205001
Mainpuri: CO और प्रभारी निरीक्षक ने की रात्रि गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Karhal, Uttar Pradesh:CO अजय सिंह चौहान और प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी ने कस्बे में रात्रि गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
BPSC सहायक अभियंता परिणाम घोषित न होने से अभ्यर्थी कार्यालय घेराव, समयसीमा चाही
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना BPSC AE Result को लेकर आज अभ्यर्थी बीपीएससी कार्यालय का घेराव किया और जम कर नारेबाजी की। कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की। अभ्यर्थियों का कहना है आयोग रिजल्ट जारी करें। 48,000 अभ्यर्थियों ने अस्सिटेंट इंजीनियर का परीक्षा दिया है सभी अभ्यर्थी वर्षों से परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। *अभ्यर्थियों ने बताया* 1. BPSC सहायक अभियंता भर्ती (विज्ञापन संख्या 29/2025, 30/2025 एवं 31/2025) का विज्ञापन अप्रैल 2025 में प्रकाशित हुआ था। 1. लिखित परीक्षा 17, 18 एवं 19 जुलाई 2025 को सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी। 3. परीक्षा सम्पन्न हुए 13 माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन आज तक परिणाम घोषित नहीं किया गया है। 4. लगभग 48,000 अभ्यर्थी परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं। 5. Provisional Answer Key, OMR एवं Final Answer Key जारी होने के बावजूद परिणाम लंबित है। 6. बिहार सरकार द्वारा Notification No. 4242(S) दिनांक 19.06.2026 जारी कर अपना पक्ष स्पष्ट किया जा चुका है तथा संबंधित विभागों द्वारा भी आवश्यक स्पष्टीकरण दिए जा चुके हैं। 7. अभ्यर्थियों का मानना है कि BPSC ने इस भर्ती को अपेक्षित प्राथमिकता नहीं दी है, जिसके कारण परिणाम प्रकाशन में अत्यधिक विलंब हुआ है। 8. अभ्यर्थियों के अनुसार, प्रत्येक स्तर पर केवल न्यायालय में लंबित मामले का हवाला दिया जाता है, जबकि हजारों उम्मीदवार लंबे समय से स्पष्ट समयसीमा की प्रतीक्षा कर रहे हैं। 9. परिणाम में लगातार हो रही देरी के कारण अभ्यर्थियों के बीच यह धारणा बन रही है कि आयोग इस भर्ती को शीघ्र निष्पादित करने के प्रति पर्याप्त सक्रियता नहीं दिखा रहा है। 10. बिहार के विभिन्न विभागों में सहायक अभियंताओं के हजारों पद रिक्त हैं, फिर भी परिणाम लंबित रहने से नियुक्ति प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। 11. हम मीडिया से आग्रह करते हैं कि इस विषय को प्रमुखता से उठाए और संबंधित अधिकारियों से यह प्रश्न पूछे कि परिणाम प्रकाशन में हो रही असाधारण देरी का वास्तविक कारण क्या है तथा परिणाम घोषित करने की समयसीमा क्या है। 12. अभ्यर्थियों का कहना है कि BPSC द्वारा लगातार यह कहा जाता रहा है कि मामला न्यायालय में लंबित है, जबकि अभ्यर्थियों के अनुसार एकल पीठ (Single Bench) के आदेश में परिणाम प्रकाशन पर कोई स्पष्ट रोक (stay on declaration of result) नहीं है। इस कारण अभ्यर्थियों के बीच भ्रम और असंतोष की स्थिति बनी हुई है। 13. अभ्यर्थियों के अनुसार, भर्ती की नोडल एजेंसी पथ निर्माण विभाग (RCD) ने भी राज्य सरकार एवं मंत्रिपरिषद के निर्णयों के पश्चात परिणाम प्रकाशन के संबंध में BPSC को आवश्यक पत्राचार किया है। इसके बावजूद परिणाम घोषित नहीं किया गया है। 14. अभ्यर्थियों का मानना है कि प्रत्येक चरण पर केवल न्यायालयी कार्यवाही का हवाला दिया जा रहा है, जबकि संबंधित विभागों द्वारा अपना पक्ष स्पष्ट किए जाने के बाद भी भर्ती प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ रही है। 15. परिणाम प्रकाशन में लगातार हो रही देरी के कारण अभ्यर्थियों के बीच यह धारणा बन रही है कि BPSC इस भर्ती को अपेक्षित प्राथमिकता नहीं दे रहा है तथा समयबद्ध तरीके से निष्पादित करने के लिए पर्याप्त सक्रियता नहीं दिखा रहा है।0
