205247
Mainpuri: थाना एलाऊ में समाधान दिवस का आयोजन
Bhanwat, Uttar Pradesh:माह के चौथे शनिवार को थाना एलाऊ में SDM संध्या शर्मा की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
विवाहिता पर ससुराल वालों ने किया जानलेवा हमला, पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव हजरतपुर में घर में सो रही महिला को परिवार के लोगों ने ही जमकर पीटा गर्भवती महिला के सर में आई गंभीर चोट, महिला को अहमदगढ़ थाना पुलिस ने इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा ,ससुरालजन घर से निकालने के लिए कर रहे है झगड़ा,अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के हजरतपुर गांव का मामला0
0
Report
निशांत कुमार की 'न्याय के साथ विकास' यात्रा आज से बिहार में शुरू
Patna, Bihar:पटना, पटना में जेडीयू ने निशांत कुमार की प्रस्तावित यात्रा को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, एमएलसी नीरज कुमार और राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन मौजूद रहे。 प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि बिहार आज ऐसे नेतृत्व की ओर देख रहा है, जो राज्य को सुशासन और विकास की राह पर आगे बढ़ा सके जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संस्कार हों। उन्होंने बताया कि निशांत कुमार 14 करोड़ जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं और उनकी सद्भाव यात्रा 3 मई से शुरू होगी। यात्रा का पहला चरण पश्चिम चंपारण से दो दिवसीय दौरे के रूप में शुरू होगा। कुशवाहा ने बताया कि यात्रा का नाम खुद निशांत कुमार ने तय किया है। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधायक दल के नेता श्रवण कुमार सहित कई कार्यकर्ता शामिल होंगे और स्थानीय लोगों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के जरिए निशांत कुमार जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करेंगे और ‘न्याय के साथ विकास’ का संदेश देंगे। यात्रा का दूसरा चरण 7 मई से वैशाली से शुरू किया जाएगा।0
0
Report
SC को AG ने दी जानकारी: 9,400 से अधिक व्हाट्सएप अकाउंट डिजिटल अरेस्ट स्कैम से बैन
Noida, Uttar Pradesh:डिजिटल अरेस्ट स्कैम में शामिल 9,400 से ज़्यादा WhatsApp अकाउंट बैन, SC को AG ने दी जानकारी व्हाट्सएप ने जनवरी 2026 से अब तक भारत से जुड़े 9,400 से अधिक ऐसे अकाउंट बैन किए हैं, जो डिजिटल अरेस्ट स्कैम में शामिल थे। अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी ने यह जानकारी सुप्रीम कोर्ट में दाखिल एक नोट में दी है। सुप्रीम कोर्ट देशभर में डिजिटल अरेस्ट के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र स्वतः संज्ञान लेकर सुनवाई कर रहा है दक्षिण-पूर्व एशिया से ऑपरेट हो रहे थे स्कैम अकाउंट्स सुप्रीम कोर्ट में दाखिल नोट के मुताबिक, व्हाट्सएप की आंतरिक जांच में यह सामने आया है कि लोगों को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगने वाले ये स्कैम अकाउंट भारत से बाहर, दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के सेंटर्स से ऑपरेट हो रहे थे। ये ठग अपने व्हाट्सएप प्रोफाइल में ‘दिल्ली पुलिस’, ‘मुंबई हेडक्वार्टर’, ‘सीबीआई’ और ‘एटीएस डिपार्टमेंट’ जैसे नाम रखते थे। प्रोफाइल तस्वीर में सरकारी लोगो का इस्तेमाल किया जाता था, ताकि लोगों को लगे कि वे किसी असली अधिकारी से बात कर रहे हैं और उनके झांसे में आ जाएं। व्हाट्सएप ने बताया कि उसने इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर, मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकाम्युनिकेशंस से मिली जानकारी के आधार पर जांच शुरू की। कंपनी का कहना है कि वह केवल अलग-अलग शिकायतों पर नहीं, बल्कि पूरे स्कैम नेटवर्क को पकड़ने पर काम कर रहा है। सरकार एजेंसियों ने करीब 3,800 फर्जी अकाउंट्स की पहचान की थी, लेकिन व्हाट्सएप ने अपनी जांच में इससे कहीं बड़े नेटवर्क का खुलासा किया और हजारों अकाउंट्स पर कार्रवाई की। यूज़र्स के लिए नए फीचर्स व्हाट्सएप का कहना है कि वह यूज़र्स को इस तरह की धोखाधड़ी से बचाने के लिए नए फीचर्स भी शुरू कर रहा है। इनमें पहली बार आने वाले संदिग्ध मैसेज पर चेतावनी, अनजान नंबर के अकाउंट बनने की तारीख दिखना, और रिस्की चैट में प्रोफाइल फोटो छिपाना शामिल है। SC में मामला कैसे पहुंचा सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट के शिकार एक बुजुर्ग दंपति की शिकायत के आधार पर इस मामले में स्वतः संज्ञान लिया। पिछले साल सितंबर में हरियाणा रोडवेज विभाग की रिटायर्ड ऑडिटर शशिबाला सचदेवा और उनके पति से फर्जी CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने करीब 1 करोड़ 5 लाख रुपये की ठगी की थी। पीड़ित दंपति को 13 दिनों तक व्हाट्सएप कॉल और वीडियो के जरिए ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और जान से मारने की धमकियां भी दी गईं। महिला ने सुप्रीम कोर्ट को भेजी शिकायत में कहा था कि ठगों ने सुप्रीम कोर्ट के फर्जी आदेश का हवाला देकर उनसे ठगी की। कोर्ट ने मामले में स्वतः संज्ञान लेने के बाद देशभर में इस तरह के मामलों की जांच CBI को सौंप दी थी। कोर्ट ने कहा कि देश-विदेश में फैले इस नेटवर्क पर लगाम लगाने के लिए सभी एजेंसियों के बीच समन्वय जरूरी है। कोर्ट ने अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी को भी इस मामले में सहयोग देने को कहा था। कोर्ट के निर्देशों के अनुसार, सभी एजेंसियों ने जांच की प्रगति की जानकारी अटॉर्नी जनरल को सौंप दी है0
0
Report
Advertisement
नीमकाथाना में महिला से पैसों से भरा बैग चोरी, CCTV से आरोपी की खोज जारी
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर नीमकाथाना नीमकाथाना से बड़ी खबर। महिला के पैसों से भरा बैग ओर जरूरी सम्मान हुआ पार। बैग में 135000 और बैंक के पासबुक एटीम सहित अन्य थे जरूरी कागजात। रामलीला मैदान स्थित अग्रसेन सर्किल के पास की है घटना। महिला सरोजी देवी अपने पति इंद्राज के साथ अपनी सांस शांति देवी की पेंशन निकलवाकर लाई थीं।कोतवाली पुलिस जुटी मामले की जांच में。 सीकर जिले के नीमकाथाना से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक महिला का पैसों से भरा बैग चोरी हो गया। घटना रामलीला मैदान स्थित अग्रसेन सर्किल के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार महिला सरोज देवी अपने पति इंद्राज के साथ अपनी सास शांति देवी की पेंशन पंजाब नेशनल बैंक से निकलवाकर घर लौट रही थीं।इसी दौरान अज्ञात चोर महिला का बैग लेकर फरार हो गया। बैग में करीब 1 लाख 35 हजार रुपये नकद, बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड सहित अन्य जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। पीड़िता सरोज देवी ने बताया कि वह अपने पति इंद्राज के साथ अपनी सांस शांति देवी की पेंशन पंजाब नेशनल बैंक से निकलवाकर बाइक रामलीला मैदान स्थित सर्किल के पास खड़ी की थी बाइक स्टार्ट नहीं होने पर महिला के पति चाबी बनवाने के लिए गए थे तभी पास में महिला किसी से दूसरी बाइक की चाबी लाने के लिए गई आकर देखा तो बैग गायब मिला बैग में 1 लाख 35 हजार रुपए एटीएम बैंक पासबुक सहित अन्य जरूरी कागजात थे घटना की सूचना पर कोतवाली थाना अधिकारी बिजेंद्र सिंह जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से जानकारी दी और मामले की जांच शुरू करते हैं।0
