icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बेतिया के कुमारबाग में युवक की हत्या, अपराधी फरार; पुलिस जांच शुरू

Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की हत्या को अंजाम दिया है कुमारबाग थाना अंतर्गत तुरहापट्टी गांव के सरेह में एक युवक का शव मिला है युवक की हत्या कर अज्ञात अपराधियों ने शव को ठिकाने लगा फरार हो गए है मृत युवक का नाम आदित्य कुमार बताया जा रहा है जो तिवारी टोला वार्ड नम्बर पांच का रहने वाला था सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया है घटनास्थल पर एफएसएल की टीम जांच कर रही है परिजनों का आरोप है कि गांव के कुछ युवक सुबह में आदित्य को घर से बुलाकर ले गए युवक की हत्या को अंजाम देकर उसके शव को ठिकाने लगा रहे थे तभी गांव के कुछ लोगों ने देख लिया जिसके बाद पुलिस पहुंची परिजनों का आरोप है पैसे के लेन देन में उनके बेटे की हत्या की गई है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है
0
0
Report

पुत्री को बुरी नीयत से जबरदस्ती तिल्ली के खेत में घसीटने का आरोप

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow1m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद कोतवाली के एक गांव की रहने वाली मां ने गांव के ही एक युवक पर बुरी नीयत से अपनी पुत्री को तिल्ली के खेत में घसीट कर अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया है। मां ने आरोप लगाया कि उसकी पुत्री खेत पर घास काटने के लिए गई थी। उसी समय अब्दुल्लापुर गांव के रहने वाले सुखपाल पुत्र रामपाल ने बुरी नीयत से उसकी पुत्री को पकड़ लिया और तिल्ली के खेत में घसीट कर ले गया जहां उसे छेड़खानी का अश्लील हरकतें की। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे बताया प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है जांच पड़ताल की जा रही है।
0
0
Report

स्पेन से कुछ दिन पहले लौटे युवक की संदिग्ध हालत में लाश सराय जट्टां के एक घर से बरामद

Kapurthala, Punjab:ਸਪੇਨ ਤੋਂ ਕੁਝ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਪਰਤਿਆ ਨੌਜਵਾਨ, ਨਜ਼ਦੀਕੀ ਪਿੰਡ ਸਰਾਏ ਜੱਟਾਂ ਦੇ ਇੱਕ ਘਰ ’ਚੋਂ ਸ਼ੱਕੀ ਹਾਲਾਤਾਂ ’ਚ ਲਾਸ਼ ਬਰਾਮਦ ਅਰਸ਼ਦੀਪ ਸਿੰਘ ਦੀ ਮੌਤ ਬਣੀ ਭੇਤ; ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਲਾਸ਼ ਕਬਜ਼ੇ ’ਚ ਲੈ ਕੇ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਲਈ ਭੇਜੀ ਨਜ਼ਦੀਕੀ ਪਿੰਡ ਸਰਾਏ ਜੱਟਾਂ ਦੇ ਇੱਕ ਘਰ ਵਿੱਚੋਂ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਸ਼ੱਕੀ ਹਾਲਾਤਾਂ ਵਿੱਚ ਲਾਸ਼ ਬਰਾਮਦ ਹੋਣ ਨਾਲ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਸਨਸਨੀ ਫੈਲ ਗਈ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਅਰਸ਼ਦੀਪ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਗੁਰਦੇਵ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਤਲਵੰਡੀ ਚੌਧਰੀਆਂ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ。 ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਅਰਸ਼ਦੀਪ ਸਿੰਘ ਕੁਝ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਸਪੇਨ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਆਇਆ ਸੀ। ਉਸ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਨਜ਼ਦੀਕੀ ਪਿੰਡ ਸਰਾਏ ਜੱਟਾਂ ਦੇ ਇੱਕ ਘਰ ਵਿੱਚੋਂ ਮਿਲੀ। ਘਟਨਾ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਣ ’ਤੇ ਥਾਣਾ ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਲਾਸ਼ ਨੂੰ ਕਬਜ਼ੇ ਵਿੱਚ ਲਿਆ ਅਤੇ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਲਈ ਭੇਜ ਦਿੱਤਾ ਹੈ。 ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌਤ ਕਿਹੜੇ ਹਾਲਾਤਾਂ ਵਿੱਚ ਹੋਈ, ਇਸ ਬਾਰੇ ਹਾਲੇ ਕੋਈ ਸਪੱਸ਼ਟ ਜਾਣਕਾਰੀ ਸਾਹਮਣੇ ਨਹੀਂ ਆਈ। ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਰਿਪੋਰਟ ਆਉਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੀ ਮੌਤ ਦੇ ਅਸਲ ਕਾਰਨਾਂ ਦਾ ਖੁਲਾਸਾ ਹੋਣ ਦੀ ਉਮੀਦ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ。
0
0
Report
Advertisement

