205001
Mainpuri -करहल पुलिस को मिली बड़ी सफलता
Karhal, Uttar Pradesh:करहल पुलिस को मिली बड़ी सफलता ।प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी ने दो गाँजा तस्करों को किया गिरफ्तार, करीब 30 लाख रुपये की कीमत का 120 किलोग्राम गाँजा किया बरामद ,पुलिस ने परिवहन में प्रयुक्त केंटर को भी पकड़ा पश्चिम बंगाल से आगरा ले जा रहे थे गाँजा ,मैनपुरी में पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हजारीबाग: पेट्रोल-डीजल किल्लत से आमजन परेशान, पंपों पर लंबी कतारें
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग शहर में पिछले दो दिनों से पेट्रोल और डीज़ल की किल्लत ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। कई पेट्रोल पंपों पर तेल समाप्त हो जाने के कारण उन्हें अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा है, जिससे शहर में ईंधन संकट गहरा गया है। जो पेट्रोल पंप अभी खुले हैं, वहां वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। खासकर रोज़मर्रा के कामकाज पर निर्भर लोगों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, तेल कंपनियों की ओर से आपूर्ति में कमी आने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। मांग के मुकाबले आपूर्ति कम होने से कई पंपों पर पेट्रोल और डीज़ल पूरी तरह खत्म हो चुका है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है, ताकि स्थिति सामान्य हो सके और लोगों को राहत मिल सके।0
0
Report
हाई अदालत के आदेश से रजरप्पा मंदिर का पुनर्विकास, बरसात से पहले सुरक्षा कदम तेज
Ramgarh Cantonment, Jharkhand:देश के प्रसिद्ध सिद्धपीठ रजरप्पा मंदिर में सुरक्षा और सौंदर्य करण पर हाईकोर्ट सख्त, आगामी मानसून से पहले भैरवी नदी के डेंजर जोन में ब्रेकेडिंग का कार्य हर हाल में पूरा किया जाए ताकि अप्रिय हादसों को रोका जा सके। नदी के डेंजर जोन में ब्रेकेडिंग का कार्य को प्राथमिकता पर रखा गया है। हाईकोर्ट के आदेशानुसार यह कार्य बरसात शुरू होने से पहले हर हाल में पूरा करना अनिवार्य है। बरसात के मौसम में उफनती भैरवी और दामोदर नदी के तेज बहाव में अबतक कई अप्रिय हादसे हो चुके हैं और कई जान माल की नुकसाने भी हो चुकी है। रामगढ़ के डीसी समेत जिले के कई आला अधिकारियों ने रजरप्पा मंदिर परिसर में स्थल निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। हाई कोर्ट के आदेश के बाद रजरप्पा मंदिर के सौंदर्यीकरण और पुनर्विकास के लिए प्रशासन ने 254 दुकानों को अतिक्रमण मुक्त कराया है। अब मंदिर क्षेत्र अधिक व्यवस्थित और खुला नजर आएगा। नया बस स्टैंड और सुव्यस्थित पार्किंग, इंट्री और निकास द्वार, नदी के पास घाटों का निर्माण, विस्थापित दुकानदारों के लिए व्यवस्थित दुकानों का निर्माण किया जाना है। रामगढ़ डीसी ऋतुराज ने स्पष्ट किया कि पुनर्विकास का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा है। सभी संबंधित विभाग को आपसी समन्वय के साथ काम करने और तय समय-सीमा के भीतर योजनाओं को धरातल पर उतारने का निर्देश दिया गया है। निश्चित रूप से इन कार्यों के पूरे होने पर रजरप्पा न केवल एक धार्मिक केंद्र के रूप में सुरक्षित होगा, बल्कि एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में भी इसकी सुंदरता निखरेगी।0
0
Report
बुंडू अस्पताल: गर्भपात के नाम पर रिश्वत माँगने का वीडियो वायरल
Ranchi, Jharkhand:झारखंड के बुंडू अनुमंडल अस्पताल से घूस लेने के आरोप का मामला सामने आया है. लेबर रूम में तैनात एएनएम नर्स प्रमिला कुमारी पर आरोप है कि उन्होंने गर्भपात कराने के नाम पर एक महिला के परिजनों से छह हजार रुपये की मांग की. बताया जा रहा है कि पैसे लेने के बाद ही इलाज की प्रक्रिया पूरी की गई और देर रात महिला को छुट्टी दे दी गई. पीड़ित परिवार उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ का रहने वाला है, जो फिलहाल बुंडू में रह रहा था. परिजनों के मुताबिक, महिला की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल लाया गया, लेकिन यहां इलाज से पहले पैसों की मांग की गई. इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसमें कथित तौर पर पैसे मांगने की बात सामने आ रही है. वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए बुंडू अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. अविनाश सोय ने नर्स को शो-कॉज नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है. साथ ही तत्काल प्रभाव से उन्हें लेबर रूम से हटा कर ओपीडी में तैनात कर दिया गया है. वहीं एसडीएम किस्टो कुमार बेसरा ने कहा है कि मामला उनके संज्ञान में है और वे खुद इसकी जांच कर रहे हैं. उन्होंने साफ कहा है कि अगर आरोप सही पाए गए, तो सख्त कार्रवाई तय है.0