0
Report
जोधपुर में लूणी रेलवे स्टेशन के पास आग पर ग्रामीणों की सूझबूझ से नियंत्रण
Noida, Uttar Pradesh:जोधपुर लूणी रेलवे स्टेशन के पास देवासियों के बास में लगी आग, घर के पास बाड़े में लगी आग, ग्रामीणों की सूझबूझ से आग पर पाया नियंत्रण, अन्यथा आसपास के घरों को भी हो सकता था नुकसान0
0
Report
कब्र से निकली महिला की लाश: मुंहबोली बेटी समेत 2 गिरफ्तार, हत्या का शक
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के डोरंडा कब्रिस्तान में उस वक्त हड़कंप मच गई जब मजिस्ट्रेट और पूरे दल बल के साथ डोरंडा पुलिस कब्रिस्तान पहुंची।दरअसल बीते शुक्रवार को 50 वर्षीय नाहिद प्रवीण की मौत को परिजनों द्वारा हत्या बताए गया था जिसकी जांच आगे बढ़ते हुए युक्ति सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और दफन किए गए शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्र से बाहर निकाला गया #कब्र से निकाली गई महिला की लाश बताएगी अपने मौत की कहानी #मुंह बोली बेटी बनी अपने मां की कातिल! #मृतक महिला की मुंह बोली बेटी द्वारा हत्या का है आरोप #शुक्रवार को देर रात हुई मौत के बाद शव को दफनाया गया था #परिजनों ने जताया था महिला की हत्या के शक #आरोपी सौतेली बेटी सहित 2 लोगों को किया गया है गिरफ्तार मजिस्ट्रेट की निगरानी में डोरंडा कब्रिस्तान पहुंची पुलिस उस रिश्ते के कत्ल की तफ्तीश कर रही है जिसकी हत्या का आरोपी उसकी मुंहबोली बेटी है। जिसने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपनी मां की मौत की कहानी लिख दी। दरअसल बीते शुक्रवार की रात 50 वर्षीय नाहिद प्रवीण की अचानक से मौत होती है। मुंह बोली बेटी की तरफ से यह बयान दिया जाता है कि जमीन में गिरने की वजह से उसकी मां की मौत हुई हुई थी। लेकिन जब परिवार के अन्य सदस्य मौत की खबर सुनकर घर पहुंचते हैं तो उन्हें शक होता है कि यह नेचुरल नहीं अननेचुरल डेथ है यानी महिला की मौत नहीं हत्या की गई है बाइट.....परिजन बाइट....परिजन पुलिस ने जब पूरे मामले की तफ्तीश शुरू की तो शुरुआती तथ्य जो हाथ लगे उस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी युवती उसके बॉयफ्रेंड सहित एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया। और दफनाए गए शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्र से बाहर निकला गया। मजिस्ट्रेट ने बताया कि डोरंडा थाने में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर कार्रवाई की जा रही है और शव को बाहर निकाला गया है जब पोस्टमार्टम होगा तो उसके बाद और भी तस्वीर साफ हो जाएगी बाइट... मजिस्ट्रेट बहरहाल पूरे मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और अब शव को कब्र से निकाल कर उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।जिसके बाद मौत और हत्या की तस्वीर और भी साफ होगी0
0
Report
Advertisement
भीमसागर बांध फायरिंग मामला: 11 आरोपियों को आजीवन कारावास
