205001
Mainpuri - ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग
Karhal, Uttar Pradesh:मैनपुरी, ट्रांसफार्मर में ओवरलोड के चलते लगी भीषण आग. आग की लपटों ने लिया विकराल रूप मची अफरा-तफरी. स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू. फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची. बरनाहल थाना क्षेत्र के सेंट मैरी कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल के पास की घटना।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फरीदाबाद के पल्ला में कपड़ों के कारखाने में आग, लाखों के नुकसान
Faridabad, Haryana:फ़रीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में इस्माइलपुर और बसंतपुर के बीच पुस्ता रोड के पास स्थित एक कपड़ों के कारखाने में बुधवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की वजह से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने कारखाने के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया और वहां रखा कपड़ा जलकर राख हो गया। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुब्बार दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। 4 घंटे में आग पर काबू पाया घटना की सूचना सुबह करीब 6:30 बजे पुलिस और दमकल विभाग को मिली। सूचना मिलते ही पल्ला थाना प्रभारी सत्य प्रकाश अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नवीन नगर चौकी इंचार्ज राकेश भी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग की कई गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने काफी मेहनत के बाद आग पर धीरे-धीरे काबू पाया। करीब चार घंटे तक आग बुझाने का काम चलता रहा। आग पर काबू पाते हुए फायर ब्रिगेड़ कर्मचारी आग लगने के कारणों का खुलासा नही पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। आग इतनी तेज थी कि आसपास के घरों तक उसकी गर्मी पहुंच रही थी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आसपास रहने वाले लोगों को घरों से बाहर निकालकर सुरक्षित जगह पर जाने के लिए कहा गया। इस आग में कई लाख रूपये का कपड़ा जलकर राख हो गया आग की चपेट में आकर कार जली कारखाने के साथ एक पार्किंग का मैदान भी था, जहां कई गाड़ियां खड़ी थीं। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से अधिकतर गाड़ियों को वहां से हटा लिया गया, लेकिन एक कार को समय रहते नहीं हटाया जा सका। आग की लपटों में आने से वह कार पूरी तरह जल गई। कारखाने के मालिक देवेंद्र अवाना ने बताया कि उनके कारखाने में कपड़ों के थान रखे जाते थे, जिन्हें अलग-अलग कंपनियों में भेजा जाता था। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 6:30 से 7 बजे के बीच आग लगी थी। उन्होंने कहा कि आग बुझाने की काफी कोशिश की गई, लेकिन आग बहुत तेजी से फैल गई और लाखों रुपये का सामान जल गया। पुलिस बोली की जा रही मामले की जांच देवेंद्र अवाना ने आशंका जताई कि यह आग खुद से नहीं लगी बल्कि किसी ने जानबूझकर लगाई हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि दमकल विभाग की गाड़ियां थोड़ी देर से पहुंचीं, लेकिन बाद में लगातार आग बुझाने का काम किया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी व्यक्ति की जान नहीं गई। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। पल्ला थाना प्रभारी सत्य प्रकाश ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
मुफ्ती इश्तियाक अहमद कादरी की प्रोफाइल: دارالعلوم فیض الرسول براؤن شریف سدھارتھ نگر
Noida, Uttar Pradesh:mufti ishtiyaq ahmad qadri مفتی اشتیاق احمد قادری استاذ دارالعلوم فیض الرسول براؤن شریف سدھارتھ نگر0
0
Report
प्रयागराज में बकरीद पर सुरक्षा कड़ी: पुलिस, सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी
