205247
Mainpuri: गांव रामनगर में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
Bhanwat, Uttar Pradesh:ब्लॉक जागीर क्षेत्र के गांव रामनगर में शनिवार को कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया। भागवत पंडाल में विधि विधान से पूजन कर कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली सत्य निकेतन में बीजेपी विधायक अनिल शर्मा पर आप के आरोप और पैदल मार्च
New Delhi, Delhi:दिल्ली सत्य निकेतन में बीजेपी विधायक अनिल शर्मा घर बाहर आप अध्यक्ष प्रदेश सौरभ भारद्वाज ने पैदल मार्च निकाला. बीजेपी विधायक अनिल शर्मा पर गंभीर आरोप लगाये. लोकेशन सत्य निकेतन. एंकर साउथ कैंपस इलाके सत्य निकेतन में 5मंजिल बिल्डिंग गिरी थी तभी से दिल्ली प्रदेश आप अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज मुद्दा बनाया हुआ है. सत्य निकेतन मे बीजेपी अनिल शर्मा विधायक घर पर पैदल मार्च निकालते हुये सरकारी कागज लेकर पहुंचे विधायक की पीजी बताकर गंभीर आरोप लगाये. MCD कानूनी करवाई करें बच क्यों रही है इसका जवाब विधायक और निगम दे.0
0
Report
यूसीसी पूरे देश के लिए: JK विधानसभा सत्र में विपक्ष-सरकार के बीच तीखी बहस
Jammu, “UCC पर धर्म नहीं, समान कानून का सवाल” जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा सत्र को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी विधायक सुनील शर्मा ने नेशनल कॉन्फ्रेंस की सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल उठाया है कि महज कुछ दिनों का विधानसभा सत्र बुलाकर सरकार जनता के मुद्दों का समाधान कैसे करेगी। सुनील शर्मा का कहना है कि जम्मू-कश्मीर के सामने कई अहम चुनौतियां हैं। बेरोजगारी, विकास, बिजली, पानी और आम जनता से जुड़े दूसरे मुद्दों पर विधानसभा में गंभीर चर्चा की जरूरत है। ऐसे में सरकार को पर्याप्त समय देना चाहिए, ताकि जनहित के मुद्दों पर चर्चा हो सके और उनका समाधान निकालने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें। वहीं, समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी को लेकर भी बीजेपी विधायक ने अपना रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि यूसीसी पूरे देश में लागू होना चाहिए और जम्मू-कश्मीर में भी इसे लागू किया जाना चाहिए। सुनील शर्मा ने सवाल उठाया कि अगर समान नागरिक संहिता पूरे देश के लिए है, तो मुस्लिम बहुल इलाकों में इसे लागू करने में आपत्ति क्यों होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यूसीसी का फैसला धर्म के आधार पर नहीं, बल्कि समान नागरिक अधिकारों और कानून की एकरूपता के आधार पर होना चाहिए। अब देखना होगा कि विधानसभा सत्र में सरकार इन मुद्दों पर क्या जवाब देती है।0
0
Report
विदेशी नंबर से रंगदारी: सिविल लाइंस में FIR, पारिवारिक विवाद से जुड़ा मामला
New Delhi, Delhi:दिल्ली के सिविल लाइंस थाना इलाके में विदेशी नंबर से कथित तौर पर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि शिकायतकर्ता का अपने ससुर की मौत के बाद से पारिवारिक विवाद चल रहा है। इसी बीच विदेशी नंबर से कथित तौर पर रंगदारी की मांग किए जाने की शिकायत पुलिस से की गई है। सिविल लाइंस थाना पुलिस को एक महिला ने विदेशी नंबर से कथित रंगदारी मांगने की शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता के परिवार में उसके ससुर की मौत के बाद से विवाद चल रहा है। इसी पारिवारिक विवाद के बीच विदेशी नंबर से कथित रूप से पैसे की मांग किए जाने की बात सामने आई है। हालाँकि, पुलिस शिकायत में मांगी गई रकम को लेकर भी जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता द्वारा अलग-अलग रकम बताए जाने की बात सामने आई है, इसलिए इस पहलू का भी सत्यापन किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के तथ्यों की जांच कर रही है। विदेशी नंबर से आई कॉल, कथित रंगदारी की मांग और पारिवारिक विवाद के बीच किसी संभावित कनेक्शन की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
Advertisement
दिल्ली Civil Lines में विदेशी नंबर से रंगदारी मांगने का मामला, FIR दर्ज