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले के भीमसागर बांध क्षेत्र में करीब 4 वर्ष पूर्व मछली ठेकेदार पर फायरिंग में भोपाल के गैंगस्टर मुख्तियार मलिक सहित उसके एक कर्मचारी की मौत हुई थी। उक्त मामले में झालावाड़ एडीजे कोर्ट ने आज अहम फैसला सुनाते हुए 11 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है, वही एक अन्य अभियुक्त को भी 7 वर्ष का कारावास सुनाया है। 31 मई 2022 को भीमसागर बांध में मछली ठेकेदार भोपाल के गैंगस्टर मुख्तियार मलिक तथा उसके चौकीदार कमल किशोर मीणा की नाव पर कासखेड़ला निवासी लोगों ने फायरिंग कर दी थी। गोली लगने से मछली ठेकेदार के कर्मचारी कमल किशोर मीणा की मौत हो गई थी। वहीं गैंगस्टर मुख्तार मलिक भी लापता हो गया था, दो दिन बाद उसका शव भीमसागर बांध के किनारे जंगल में मिला था। उक्त मामले में मृतक कमल किशोर मीणा के भाई ने प्रकरण दर्ज कराया था। भोपाल के गैंगस्टर मुख्तियार मलिक ने झालावाड़ के कालीसिंध बांध तथा भीमसागर बांध में मछली के ठेके के लिए हुए थे, जिनका स्थानीय मछुआरों से विवाद था। मुख्तियार मलिक अपनी बोट में सवार होकर भीमसागर बांध क्षेत्र में घूम रहा था। इस दौरान विरोधी मछुआरों ने उसकी नाव पर फायरिंग कर दी थी, जिसमें कमल किशोर मीणा की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई थी, वहीं गैंगस्टर मुख्तियार मलिक का शव 2 दिन बाद भीमसागर बांध के किनारे पर मिला था। फायरिंग के दौरान मछुआरों व गैंगस्टर मुख्तियार मलिक के लोगों ने एक दूसरे पर बारूदी के टोटो से भी हमला किया था। भोपाल के बड़े गैंगस्टर की झालावाड़ में मौत के बाद झालावाड़ जिला उस समय सुर्खियों में आ गया था।0
0
Report
हमीरपुर में कब्र बिज्जू तारों पर दिखा, इलाके में मचा हड़कंप
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:- कबर बिज्जू दिखने से इलाके में मचा हड़कंप, बिजली के तारों पर चलते नजर आया कबर बिज्जू का जोड़ा, इलाके के लोगों ने कबर बिज्जू के भय से छोटे बच्चों को घरों की छतो से कमरे में सुलाया, ज्यादातर जंगल या कब्रिस्तान के आसपास नज़र आते है कबर बिज्जू, इलाके के लोगों ने तारों में बिज्जू को चलता देख खदेड़ा, कबर बिज्जू के बिजली तारों में चलते वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, सदर कोतवाली क्षेत्र के हाथी दरवाजा इलाके का मामला।0
0
Report
चंदौली में शराब तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, ट्रक सहित तस्कर गिरफ्तार
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली... - शराब तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, ट्रक समेत तस्कर गिरफ्तार - 932 पेटियों में 9032 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद - पुलिस कि माने तो बरामद शराब की कीमत करीब ₹1.65 करोड़ - लकड़ी के बुरादे में छिपाकर बिहार ले जाई जा रही थी खेप - सिंधीताली पुल के पास नेशनल हाइवे 19 पर चेकिंग के दौरान रोका गया - पुलिस को कुचलने की कोशिश, घेराबंदी कर पकड़ा गया ट्रक - राजस्थान निवासी शातिर तस्कर जगदीश लोहार गिरफ्तार - बोतलों पर लिखा था “For Sale in Punjab Only”, खुरचे मिले स्कैनर - बिहार में ऊंचे दाम पर बेचने की थी साजिश, पूछताछ में खुलासा - अलीनगर थाने में आबकारी व बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज - अलीनगर थाना, स्वाट व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई.0
0
Report
Advertisement
ग्राम रथ अभियान से गांव-गांव में योजनाओं की जानकारी पहुंचाने की तैयारी