Prayagraj, Uttar Pradesh:बक़रीद को लेकर संगम नगरी में सुरक्षा व्यवस्था रहेगी कड़ी, सड़क पर नमाज़ और खुले में कुर्बानी पर पूरी तरह से रहेगी रोक, चौक और चौराहों पर भारी संख्या में पुलिस बल की रहेगी तैनाती, संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी और ड्रोन से रखी जाएगी नज़र。 प्रयागराज पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शहर के संवेदनशील इलाकों में ख़ास सतर्कता बरती जा रही है। चौक और चौराहों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरों के साथ ही ड्रोन से संवेदनशील इलाकों में नज़र रखी जा रही है। डीसीपी सिटी मनीष शांडिल्य ने बताया कि बकरीद पर्व को लेकर शहर की कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए गए हैं। मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी की बैठक की गई है। जिसमें सड़क पर नमाज़ नहीं पढ़ने के सख़्त निर्देश दिए गए हैं, साथ ही खुले में कुर्बानी न करने के लिए भी जरूरी हिदायत दी गई है। इसके साथ ही सुरक्षा के दृष्टिगत सोशल साइट्स पर भी विशेष नजर रखी जा रही है, उपद्रव या फिर भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ कड़ी کارروाई की जाएगी। डीसीपी ने कहा कि मस्जिदों और ईदगाहों के आस पास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी जाएगी।0
0
Report
Advertisement
राजस्थान में ब्राजील से आयातित सेमेन से पहली मादा गाय जन्म, बदलाव की उम्मीद
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में ब्राजील से मंगाए गए Shॉर्टेड सीमेन से पहली मादा गाय 'पद्मिनी' का जन्म*\nजयपुर: पूर्व कृषि आदि पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया की गौशाला में ब्राजील से आयातित शॉर्टेड सेमेन (लिंग-निर्धारण वीर्य) के उपयोग से पहली बार मादा गाय का जन्म हुआ है। इस मादा गाय का नाम *पद्मिनी* रखा गया है।\nराजस्थान सरकार की पहल के तहत ब्राजील से मंगाए गए शॉर्टेड सेमेन का यह सफल प्रयोग माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, यदि यह तकनीक बड़े स्तर पर सफल रही तो प्रदेश में गो-पालन को नई दिशा मिलेगी।\nक्या होगा फायदा?\nमादा संतान की अधिकता: शॉर्टेड सेमेन से 80-90% तक मादा बछिया पैदा होने की संभावना होती है, जिससे डेयरी फार्मरों को ज्यादा दूध देने वाली गायें मिल सकेंगी।\nपशुपालकों की आय में वृद्धि: नर बछड़ों की संख्या कम होने से पशुपालकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।\nबच्चों की पोषण सुरक्षा: राज्य में दूध उत्पादन बढ़ने से कुपोषण की समस्या में कमी आएगी।\nगो-पालन को बढ़ावा: राजस्थान जैसे कृषि प्रधान राज्य में पशुपालन को नई ऊर्जा मिलेगी और विदेशी आयात पर निर्भरता भी कम होगी।\nलालचंद कटारिया* ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह प्रयोग यदि पूरे प्रदेश में फैलाया गया तो गो-पालकों के लिए वरदान साबित होगा।\nराजस्थान सरकार पशुपालन विभाग इस तकनीक को और अधिक किसानों तक पहुंचाने की योजना बना रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि सफलता दर अच्छी रही तो आने वाले समय में राज्य की डेयरी अर्थव्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल सकता है。0
0
Report
श्योपुर में जनसुनवाई के दौरान गोयल की मौत के बाद प्रदर्शन तेज
