बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होगा।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
खाटूश्यामजी दर्शन के बहाने युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Sikar, Rajasthan:खाटूश्यामजी दर्शन के बहाने युवती को जयपुर ले जाकर दुष्कर्म, डरा-धमकाकर शादी के कागजों पर करवाए साइन, आरोपी गिरफ्तार सीकर जिले की रींगस पुलिस ने खाटूश्यामजी दर्शन कराने के बहाने एक युवती को जयपुर ले जाकर दुष्कर्म करने तथा बाद में डरा-धमकाकर शादी के कागजों पर जबरन हस्ताक्षर करवाने के मामले में आरोपी अजय सेपट को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। कार्यवाहक थानाधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि पीड़िता ने थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि आरोपी अजय सेपट उसे खाटूश्यामजी दर्शन कराने के बहाने अपने साथ जयपुर ले गया। वहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने युवती को धमकाते हुए शादी से संबंधित कागजों पर जबरन हस्ताक्षर भी करवा लिए। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी। इस दौरान पुलिस कार्रवाई के डर से आरोपी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर हालत के चलते आईसीयू में भर्ती करवाया गया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।0
0
Report
Advertisement
फिरोजाबाद स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव का खुलासा, दो नाबालिग हिरासत में एक की तलाश
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद। स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पर हुए पथराव की घटना का फिरोजाबाद पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल तीन नाबालिगों की पहचान की है। इनमें से दो नाबालिगों को हिरासत में लेकर बाल न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है, जबकि तीसरे की तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि फिरोजाबाद-टूंडला रेलखंड पर स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस के एक कोच पर पथराव किया गया था, जिससे कोच का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया था। घटना के समय ट्रेन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत भी यात्रा कर रहे थे। हालांकि पथराव की इस घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि आरोपियों ने रेलवे ट्रैक के किनारे पड़े पत्थरों को उठाकर ट्रेन पर फेंका था। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि तीसरे नाबालिग की तलाश जारी है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
सहरसा सड़क हादसे में चार पुलिसकर्मी मरे, डीआईजी ने गहरा दुःख जताया
Saharsa, Bihar:सहरसा में कोसी रेंज के डीआईजी कुमार आशीष ने साहेबपुर कमाल के NH-31 पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन थाना अध्यक्ष समेत चार लोगों की मौत पर गहरा दुःख प्रकट किया. उन्होंने इसे पूरे पुलिस परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति बताया और कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा पुलिस परिवार मृतक पुलिस कर्मियों के परिवार के साथ खड़ा है; आवश्यक सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया. पटना से ट्रे्निंग करके लौटते समय बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल के पास हुए हादसे में मधेपुरा जिले के अलग-अलग थानों के तीन थाना अध्यक्ष और एक चालक की दर्दनाक मौत हो गई. पूरा पुलिस महकमा मर्माहत है.0
0
Report
आबापुरा में पति की दूसरी शादी के विरोध पर विवाहिता के साथ मारपीट, अस्पताल में भर्ती
Banswara, Rajasthan:नॉट - इस खबर के वीओ साथ में अटैच है । जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा0
0
Report
Advertisement
