205001
मैनपुरी: करहल विधानसभा उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, शांतिपूर्ण चुनाव की होगी निगरानी
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी की करहल विधानसभा में होने वाले उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां आज रवाना कर दी गईं। इस दौरान जिलाधिकारी अंजनी कुमार और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने जी मीडिया से खास बातचीत में उपचुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने का संकल्प लिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फर्रुखाबाद में संदिग्ध मौत: पति पर मारपीट के आरोप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला 35 वर्षीय महिला का शव, परिजनों में मचा कोहराम रविवार सुबह एक महिला का शव घर की दूसरी मंजिल पर फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की, वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। महिला के मायके पक्ष ने पति पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है। फर्रुखाबाद के कादरीगेट थाना क्षेत्र की भैरव घाट चौकी के अंतर्गत अमेठी कोहना गांव में सुबह करीब साढ़े छह बजे 35 वर्षीय कल्पना शाक्य का शव घर की दूसरी मंजिल पर फंदे से लटका मिला। बताया गया कि कल्पना की शादी वर्ष 2009 में विजय प्रताप शाक्य से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। पति विजय प्रताप के मुताबिक, सुबह करीब चार बजे दोनों की आंख खुली थी। उस समय कल्पना सो रही थीं। इसके बाद विजय दोबारा सो गए। सुबह करीब साढ़े छह बजे जब उनकी नींद खुली तो उन्होंने दूसरी मंजिल पर पत्नी को छत के कुंडे में साड़ी के सहारे फंदे पर लटका देखा। घटना की जानकारी डायल 112 पर दी गई। सूचना मिलते ही भैरव घाट चौकी प्रभारी अवधेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। वहीं, मृतका की बहन के बेटे रजत ने पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि घर में पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। उसके मुताबिक, करीब तीन दिन पहले मोबाइल को लेकर भी दोनों के बीच विवाद हुआ था और मोबाइल छीन लिया गया था। राजा ने पति पर शराब पीने और मारपीट के आरोप भी लगाए हैं। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस स्तर से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।0
0
Report
FSSAI लाइसेंस साफ-सफाई में कमियों के कारण क्रिएटिव बेकर्स का लाइसेंस सस्पेंड
Noida, Uttar Pradesh:क्रिएटिव बेकर्स एंड कन्फेक्शनर्स प्राइवेट लिमिटेड का FSSAI लाइसेंस साफ़-सफ़ाई में गंभीर कमियों की वजह से तुरंत सस्पेंड कर दिया गया है।एवरेस्ट फ़ूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को "प्री-पैक्ड जीरा पाउडर" को तुरंत वापस लेने का निर्देश दिया गया है, क्योंकि टेस्ट में सैंपल को "UNSAFE" बताया गया है।0
0
Report
जेल में अमित भटनागर का आमरण अनशन: 6 दिन बाद तबीयत बिगड़ी, मेडिकल कॉलेज रेफर
Panna, Madhya Pradesh:जेल में बंद अमित भटनागर का आमरण अनशन के 6 दिन बाद तबियत बिगड़ी , रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर0
0
Report
Advertisement
धान खरीद सुचारु, मंडियों में 29 सितम्बर से शुरू हुई खरीद
Kurukshetra, Haryana:कुरूक्षेत्र के विश्वास कुमार मीणा उपायुक्त ने कहा धान की फसल को खरीदने में मंडियों में नहीं आएगी दिक्कत। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों के एक-एक दाने की खरीद करने के दिए है निर्देश। जिला की सभी अनाज मंडियों में 29 सितम्बर से शुरू हो चुकी है खरीद। राइस मिलों ने मंडियों से धान उठाने के कार्य को भी किया शुरू। प्रत्येक अनाज मंडी में एचसीएस अधिकारी की नियुक्ति की गई। जिला में ब्रह्मसरोवर सहित 7 नए खरीद केंद्र बनाने की मिली मंजूरी।0
0
Report
अरवल के गरीब चौपाल में संतोष सुमन ने समस्याओं के त्वरित समाधान दिए