New Delhi, Delhi:दिल्ली के सिविल लाइंस थाना इलाके में विदेशी नंबर से कथित तौर पर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि शिकायतकर्ता का अपने ससुर की मौत के बाद से पारिवारिक विवाद चल रहा है। इसी बीच विदेशी नंबर से कथित तौर पर रंगदारी की मांग किए जाने की शिकायत पुलिस से की गई। सिविल लाइंस थाना पुलिस को एक महिला ने विदेशी नंबर से कथित रंगदारी मांगने की शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता के परिवार में उसके ससुर की मौत के बाद से विवाद चल रहा है। इसी पारिवारिक विवाद के बीच विदेशी नंबर से कथित तौर पर पैसे की मांग किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस शिकायत में मांगी गई रकम को लेकर भी जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता द्वारा अलग-अलग रकम बताए जाने की बात सामने आ रही है, इसलिए इस पहलू का भी सत्यापन किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के तथ्यों की जांच कर रही है। विदेशी नंबर से आई कॉल, कथित रंगदारी की मांग और पारिवारिक विवाद के बीच किसी संभावित कनेक्शन की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
हिंडौन में महर्षि अंगिरा जयंती पर 60 मेधावी छात्रों को सम्मान
Karauli, Rajasthan:हिंडौन में धूमधाम से मनाई गई महर्षि अंगिरा जयंती, प्रतिभाओं को किया सम्मानित, जिला करौली0
0
Report
अंतर्राष्ट्रीय बाइक चोर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार ,11 बाइक भी बरामद
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण शर्मा शामली स्लग.... अंतरराज्य बाइक चोर गिरोह ....शामली जनपद की आदर्श मंडी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चेकिंग अभियान के दौरान दो अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर चोरी की कुल 11 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पकड़े गए दोनों आरोपी कैराना और झिंझाना के रहने वाले हैं पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर अब अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है आप को बता से कि जनपद के, पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर पुलिस संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चेकिंग का अभियान चला रहे थे। इसी दौरान आदर्श मंडी पुलिस ने एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रोककर पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि उनके कब्जे से बरामद स्प्लेंडर मोटरसाइकिल यूपी-19-पी-9660 को 11 सितंबर 2026 को बीएसएम स्कूल के बाहर से चोरी किया गया था।पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की निशानदेही पर राजवाहे के किनारे, बधेव हाईवे के पास आम और नाशपाती के बाग में जंगल ग्राम गोहरनी से चोरी की अन्य 10 मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धर्मेंद्र पुत्र सुखविंदर, निवासी ग्राम तिसंग, थाना झिंझाना और विक्की पुत्र ब्रजपाल उर्फ बिरजा, निवासी ग्राम जंधेड़ी, थाना कैराना, शामली के रूप में हुई है। बरामद मोटरसाइकिलों में स्प्लेंडर और एचएफ डीलक्स समेत अलग-अलग नंबर प्लेट वाली और बिना नंबर प्लेट की बाइक शामिल हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की अन्य वारदातों और इनके नेटवर्क से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है।फिलहाल आदर्श मंडी पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। शामली पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चोरी करने वाले गिरोह में हड़कंप मचा हुआ है।0
0
Report
Advertisement
करोड़ों की ठगी के आरोप में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री मेरठ से गिरफ्तार,25 हजार का था इनाम
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली:बसपा सरकार में दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री पन्नालाल कश्यप को बरेली क्राइम ब्रांच की टीम ने मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है।पन्नालाल पर बरेली सहित कई जिलों में होटल, फैक्ट्री और जमीन के कारोबार के नाम पर किसानों से करोड़ों रुपये की ठगी करने का गंभीर आरोप है। एसएसपी अनुराग आर्य ने पन्नालाल कश्यप की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। आरोपी के खिलाफ अकेले बरेली जिले में ही 38 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। क्राइम ब्रांच की टीम काफी समय से आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।हाल ही में टीम ने गाजियाबाद स्थित उसके ठिकाने पर दबिश दी थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही वह वहां से भाग निकला। इसके बाद पुलिस ने उसकी लोकेशन और संभावित ठिकानों की डिजिटल व मैनुअल निगरानी तेज कर दी और आखिरकार मंगलवार को उसे मेरठ से दबोच लिया।पुलिस जांच में सामने आया कि पन्नालाल कश्यप और उसका नेटवर्क किसानों को होटल और फैक्ट्री लगाने के लिए जमीन खरीदने का झांसा देता था। वे किसानों को बड़े मुनाफे का लालच देकर उनसे जमीन या भारी-भरकम रकम ऐंठ लेते थे। इसके बाद जब भुगतान का समय आता,तो टालमटोल शुरू कर दी जाती थी। इस तरह उसने कई जिलों के किसानों को करोड़ों रुपये की चपत लगाई, जिसको लेकर कई थानों में उसके खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। पुलिस अब उसके अन्य सहयोगियों और संपत्तियों की पड़ताल कर रही है0