0
Report
पानी में डॉगेश भाइयों ने टेनिस बॉल पकड़कर मचा दी धूम
Noida, Uttar Pradesh:स्वीमिंग पूल के किनारे खड़े 2 डॉगेश भाई तैरती टेनिस बॉल को पंजों से पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं बिना गिरे....सावधानी से पंजा पानी की तरफ बढ़ाकर बॉल को खींचने की कोशिश करता है...पूल में गिरने से बचने के लिए फोकस और स्लो मूव्ज...और आखिर में कोशिश कामयाब हो गई...और डॉगेश भाई को ग्रीन टेनिस बॉल मिल गई...वीडियो पर नेटिजंस लिख रहे मजेदार कमेंट्स डॉगेश भाई को मिली सफलता तैरती टेनिस बॉल को पकड़ा0
0
Report
पाकिस्तान में भारतीय से धर्म पूछकर सनातन समझाने वाला वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:पाकिस्तान गए भारतीय से जब एक महिला ने उसका धर्म पूछा, तो पहले तो उसने खुद को हिंदुस्तानी बताया...फिर बार-बार पूछने पर उसने महिला को सनातनी शब्द का मतलब समझाना शुरू कर दिया...ये मोमेंट अब इंटरनेट पर जमकर व्यूज और कमेंट्स बटोर रहा है और लोगों क चर्चा का विषय बन गया है लाहौर घूम रहे भारतीय से पूछा गया धर्म भारतीय ने समझाया सनातन का मतलब0
0
Report
Advertisement
पिता की जूम मीटिंग में सरप्राइज एंट्री, बॉस से वेतन और बचत पर बहस
Noida, Uttar Pradesh:बच्चे कमाने लगें तो उनके खर्चों के साथ बचत की चिंता भी पेरेंट्स को करनी पड़ती है...जो कमा रहे हैं उसको जोड़ भी रहे हैं या नहीं...बस इसी चिंता में एक पिता बेटी की जूम मीटिंग में आ गए...फिर बॉस से शिकायत भी कर दी कि पैसे ही नहीं जोड़ती है मीटिंग में पापा की ‘सरप्राइज एंट्री’ बॉस से पूछा-सैलरी कौन देता है0
0
Report
राखी से रक्षा: बेटियों ने सीमाओं पर जवानों के लिए राखियाँ भेजीं
Hanumangarh, Rajasthan:सरहद के रक्षकों के नाम बेटियों का स्नेह, हाथों से बनाई राखियां भेजीं हनुमानगढ़ में रक्षाबंधन के पर्व पर देश की सीमाओं पर तैनात जवानों तक भाई-बहन के प्रेम और अपनत्व का संदेश पहुंचाने के लिए भारतीय डाक विभाग की ओर से ‘राखी से रक्षा’ अभियान के तहत टाउन स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपने हाथों से तैयार की गई राखियां देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे जवानों के लिए भेजीं। कार्यक्रम के दौरान स्कूल का माहौल देशभक्ति और भावनाओं से सराबोर नजर आया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे धागों, मोतियों और आकर्षक सजावटी सामग्री से सुंदर राखियां तैयार कीं। इन राखियों को सीमा पर तैनात सैनिकों तक पहुंचाने के लिए डाक विभाग को सौंपा गया। छात्राओं ने कहा कि भले ही वे जवानों की कलाई पर स्वयं राखी नहीं बांध सकतीं, लेकिन उनकी बनाई राखी जब किसी सैनिक की कलाई पर सजेगी तो उन्हें अपनेपन का अहसास जरूर होगा। इस अवसर पर जंक्शन स्थित मुख्य डाक घर के अधिकारी पुरशोत्तम कुक्कड़ ने कहा कि ‘राखी से रक्षा’ अभियान का उद्देश्य देश की सीमाओं पर ड्यूटी कर रहे जवानों को यह महसूस कराना है कि देशवासी उनके साथ खड़े हैं। सैनिक त्योहारों पर अपने परिवारों से दूर रहकर देश की सुरक्षा में जुटे रहते हैं। ऐसे में देश के अलग-अलग हिस्सों से भेजी गई राखियां उनके लिए केवल धागा नहीं, बल्कि सम्मान, स्नेह और विश्वास का प्रतीक हैं। उन्होंने बताया की डॉक्टर निशांत बतरा की पत्नी ने देश के जवानों के लिए 100 राखिया भेजी हैं।0
0
Report
Narayanpur me tez barish se janajeevan prabhavit; kurkur nadi me laapata yuva