Patna, Bihar:हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के गरीब चौपाल कार्यक्रम का कारवां आज जा पहुंचा अरवल अरवल के इंदौर स्टेडियम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन ने भारी भीड़ के बीच लोगों की समस्याओं को सुना और समाज के आखिरी पायदान पर बैठे व्यक्ति को मुख्य धारा में लाने के लिए की जा रही विकास योजना की जानकारी विस्तार से लोगों को संतोष सुमन ने कई समस्याओं के समाधान के लिए तात्कालिक तौर पर संबंधित अधिकारियों को फोन लगाया और उन्हें दिशा निर्देश दिया। अरवल जाने के क्रम में बिहार सरकार के मंत्री और हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन का जोरदार कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह अभिनंदन का स्वागत किया0
0
Report
बलरामपुर में गांजा की खेती पकड़, 36 किलो पौधे सहित कबीर साय टेकाम गिरफ्तार
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर बलरामपुर में गांजा की खेती का खुलासा बरियों पुलिस चौकी क्षेत्र में ग्राम खुखरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई। पुलिस ने गांजा की खेती करने वाले आरोपी कबीर साय टेकाम को गिरफ्तार किया। आरोपी के घर की बाड़ी से 112 नग गांजा के पौधे बरामद किए गए। बरामद गांजे के पौधों का कुल वजन करीब 36 किलो 300 ग्राम बताया गया। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 50 हजार रुपये है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया。 आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया0
0
Report
Advertisement
PROMO WALK THRU से जुड़ी नई घोषणाएं सामने
Moradabad, Uttar Pradesh:0
0
Report
गिरिडीह में प्रेमी-प्रेमिका को पेड़ से बांधकर पिटाई, वीडियो वायरल
Giridih, Jharkhand:गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र के झाराढाब में एक युवक और शादीशुदा महिला को ग्रामीणों द्वारा पेड़ से बांधकर पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बिहार के नवादा जिले के बिशनपुर गांव का एक युवक अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने झाराढाब पहुंचा था। इसी दौरान ग्रामीणों ने दोनों को साथ देख लिया और पकड़कर पेड़ से बांध दिया। इसके बाद युवक की पिटाई किए जाने की बात सामने आई है। घटना की सूचना मिलने पर गावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर थाने ले गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। गिरिडीह, झारखण्ड0
0
Report
करेली नगर पालिका में 171 परिवारों के खातों में एक लाख ट्रांसफर, स्कू्टी इनाम
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर स्थित करेली नगर पालिका में 'सेवा संकल्प अभियान' और 'आपकी सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां एक तरफ 171 परिवारों के सपनों का घर बनाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनके खातों में एक-एक लाख रुपये की राशि ट्रांसफर की गई, तो वहीं पढ़ाई में अव्वल रहने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को स्कूटी की सौगात दी गई। कार्यक्रम परिसर में अलग-अलग सरकारी विभागों ने स्टॉल लगाए, जहां मौके पर ही लोगों की समस्याओं का निराकरण किया गया और उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़ा गया।0
0
Report
Advertisement
जीतन राम मांझी का जवाब: संसद-संवैधानिक रास्ते SIR और UCC पर विपक्ष पर वार
Gaya, Bihar:हल्ला-हंगामा करने से क्या फायदा? संवैधानिक तरीके से रखें बात': SIR और UCC पर विपक्ष के हमले पर जीतन राम मांझी का पलटवार SIR और UCC को लेकर विपक्ष का केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर होने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम माँझी ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी कि सरकार जब से आई है। तब से कुछ ऐसे बड़े बड़े काम कर रहे है।