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर में जनसुनवाई के दौरान जहरीला पदार्थ खाने से देवेंद्र गोयल की मौत अब बड़ा आंदोलन बनती जा रही है. बुधवार को वैश्य समाज के लोग गुलंबर चौक पर धरने पर बैठ गए. परिजन और समाजजन देवेंद्र गोयल के शव को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं और दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. गणेश बाजार निवासी देवेंद्र गोयल लंबे समय से अपनी दुकान और सामान पर कथित कब्जे की शिकायत लेकर कोतवाली थाना और जिला प्रशासन के चक्कर काट रहे थे. परिजनों का आरोप है कि कई बार शिकायत देने के बावजूद कोतवाली पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की. अगर समय रहते पुलिस कार्रवाई करती, तो देवेंद्र गोयल को बार-बार जनसुनवाई में जाने और आखिरकार इतना बड़ा कदम उठाने की नौबत नहीं आती. मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान निराश होकर देवेंद्र गोयल ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया था. हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे शहर में आक्रोश का माहौल है. धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि यह सिर्फ एक व्यक्ति की मौत नहीं, बल्कि सिस्टम की लापरवाही का परिणाम है. प्रदर्शनकारियों ने कोतवाली थाना पुलिस पर दबाव बनाने और मामले को दबाने की कोशिश करने का आरोप भी लगाए हैं. इस पूरे मामले में तहसीलदार मनीषा मिश्रा का वायरल वीडियो भी चर्चा में है, जिसमें वे घटना के लेकर कथित तौर पर संवेदनहीन टिप्पणी करती नजर आ रही हैं. वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. फिलहाल गुलंबर चौक पर भारी संख्या में लोग मौजूद हैं और प्रशासन से दोषियों पर कार्रवाई, निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं.0
0
Report
ब्रेकिंग जशपुर: घर की बाड़ी में 40 गांजे के पौधे लगाने के आरोपी गिरफ्तार
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जशपुर बाड़ी में गांजे की खेती करने का आरोपी गिरफ्तार, घर की बाड़ी में लगाये थे 40 गांजे के पौधे, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, लोदाम पुलिस की कार्रवाई,0
0
Report
Advertisement
केदार कश्यप ने कांग्रेस पर हमला, महिलाओं के सम्मान और कर्नाटक पर तंज
Raipur, Chhattisgarh:भूपेश बघेल ने दी अधिकारियों को चेतावनी, मामले में मंत्री केदार कश्यप ने कहा- चूड़ियां नहीं पहन रखी है कहना मातृशक्ति का अपमान है. नारी को अबला के रूप में कांग्रेस देखना चाहती है. कांग्रेस की मानसिकता बताती है कि महिलाओं का स्थान केवल प्रियंका वाड्रा और सोनिया गांधी तक सीमित है. अवैध कार्यों के साथ हमेशा कांग्रेस दिखाई देती है कर्नाटक में बनी राजनीतिक स्थिति पर मंत्री केदार कश्यप ने कहा- कांग्रेस ने हमेशा लोगों को गुमराह किया है. बड़े बड़े वादे छत्तीसगढ़ में किए थे अब वही स्थिति कर्नाटक में है. यह सब कांग्रेस में आपसी लड़ाई का नतीजा है. कांग्रेस में हर कोई अपने आप को बड़ा नेता मानकर चलता है0
0
Report
सीतामढ़ी से हावड़ा स्पेशल ट्रेन लूटकांड: बाबा गैंग के 5 गिरफ्तार, सोना बरामद
Muzaffarpur, Uttar Pradesh:सीतामढ़ी से हावड़ा स्पेशल ट्रेन लूटकांड का बड़ा खुलासा: “बाबा गिरोह” के 5 बदमाश गिरफ्तार, 5 लाख का सोना बरामद, कई जिलों में छापेमारी के बाद हुआ बड़ा खुलासा मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की विशेष टीम ने ट्रेनों में चोरी और लूटपाट करने वाले कुख्यात “बाबा गिरोह” का भंडाफोड़ करते हुए 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से लगभग 32.74 ग्राम सोना बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 5 लाख रुपये आंकी गई है. रेल एसपी वीणा कुमारी ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी. घटना 10 मई की रात की है, जब सीतामढ़ी से हावड़ा जा रही स्पेशल ट्रेन 03044 में समस्तीपुर के पास एस-6 बोगी में सफर कर रहे दरभंगा निवासी दिलखुश झा के परिवार को बदमाशों ने निशाना बनाया. आरोप है कि गिरोह के सदस्यों ने यात्रा के दौरान पीड़ित परिवार का सामान चोरी कर लिया और समस्तीपुर स्टेशन पर उतरकर फरार हो गए. पीड़ित परिवार हावड़ा जा रहा था. घटना की गंभीरता को देखते हुए रेल एसपी वीणा कुमारी ने एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया. टीम ने सीतामढ़ी से हावड़ा तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और समस्तीपुर स्टेशन के मोबाइल डाटा डंप की बारीकी से जांच की. तकनीकी जांच के दौरान मिले संदिग्ध मोबाइल नंबरों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही. पुलिस कार्रवाई के दौरान वैशाली के निवासी लक्ष्मण तिवारी उर्फ बाबा, संतोष उर्फ श्रवण, छोटू कुमार समेत कुल 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह ने लूट का सोना पटना के पुनपुन स्थित एक ज्वेलर्स को बेच दिया था. पुलिस ने उक्त ज्वेलर्स को भी हिरासत में लेकर जीआरपी के हवाले कर दिया. पूरे ऑपरेशन में समस्तीपुर, दरभंगा, हाजीपुर और मुगलसराय रेल पुलिस के साथ तकनीकी शाखा की टीम भी सक्रिय रूप से शामिल रही. रेल एसपी वीणा कुमारी ने बताया कि गिरोह के अन्य संभावित नेटवर्क और पुराने मामलों में उनकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है. बाइट - बीना कुमारी, रेल एसपी, मुजफ्फरपुर रेल0
0
Report
सोनभद्र में दर्दनाक सड़क हादसा: दो घायल, एक ने दी जान
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में दर्दनाक सड़क हादसा: चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा और नवटोलिया के बीच देर रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गड्ढे में गिर गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल भिजवाया, जहां हालत नाजुक देखकर वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। रास्ते में एक युवक ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा जिंदगी की जंग लड़ रहा है। हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है। अक्सर के अनुसार दोनों युवक सड़क पर नियंत्रण खो बैठे और बाइक गहरे गड्ढे में गिर गई। परिजनों के मुताबिक ट्रामा सेंटर ले जाते समय मनोज उर्फ गुड्डू कुमार ने दम तोड़ दिया। दूसरा घायल रामसजीवन उर्फ बबलू गोंड का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। मृतक और घायल युवक जोखनागड़ी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
जालौन में किशोरी की आत्महत्या: मामा के घर छुट्टियों के दौरान दर्दनाक कदम
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की आत्महत्या से सनसनी, मामा के घर घूमने गई किशोरी ने जहरीली दवा खाकर की आत्महत्या, 16 वर्षीय प्रिंसी ने जहरीली दवा खाकर उठाया खौफनाक कदम, गर्मियों की छुट्टी में मामा के घर घूमने गई थी छात्रा, उरई के रामनगर क्षेत्र की रहने वाली कक्षा 8 की बताई जा रही किशोरी, हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, इलाज के दौरान छात्रा ने तोड़ा दम, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के निवाड़ी गांव का मामला।0
0
Report
SIR के बहाने नाम काटने पर Ajay Rai ने निशाना साधा
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Ajay Rai (UP Congress President) on Supreme Court upholding ECI’s Special Intensive Revision (SIR) in Bihar. 6-month-old marriage woman found dead, alleged dowry harassment. अजय राय ने कहा एसआईआर के बहाने चुनाव आयोग जिस तरह से टारगेट करके कुछ वर्ग दलित और पीछड़े वर्गो के लोगो का नाम काट रही है उसको कोई समर्थन नहीं करता इस सरकार में कोई सुरक्षित नहीं है न तो महिला और न ही बच्ची कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है0
0
Report
सीतामढ़ी से हावड़ा जा रही ट्रेन लूट मामले में बाबा गिरोह के 5 बदमाश गिरफ्तार
