205247
Mainpuri - करणी सेना के विधानसभा अध्यक्ष किशनी बने किट्टू ठाकुर
Allau, Uttar Pradesh:मैनपुरी ब्लॉक क्षेत्र के गांव बिछिया में सोमवार को करणी सेना के जिलाध्यक्ष उदित चौहान के आवास पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वप्रथम दर्जनों युवाओं ने जिलाध्यक्ष को माला पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ग्लास फ्लोर और स्टेयर: क्या खुलासा हुआ है?
Noida, Uttar Pradesh:THE GLASS FLOOR AND STARE0
0
Report
इन्फ्लारएबल LED लाइट ट्यूब: नई रोशनी का विकल्प
Noida, Uttar Pradesh:Inflarable LED light tube0
0
Report
देहरादून में 12वें योग दिवस पर रन फॉर योग का आयोजन, सीएम धामी उपस्थित
Dehradun, Uttarakhand:देहरादून में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित 'रन फॉर योग' कार्यक्रम में सीएम धामी0
0
Report
Advertisement
बिजली लाइनों में फंसे मूस को बचाने वाले बहादुर व्यक्ति की कहानी
Noida, Uttar Pradesh:Brave Man Rescues Moose Tangled in Power Lines0
0
Report
योगी के अयोध्या दौरे में 291 करोड़ की 245 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
Ayodhya, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अयोध्या. आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या के दौरे पर हैं,अयोध्या धाम और रुदौली विधानसभा में देंगे करोड़ों की सौगात, अयोध्या धाम पहुंचकर राम लला हनुमानगढ़ी का दर्शन पूजन और मणिरामदास छावनी में राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे इसके साथ ही जैन मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, माना जा रहा है कि पूरे दिन सीएम योगी अयोध्या जनपद में रहेंगे सीएम योगी रुदौली विधानसभा के मां कामाख्या धाम नगर पंचायत को करोड़ों की सौगात देंगे वीरांगना झलकारी बाई कोरी की मूर्ति का अनावरण आर्युवेदिक मेडिकल कालेज के लोकार्पण बाबा बाजार नवीन थाना भवन का लोकार्पण राजस्ट्री भवन भेलसर का लोकार्पण मंडलीय प्रयोग शाला भवन फेलसंडा रूदौली का लोकार्पण 25 करोड़ से ज्यादा माँ कामाख्या धाम में सौगात अयोध्या धाम को देंगे 291 करोड़ रुपये की 245 विकास परियोजनाओं की सौगात -रामायण वैक्स म्यूजियम में होगा मुख्य समारोह, नगर निगम ने पूरी की सभी तैयारिया, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या को विकास की बड़ी सौगात देंगे। मुख्यमंत्री नगर निगम की कुल 291 करोड़ रुपये लागत वाली 245 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इनमें 47 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 198 नई परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्य समारोह अयोध्या के काशीराम कॉलोनी के निकट स्थित रामायण वैक्स म्यूजियम परिसर में आयोजित होगा। मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पित की जाने वाली 47 परियोजनाओं पर लगभग 25.31 करोड़ रुपये की लागत आई है। इनमें रामायण वैक्स म्यूजियम, जोनल कार्यालय का प्रशासनिक भवन, 10 ओपन जिम, मल्टीलेवल कार पार्किंग, इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, स्मार्ट स्कूल परियोजनाएं तथा विभिन्न पार्कों का निर्माण प्रमुख हैं。 मुख्यमंत्री लगभग 264 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित 198 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इनमें माझा जमथरा क्षेत्र में पंपिंग स्टेशन का निर्माण, जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कच्चे नालों का निर्माण, पार्किंग सुविधाओं का विकास, 74 बेड के वर्किंग वुमन हॉस्टल का निर्माण, 17.83 करोड़ रुपये की लागत वाला स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तथा कुशमाहा सहित विभिन्न स्थानों पर तालाब, पार्क, सड़क और यात्री निवास जैसी जनोपयोगी परियोजनाएं शामिल हैं।0
0
Report
सबसे अनोखी कार: वह कौनसी है और क्यों चर्चा में है
Noida, Uttar Pradesh:THE MOST UNIQUE CAR0
0
Report
Advertisement
श्रावस्ती में तेज ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचलकर मौत के घाट उतारा
Shravasti, Uttar Pradesh:खबर यूपी के श्रावस्ती जिले से है जहां एक दर्दनाक हादसे ने 2 लोगों की जान ले ली। तेज रफ़्तार ट्रक ने सड़क पर गिरे दो लोगों को रौंद दिया जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक छुट्टा जानवर से टकराकर बाइक सहित सड़क पर गिर गए थे, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला श्रावस्ती जिले के नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र का है, जहां जेतवन इंटर कॉलेज के पास बलरामपुर की ओर से आ रहे बाइक सवार दो युवक अचानक सड़क पर आए छुट्टा जानवर से टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। दोनो बाइक सवार संभल कर उठ पाते या कुछ कर पाते तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों युवकों को रौंद दिया। हादसा इतना भयावह था कि दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान श्रावस्ती निवासी राजेश मिश्रा और बहराइच निवासी टिंकू तिवारी के रूप में हुई है। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है。0