जिसको विपक्ष के लोगो ने विरोध प्रकट किया है। वंही उन्होंने उदहारण देते हुए कहा कि जैसे पहले यँहा पर मुसलमान की जो महिलाएं थी उनको स्वतंत्र नही थी, उन लोगो को स्वतंत्रता दिया गया। फिर 370 धारा को हटाया गया। इस तरह से अनेकों काम है जो कर रहे है। पहले तो विरोध करते ही थे तो उन लोगों का ही तो किया हुआ है गलत काम तो गलत काम करते रहे उसको न सुधार जाए ये कंहा की बात है। इसलिए नरेंद्र मोदी जी की सरकार चाहे तीन तलाक का मामला हो या फिर कोई दूसरी बात हो जिसमें ucc भी कह सकते है। sir भी कह सकते है। सबको लेकर के भारत की सरकार आगे बढ़ाना चाहती है। भारत के मतदाताओं के रुझान में आगे बढ़ाना चाहते है। ये संवैधानिक ढंग से आगे बढ़ाना चाहते है। इसमें अगर किसी को आपत्ति है तो संवैधानिक स्तर पर अपना बात रखें। हल्ला हंगामा करने से क्या फायदा है क्योंकि भारत के लोग और भारत के वर्तमान सरकार और जितने भी जनतंत्रिका संस्थाएं संविधान के अनुसार चल रही है। वो लोग समय पर सबका जबाब देंगे और किसी को कुछ भी कहना नही होगा। बाइट:- जीतन राम मांझी, केंद्रीय मंत्री भारत सरकार0
0
Report
बोकारो में मोबाइल लत से बच्चे ने छत से कूदकर दी जान
Bokaro Steel City, Jharkhand:Bokaro के चास थाना क्षेत्र के तेलीडीह में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है जहाँ मोबाइल की अधिक लत ने एक 18 वर्षीय छात्र प्रियांशु कुमार की जान ले ली। 家 का एकलौता चिराग, जितिया, दूसरे दिन बुझ गया। माता-पिता बंगाल के पुरुलिया के रहने वाले हैं और पढ़ाई के लिए चांस स्थित डेमार्केट बाजार में भाड़े के मकान में रहते थे। मृतक दसवीं कक्षा का छात्र था। परिवार के अनुसार बच्चा मोबाइल देखते-देखते इतना खो गया था कि उसने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों ने बच्चे को अस्पताल ले जाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चास थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने कहा कि प्रारंभिक जांच में मोबाइल लत का असर पाया गया और कुछ विवाद के बाद बच्चा ऊपरी मंजिल से गिर गया। घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि पहले मोबाइल पर गेम आदि के कारण कभी-कभी बच्चों की जान भी जा चुकी है। पोस्टमार्टम के लिए शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
कटिहार में नो हॉर्न डे से ध्वनि प्रदूषण पर रोक, जुर्माने के साथ जागरूकता अभियान
Katihar, Bihar:परिवहन विभाग का स्पष्ट संदेश - हॉर्न कम, जिम्मेदारी ज्यादा, ध्वनि प्रदूषण मुक्त वातावरण के लिए मिलकर करें प्रयास कटिहार में ध्वनि प्रदुषण पर लगाम, नो हॉर्न डे पहल की शुरुआत, नियमों के उल्लंघन पर 10,000 रुपया तक का जुर्माना अनावश्यक हॉर्न बजाने से स्वास्थ्य पर बुरा असर वाहनों के हॉर्न की ध्वनि सीमा निर्धारित मानकों 93 से 112 डेसिबल के भीतर ही 1988 की धारा 190(2) के तहत नियमों का उल्लंघन करने पर 10,000 रुपये का जुर्माना, 3 महीने तक की कैद या दोनों का प्रावधान कटिहार परिवहन विभाग द्वारा 2 माह में 2.30 लाख रुपये का जुर्माना परिवहन विभाग द्वारा केवल चालान ही नहीं, बल्कि साइनेज बोर्ड और जन- जागरूकता पर भी बल बेवजह हॉर्न न बजाने की आदत बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी यदि हॉर्न की आवाज स्वीकृत सीमा से अधिक, तो चालक को सख्त चेतावनी और नियमानुसार जुर्माना बढ़ते ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने और शांत यातायात व्यवस्था कायम करने के उद्देश्य से बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं परिवहन विभाग की ओर से विशेष पहल शुरू की गई है। इसके तहत जिले में नो हॉर्न डे मनाने का आह्वान किया गया है। कटिहार की जिला परिवहन पदाधिकारी डेज़ी रानी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए आम नागरिकों और वाहन चालकों से सहयोग की अपील भी किया है। उन्होंने कहा कि अनावश्यक हॉर्न बजाने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पर रहा है । सड़कों पर बेवजह हॉर्न बजाने से गंभीर ध्वनि प्रदुषण फैलता है, जिसका सीधा असर स्कूलों, अस्पतालों, बुजुर्गों और बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ता है। उन्होंने हाल ही में तेज डीजे की आवाज से एक स्कूली बच्चे की मृत्यु की दुखद घटना का उल्लेख करते हुए ध्वनि प्रदूषण के प्रति सचेत रहने की जरूरत पर जोर दिया। