205001
Mainpuri - एसडीएम ने नदी की पटरी पर हुए अतिक्रमण को हटवाया
Karhal, Uttar Pradesh:एसडीएम ने नदी की पटरी पर हुए अतिक्रमण को हटवाया। गंगा नदी की पटरी पर स्थानीय लोगों ने कर लिया था अतिक्रमण, तोरिका ग्रामीणों ने की थी शिकायत, बुधवार को एसडीएम अंजली सिंह ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण को हटवाया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बरेली: बहेड़ी पुलिस ने 130 ग्राम चरस के साथ दिल्ली निवासी युवक को किया गिरफ्तार
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी, बरेली। थाना बहेड़ी पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 130 ग्राम चरस के साथ दिल्ली निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, 12 अक्टूबर को उपनिरीक्षक तेजपाल सिंह, हेड कांस्टेबल विकास पंवार और हेड कांस्टेबल राजीव कुमार क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए शहजाद पुत्र शाहिद हुसैन, निवासी बजीराबाद गांव, बुराड़ी, उत्तरी दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 130 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह इस काम से पैसे कमाकर अपना जीवनयापन करता है और चरस बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक तेजपाल सिंह, हेड कांस्टेबल विकास पंवार और हेड कांस्टेबल राजीव कुमार शामिल रहे। संवाददाता: विशाल दिवाकर, बहेड़ी, बरेली0
0
Report
चतरा में टीएसपीसी समर्थक गिरफ्तार: 54 जिंदा कारतूस और मिसफायर के साथ बड़ा हथियारकांड
Ansar Nagar, Jharkhand:शहर में बड़ी वारदात की फिराक में हथियार लेकर घूम रहा टीएसपीसी समर्थक गिरफ्तार.. 54 जिंदा कारतूस, 6 मिसफायर और 2 खोखा बरामद चतरा : शहर में बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में जुटा टीएसपीसी नक्सली समर्थक को सदर थाना पुलिस ने अवैध हथियार और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा, 54 जिंदा कारतूस, 6 मिसफायर गोली और 2 खोखा भी बरामद किया है। समाहरणालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकेश गंझू के रूप में हुई है। वह लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के भगिया बरवा टोली गांव का रहने वाला है। एसपी नें बताया कि सदर थाना क्षेत्र के सिमरिया रोड स्थित साईं नाथ लाइन होटल के पास हथियारबंद व्यक्ति के मौजूद होने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के बाद एसडीपीओ सदर सन्नी वर्धन के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर तत्काल छापेमारी की गई। पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की तो आरोपी पुलिस को देखकर जंगल की ओर भागने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान जवानों ने उसे खदेड़ कर दबोच लिया। पुलिस अधीक्षक नें बताया कि मुकेश ने बताया कि करीब छह माह पूर्व टीएसपीसी के एक उग्रवादी ने बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से उसे हथियार और कारतूस उपलब्ध कराया था। इसी के बाद से वह शहर और आसपास के इलाकों की रेकी भी कर रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी के राहुल दुबे गैंग समेत अन्य आपराधिक गिरोहों से संपर्क होने की जानकारी भी पूछताछ में सामने आई है। पुलिस अब उसके आपराधिक नेटवर्क और संभावित साजिश की कड़ियों को खंगाल रही है।0
0
Report
विवेकानंद महिला कॉलेज में महिला सुरक्षा जागरूकता: अधिकार और हेल्पलाइन नंबर साझा