0
Report
Advertisement
कोरबा में ट्रक के नीचे बैठकर स्टंट: युवक की पहचान पुलिस करेगी
Korba, Chhattisgarh:कोरबा. ब्रेकिंग- युवक को रील्स बनाने का जबरदस्त नशा, रील बनाने के लिए जान की जोखिम, चलती ट्रक के नीचे बैठा रहा युवक, खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो आया सामने, वीडियो के आधार पर अज्ञात युवक की की जा रही पहचान करने की कोशिश, पहचान होने के बाद पुलिस करेगी कार्रवाई, उरगा थाना इलाके का मामला0
0
Report
कोरबा के मुड़ापार हेलीपेड मैदान में कार स्टंट से हड़कंप, FIR दर्ज
Korba, Chhattisgarh:कोरबा मुड़ापार हेलीपेड मैदान में कार से स्टंट करते नजर आए; आधे घण्टे तक मचाया जमकर उत्पात; मैदान में खेलने वाले छोटे बच्चों की जान आ सकती थी आफत में; सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस; स्टंटबाज़ों के खिलाफ FIR दर्ज; कार भी किया गया जब्ज़्त; मानिकपुर चौकी इलाके की घटना।0
0
Report
राजनांदगांव: दुर्गा चौक पर जन्मदिन पार्टी में चाकूबाजी, एक युवक घायल
Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव शहर के दुर्गा चौक क्षेत्र में देर रात बर्थ डे पार्टी के दौरान मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। केक काटने के दौरान शुरू हुआ विवाद चाकूबाजी तक पहुंच गया, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, कुछ युवक अपने साथी शोएब खान का जन्मदिन मनाने के लिए दुर्गा चौक पर इकट्ठा हुए थे। इसी दौरान अनूप सोनी का अन्य युवकों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और पहले बेल्ट से मारपीट की गई, जिसके बाद दो युवकों ने अनूप पर चाकू से हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही चाकूबाजी करने वाले मुख्य आरोपी सहित तीन युवकों को हिरासत में ले लिया गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।0
0
Report
Advertisement
अमेठी- गौरीगंज रिर्जव परेड: 194 आरक्षी पासिंग आउट, जवानों में जोश
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी- गौरीगंज रिर्जव पुलिस लाइन में भव्य दीक्षांत परेड समारोह का हुआ आयोजन, दीक्षांत परेड समारोह कार्यक्रम में पहुंचे पुलिस महानिरीक्षक इंट्रेलीजेंश उपेंद्र कुमार अग्रवाल, 194 रिक्रूट आरक्षियों ने पासिंग आउट परेड में लिया हिस्सा, पुलिस महानिरीक्षक को दी सलामी, सभी प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षु बने पूर्ण रूप से जवान, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों को किया गया जायेगा सम्मानित, परेड के दौरान कड़ी धूप के बीच पुलिस जवानों में दिखा जोश व काफी उत्साह, दीक्षांत परेड समारोह में डीएम,सीडीओ व प्रशिक्षु जवानों के परिजन रहे मौजूद,0
0
Report
मथुरा में CO आशना चौधरी की कार्रवाई: गेस्ट हाउस पर छापा, 7 गिरफ्तार
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में देह व्यापार के खिलाफ CO आशना चौधरी की बड़ी कार्रवाई, गेस्ट हाउस पर छापा, 7 गिरफ्तार मथुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गेस्ट हाउस पर छापेमारी की है। इस कार्रवाई में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है मामला मथुरा के कोतवाली क्षेत्र के बीएसए चौकी इलाके का है, जहां आरएस गेस्ट हाउस में अनैतिक देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। यह कार्रवाई एएसपी आशना चौधरी के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से चार युवतियों और तीन युवकों को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि गेस्ट हाउस में लंबे समय से अवैध गतिविधियाँ संचालित हो रही थीं, जिसकी शिकायत लगातार मिल रही थी पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है और गेस्ट हाउस संचालकों की भूमि की जांच की जा रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ASP आशना चौधरी ने बताया कि जनपद में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस मामले में भी सख्त कार्रवाई की गई है और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।0