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे केवल अत्यंत आवश्यक होने पर ही हॉर्न का प्रयोग करें। वाहनों के हॉर्न की ध्वनि सीमा निर्धारित मानकों (93 से 112 डेसिबल) के भीतर ही होनी चाहिए। ट्रैक्टर, दोपहिया, चार पहिया सहित सभी वाहनों में प्रेशर हॉर्न या मल्टी-टोन हॉर्न का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित है । मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 190(2) के तहत नियमों का उल्लंघन करने पर 10,000 रुपये का जुर्माना, 3 महीने तक की कैद या दोनों का प्रावधान है। जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि प्रेशर हॉर्न के खिलाफ चलाए गए विशेष जांच अभियान के तहत पिछले दो महीनों में विभाग द्वारा लगभग 2 लाख 30 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है। उन्होंने बताया कि सड़कों पर नियमों का उल्लंघन करने वाले भारी व व्यावसायिक वाहनों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। साइनेज बोर्ड और जन-जागरूकता पर जोर विभाग द्वारा केवल चालान ही नहीं, बल्कि जागरूकता पर भी बल दिया जा रहा है ।0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के SIR विवाद पर तंज: ज्ञानेश कुमार को जवाब देंगे
Noida, Uttar Pradesh:बेंगलुरु, कर्नाटक: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने SIR विवाद पर कांग्रेस के अगले कदम के सवाल पर कहा, "हम ज्ञानेश कुमार को चैन से बैठने नहीं देंगे। ज्ञानेश कुमार को जाना होगा। उन्हें इसका हिसाब देना होगा।" बेंगलुरु, कर्नाटक: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने SP प्रमुख अखिलेश यादव के इस बयान पर कि 'बात सीट की नहीं, जीत की है' पर कहा, "यह बात सुनने में अच्छी लगता ही कि बात सीट की नहीं जीत की होगी? लेकिन जब सीट ही नहीं होगी? तो जीत कैसी होगी? जब सीट होगी? तब ही तो जीत होगी।" बेंगलुरु, कर्नाटक: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने SIR प्रक्रिया के खिलाफ विरोध प्रदर्शन पर कहा, "मुद्दा भटकाने के लिए बहुत सारी चीज़ें होती हैं लेकिन असली लड़ाई राहुल गांधी लड़ रहे हैं। देश में लड़ाई का जो नतीजा निकलेगा वह भी राहुल गांधी जी की लड़ाई से ही निकलेगा। बाकि किसी चीज़ से नहीं निकलेगा। यह डिफ्यूज़ करने का एक तरीका हो सकता है और कुछ नहीं हो सकता। यह प्रेशर कहीं और निकालने की बात है। चुनाव आयोग से देश सवाल पूछ रहा है कि 70-75 साल का जो भरोसा था, उसे एक व्यक्ति ने सीट पर बैठकर तोड़ दिया है।"0
0
Report
दीपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा सरकार पर हमला, नशे की होम डिलीवरी और कॉलोनियाँ
Jhajjar, Haryana:बहादुरगढ़ काँग्रेस सम्मेलन में शामिल हुए कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त, प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र और सांसद दीपेंद्र हुडा दीपेंद्र हुडा का हरियाणा सरकार पर बड़ा आरोप हरियाणा में नशे की होम डिलीवरी हो रही पंजाब से नशा खत्म करने का दावा करते हैं ? दीपेंद्र ने कहा- झूठ, फूट और लूट की त्रिस्तरीय नीति पर चलती है भाजपा सरकार। कहा - बीजेपी का फुल फॉर्म भारतीय झूठी पार्टी जनता कष्ट का जीवन काट रही है और भाजपा के विधायक और भाजपा से जुड़े लोग कॉलोनियां काट रहे हैं दीपेंद्र की मांग - एक विधायक और मंत्री का नाम बताओ जो कॉलोनी नही काट रहा हो ! मैं शरीफ हूँ लेकिन सूना नही हूँ, लोग मेरे साथ हैं। लोगों से कहा- थम म्हारे प विश्वास राखियो ,हम थार प विश्वास राखेंगे। कार्यकर्ताओ से कहा- कोई रूसियों मतना, सबको एडजेस्ट करेंगे दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा विधायकों को जनता से मिलने को कहा है। इसका मतलब साफ है कि भाजपा के विधायक जनता से नही मिल रहे हैं। दीपेन्द्र हुडा ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर भी बड़ा हमला बोला है। दीपेन्द्र का कहना है कि भाजपा पंजाब में सरकार आते ही नशा खत्म करने का दावा कर रही है जबकि हरियाणा में नशे की होम डिलिवरी हो रही है। दीपेन्द्र हुडा ने कहा कि भाजपा के 12 सालों में हरियाणा की जनता कष्ट उठा रही है और भाजपा नेता और विधायक काॅलोनियां काट रहे हैं। कही लाईसेंसी काॅलोनी तो कहीं अवैध काॅलोनी काट रहे हैं और काचे काट रहे हैं। दीपेन्द्र हुडा ने कहा कि भाजपा पार्टी झूठ, लूट और फूट की तीन स्तरीय नीति पर काम करती है इसके अलावा विकास का कोई काम नही करती। उन्होनंे बीजेपी को भारतीय झूठी पार्टी बताया है।