New Delhi, Delhi:शाहदरा जिला विवेक विहार के विवेकानंद महिला कॉलेज में महिला सुरक्षा और छात्राओं के अधिकारों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष लता गुप्ता ने छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और आपातकालीन परिस्थितियों में मदद लेने के तरीकों की जानकारी दी। संवाद के दौरान महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों को लेकर चर्चा हुआ। बताया गया कि कॉलेज में मौजूद छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबरों की पर्याप्त जानकारी नहीं थी। इस पर छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन और आपातकालीन नंबरों के बारे में बताया गया, ताकि जरूरत पड़ने पर वे समय रहते सहायता प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम में साइबर ठगी से बचाव के उपायों पर भी विशेष जोर दिया गया। छात्राओं को साइबर अपराध की स्थिति में शिकायत दर्ज कराने के लिए संबंधित हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई। साथ ही, अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक, ऑनलाइन धोखाधड़ी और निजी जानकारी साझा करने से जुड़े जोखिमों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई। इस दौरान दिल्ली पुलिस के हिम्मत ऐप के बारे में भी जानकारी दी गई। छात्राओं को बताया गया कि आपातकालीन स्थिति में इस तरह के सुरक्षा साधनों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। सुरक्षा से जुड़े ऐप और हेल्पलाइन का सही इस्तेमाल जरूरत के समय मदद पाने में उपयोगी हो सकता है। लता गुप्ता ने छात्राओं से संवाद के दौरान इस बात पर जोर दिया कि प्रत्येक छात्रा को अपने अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए और किसी भी परेशानी या असुरक्षित स्थिति में चुप रहने के बजाय भरोसेमंद व्यक्ति अथवा संबंधित प्राधिकरण से सहायता लेनी चाहिए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों, साइबर अपराध से बचाव और आपातकालीन सहायता के प्रति जागरूक करना रहा, ताकि वे किसी भी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में सही कदम उठा सकें।0
0
Report
Advertisement
कुल्लू में दिव्यांग बच्चों के लिए एक छत के भीतर सभी स्वास्थ्य सुविधाएं शुरू
Kullu, Himachal Pradesh:जिला कुल्लू के विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को अब एक ही छत के नीचे स्वास्थ्य संबंधी सभी सुविधाएं उपलब्ध होगी। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा कुल्लू द्वारा संचालित जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र (DDRC) कुल्लू में अब प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र को खुद दिया गया है। यह केंद्र क्षेत्रीय अस्पताल ढालपुर के परिसर स्थित DDRC कुल्लू में खोला गया हैं। इस केंद्र का शुभारंभ कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के द्वारा किया गया। इस प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की समय पर पहचान की जाएगी। जिससे उनकी बीमारी के आकलन एवं पुनर्वास सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होगी। इस केंद्र का उद्देश्य विकासात्मक जरूरतों वाले बच्चों को शुरुआती उम्र में ही सही थेरेपी और मार्गदर्शन देकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है। वहीं केंद्र के शुभारंभ अवसर पर विशेष आवश्यकता वाले लोगों को विशेष प्रकार के उपकरण भी रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से बांटे गए। इसके अलावा आगामी समय में भी ऐसे लोगों की पहचान की जाएगी और उन्हें जरूरत के सभी उपकरण उसी केंद्र के माध्यम से उपलब्ध करवाए जाएंगे।0
0
Report
फरीदाबाद के पार्क अस्पताल पर इनकम टैक्स विभाग की बड़ी कार्रवाई
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग फरीदाबाद के पार्क हॉस्पिटल में इनकम टैक्स विभाग की बड़ी कार्यवाही सुबह 6:00 बजे से फरीदाबाद के पार्क हॉस्पिटल में चल रही इनकम टैक्स विभाग की बड़ी कार्यवाही 5 से 7 गाड़ियों में इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी पहुंचे थे फरीदाबाद के पार्क हॉस्पिटल सुबह 6:00 बजे से लगातार अभी तक चल रही इनकम टैक्स की कार्यवाही टैक्स चोरी और वित्तीय लेनदेन की गड़बड़ी को लेकर चल रही है कार्यवाही - सूत्र0