0
Report
रेलवे ट्रैक के पास जटरोफा फल खाने से 7 बच्चों सहित महिला अस्पताल, जांच जारी
Farrukhabad, Uttar Pradesh:रेलवे ट्रैक किनारे लगे जटरोफा (Jatropha) के फल खाने से एक महिला समेत 7 बच्चों की तबीयत बिगड़ी. फल खाने के कुछ देर बाद बच्चों और महिला को उल्टी, चक्कर, घबराहट और बेचैनी की शिकायत हुई. परिजनों में मचा हड़कंप, सभी को तत्काल सीएचसी कम्पिल में कराया गया भर्ती. बीमार होने वालोंमें रहमान (15), आयमन (4), अली (4), साहीन (3), तमन्ना (17), अहत (8) और मौशिरा (8) शामिल. बच्चों ने जटरोफा के फल को सामान्य जंगली फल समझकर खा लिया था. रेलवे विभाग ने वर्षों पहले रेलवे ट्रैक किनारे लगाए थे जटरोफा के पौधे. जटरोफा के फल और बीज मानव स्वास्थ्य के लिए विषैले माने जाते हैं. चिकित्सकों की निगरानी में सभी मरीजों का उपचार जारी, हालत पर रखी जा रही नजर. ग्रामीणों ने रेलवे प्रशासन से विषैले पौधों के पास चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की. घटना के बाद गांव में दहशत, स्वास्थ्य विभाग ने भी मामले की जानकारी जुटानी शुरू की.0
0
Report
बच्चा अपनी छाया के साथ खेलता दिखा
Noida, Uttar Pradesh:kid is playing with his shadow0
0
Report
Advertisement
दादाजी की कुर्सी के पीछे बच्चा फँस गया; डरावनी घटना अपडेट
Noida, Uttar Pradesh:kid get stucked behind his grandfather chair0
0
Report
पंचकूला में अवैध झुग्गियाँ हटाकर अतिक्रमण मुक्त अभियान शुरू
Panchkula, Haryana:पंचकूला शहर को अपराध और अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से पंचकूला पुलिस ने बुधवार को सेक्टर-14 में विशेष अभियान चलाकर अवैध रूप से बनी झुग्गियों को हटाया। इस दौरान हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के सहयोग से बुलडोजर की मदद से सरकारी भूमि पर किए गए कब्जों को हटाने की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर पंकज जैन के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘क्राइम एंड एन्क्रोचमेंट फ्री मिशन’ के तहत की गई। अभियान के दौरान सड़क किनारे बनी झुग्गी-झोपड़ियों और अस्थायी ठिकानों में रह रहे लोगों का सत्यापन किया गया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों के दस्तावेजों की भी जांच की गई。 सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद एचएसवीपी की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान कई स्थानों से अस्थायी ढांचे हटाए गए。 डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि सेक्टर-14 के विभिन्न हिस्सों में अवैध रूप से बनाई गई झुग्गियों को हटाकर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। उन्होंने कहा कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। वहीं, पुलिस कमिश्नर पंकज जैन ने कहा कि शहर में जहां कहीं भी अवैध झुग्गियां या अतिक्रमण पाया जाएगा, वहां प्रशासन नियमानुसार कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि पंचकूला में शांति, सुरक्षा और स्वच्छ व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है तथा अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कदम आगे भी जारी रहेंगे।0
0
Report
अर्जुन विहार की टूटी सड़क पर गुस्साया मोहल्ला, पूर्व पार्षद के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन
Baran, Rajasthan:नगरपरिषद का खामियाजा भुगत रहे हैं लोगों, अर्जुन विहार में फूटा लोगों का गुस्सा पूर्व पार्षद को सुनाई जमकर खरी-खोटी बारां शहर की अर्जुन विहार कॉलोनी में सड़क निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। अधूरे सड़क निर्माण और जलभराव की समस्या से परेशान कॉलोनीवासियों ने पूर्व वार्ड पार्षद ओम राठी को घेरकर जमकर विरोध जताया। लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई है, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारां की अर्जुन विहार कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी एकत्र हुए और पूर्व वार्ड पार्षद ओम राठी के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की। लोगों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण की शुरुआत उस हिस्से से नहीं की गई जहां इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी, बल्कि पीछे से निर्माण कर कार्य को अधूरा छोड़ दिया