Muzaffarpur, Uttar Pradesh:सीतामढ़ी से hावड़ा जा रही स्पेशल ट्रेन 03044 लूटकांड का बड़ा खुलासा: बाबा गिरोह के 5 बदमाश गिरफ्तार, 5 लाख का सोना बरामद, कई जिलों में छापेमारी के बाद हुआ बड़ा खुलासा रेल एसपी वीणा कुमारी ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी. घटना 10 मई की रात की है, जब सीतामढ़ी से हावड़ा जा रही स्पेशल ट्रेन 03044 में समस्तीपुर के पास एस-6 बोगी में दरभंगा निवासी दिलखुश झा के परिवार को बदमाशों ने निशाना बनाया. आरोप है कि गिरोह के सदस्यों ने यात्रा के दौरान पीड़ित परिवार का सामान चोरी कर लिया और समस्तीपुर स्टेशन पर उतरकर फरार हो गए. पीड़ित परिवार हावड़ा जा रहा था. घटना की गंभीरता को देखते हुए रेल एसपी वीणा कुमारी ने एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया. टीम ने सीतामढ़ी से हावड़ा तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और समस्तीपुर स्टेशन के मोबाइल डाटा डंप की बारीकी से जांच की. तकनीकी जांच के दौरान मिले संदिग्ध मोबाइल नंबरों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही. पुलिस कार्रवाई के दौरान वैशाली के निवासी लक्ष्मण तिवारी उर्फ बाबा, संतोष उर्फ श्रवण, छोटू कुमार समेत कुल 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह ने लूट का सोना पटना के पुनपुन स्थित एक ज्वेलर्स को बेच दिया था. पुलिस ने उक्त ज्वेलर्स को भी हिरासत में लेकर जीआरपी के हवाले कर दिया. पूरे ऑपरेशन में समस्तीपुर, दरभंगा, hाजीपुर और मुगलसराय रेल पुलिस के साथ तकनीकी शाखा की टीम भी सक्रिय रूप से शामिल रही. रेल एसपी वीणा कुमारी ने बताया कि गिरोह के अन्य संभावित नेटवर्क और पुराने मामलों में उनकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है. बाइट - बीना कुमारी, रेल एसपी, मुजफ्फरपुर रेल *इनपुट - मणितोष कुमार*0
0
Report
Advertisement
प्रतापगढ़ में जंगल की आग: 600 से अधिक फायर अलर्ट से बढ़ा खतरा
Pratapgarh, Rajasthan:दक्षिण राजस्थान का हरा-भरा वन क्षेत्र इन दिनों आग की तपिश से झुलस रहा है। सबसे चिंताजनक तस्वीर प्रतापगढ़ से सामने आई है, जहां संभाग में सबसे अधिक 600 से ज्यादा फायर अलर्ट दर्ज किए गए। आंकड़े सिर्फ संख्या नहीं हैं, बल्कि जंगलों में बढ़ते खतरे, वन संपदा के नुकसान और भविष्य के पर्यावरण संकट की चेतावनी भी हैं हैं। प्रतापगढ़ जिले में इस वर्ष वनाग्नि की घटनाओं ने रिकॉर्ड स्तर छू लिया है। 1 मार्च से 12 मई तक सामने आए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, उदयपुर संभाग के सात जिलों में प्रतापगढ़ सबसे अधिक प्रभावित रहा है। जिले में 600 से ज्यादा फायर अलर्ट दर्ज किए गए, जो पूरे संभाग में सबसे ऊपर हैं। प्रतापगढ़ वन खंड में अकेले 428 आग की घटनाएं सामने आई हैं। इनमें सबसे ज्यादा अलर्ट धरियावद क्षेत्र में दर्ज हुए, जहां 102 घटनाएं रिकॉर्ड की गईं। इसके अलावा देवगढ़ में 100 और लसाडिया क्षेत्र में 95 फायर अलर्ट सामने आए हैं। वहीं प्रतापगढ़ के अन्य वन क्षेत्रों में भी लगातार आग की घटनाएं बढ़ी हैं। वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रतापगढ़ के बाद डूंगरपुर और उदयपुर के कई वन क्षेत्र भी आग से प्रभावित हुए हैं। संभाग के विभिन्न हिस्सों में बढ़ती आग की घटनाएं वन संपदा और जैव विविधता के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक जंगलों में आग लगने के पीछे कई कारण हैं। गर्मियों में महुआ चुनने और तेंदूपत्ता संग्रह के लिए कई बार जंगलों में जानबूझकर आग लगा दी जाती है। इसके अलावा नई घास उगाने की सोच भी आग की घटनाओं को बढ़ाती है। कुछ मामलों में लापरवाही और संसाधनों की कमी भी स्थिति को गंभीर बना देती है। वन विभाग जंगलों में आग की निगरानी के लिए सैटेलाइट आधारित तकनीक का उपयोग कर रहा है। एसएनपीपी-वीआईआईआरएस जैसे सिस्टम के जरिए फायर अलर्ट मिलने पर संबंधित वन अधिकारियों को सूचना भेजी जाती है, ताकि समय रहते आग पर नियंत्रण पाया जा सके। हालांकि, दुर्गम क्षेत्रों और सीमित संसाधनों के कारण कई बार आग पर काबू पाने में देरी हो जाती है। जंगलों में आग का असर सिर्फ पेड़ों तक सीमित नहीं रहता। इससे वन्यजीवों का प्राकृतिक आवास नष्ट होता है, छोटे जीव-जंतु