0
Report
गुरुग्राम के बादशाहपुर में बड़ा फर्जीवाड़ा, PAN नंबर दोहराव से करोड़ों का नुकसान
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम- बादशाहपुर तहसील में बड़ा फर्जीवाड़ा हजारों संपत्तियों की रजिस्ट्रियों में गड़बड़ी का शक 25 हजार रजिस्ट्रियों में एक ही PAN नंबर इस्तेमाल किए जाने का खुलासा पिछले दो साल की रजिस्ट्रियों में एक ही PAN नंबर के इस्तेमाल की जांच 12 हजार संपत्तियों के करीब 15 हजार करोड़ रुपये के लेन-देन की जानकारी आयकर विभाग को नहीं देने का मामला 35 हजार संपत्तियों के रजिस्ट्रेशन में गलत PAN या लेन-देन की रिपोर्टिंग में गड़बड़ी का अंदेशा करीब 55 हजार करोड़ रुपये के लेन-देन में गड़बड़ियों की जांच चंडीगढ़ के आयकर विभाग के निदेशक (I&CI) ने शुरू की जांच जांच के लिए 7 अधिकारियों की टीम गठित, बादशाहपुर तहसील में पड़ताल जारी हाई-वैल्यू प्रॉपर्टी की जानकारी छिपाने के मामले में तहसीलदार और नायब तहसीलदार की भूमिका भी जांच के दायरे में0
0
Report
Advertisement
हाथरस: सिकंदराराऊ में भीषण सड़क हादसा, बुजुर्ग की मौत, दो गंभीर घायल
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ, हाथरस- एटा-अलीगढ़ जीटी रोड पर सोमवार तड़के सरदला पुल के पास धान से लदे ट्रैक्टर में पीछे से तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार घुस गई। भीषण टक्कर में कार सवार करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार 12 अक्टूबर की सुबह करीब पांच बजे एटा की ओर से धान से लदा ट्रैक्टर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में कार सवार लालाराम पुत्र मथुरा प्रसाद (70 वर्ष), निवासी गांव मधुबा, थाना गुरसहायगंज, जिला कन्नौज, अविनेन्द्र पुत्र शिवनाथ (31 वर्ष), निवासी गांव हरजापुर, थाना बेवर, जिला मैनपुरी और आशीष पुत्र लालाराम (30 वर्ष), निवासी गांव मधुबा, जिला कन्नौज घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने लालाराम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल अविनेन्द्र और आशीष को बेहतर उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस मोर्चरी भेज दिया है। हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा के अनुसार, घटनास्थल पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
AISF ने बेगूसराय में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन किया
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान नेताओं के साथ कथित मारपीट एवं गिरफ्तारी के विरोध में AISF के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने शहर में आक्रोश मार्च निकाला और कैंटीन चौक पर पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार केAgainst जमकर नारेबाजी की और साफ शब्दों में कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। बेगूसराय में AISF कार्यकर्ताओं का आक्रोश सड़कों पर देखने को मिला, जहां छात्र नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन में शामिल नेताओं के साथ पुलिस द्वारा कथित मारपीट एवं गिरफ्तारी के विरोध में AISF के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाला। यह मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए कैंटीन चौक पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर अपना विरोध जताया। इस दौरान सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन में शामिल छात्र नेताओं ने कहा कि सरकार ट्रेनों और मेट्रो को बंद कर दे, वाटर कैनन का इस्तेमाल करे या लाठीचार्ज कराए, लेकिन उनका आंदोलन रुकने वाला नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। AISF नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रही है। छात्र नेताओं का कहना है कि देश में लोकतंत्र है और प्रत्येक नागरिक को शांतिपूर्ण तरीके से धरना-प्रदर्शन करने का अधिकार है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार का यही रवैया जारी रहा, तो आंदोलन को और अधिक उग्र एवं धारदार बनाया जाएगा। फिलहाल AISF कार्यकर्ताओं ने अपने प्रदर्शन के जरिए सरकार तक अपनी मांग पहुंचाने की कोशिश की है। अब देखना होगा कि छात्र संगठनों के इस विरोध प्रदर्शन के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।0