बरनाला पुलिस: घर से 90 पेटी देसी शराब और 4 वाहन जब्त, पति-पत्नी फरार

Barnala, Bathinda, Punjab:बरनाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक मकान से 90 पेटियां देसी शराब और शराब की तस्करी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले 1 क्रूज़ कार, 2 मोटरसाइकिल और 1 स्कूटी भी जब्त। प्रेम नगर बरनाला का रहने वाला रवि कुमार उर्फ़ गब्बर अपने घर में गैर-कानूनी देसी शराब लाकर महंगे भाव पर बेचने का धंधा करता है। थाना सिटी-2 बरनाला की पुलिस ने वहाँ छापेमारी की; मौके से आरोपी अपनी पत्नी सहित फरार हो गए। पंजाब सरकार की मुहिम के तहत थाना सिटी-2 बरनाला की पुलिस ने 31 अगस्त को एक घर रेड करके 90 पेटियां (1080 बोतलें) देसी शराब और 4 वाहन बरामद किए हैं। डीएसपी ने कहा कि पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं, दोनों आरोपी जल्दी गिरफ्तार होंगे।
0
0
Report

पुत्री को बुरी नीयत से जबरदस्ती तिल्ली के खेत में घसीटने का आरोप

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow1m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद कोतवाली के एक गांव की रहने वाली मां ने गांव के ही एक युवक पर बुरी नीयत से अपनी पुत्री को तिल्ली के खेत में घसीट कर अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया है। मां ने आरोप लगाया कि उसकी पुत्री खेत पर घास काटने के लिए गई थी। उसी समय अब्दुल्लापुर गांव के रहने वाले सुखपाल पुत्र रामपाल ने बुरी नीयत से उसकी पुत्री को पकड़ लिया और तिल्ली के खेत में घसीट कर ले गया जहां उसे छेड़खानी का अश्लील हरकतें की। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे बताया प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है जांच पड़ताल की जा रही है।
0
0
Report

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन के पैनल से नाम तय, 2 सितम्बर घोषणा संभव

Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या के राम मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की नियुक्ति के लिए ट्रस्ट की ओर से गठित सर्च कमेटी के तीनों सदस्य सेवानिवृत्त जस्टिस प्रमोद कोहली, लेफ्टिनेंट जनरल विष्णु कांत चतुर्वेदी और उद्योगपति सुरेश हावड़े अयोध्या पहुंच गए उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास महाराज से मणिराम छावनी स्थित उनके आश्रम में पहुंच कर उनका आशीर्वाद लिया इस दौरान ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन भी उनके साथ मौजूद रहे सर्च कमेटी के द्वारा आज मुख्य कार्यकारी अधिकारी के नामों का पैनल अध्यक्ष महंत श्रीदास को सौंपा जाएगा सर्च कमेटी के द्वारा उपलब्ध कराए जाते पैनल में से चयनित किसी एक पर ट्रस्टियों की सहमति क बाद दो सितंबर को पहले सीईओ के नाम की घोषणा कर दी जाएगी सर्च कमेटी ने अलग-अलग श्रेणियों के तीन-तीन नामों का पैनल 16 उम्मीदवारों के साक्षात्कार के उपरांत किया है इस पद के लिए देश भर से आईएएस और आईपीएस के अलावा सेना के ब्रिगेडियर स्तर के अधिकारियों के अलावा गैर सरकारी संस्थाओं से जुड़े 5585 आवेदकों ने आवेदन किया था इतनी बड़ी संख्या में आये आवेदनों की स्क्रीनिंग के लिए सर्च कमेटी ने विशेष माडल तैयार किया राम मंदिर ट्रस्ट की एक दिवसीय बैठक दो अलग-अलग सत्रों में मणिराम छावनी में दो सितंबर को अपराह्न दो बजे से होगी इस बैठक में ट्रस्ट के आठ नियमित सदस्यों में से जगद्गुरु माध्वाचार्य स्वामी विश्व प्रसन्न तीर्थ चातुर्मास के कारण अयोध्या नहीं आएंगे बताया गया कि वह दिल्ली में चातुर्मास कर रहे हैं राम मंदिर ट्रस्ट की दो सितंबर को होने वाली बैठक में अलग-अलग समितियों धार्मिक न्यास समिति, निर्माण समिति, वित्त समिति व आडिट के अलावा मैनेजिंग कमेटी का पुनर्गठन भी किया जाएगा 22 जुलाई को हुई बैठक में धार्मिक न्यास समिति का पुर्नगठन किया गया था लेकिन संतों के बीच नामों पर आम सहमति न बन पाने के कारण तीन अतिरिक्त नामों की घोषणा नहीं की गयी नौ सदस्यीय इस कमेटी में चार ट्रस्टियों को शामिल कर पूर्ति दिखा दी गयी थी इनमें जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, जगद्गुरु माध्वाचार्य स्वामी विश्व प्रसन्न तीर्थ व युगपुरुष स्वामी परमानंद के अलावा निर्मोही अखाड़ा महंत दिनेंद्र दास शामिल थे मिली जानकारी के अनुसार तीन दिग्गज संतों शंकराचार्य, माध्वाचार्य और युगपुरुष को पदेन समिति में सदस्य बनाया जा सकता है इसके कारण इन तीनों के स्थान पर अयोध्या के तीन अन्य संतों का समायोजन किया जाएगा इस समिति के अध्यक्ष महंत गोविंद देव गिरि व निर्मोही अखाड़ा महंत दिनेंद्र दास सदस्य बने रहेंगे राम मंदिर ट्रस्ट की मुख्य बैठक दूसरे सत्र में चार बजे से होगी इसके पहले अपराह्न दो बजे से विशेष बैठक भी प्रस्तावित है इस बैठक में सबसे पहले ट्रस्टियों के रिक्त तीन पदों की पूर्ति पर विचार किया जाएगा इसके उपरांत पूर्णकालिक महासचिव के नाम पर विचार विमर्श किया जाएगा वहीं विश्व हिन्दू परिषद के संयुक्त मंत्री के बीच बैठक में राम मंदिर ट्रस्ट के प्रवक्ता के बजाय मीडिया प्रभारी के नाम की भी घोषणा की जाएगी
0
0
Report
Advertisement

वार्ड 26 में चुनावी रंजिश से हमला, पार्षद पति गम्भीर रूप से घायल

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर। नगरपरिषद चुनाव के बीच वार्ड नंबर 26 में चुनावी रंजिश खूनी हो गई। पार्षद प्रत्याशी के पति पर विरोधी पक्ष ने हमला कर दिया। घटना में प्रत्याशी के पति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। परिजनों ने दी गई शिकायत में मारपीट, हवाई फायरिंग और धारदार हथियारों से हमला करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि चुनावी मैदान में आमने-सामने होने से पुराना विवाद और गहरा गया। सूचना मिलते ही मोहल्ले में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसी रंजिश के चलते वार्ड 26 में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने किसी को भी अपना अधिकृत प्रत्याशी नहीं बनाया।इसके बावजूद दोनों पक्षों के लोग चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं, जिससे तनाव बना हुआ है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा
0
0
Report