गया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बारिश के मौसम में अधूरी सड़क के कारण जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही है। कीचड़ और पानी भरने से आमजन का निकलना मुश्किल हो जाता है। लोगों का आरोप है कि पिछले पांच वर्षों में क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया, जिसके कारण आज भी कॉलोनीवासी समस्याओं से जूझ रहे हैं। लोगो का कहना है कि सड़क निर्माण सही तरीके से नहीं किया गया है। जहां से काम शुरू होना चाहिए था, वहां आज भी समस्या जस की तस बनी हुई है। बारिश में हालात और खराब हो जाते हैं। विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द समाधान की मांग की। कॉलोनीवासियों ने चेतावनी दीकि यदि सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता के साथ पूरा नहीं किया गया तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। फिलहाल अर्जुन विहार के लोगों की मांग है कि अधूरी सड़क का निर्माण जल्द पूरा किया जाए और बारिश से पहले जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। अब देखना होगा कि प्रशासन और संबंधित विभाग इस जनआक्रोश पर कितनी जल्दी कार्रवाई करते हैं।0
0
Report
Advertisement
वह कहीं भी सो सकती है, लोगों के बीच उसकी सोने की अजीब कला
Noida, Uttar Pradesh:She sleep She really can sleep anywhere0
0
Report
चकाई में चोरी की कोशिश: ग्रामीणों ने चार युवकों को रस्सी से बांधकर पिटाई
Jamui, Bihar:जमुई जिले के चकाई प्रखंड क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसी क्रम में चकाई-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित रघुसार गांव के पास सड़क किनारे संचालित एक होटल और ढाबे में चोरी करने पहुंचे चार युवकों को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने सभी को रस्सी से बांध दिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, देर रात चार युवक होटल और ढाबे में घुसकर नकदी और मुर्गा चोरी करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान होटल संचालक की नींद खुल गई। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और चारों को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने आरोपितों को रस्सी से बांधकर रखा और उनकी पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद चिहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चारों युवकों को हिरासत में लेकर थाना ले गई। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक मामले में किसी भी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन नहीं दिया गया था। पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने और जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल चिहरा थाना पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है.0
0
Report
मोहंदी गाँव में बेटी ने डंडे-लोहे से पिता की हत्या, गिरफ्तार
Narayanpur, Jharkhand:नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के मोहंदी गाँव में एक व्यक्ति की मृत्यु होने संबंधी सूचना प्राप्त होने पर थाना कोहकामेटा पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंची। पुलिस द्वारा मौके का निरीक्षण कर परिजनों एवं ग्रामीणों से पूछताछ की गई। जांच के दौरान पता चला कि मृतक सोनारू राम सलाम (उम्र 46 वर्ष) का अपनी पुत्री किरण सलाम (उम्र 22 वर्ष) के साथ घरेलू बातों को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के दौरान आरोपी पुत्री किरण सलाम ने आवेश में आकर घर में रखे डंडे एवं लोहे के सब्बल से अपने पिता पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल होने के कारण सोनारू राम सलाम की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना एवं जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर थाना कोहकामेटा में अपराध क्रमांक 05/2026, धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस द्वारा घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए तथा शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय नारायणपुर भेजा गया।जांच के दौरान आरोपी किरण सलाम से पूछताछ की गई, जिसमें घटना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा एवं लोहे का सब्बल बरामद किया गया। मामले में उपलब्ध साक्ष्यों एवं जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी की संलिप्तता पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी किरण सलाम पिता स्व. सोनारू राम सलाम, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम मोहंदी, थाना कोहकामेटा, जिला नारायणपुर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।0
0
Report
Advertisement