Narayanpur, Jharkhand:एंकर - नारायणपुर जिले में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही तेज बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अबूझमाड़ क्षेत्र में बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं और कई इलाकों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है। नारायणपुर-कुतुल, नारायणपुर-गारपा और नारायणपुर-ओरछा मार्ग पर नदी-नालों में बाढ़ की स्थिति बनने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। वहीं, नारायणपुर से लगे टुटाखार क्षेत्र में कुकुर नदी में एक युवक के बह जाने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि युवक साप्ताहिक बाजार से वापस लौट रहा था। इसी दौरान कुकुर नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के कारण वह नदी की चपेट में आकर बह गया। घटना के बाद से युवक का करीब 24 घंटे बीत जाने के बावजूद कोई सुराग नहीं मिल पाया है। ग्रामीणों के अनुसार लगातार 24 घंटे हुई बारिश के कारण कुकुर नदी में बाढ़ जैसे हालात बन गए थे। नदी पार करने के दौरान युवक तेज बहाव में बह गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद युवक की लगातार पतासाजी की जा रही है। हालांकि अब बारिश थमने के बाद नदी का जलस्तर धीरे-धीरे कम होने लगा है। इससे नदी और आसपास के इलाकों में युवक की तलाश करने में राहत और सुविधा मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों और संबंधित टीमों द्वारा संभावित स्थानों पर युवक की तलाश की जा रही है। भारी बारिश के कारण अबूझमाड़ के कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क प्रभावित होने से ग्रामीणों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की ओर से भी नदी-नालों के बढ़े जलस्तर को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने और उफनती नदियों को पार नहीं करने की अपील की जा रही है.0
0
Report
Advertisement
जैसलमेर में MD नशे के सौदागर गिरफ्तार: 22 ग्राम के साथ तस्कर गिरफ्तार
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 22 ग्राम एमडी मादक पदार्थ, टोयोटा ग्लांजा कार और MD की बिक्री से जुटाई गई करीब 12,500 रुपये की नकदी बरामद की गई है। जैसलमेर शहर कोतवाल प्रेमाराम विश्नोई ने बताया कि पूर्व में बड़ी मात्रा में कार्रवाई के बाद तस्करों ने MD की सप्लाई का तरीका बदला था। अब छोटे स्तर पर शहर की गलियों और थड़ियों तक एक-एक ग्राम की पुड़ियों में MD पहुंचाने की सूचना पुलिस को मिल रही थी। इसके बाद पुलिस टीम और जिला विशेष टीम को सूचना संकलन कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। 23 अगस्त को रामगढ़ बाईपास क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम को एक संदिग्ध वाहन आता दिखाई दिया। घेराबंदी कर वाहन को रुकवाकर तलाशी ली गई, जिसमें मोती सिंह के कब्जे से 22 ग्राम MD बरामद हुई। कार्रवाई में टोयोटा ग्लांजा कार नंबर RJ 15 CB 6639 भी जब्त की गई। साथ ही MD की बिक्री से प्राप्त करीब 12,500 रुपये की नकदी बरामद हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में कोई मामला दर्ज नहीं है, लेकिन वह पिछले करीब एक वर्ष से जैसलमेर शहर में सक्रिय होकर छोटे तस्करों को एक-एक ग्राम की पुड़ियों में MD सप्लाई कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अब MD की सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। शहर कोतवाल प्रेमाराम विश्नोई ने आमजन से अपील की है कि शहर की छोटी गलियों और थड़ियों पर MD के अवैध कारोबार की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखते हुए प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। बाइट- प्रेमाराम विश्नोई, शहर कोतवाल0
0
Report
धौलपुर पुलिस की ए-श्रेणी नाकाबंदी: 100 से अधिक चालानों के साथ तेज कार्रवाई