0
Report
करौली के विद्यालय में अजनबियों से सतर्क रहने और साइबर अपराध से बचाव पर जागरूकता कार्यक्रम
Karauli, Rajasthan:अजनबियों से सावधान रहने और साइबर अपराध से बचाव की दी कानूनी जानकारी, जिला करौली एंकर इंट्रो - राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार संचालित ‘अजनबियों से सावधान, मना करो, दूर जाओ, बताओ’ अभियान के तहत महात्मा ज्योतिबा फुले उच्च माध्यमिक विद्यालय, करौली में विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा, कानूनी अधिकार, अजनबियों से सतर्क रहने और साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए। कार्यक्रम में विशिष्ट न्यायाधीश (एससी-एसटी) एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश, करौली परवीन बानू ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को किसी भी अनजान व्यक्ति के बहकावे, लालच या प्रलोभन में नहीं आना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति उन्हें बहलाने-फुसलाने या किसी प्रकार का दबाव बनाने का प्रयास करे तो उससे दूरी बनाकर तुरंत किसी विश्वसनीय परिजन, शिक्षक या अन्य जिम्मेदार व्यक्ति को इसकी जानकारी दें। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा में अभिभावकों और शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। किसी भी परेशानी या खतरे की स्थिति में बच्चों को डरकर चुप रहने के बजाय तत्काल सहायता लेनी चाहिए। परवीन बानू ने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया और इंटरनेट का सावधानी से इस्तेमाल करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अनजान लोगों से ऑनलाइन संपर्क करते समय सतर्क रहें और संदिग्ध लिंक, संदेश या गतिविधि मिलने पर उसे नजरअंदाज करने के साथ इसकी जानकारी परिजनों और शिक्षकों को दें। कार्यक्रम में एएलएडीसीएस (डीएलएसए) रामजीत कुशवाहा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के डर या दबाव में अपनी परेशानी नहीं छिपानी चाहिए। समस्या होने पर माता-पिता, शिक्षक या संबंधित हेल्पलाइन से तत्काल सहायता लेनी चाहिए। विद्यालय परिवार की ओर से संस्था प्रधानाचार्य धर्मसिंह और व्याख्याता सीमा कुमारी ने परवीन बानू का पुष्पगुच्छ भेंट कर अग्रिम स्वागत किया गया। कार्यक्रम में व्याख्याता अमीर खान, जनक सिंह सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे।0
0
Report
राजेश्वर सिंह के फेक प्रोफाइल मामले पर शिकायत दर्ज, लोग रहें सतर्क
Jaipur, Rajasthan:राज्य निर्वाचन आयोग आयुक्त राजेश्वर सिंह की फेक प्रोफाइल बनाई. राजेश्वर सिंह की फेसबुक पर फेक प्रोफाइल बना ली किसी ने. मुख्य सचिव वी श्रीनिवास से सिंह की मुलाकात के फोटो भी डाल रखे. राजेश्वर सिंह ने इस मामले फेसबुक में शिकायत दर्ज कराई. सिंह ने लोगों से फेक प्रोफाइल से सावधान रहने की दी सलाह.0
0
Report
Advertisement
गुरुग्राम गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक राइडर को टक्कर: आरोपिया गिरफ्तार
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम ब्रेकिंग न्यूज़ गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक राइडर को कार से टक्कर मारने वाला आरोपी गिरफ्तार सीसीटीवी फुटेज के गहन विश्लेषण के बाद पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास (धारा 109 BNS) की धारा शामिल की पीड़िता के बयान दर्ज करने के बाद अभियोग में धारा 78 और 79 BNS का भी इजाफा किया गया आरोपी मीडिया में अपना बयान देने के बाद मोबाइल बंद करके फरार हो गया था क्राइम ब्रांच सोहना की टीम ने आरोपी को दौसा-राजगढ़ (राजस्थान) के बीच से गिरफ्तार किया पकड़े गए आरोपी की पहचान 33 वर्षीय कल्याण बैंसला (निवासी चांदहट, पलवल, हरियाणा) के रूप में हुई पेशाब करने के बहाने भागने के प्रयास में आरोपी गिरकर घायल हुआ वारदात में इस्तेमाल दोस्त की कार बरामद बाइट, संदीप कुमार, डीसीपी ईस्ट0
0
Report
अयोध्या-रुदौली में बिजली आपूर्ति सुधार के लिए विधायक बैठक; जर्जर लाइनों के मुद्दे का तत्काल समाधान निर्देश