स्पार्किंग से चलती डस्टर में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। मुंडिया टोल प्लाजा से कुछ दूरी पहले मंगलवार को बहेड़ी से किच्छा जा रही एक डस्टर कार में अचानक स्पार्किंग के चलते आग लग गई। वाहन में आग लगते ही उसमें सवार तीन लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि समय रहते सभी लोग वाहन से बाहर निकल आए और हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या UP 47 P 8880 बहेड़ी निवासी सलीम पुत्र हनीफ का बताया जा रहा है। वाहन बहेड़ी से किच्छा की ओर जा रहा था। मुंडिया टोल प्लाजा से कुछ दूरी पहले अचानक वाहन में स्पार्किंग हुई और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। आग लगने की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से आग को आसपास फैलने से रोक लिया गया। घटना के दौरान सड़क पर कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि, हादसे में वाहन को नुकसान पहुंचा है, जबकि वाहन में सवार तीनों लोग सुरक्षित बताए गए हैं। प्रारंभिक जानकारी में आग लगने का कारण स्पार्किंग बताया जा रहा है।
0
0
Report

दिग्विजय सिंह का दावा: कांग्रेस के भीतर से आरएसएस-वीएचपी का सच बाहर आया

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल दिग्विजय सिंह का अपने ही कांग्रेस पार्टी के नेता पर बड़ा आरोप ऑफिस ऑफ दिग्विजय सिंह ने किया सोशल मीडिया X पर पोस्ट आरएसएस, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद पर मैं सवाल उठाता था तब कांग्रेस के पूर्व मीडिया विभाग के अध्यक्ष रहते कहते थे ये दिग्विजय सिंह का निजी बयान जब मैं आरएसएस की शिकायत करने बम ब्लास्ट मामले में पहुंचा तो कांग्रेस सरकार में गृहमंत्री रहे आरएसएस को राष्ट्रवादी संगठन बताते थे मुझे इस बात की प्रसन्नता है अब RSS,VHP, बजरंग दल असली चेहरा कांग्रेस को समझ में आया मैं इन संघटनों से 1972 से लड़ रहा हूँ इनकी Nursery क्षेत्र का रहने वाला हूँ वहाँ से चुनाव लड़ा हूँ जीता हूँ कांग्रेस को लड़ाया है जिताया जब भी मैं इनके खिलाफ आवाज़ उठाता था तो मुझे हमारे AICC मीडिया के पूर्व करता धर्ता उसे मेरे निजी विचार कहते थे एक हमारे कांग्रेस के केंद्रीय गृह मंत्री से मैं आरएसएस के कार्यकर्ता जो Bomb Blast में अपराधी थे उनकी शिकायत करने गया तो उन्होंने संघ को राष्ट्रवादी संघटन बताया मुझे इस बात की अति प्रसन्नता है अब राहुल गांधी , मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी, प्रियंक खड़गे, आरएसएस का असली चेहरा पहचाना है
0
0
Report
Advertisement

चांदवड में गहराई से महिला को सुरक्षित बाहर निकाली गई: सामाजिक कार्यकर्ताओं की बहादुरी ने बचाई उसे