0
Report
AI से नकल की कोशिश: होमगार्ड भर्ती परीक्षा में हाई-टेक गिरोह का भंडाफोड़
Kanpur, Uttar Pradesh:Kanpur होमगार्ड परीक्षा में बड़ी धांधली का खुलासा, AI तकनीक के इस्तेमाल से नकल की कोशिश नाकाम बी.एन.एस.डी. इंटर कॉलेज, चुन्नीगंज में आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा में पुलिस ने हाई-टेक नकल गिरोह का भंडाफोड़ किया है। परीक्षा के दौरान ए.आई. (AI) तकनीक और मिनी पॉकेट प्रिंटर के जरिए पेपर हल करने की साजिश रची गई थी। पुलिस ने संदीप चंद्र विश्वकर्मा नाम के एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा, जिसके पास से सील्ड प्रश्न-पुस्तिका बरामद हुई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी एन.सी.सी. कक्ष में बैठकर मोबाइल से प्रश्न-पत्र की फोटो खींचकर ए.आई. (AI) के माध्यम से उत्तर प्राप्त कर रहा था और उन्हें मिनी पॉकेट प्रिंटर से निकाल रहा था। इन उत्तरों को परीक्षा कक्ष संख्या-21 में मौजूद एक परिचित अभ्यर्थी की ओ.एम.आर. शीट भरवाने के लिए इस्तेमाल किया जाना था। जांच में पाया गया कि आरोपी संदीप और उसके साथी निर्मल कुमार के नाम स्कूल के आधिकारिक ड्यूटी चार्ट या जिलाधिकारी कार्यालय की सूची में नहीं थे। उन्होंने बताया कि उन्हें अखिलेश यादव नामक व्यक्ति ने बुलाया था। पुलिस ने मौके से मोबाइल और एक मिनी पॉकेट प्रिंटर जब्त कर लिया है। मामले में तीन मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है: अखिलेश सिंह यादव,निर्मल कुमार संदीप चंद्र विश्वकर्मा कर्नलगंज थाने में दर्ज हुआ मुकदमा।0
0
Report
Advertisement
रायबरेली के मुख्य बाजार में देर रात पेंट की दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान
Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर: रायबरेली शहर के मुख्य बाजार में देर रात एक पेंट की दुकान में भीषण आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। यह दुकान कोतवाली क्षेत्र के रिफॉर्म क्लब के सामने है। न्यू भारत पेंट नाम की इस दुकान में देर रात अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी भीषण थी कि पूरी दुकान जलकर राख हो गई। दुकान मालिक फैज खान के मुताबिक, वह रात करीब 8:30 बजे दुकान बंद करके घर गए थे। देर रात आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल जांच जारी है।0
0
Report
कानपुर देहात के दीक्षांत परेड में पुलिस उप महानिरीक्षक ने ली सलामी
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात में आयोजित हुआ दीक्षांत परेड समारोह मुख्य अतिथि के तौर पर पुलिस लाइन पहुंचे पुलिस उप महानिरीक्षक शहाब रशीद खां 495 रिक्रूट आरक्षियों के लिए आयोजित हुआ दीक्षांत परेड समारोह 9 महीने के कठिन प्रशिक्षण के बाद आयोजित हुई पासिंग आउट परेड पुलिस उप महानिरीक्षक शहाब रशीद खां ने ली सलामी पुलिस लाइन में उत्कृष्ट जवानों को किया गया सम्मानित0
0
Report
महराजगंज में भीषण लू से बच्चों में डायरिया-उल्टी के मरीज बढ़े, अस्पतालों में अलर्ट जारी
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज भीषण गर्मी और लू के कारण सरकारी अस्पतालों में बीमार बच्चों (उल्टी, दस्त, तेज बुखार, डिहाइड्रेशन) की संख्या में 30-40% तक भारी वृद्धि हुई है. अप्रैल के अंत में बढ़ते तापमान के साथ ओपीडी और इमरजेंसी में भीड़ बढ़ गई है. डॉक्टर बच्चों को धूप से बचाने, ORS (ORS) देने और तरल पदार्थ का सेवन बढ़ाने की सलाह दे रहे हैं, वही महराजगंज जनपद के जिला संयुक्त चिकित्सालय में डिहाइड्रेशन उल्टी दस्त और डायरिया से पीड़ित बाल रोगियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है. हीट स्ट्रोक उल्टी दस्त बुखार और डायरिया से पीड़ित बच्चे लगातार अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग अब अलर्ट हो गया है. हीट वेव के चलते जिला संयुक्त चिकित्सालय में 6 बेड का हीट वेव बोर्ड भी आरक्षित किया गया है जिसे लू और हीट वेव से पीड़ित रोगियों का इलाज किया जा सके. सीएमएस डॉक्टर एके द्विवेदी ने बताया हीट वेव के चलते तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है जिसके चलते