0
Report
सहरसा में आँगनबाड़ी जमीन चिन्हित पर दो पक्षों में मारपीट, घायल अस्पताल में भर्ती
Saharsa, Bihar:खबर सहरसा से है जहाँ आँगनबाड़ी के लिए जमीन चिन्हित करने के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना हो गई, मारपीट की इस घटना में एक पक्ष के तीन लोग और दूसरे पक्ष से एक लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह पुरी घटना बिहरा थाना क्षेत्र के आरन मध्य विद्यालय के समीप की है. इधर दोनों पक्षों के बीच हो रहे मारपीट की घटना शोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों पक्षों के बीच किस तरह मारपीट हो रही कुछ लोग लात घूसों से तो कुछ लोग हाँथो में ईंट लेकर एक दूसरे को बुरी तरह मार रहे हैं. मारपीट की घटना में घायल हुए एक पक्ष के पीड़ित लोगों का आरोप है कि आरन गांव के मध्य विद्यालय के समीप आँगनबारी केंद्र खोलने के लिए जमीन चिन्हित किया जा रहा था, इसी दौरान उसी स्कूल के सारीरिक शिक्षक गौतम, देवराज कुमार, अमरेंद्र कुमार, रतनेश कुमार सहित अन्य लोग आए और यह कहने लगे कि इस जमीन पर आँगन बारी केंद्र नही खुलेगा चूंकि यह हमारी जमीन है जिसके बाद विवाद बढ़ गया और फिर सभी लोग मारपीट करने लगे. पीड़ित लोगों का कहना है कि मारपीट करने वालों में पूर्व RJD के विधायक अरुण के पुत्र व सादे लिबास में बॉडीगार्ड शामिल थे. वहीं दूसरे पक्ष से घायल अमरेंद्र कुमार ने रंगदारी नही देने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है, वहीं दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है.0
0
Report
Advertisement
दिल्ली प्रोटेस्ट: राहुल गांधी बाराखंबा रोड पर पहुंचे, बस में दिखीं नेहा बोरा
New Delhi, Delhi:राहुल गांधी बाराखंबा रोड पर पहुंचे, बस में सबसे आगे की सीट पर मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ बैठे हैं राहुल
राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल, तेजस्वी यादव, नेहा बोरा, योगेन्द्र यादव एक ही बस में है।
बाराखंबा रोड से मार्च मंडी हाउस की ओर निकल रहा है।
0
0
Report
राहुल गांधी पर सीजेआई दबाव के आरोप, अर्बन नक्सल के बहस तेज
Ranchi, Jharkhand:रांची स्लग ये मामला पहले से न्यायालय में है और ऐसे मामले में मुख्य न्यायाधीश क्यों किसी से मिलेंगे। किसी को कोई शिकायत है तो याचिका दायर करे उस पर पर सुनवाई होगी पर क्या राहुल गांधी सीजेआइ पर दबाव बनाना चाहते हैं।कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी अर्बन नक्सल के स्पोर्टर रहे हैं अब खुद अर्बन नक्सल बन गये हैं। अब दिल्ली की सड़कों पर हंगामा कर रहे हैं चीफ जस्टिस का घेराव करने रहे हैं।ये उच्चतम न्यायालय का mars नहीं घेराव था इन अरबन नक्सलियों के भी राजनीतिक सफाई होगा0
0
Report
दुमका के काठीकुण्ड में नाबालिग हत्या, गिरफ्तारी की तेज मांग