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या और रुदौली विधानसभा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को लेकर अयोध्या के सर्किट हाउस में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने अधीक्षण अभियंता विद्युत विनय पटेल समेत बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ क्षेत्र की विद्युत व्यवस्थाओं की समीक्षा की।बैठक के दौरान दोनों विधायकों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में बार-बार हो रहे विद्युत व्यवधान, जर्जर विद्युत लाइनों और स्थानीय स्तर पर सामने आ रही अन्य समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा। विधायकों ने कहा कि भीषण गर्मी और बढ़ती बिजली की जरूरत को देखते हुए उपभोक्ताओं को निर्बाध और सुचारु विद्युत आपूर्ति मिलना जरूरी है।अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि बिजली से जुड़ी जनता की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर तत्काल समाधान किया जाए। साथ ही जर्जर लाइनों और अन्य तकनीकी समस्याओं को चिन्हित कर समयबद्ध तरीके से दूर करने पर जोर दिया गया।विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र की जनता को बेहतर विद्युत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है और समस्याओं के समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय जारी रहेगा। बैठक में भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, नामित पार्षद बबलू मिश्रा और अतुल सिंह मौजूद रहे.0
0
Report
किशाऊ परियोजना समझौते पर हस्ताक्षर: अमित शाह की मौजूदगी में CM समेत वरिष्ठ अधिकारी
Noida, Uttar Pradesh:Delhi: union Home Minister Amit Shah In The Presence Of Chief Ministers Of Uttarakhand, Himachal Pradesh, Uttar Pradesh, Rajasthan, Delhi And Haryana Witnesses Signing Of Kishau Project Agreement / Visuals Part-10
0
Report
Advertisement
लखनऊ निगोहा में EMI न चुकाने पर युवक का किडनैप, दफ्तर पर बवाल
Noida, Uttar Pradesh:एंकर - लखनऊ के निगोहा में युवक का मोबाइल की ईएमआई ना देने की वजह से किडनैप हुआ खून निकला। उसे मामले मे फाइनेंस कंपनी टीवीएस क्रेडिट के दफ्तर जब ज़ी मीडिया की टीम पहुंची तो वहां की HR टीम, वहां के मैनेजमेंट की टीम और वहां के लोग बात करने से कतराते हुए नजर आए। हालांकि सवाल हमने पूछा लेकिन उन्होंने किसी तरह का कोई जवाब नहीं दिया सवालों से बचते हुए नजर आए।0
0
Report
सेवा पखवाड़ा के जरिए भाजपा 17 सितंबर से देशभर में सेवा अभियान शुरू करेगी
Hisar, Haryana:हिसार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा 17 सितंबर से देशभर में 'सेवा पखवाड़ा' शुरू करने जा रही है। हिसार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष बराला ने यह जानकारी दी। सुभाष बराला ने बताया कि इस अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता अभियान, पौधारोपण और जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि सेवा भाजपा की कार्यसंस्कृति का मूल आधार है। सरकारी स्कूलों की जर्जर इमारतों पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों की हालत ख़राब है, उनकी मरम्मत कराई जा रही है और जहाँ बेहद ज़रूरी है, उन इमारतों को बंद भी किया जा रहा है। वहीं, पंजाब में भाजपा की संभावनाओं पर बराला ने दावा किया कि आगामी समय में वहां भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने हरियाणा का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे हरियाणा में लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर इतिहास रचा गया है, ठीक उसी तरह पंजाब में भी भाजपा अपनी नीतियों और जनसेवा के दम पर सरकार बनाएगी।0
0
Report
आशियाना पुलिस ने चेन लुटेरों को गिरफ्तार कर सोने की चेन व मोबाइल बरामद
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ आशियाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता। दो शातिर चेन लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपियों के कब्जे से दो सोने की चेन और दो मोबाइल फोन बरामद। वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी पुलिस ने की बरामद। गिरफ्तार आरोपी शनि कश्यप उर्फ गोलू बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक शनि कश्यप आशियाना थाने का हिस्ट्रीशीटर है। आरोपियों ने महिलाओं से चेन लूट की कई वारदातों को दिया था अंजाम। 11 सितंबर को सेक्टर-एन आशियाना में महिला से चेन लूट की घटना हुई थी। 3 सितंबर को बिजनौर क्षेत्र में भी महिला से चेन लूट की वारदात सामने आई थी। दोनों मामलों में आशियाना थाने में मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