बच्चे बीमार हो रहे हैं जिसमें सबसे अधिक उल्टी दस्त और बुखार से पीड़ित छोटे बच्चे भर्ती हो रहे हैं जिनका स्वास्थ्य विभाग के द्वारा समुचित इलाज किया जा रहा है इसका मुख्य वजह बासी भोजन दूषित पेयजल बाहर गन्ने के जूस मक्खी वाले और हानिकारक खाद्य पदार्थ के सेवन करने से गर्मी के बढ़ते तापमान के बीच बच्चों में डायरिया उल्टी दस्त की शिकायत बढ़ी है . बीमार बच्चों का बेहतर इलाज को लेकर अस्पताल को अलर्ट मोड पर रखा गया है ORS पाउडर लेते रहने को लेकर बच्चों के परिजनों को लगातार बताया जा रहा है वही हीट वेव को देखते हुए कुलर पंखे और तमाम तरह की व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया है और जगह पर ORS काउंटर स्थापित किया गया है ताकि हीट वेव के खतरे से मरीज और उनके परिजनों को बचाया जा सके0
0
Report
Advertisement
बहरावंडा खुर्द में राठौर साहू समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, 25 जोड़े
Sawai Madhopur, Rajasthan:जिला संवाददाता-अरविंद सिंह चौहान। हेडलाइन:बहरावंडा खुर्द में राठौर तेलियान साहू समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, 25 जोड़े बने हमसफर। सवाई माधोपुर जिले के खंडार उपखंड क्षेत्र में राठौर तेलियान साहू समाज द्वारा आयोजित दूसरे निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन में 25 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। सम्मेलन स्थल पर खुशियों का माहौल रहा और शहनाइयों की गूंज के बीच वर-वधुओं ने वैदिक रीति-रिवाज से सात फेरे लेकर नए जीवन की शुरुआत की। कार्यक्रम में राजस्थान व मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों और गांवों से जोड़ों ने भाग लिया। समिति द्वारा नवविवाहित जोड़ों को घरेलू उपयोग की सामग्री जैसे अलमारी, स्टील पलंग, कूलर, सिलाई मशीन, कुर्सियां, गद्दे, कंबल, घडी सहित अन्य उपहार भेंट किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक जितेंद्र गोठवाल सहित कई जनप्रतिनिधि व समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने नवदम्पतियों को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी और ऐसे आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया...0
0
Report
जामताड़ा के मिहिजाम में टेंट हाउस में आग, लाखों के नुकसान की आशंका
Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा के मिहिजाम के वार्ड संख्या 8 स्थित न्यू कॉलोनी में रविवार सुबह एक टेंट हाउस में भीषण आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। यह घटना मोहम्मद अख्तर के घर में हुई, जहां टेंट हाउस का सारा सामान रखा हुआ था। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 7 बजे खिड़की से धुआं निकलता देख स्थानीय लोगों ने शोर मचाया। इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। हालांकि घटना की सूचना अग्निशमन विभाग और मिहिजाम पुलिस को दी गई, लेकिन दमकल वाहन के पहुंचने से पहले ही लोगों ने आग दुक बुझा दी। इस आगजनी में टेंट हाउस में इस्तेमाल होने वाले गद्दे, पोशाक, तकिया, सोफा, बेडशीट, पंखा सहित अन्य सभी सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गए। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद टेंट हाउस के मालिक का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, स्थानीय लोगों में अग्निशमन वाहन की अनुपलब्धता को लेकर काफी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों ने मिहिजाम शहर में स्थायी रूप से अग्निशमन गाड़ी की व्यवस्था करने की मांग उठाई है।0
0
Report
बालेसर ANTF ने 50 किलो MD ड्रग्स के साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:बालेसर (जोधपुर) क्षेत्र के बावरली में ANTF की बड़ी कार्यवाही, लगभग 50 किलो MD ड्रग्स बरामद. IG विकास कुमार के निर्देशन में MD ड्रग्स की फैक्ट्री पर कार्रवाई, आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार की सूचना. बालेसर थाना क्षेत्र के लूणावूपूरा गांव का मामला. अलसुबह का पूरा मामला: दोनों ओर से फायरिंग की सूचना. भागते हुए लगभग छह आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल. मौके पर जोधपुर ग्रामीण एडीशनल एसपी भोपालसिंह लखावत और बालेसर सीओ राजेंद्रसिंह उज्ज्वल मय टीम मौजूद.0
0
Report
Advertisement