Dumka, Jharkhand:दुमका के कटिकुण्ड थाना क्षेत्र में 10 अक्टूबर को नाबालिग छात्रा की हत्या मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग तूल पकड़ रहा है. छात्र-छात्राएं पुलिस से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं. कटिकुण्ड थाना क्षेत्र में हुई हत्या के बाद शव झाड़ी में मिलने के बाद अब तक पुलिस द्वारा आरोपी को नहीं पकड़े जाने पर संथाल परगना महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बिरोध जताते हुए दुमका के अम्बेदकर चौक पहुँचकर पुलिस पर सवाल उठाये और कहा कि इस निर्मम हत्या मामले में अपराधी को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और उसके परिवार को मुआवजा मिले. लगातार अपराध बढ़ रहा है जिससे सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है. बताया गया है कि 10 अक्टूबर को कटिकुण्ड थाना क्षेत्र के एक गांव में झाड़ी में 9वीं क्लास की छात्रा का शव बरामद हुआ. स्कूल से घर लौटने के बाद उसके पिता उसे खेत में मवेशी लाने के लिए भेजे थे, थोड़ी देर बाद मवेशी घर पहुंचे लेकिन छात्रा घर नहीं आई तो परिजनों ने खोजबीन की, तब छात्रा का शव खेत के बगल में झाड़ी में मिला. परिजनों ने आरोप लगाया कि उसके साथ बलात्कार कर हत्या कर दी गई. इस बीच दुमका में इसका व्यापक विरोध हो रहा है और अपराधी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है.0
0
Report
Advertisement
बेतवा नदी की सफाई: श्रमदान जारी, गंदगी चुनौती
Vidisha, Madhya Pradesh:कुछ समय से चल रहे विभिन्न त्योहारों के बाद बेतवा नदी में पसरा गंदगी का आलम। बेतवा के नियमित श्रमदानियों ने आम लोगों से स्वच्छता में सहयोग की अपील की। यहाँ उन्होंने सफाई अभियान चलाया और नदी में फैली सामग्री को बाहर निकाला। रोज़ वे और उनके साथी यहाँ श्रमदान करते हैं, उसके बाद भी यहाँ इतनी गंदगी है कि रोज़ाना ही सफाई जारी रखनी पड़ रही है। यह भी कहा गया कि यदि श्रमदान न किया जाए, तो यहाँ खड़े होना भी दूभर हो जाएगा। उन्होंने आम लोगों से बेतवा को स्वच्छ रखने में सहयोग की अपील की है।0
0
Report
कोरबा के पोड़ी उपरोड़ा क्षेत्र से गौमांस बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Korba, Chhattisgarh:कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र के पोड़ी उपरोड़ा में एक व्यक्ति के घर से गौमांस बरामद होने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर बांगो पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर घायल गाय को मारकर उसका मांस और हड्डियां घर लाने की बात कही। पुलिस ने मांस बरामद कर आरोपी विजय रोहिदास को गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर गौ सेवक, बजरंग दल, हिंदू क्रांति के सदस्य और ग्रामीण भी मौजूद रहे। फिलहाल मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है。0
0
Report
ज्वाला माता मंदिर में नवरात्रों पर जोबनेर जयपुर में श्रद्धा की भीड़
Dudu, Rajasthan:लोकेशन - जोबनेर जिला - जयपुर जोबनेर (जयपुर) ज्वाला माता मंदिर में नवरात्रों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंदिर में देवी सती के घुटने की होती है पूजा, मान्यताओं के अनुसार शिव और सती से जुड़ा है इतिहास, माता रानी के दरबार में रोजाना की जा रही है विशेष पूजा-अर्चना, माता रानी के चरणों में नमन कर प्रदेशवासियों की मंगलकामना की, राजस्थान के कोने-कोने से मंदिर पहुँच रहे हजारों श्रद्धालु, एंकर - देशभर में नवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. मंदिरों में देवी के अनेक रूपों की पूजा-अर्चना की जा रही है. वही जयपुर के जोबनेर में पहाड़ी पर स्थित ज्वाला माता का एक अनोखा मंदिर है. इस मंदिर का संबंध भगवान शिव और देवी सती से है यहां पर माता सती के घुटने की पूजा की जाती है. जो मां ज्वाला का स्वरूप है. नवरात्रों में यहां देशभर से हजारों श्रद्धालु माता रानी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लेने आते हैं। माँ के दरबार में जलने वाली अखंड ज्योति हर भक्त के जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करती है. ज्वाला माता जी से प्रार्थনা है कि समस्त प्रदेशवासियों पर अपना मंगलकारी आशीर्वाद बनाए रखें और हमारा राजस्थान निरंतर सुख, शांति एवं समृद्धि के पथ पर अग्रसर रहे।0
0
Report
Advertisement