Pali, Rajasthan:ग्राम रथ अभियान रथों को हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ 15 दिन का रहेगा अभियान गांव गांव में देगा योजनाओं की जानकारी जनप्रतिनिधि व अधिकारी रहे मौजूद जिले में ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे ग्राम रथों का जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर से जनप्रतिनिधियों व अधिकारीगणों की मौजूदगी में हरी झण्ड़ी दिखाकर ग्रामीण क्षेत्र के लिए रवाना किया, अभियान के अंतर्गत राज्य सरकार की कृषि, पशुपालन, पंचायतीराज एवं अन्य विभागीय योजनाओं को ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत जिले के पाली, सुमेरपुर, सोजत, बाली एवं मारवाड़ जंक्शन विधानसभा के सभी ग्राम पंचायतों में लोक कलाकार और कला जत्थो के माध्यम से गांव गांव ग्रामीणों को कई योजनाओं से जागरूक करेंगे। इस अवसर पर पाली विधायक भीमराज भाटी, जिला कलक्टर आदि की मौजूदगी में ग्राम विकास रथों को हरी झंडी दिखाकर रथों को रवाना किया गया। इस अवसर पर कला जत्था के सदस्यों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित नाट्य प्रस्तुति भी आयोजित की जा रही है।0
0
Report
प्रतापगढ़ में ऑपरेशन त्रिनेत्र में टॉप-10 इनामी एनडीपीएस आरोपी दबोचा गया
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली। थाना हथुनिया पुलिस ने NDPS एक्ट के मामले में वांछित टॉप-10 सूची में शामिल 3000 रुपये के इनामी आरोपी अब्दुल हुसैन उर्फ अब्दुल्ला पिता अयूब हुसैन निवासी बागलिया को मंदसौर से डिटेन किया। आरोपी कई थानों में वांछित रहा था और पुलिस से बचता रहता था। 18 जनवरी को बादाखेड़ी रोड पर एक संदिग्ध बाइक चालक को रुकने का संकेत किया गया तो वह बाइक छोड़कर अंधेरे में भाग गया; तलाशी में सीट के नीचे 55.85 ग्राम अवैध MD पदार्थ बरामद हुआ। आरोपी मंदसौर में होने की सूचना मिलने पर गिरफ्तार कर प्रतापगढ़ थाना को सौंपा गया। उसके खिलाफ हथुनिया, डूंगला और कोतवाली पाली थानों में NDPS अधिनियम के कई प्रकरण दर्ज हैं। गिरफ्तारी पर 3000 रुपये का इनाम घोषित था। अभी पूछताछ चल रही है और नेटवर्क की गहन जांच जारी है।0
0
Report
रणथंभौर के टी 2402 बाघ की क्षेत्रीय संघर्ष में मौत, क्षेत्र सीमाओं की चुनौती
Sawai Madhopur, Rajasthan:एंकर-सवाई माधोपुर स्थित प्रदेश के सबसे बड़े रणथंभौर टाईगर रिजर्व से आज एक बार फिर एक दुःखद खबर सामने आई है । रणथंभौर की फलोदी रेंज में विचरण करने वाले युवा टाइगर टी 2402 की टेरिटोरियल फाइट में मौत हो गई है। टाईगर टी 2402 रणथंभौर का करीब साढ़े चार साल का युवा टाईगर था और रणथंभौर की मशहूर बाघिन टी-99 का बेटा था। वनाधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक टाइगर टी 2402 का शव रणथंभौर की फलोदी रेंज के हिंदवाड के घने वन क्षेत्र की पहाड़ी पर मिला है । करीब 500 फीट ऊंची पहाड़ी पर क्षत-विक्षत हालत में पड़े मिले टाईगर के शव को वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतारा और नाका राजबाग वन चौकी पहुंचाया , जहाँ पोस्टमार्टम के बाद एनटीसीए की गाइडलाइन के मुताबिक प्रशासनिक एंव वनाधिकारियों की मौजूदगी में विधि विधान से शव का अंतिम संस्कार किया गया । रणथंभौर के फील्ड डायरेक्टर शारदा प्रताप सिंह व उपवन संरक्षक मानस सिंह ने बताया कि टाईगर टी 2402 की मौत संभवयता किसी अन्य युवा टाईगर के साथ क्षेत्रीय संघर्ष को लेकर ही हुई है ,जिस इलाके में टी 2402 का मूवमेंट रहता था उसी इलाके में टाईगर टी 108 व टी 2310 का भी मूवमेंट रहता है ,ऐसे में इन्ही दो टाईगर में से किसी एक टाईगर के साथ टेरिटोरियल फाइट में टाईगर टी 2402 की मौत हुई है । वन अधिकारियों के मुताबिक दो युवा टाइगर अपनी-अपनी टेरिटरी स्थापित करने की कोशिश कर रहे