Chandvad, Maharashtra:चांदवडमध्ये काळीज पिळवटून टाकणारी घटना समोर आली आहे. दोन दिवसांपासून बेपत्ता असलेल्या ७५ वर्षीय चंद्रभागा धुळाजी व्हरकटे या बसस्थानक परिसरातील उघड्या विहिरीत पडल्या होत्या. विहिरीतील पाण्याच्या मोटारीची पाईप आणि दोरी घट्ट पकडून त्यांनी तब्बल दोन दिवस अन्न-पाण्याविना मृत्यूशी झुंज दिली. दरम्यान, युवक व सामाजिक कार्यकर्ते गणेश पारवे यांच्या लक्षात आजी जिवंत असल्याचे आले. त्यानंतर सागर यशवंते, नारायण कोकरे आणि सतीश कवडे यांनी विहिरीत उतरून आजींना खाटेच्या मदतीने सुखरूप बाहेर काढले. त्यांना तातडीने १०८ रुग्णवाहिकेने उपजिल्हा रुग्णालयात दाखल करण्यात आले. प्राथमिक उपचारानंतर पुढील उपचारासाठी पिंपळगाव येथील खासगी रुग्णालयात हलवण्यात आले आहे. दरम्यान, आजी विहिरीत नेमक्या कशा पडल्या, याचा तपास चांदवड पोलीस करत आहेत. विशेष म्हणजे, या विहिरींमध्ये यापूर्वीही ४ ते ५ अपघात झाल्याचा दावा नागरिकांनी केला आहे. त्यामुळे भविष्यातील दुर्घटना टाळण्यासाठी विहिरींवर मजबूत सुरक्षा जाळी आणि संरक्षक कठडे बसवण्याची मागणी नागरिकांनी केली आहे.
0
0
Report
Advertisement

हिमाचल में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों के लिए भाजपा का तीखा मोर्चा

Shimla, Himachal Pradesh:हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के मुद्दे पर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का लगभग हर वर्ग सरकार की कार्यशैली से परेशान है। सबसे दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति उन सेवानिवृत्त कर्मचारियों की है, जिन्होंने अपने जीवन के 30 से 40 वर्ष हिमाचल प्रदेश की सेवा में लगाए और आज अपने अधिकारों व लंबित वित्तीय लाभों के लिए सड़कों पर आंदोलन करने को मजबूर हैं。 डॉ. बिंदल ने कहा कि 70, 75, 80 और यहां तक कि 90 वर्ष की उम्र के बुजुर्गों को अपने पेंशनरी लाभों के लिए धरने-प्रदर्शन करने पड़ रहे हैं। उन्होंने इसे प्रदेश सरकार के लिए शर्मनाक स्थिति बताया। उनका आरोप है कि मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायक सेवानिवृत्त कर्मचारियों की आवाज सुनने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में करीब 8,000 सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने विधानसभा का घेराव किया। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लगातार धरने-प्रदर्शन हुए और अब हजारों सेवानिवृत्त कर्मचारी शिमला पहुंचकर विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कांगड़ा समेत दूर-दराज क्षेत्रों से बुजुर्ग कर्मचारी शिमला पहुंच रहे हैं, लेकिन सरकार पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा。 डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार समस्याओं का समाधान करने के बजाय बयानबाजी और जनता को गुमराह करने में लगी है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशनरी बेनिफिट्स, 15 प्रतिशत एरियर, डीए, ग्रेच्युटी, लीव एनकैशमेंट, कम्यूटेशन और पे एरियर समेत कई वित्तीय लाभ लंबित हैं। मेडिकल बिलों की रिइम्बर्समेंट को लेकर भी उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में करीब 1.85 लाख सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। सरकार को उनके अधिकारों और समस्याओं के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। सेवानिवृत्त कर्मचारी सरकार से कोई उपकार नहीं, बल्कि अपनी सेवा के बदले मिलने वाले अधिकार मांग रहे हैं。 डॉ. बिंदल ने कहा कि भाजपा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के संघर्ष के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके अधिकार दिलाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम किया जाएगा。
0
0
Report