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर में ए-श्रेणी नाकाबंदी, 100 से ज्यादा वाहनों पर कार्रवाई धौलपुर। यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए धौलपुर पुलिस ने जिले के विभिन्न स्थानों पर ए-श्रेणी नाकाबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 100 से ज्यादा वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत एनफोर्समेंट एक्शन लिया गया। अभियान के तहत कोतवाली, सदर और निहालगंज थाना पुलिस ने अपने थाना प्रभारियों के नेतृत्व में सशस्त्र पुलिसकर्मियों के साथ प्रभावी नाकाबंदी की। कोतवाली थाना प्रभारी रामकिशन यादव के नेतृत्व में सागरपाड़ा चौकी पर वाहनों की जांच की गई, जबकि निहालगंज थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में गांधी पार्क पर वाहनों की सघन चेकिंग की गई। सदर थाना पुलिस ने भी अपने क्षेत्र में नाकाबंदी कर कार्रवाई की। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर काटे चालान नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने कई तरह के उल्लंघनों पर चालान काटे। बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले, बिना सीट बेल्ट चार पहिया वाहन चलाने वाले, वाहनों पर काले शीशे लगाने वाले, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने वाले और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के चालान किए गए। यह कार्रवाई मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के तहत की गई। नाकाबंदी स्थलों का जायजा भी लिया वृत्ताधिकारी धौलपुर शहर प्रदीप कुमार ने नाकाबंदी स्थलों का औचक निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जवानों को सख्ती के साथ-साथ शालीनता से पेश आने के निर्देश दिए। धौलपुर पुलिस ने वाहन चालकों से सड़क सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। पुलिस ने विशेष रूप से हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने पर जोर दिया। पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।0
0
Report
टोंक के किसानों के पुराने खाद कट्टे मिलने से हंगामा
Tonk, Rajasthan:टोंक - किसानों को खाद के कट्टों के साथ बांटे एस्पायर के कट्टे ग्राम लहन की ग्राम सहकारी समिति में वितरण का मामला पोटाश के कट्टे 2 साल पुराने होने का आरोप खाद के साथ अन्य प्रोडक्ट का अटैचमेंट सरकार ने किया था बंद अटैचमेंट को लेकर किसानों ने समिति में किया हंगामा किसानों ने पुराने खाद के कट्टे बांटने पर नाराजगी जताई मामले में अब तक कृषि विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं0
0
Report
Advertisement
AMU टीचर्स का पैदल मार्च रोकने के बाद सड़क पर प्रदर्शन
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग AMU टीचर्स को सेंटेनरी गेट पर रोका गया प्रोक्यूरेटोरियल टीम ने टीचर्स को आगे जाने से रोका हॉर्स राइडिंग ग्राउंड तक नहीं पहुंच सके AMU शिक्षक राइटिंग क्लब की जमीन पर कब्जे के खिलाफ देना था ज्ञापन अलीगढ़ प्रशासन को ज्ञापन देने के लिए निकाला था पैदल मार्च स्टाफ क्लब में बैठक के बाद शिक्षकों ने निकाला था मार्च सेंटेनरी गेट पर रोके जाने के बाद सड़क पर बैठे टीचर्स नगर निगम पर 500 करोड़ रुपये से अधिक की जमीन कब्जाने का आरोप नगर निगम ने जमीन को कब्जामुक्त कराकर लगाया था अपना बोर्ड इसी कार्रवाई के विरोध में प्रशासन को ज्ञापन देना चाहते थे शिक्षक रास्ते में रोके जाने से शिक्षकों में नाराजगी AMU टीचर्स का विरोध प्रदर्शन सड़क पर बैठकर जारी0
0
Report
बीजेपी पर भ्रष्टाचार और दमन के आरोप, CPM ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए
Durgapur, West Bengal:बিজेपि विधायक से शुरू करके एक वर्ग के नेता विधानसभा चुनाव में जो वोट भाजपा को दिए हैं, उनके साथbetrayal (বেনামি) कर रहा है। तृणमूल के जो भ्रष्टाचार के साथ जुड़े हैं, जो अत्याचार कर रहे हैं उन्हें वाशिंग मशीन में डाल दिए जाने की बात भाजपा कह रही है। क्षेत्र के लोग इसे स्वीकार नहीं कर रहे हैं। इसलिए इस प्रकार के घटनाक्रम हो रहे हैं। इससे CPM के जिला कमিটির सदस्य सिद्धार्थ बोस ने बतलाया। डिपিএल के जहां Shashank Shekhar Mondal रहते थे वहां सुबह बर्बरता से क्षतिग्रस्त होने का दृश्य दिखा। दूसरी ओर भाजपा जिला प्रवक्ता सुमंत मंडल के अनुसार, Shashank Shekhar Mondal इलाके में जिस तरह के अत्याचार कर चुके हैं उन्हें इलाके में प्रवेश नहीं करना चाहिए। क्षेत्र के लोग जो अत्याचार सह रहे हैं उसका प्रत्यक्ष प्रमाण গতকাল रात दिखा। हालांकि सामान्य लोगों पर पुलिस की लाठचार्ज किया जाना उचित नहीं था।0
0
Report
अन्नपूर्णा योजना के पैसे नहीं मिलने पर महिलाओं ने टाकी रोड पर प्रदर्शन
Kolkata, West Bengal:অন্নপূর্ণা যোজনার টাকা না পাওয়ার অভিযোগে সোমবার দুপুরে দেগঙ্গায় টাকি রোড অবরোধ করে বিক্ষোভ দেখালেন একাধিক মহিলা। একই দাবিতে দেগঙ্গা বিডিও অফিসের সামনেও বিক্ষোভ দেখান তাঁরা। ঘটনাকে ঘিরে এলাকায় উত্তেজনা ছড়ায়। বিক্ষোভকারী মহিলাদের অভিযোগ, অন্নপূর্ণা যোজনার জন্য অনলাইন এবং অফলাইন—দুইভাবেই আবেদন করা সত্ত্বেও তাঁরা টাকা পাননি। তাঁদের দাবি, তাঁদের তুলনায় আর্থিকভাবে স্বচ্ছল অনেকেই প্রকল্পের সুবিধা পেলেও প্রকৃত দরিদ্র ও খেটে খাওয়া মহিলারা এখনও বঞ্চিত। টাকা না পাওয়ার পাশাপাশি আবেদন সংক্রান্ত নানা হয়রানিরও অভিযোগ তোলেন তাঁরা। প্রথমে টাকি রোডে বেশ কিছুক্ষণ অবরোধ চলে। পরে পুলিশ গিয়ে অবরোধ তুলে দেয়। এরপর বিক্ষোভকারী মহিলারা বিডিও অফিসের গেটের সামনে অবস্থান করে বিক্ষোভ দেখাতে থাকেন। পরিস্থিতি নিয়ন্ত্রণে বিডিও অফিসের গেট বন্ধ করে দেয় পুলিশ। অন্যদিকে, বিষয়টি নিয়ে রাজনৈতিক চাপানউতোরও শুরু হয়েছে। বিজেপির বারাসত সাংগঠনিক জেলার সহ-সভানেত্রী দীপিকা চ্যাটার্জির দাবি, যোগ্য মহিলারা পুজোর আগেই অন্নপূর্ণা যোজনার টাকা পাবেন। তাঁর অভিযোগ, তৃণমূল, সিপিআইএম ও আইএসএফ চক্রান্ত করে মহিলাদের রাস্তায় নামিয়ে অরাজকতা তৈরি করতে চাইছে।0
0
Report
Advertisement
स्कूल की स्लो साइकिल रेस ने बच्चों के बैलेंस से दिल जीता—वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:स्कूल में किताबी पढ़ाई के अलावा खेल और दूसरी एक्टिविटीज भी कराई जाती हैं...इनका मकसद सिर्फ टाइमपास कराना नहीं होता, बल्कि इसके पीछे बड़ी वजह होती ...बच्चों के अंदर कॉन्फिडेंस लाना, उनका ध्यान एक जगह पर लगाना और बॉडी का बैलेंस बेहतर करना...सोशल मीडिया पर अभी एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सबका ध्यान खींच लिया है...इस वीडियो में एक स्कूल में हुई अनोखी रेस दिखाई दे रही है...जहां एक बच्चे ने अपने कमाल के बैलेंस से सबको चौंका दिया स्लो साइकिल रेस का नया हीरो! साइकिल रोकने की ट्रिक से जीता दिल0
0
Report
जेपीएससी-जेएसएससी मामले की सुप्रीम कोर्ट नोटिस से झारखंड के छात्रों में न्याय की उम्मीद बढ़ी
Ranchi, Jharkhand:रांची जेपीएससी जेएसएससी मामले की सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार और केंद्र सरकार को जो नोटिस भेजा है उससे झारखंड के छात्रों को न्याय की उम्मीद बढ़ गई है। न्यायालय जो न्याय का अंतिम दरवाजा है वहां से अब न्याय मिलेगा0
0
Report
नेमरा से न्याय यात्रा: झारखंड के 24 जिलों में महतो का आंदोलन
Ramgarh Cantonment, Jharkhand:रामगढ़ (झारखंड) के नेमरा गांव में आज सैकड़ों ग्रामीण हथियार के साथ एकत्र हुए हैं. उनका कहना है मुख्यमंत्री Hemant Soren हमारे गांव के मांझी हडाम हैं, उनके बिरोध या पुतला दहन नहीं होने देंगे. आदिवासी समाज डुंग डूगी बजाकर जुटान कर रहा है. ग्रामीणों के अनुसार हमारा खून भी बहेगा तो हम तैयार हैं. जPSC आंदोलन के मुख्यमंत्री आंदोलनकारी देवेंद्र नाथ महतो का आज से 24 जिलों में न्याय यात्रा शुरू होगी, इसकी शुरुआत नेमरा से करनी है. अभी देवेंद्र नाथ महतो नेमरा नहीं पहुंच सके हैं. यह भर्ती वेवस्था सुधार यात्रा झारखंड के 24 जिलों में चलेगा.0
0
Report
Advertisement