थे। ऐसे में क्षेत्र को लेकर संघर्ष होना स्वाभाविक माना जा रहा है, और इसी आपसी संघर्ष में टाईगर टी 2402 की जान चली गई । वन अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पूरी पुष्टि हो पाएगी, लेकिन प्रथम दृष्टया यह मामला टेरिटोरियल संघर्ष का है। इस घटना ने एक बार फिर जंगल में बाघों के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा और सीमित क्षेत्र की चुनौती को उजागर किया है। रणथंभौर जैसे संरक्षित क्षेत्र में बाघों की संख्या बढ़ना जहां संरक्षण की सफलता का संकेत है, वहीं टेरिटरी को लेकर संघर्ष भी उतना ही बड़ा खतरा बनकर सामने आ रहा है। फिलहाल वन विभाग पूरे मामले की गहन जांच में जुटा हुआ है।0
0
Report
Advertisement
समर क्रिकेट कैम्प में युवाओं का जोश, बेटियों की भागीदारी बनी आकर्षक केंद्र
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में स्थानीय कॉलेज ग्राउंड पर आयोजित समर क्रिकेट कैम्प में युवा खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। कैम्प में करीब 40 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिनमें बालिकाओं की सक्रिय भागीदारी विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यह पहल न केवल क्षेत्र में क्रिकेट के प्रति बढ़ते रुझान को दर्शाती है, बल्कि बेटियों की खेलों में बढ़ती भागीदारी का भी सकारात्मक संकेत दे रही है। कैम्प में प्रशिक्षक भेरुलाल बारोलिया, शहजाद हुसैन एवं जॉर्ज पी. द्वारा खिलाड़ियों को क्रिकेट के विभिन्न पहलुओं का गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण सत्र के दौरान बल्लेबाजी, गेंदबाजी, फील्डिंग, फिटनेस और खेल की तकनीकी बारीकियों पर विशेष जोर दिया जा रहा है। साथ ही खिलाड़ियों को अनुशासन, टीम वर्क और खेल भावना का महत्व भी समझाया जा रहा है, ताकि उनका समग्र विकास सुनिश्चित हो सके। कैम्प का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराना और उनकी प्रतिभा को निखारते हुए उन्हें बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। इस तरह के आयोजनों से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के खिलाड़ियों को समान अवसर मिल रहे हैं, जिससे वे अपने खेल कौशल को और बेहतर बना सकें। जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष संदीप शर्मा ने बताया कि संघ द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के प्रशिक्षण कैम्प आयोजित किए जाते हैं, ताकि जिले में क्रिकेट को बढ़ावा मिले और अधिक से अधिक युवा इस खेल से जुड़कर अपने भविष्य को संवार सकें।0
0
Report
अरेस्ट स्कैम: 9,400 से अधिक व्हॉट्सएप अकाउंट बैन, SC को AG ने जानकारी दी
Noida, Uttar Pradesh:डिजिटल अरेस्ट स्कैम में शामिल 9,400 से ज़्यादा व्हाट्सएप अकाउंट बैन, SC को AG ने दी जानकारी व्हाट्सएप ने जनवरी 2026 से अब तक भारत से जुड़े 9,400 से अधिक ऐसे अकाउंट बैन किए हैं, जो डिजिटल अरेस्ट स्कैम में शामिल थे। अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमाणी ने यह जानकारी सुप्रीम कोर्ट में दाखिल एक नोट में दी है। सुप्रीम कोर्ट देशभर में डिजिटल अरेस्ट के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र स्वत: संज्ञान लेकर सुनवाई कर रहा है दक्षिण-पूर्व एशिया से ऑपरेट हो रहे थे स्कैम अकाउंट्स सुप्रीम कोर्ट में दाखिल नोट के मुताबिक, व्हाट्सएप की आंतरिक जांच में यह सामने आया है कि लोगों को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगने वाले ये स्कैम अकाउंट