कपूरथला में परिवार से मिलने के बाद ममता के जीवन में बसी खुशी

Sundar Nagar, Himachal Pradesh:वर्षों से अपने परिवार से बिछड़ी करीब 32 वर्षीय ममता उर्फ मंजू की जिंदगी में खुशी के पल लौट आए, जब कपूरथला में उनके परिवार ने खोज लिया। परिवार से दोबारा संपर्क स्थापित होते ही SDM बल्ह स्मृतिका नेगी ने वीडियो कॉल के माध्यम से ममता से उनके परिजनों से बातचीत करवाई। वर्षों बाद अपनों की आवाज सुनकर ममता की आंखों में खुशी और भावनाएं साफ झलक रहीं। जानकारी के अनुसार ममता उर्फ मंजू को 30 मई 2021 को जिला ऊना में रेस्क्यू किया गया था। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें मंडी के चलाखा, लुनापानी स्थित स्वधार गृह (महिला) में संस्थागत देखभाल और काउंसलिंग प्रदान की गई। स्वधार गृह में रहते हुए ममता ने अपने पिता का नाम गुरनैल सिंह, माता का नाम परमजीत कौर बताया था। उन्होंने खुद को अविवाहित बताते हुए परिवार में तीन भाई और एक बहन होने की जानकारी दी थी। ममता की मातृभाषा पंजाबी है और उन्होंने अपने परिवार का पता जम्मू पैलेस, नवा पिंड, कुष्ठ आश्रम, जिला कपूरथला, पंजाब बताया था। हालांकि, संचार और स्मरण शक्ति से जुड़ी कठिनाइयों के कारण उनके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर परिवार तक पहुंचना आसान नहीं था। इसके बावजूद संबंधित अधिकारियों, स्वधार गृह की टीम और सामाजिक संस्थाओं ने हार नहीं मानी। परिवार की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए गए और विभिन्न स्तरों पर उपलब्ध सूचनाओं का मिलान किया गया। इस दौरान डॉ. रूमा देवी और डॉ. परमिंदर सिंह ने परिवार को तलाशने तथा उनसे संपर्क स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आखिरकार कपूरथला में ममता के परिजनों का पता लगाने में सफलता मिली। इस पूरी प्रक्रिया में SDM बल्ह स्मृतिका नेगी, CDPO जितेंद्र सानी, सबिता चांदा (INDIA CARES), डॉ. रूमा देवी, डॉ. परमिंदर सिंह सहित पूरी टीम का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। अधिकारियों और सामाजिक संस्थाओं के समन्वित प्रयासों से वर्षों से अपने परिवार से दूर रह रही ममता को अपनों तक पहुंचने की नई उम्मीद मिली। परिवार से वीडियो कॉल पर बातचीत के दौरान ममता के चेहरे पर खुशी देखते ही बन रही थी। परिजनों के लिए भी वर्षों बाद अपनी बेटी/परिजन से बातचीत करना भावुक कर देने वाला क्षण रहा। इस दौरान मौजूद अधिकारियों और टीम के सदस्यों ने भी इस भावुक मिलन को एक महत्वपूर्ण मानवीय उपलब्धि के रूप में देखा। ममता को परिवार से जोड़ने की यह पहल सिर्फ एक बिछड़े परिवार के पुनर्मिलन की कहानी नहीं है, बल्कि यह संवेदनशील प्रशासन, सामाजिक संस्थाओं और लगातार किए गए मानवीय प्रयासों की मिसाल भी है।
0
0
Report

फरीदाबाद में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में कूड़े का ढेर जमा

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद। शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल एक महीने से अधिक समय से चल रही है, जिसके कारण सफाई व्यवस्था पूरी तरह पटरी पर नहीं लौटी है। हड़ताल के कारण शहर के अलग-अलग इलाकों में जगह-जगह कूड़े के ढेर दिखाई दे रहे हैं। गंदगी के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कूड़े के ढेर के आसपास आवारा पशुओं का जमावड़ा बना हुआ है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि कई जगहों पर लंबे समय से सफाई नहीं हो पाने के कारण स्थिति बिगड़ती जा रही है। गंदगी और कूड़े के कारण बीमारी फैलने का डर भी सताने लगा है; बदबू और मच्छरों की समस्या बढ़ी है, जिससे घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं और स्थानीय लोगों की मांग है कि हड़ताल का समाधान जल्द निकाला जाए ताकि शहर की साफ-सफाई बहाल हो सके।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top