और पक्षी प्रभावित होते हैं, मिट्टी की उर्वरता घटती है और पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ता है। लंबे समय में इसका असर जल स्रोतों और स्थानीय जलवायु पर भी पड़ सकता है। प्रतापगढ़ में बढ़ते फायर अलर्ट एक गंभीर चेतावनी हैं कि जंगलों को बचाने के लिए केवल सरकारी प्रयास काफी नहीं होंगे। स्थानीय समुदाय, वन विभाग और आम नागरिकों की साझी जिम्मेदारी ही इन आग की घटनाओं को कम कर सकती है। क्योंकि जंगल बचेंगे, तभी पर्यावरण बचेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन सुरक्षित रहेगा।0
0
Report
मैथन में साधु के भेष में धोखाधड़ी: तीन युवक पकड़े गए
Dhanbad, Jharkhand:एंकर -- धनबाद जिले के मैथन ओपी क्षेत्र में साधु का भेष बनाकर महिलाओं को झांसा देकर सोने के आभूषन पैसा ठगी करने वाले तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मैथन पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर हाजत में बंद कर दिया है। पकड़े गए तीनों युवक बिहार के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। भुक्तभोगी महिला अंजू मंडल ने बताया कि तीनों युवक साधु के वेश में उसके घर पहुंचे थे। पानी पीने के बहाने उन्होंने घर में प्रवेश किया और बातचीत के दौरान धार्मिक बातें तथा टोने टोटके का जिक्र कर महिला को विश्वास में ले लिया। आरोपियों ने कहा कि अगर घर के जेवरात को मंत्र पढ़कर शुद्ध कर दिया जाए तो घर में सुख शांति बनी रहेगी और परिवार पर कोई परेशानी नहीं आएगी। उनकी बातों में आकर महिला अपने गहने निकालकर ले आई। इसके बाद एक आरोपी ने जेवरात को कपड़े में बांधने का नाटक किया और महिला को एक साड़ी में गांठ बांधकर थमा दिया। कुछ देर बाद महिला को शक हुआ। उसने आसपास की महिलाओं को बुलाकर गांठ खुलवाई तो उसमें जेवरात नहीं मिले। तब उसे समझ आया कि उसके साथ ठगी हुई है। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई। ग्रामीणों ने पीछा करते हुए गैलेक्सी सिटी के पास ऑटो से भाग रहे तीनों आरोपियों को दबोच लिया। लोगों ने उनकी जमकर फटकार लगाई और तुरंत मैथन पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को थाने ले गई। मैथन पुलिस ने तीनों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपियों ने इससे पहले क्षेत्र में कहीं और इस तरह की वारदात को अंजाम दिया है या नहीं। बाइट-- अंजू मंडल (भुक्तभोगी)0
0
Report
उत्तराखंड ने GEP शुरू करके पर्यावरण के साथ आर्थिक विकास की राह दिखाई
Noida, Uttar Pradesh:अल्मोड़ा, उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कहते हैं, "...हमारे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में, हमने वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र—एक 'विकसित भारत'—में बदलने का संकल्प लिया है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए, उत्तराखंड ने इस विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए खुद को समर्पित कर दिया है और उस दिशा में लगातार काम कर रहा है। पिछले चार वर्षों में, विभिन्न नीतियों और योजनाओं के माध्यम से राज्य के समग्र विकास को आगे बढ़ाने के प्रयास किए गए हैं। GDP की तर्ज पर, उत्तराखंड 'GEP'—यानी सकल पर्यावरण उत्पाद (Gross Environmental Product)—सूचकांक शुरू करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है। इस पहल का उद्देश्य राज्य की अर्थव्यवस्था और उसके पर्यावरण के बीच एक सामंजस्यपूर्ण संतुलन स्थापित करना है। जहाँ एक ओर राज्य की अर्थव्यवस्था डेढ़ गुना बढ़ी है, वहीं दूसरी ओर सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) में अकेले पिछले वर्ष 7.23 प्रतिशत की वृद्धि दर देखी गई है, और राज्य की प्रति व्यक्ति आय में 41 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है...0
0
Report
Advertisement