भारत से बाहर, दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के सेंटर्स से ऑपरेट हो रहे थे। ये ठग अपने व्हाट्सएप प्रोफाइल में ‘दिल्ली पुलिस’, ‘मुंबई हेडक्वार्टर’, ‘सीबीआई’ और ‘एटीएस डिपार्टमेंट’ जैसे नाम रखते थे। प्रोफाइल तस्वीर में सरकारी लोगो का इस्तेमाल किया जाता था, ताकि लोगों को लगे कि वे किसी असली अधिकारी से बात कर रहे हैं और उनके झांसे में आ जाएं। व्हाट्सएप ने बताया कि उसने इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर, मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस से मिली जानकारी के आधार पर जांच शुरू की। कंपनी का कहना है कि वह केवल अलग-अलग शिकायतों पर नहीं, बल्कि पूरे स्कैम नेटवर्क को पकड़ने पर काम ककर रहा है।सरकारी एजेंसियों ने करीब 3,800 फर्जी अकाउंट्स की पहचान की थी, लेकिन व्हाट्सएप ने अपनी जांच में इससे कहीं बड़े नेटवर्क का खुलासा किया और हजारों अकाउंट्स पर कार्रवाई की। यूज़र्स के लिए नए फीचर्स व्हाट्सएप का कहना है कि वह यूज़र्स को इस तरह की धोखाधड़ी से बचाने के लिए नए फीचर्स भी शुरू कर रहा है। इनमें पहली बार आने वाले संदिग्ध मैसेज पर चेतावनी, अनजान नंबर के अकाउंट बनने की तारीख दिखना, और रिस्की चैट में प्रोफाइल फोटो छिपाना शामिल है। SC में मामला कैसे पहुंचा सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट के शिकार एक बुजुर्ग दंपति की शिकायत के आधार पर इस मामले में स्वत: संज्ञान लिया। पिछले साल सितंबर में हरियाणा रोडवेज विभाग की रिटायर्ड ऑडिटर शशिबाला सचदेवा और उनके पति से फर्जी CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने करीब 1 करोड़ 5 लाख रुपये की ठगी की थी। पीड़ित दंपति को 13 दिनों तक व्हाट्सएप कॉल और वीडियो के जरिए ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और जान से मारने की धमकियां भी दी गईं। महिला ने सुप्रीम कोर्ट को भेजी शिकायत में कहा था कि ठगों ने सुप्रीम कोर्ट के फर्जी आदेश का हवाला देकर उनसे ठगी की। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में स्वत: संज्ञान लेने के बाद देशभर में इस तरह के मामलों की जांच CBI को सौंप दी थी। कोर्ट ने कहा कि देश-विदेश में फैले इस नेटवर्क पर लगाम लगाने के लिए सभी एजेंसियों के बीच समन्वय जरूरी है। कोर्ट ने अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी को भी इस मामले में सहयोग देने को कहा था। कोर्ट के निर्देशों के अनुसार, सभी एजेंसियों ने जांच की प्रगति की जानकारी अटॉर्नी जनरल को सौंपी है।0
0
Report
टोंक के सामूहिक विवाह सम्मेलन में बवंडर ने मचा दी तबाही, लोग घायल
Tonk, Rajasthan:टोंक जिले के रतनपुरा गांव में धाकड़ समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन के दौरान आंधी-तूफान और बवंडर ने तबाही मचाई। विवाहस्थल का पाण्डाल तबाह हो गया और कई लोग घायल हो गए। दूल्हा-दुल्हन सहित लोग जीवन बचाने को भागते नजर आए। वीडियो वायरल हो रहे हैं। बवंडर ने तेज हवाओं से सब कुछ उड़ाकर फेंक दिया; टेंट, सामान और वर-वधुओं के लाए गए सामान दूर खेतों में गिर गए। बच्चों और महिलाओं को चोट आईं। शाम को खुले में 36 जोड़ों के फेरे संपन्न कराए गए, लेकिन बवंडर से खुशी-काफूर हो गई। आयोजकों द्वारा जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया व सांसद हरीश चंद्र मीणा भी पहुँचे थे, पर बवंडर ने सब कुछ बिगाड़ दिया। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर भी मौके पर पहुंचे थे।0
0
Report
Advertisement