दीपेन्द्र हुडा बहादुरगढ़ में कांग्रेस सम्मेलन में शिरकत करने आए थे। दीपेन्द्र हुडा ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि थम म्हारे पर विश्वास राखियो, हम थारे प विश्वास राखेंगे और भाजपा को हरियाणा से उखाड़ने के लिए नए सिरे से लड़ाई की शुरूवात करते हैं। दीपेन्द्र हुडा ने कहा कि भाजपा सरकार और हरियाणा के दूसरे दल हमेशा उन्हे ही निशाने पर लेते हैं उनके बारे में उल्टा सीधा बोलते हैं। उन्होंने कहा कि वो नरम हैं शरीफ हैं इसलिए कुछ नही बोलते लेकिन वो सूने नही हैं उनके साथ लोग खड़े हैं और लोकतंत्र में लोगों का साथ ही बड़ी ताकत होती है। दीपेन्द्र हुडा ने कहा कि साजिश से भाजपा की सरकार बनी है इसलिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश को इस्तीफा देना ही होगा। दीपेन्द्र हुडा ने बहादुरगढ़ के कांग्रेस सम्मेलन की सफलता के लिए पूर्व विधायक राजेन्द्र जून और ग्रामीण एंव शहरी हल्का अध्यक्षों को भी बधाई दी है।0
0
Report
जहानाबाद में प्रेम-प्रसंग की हत्या, ग्रामीणों ने NH-22 जाम कर किया प्रदर्शन
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में प्रेम-प्रसंग के विवाद में एक युवक की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अज्ञात अपराधियों ने देर रात घर में घुसकर वार्ड सदस्य के पति कमलेश कुमार की लोहे की रॉड और चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-22 को जाम कर आगजनी कर दी। मौके पर पहुंचे कथित प्रेमिका और उसके बेटे पर भीड़ का गुस्सा फूटा और लोगों ने बीच सड़क दोनों की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी, जिन्हें पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला। मामला मखदुमपुर थाना क्षेत्र के कचनामा गांव के समीप एनएच-22 की है। हत्या के बाद इलाके में हड़कम मच गया। मृतक की पत्नी वार्ड सदस्य ने बताया कि शनिवार रात करीब नौ बजे जब वह जिउतिया पर्व कर लौटीं, तब कमलेश घर पर ही थे। इसके बाद वह किसी काम से बाहर निकले। पत्नी का दावा है कि कमलेश की किसी महिला से लगातार फोन पर बात होती थी, जिस वजह से वह देर रात तक जागते थे और मुख्य दरवाजा भी खुद ही बंद करते थे। रविवार की सुबह बेटा पिता को जगाने पहुंचा, तो होश उड़ गए। मुख्य दरवाजा खुला था और कमलेश खून से लथपथ अचेत पड़े थे। आन्न-फानन में परिजन पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं हत्या की खबर मिलते ही ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। अपराधियों की तात्कालिक गिरफ्तारी और फांसी की मांग को लेकर लोगों ने एनएच-22 को जाम कर दिया और टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। एक महिला अपने बेटे के साथ वहां पहुंची और विवाद करने लगी; ग्रामीणों ने उसे मृतक की कथित प्रेमिका बताते हुए बेटे समेत घेर लिया और पुलिस के सामने ही लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और किसी तरह दोनों को उग्र भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर सुरक्षित निकाला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और प्रदर्शनों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। प्राथमिक जांच में अवैध संबंध के चलते घर में घुसकर हत्या की बात सामने आई। सड़क जाम के दौरान पहुंची कथित प्रेमिका के साथ ग्रामीणों ने मारपीट की थी, जिसे पुलिस ने समय रहते बचा लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फॉरेंसिक जांच टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इलाके में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
