205001
Mainpuri - पुलिस लाइन में जन्म शताब्दी वर्ष कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी पुलिस लाइन में जन्म शताब्दी वर्ष कार्यक्रम का आयोजन हुआ है,जहाँ अटल जी को भी याद किया गया। स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्मदिन के रूप में जयंती शताब्दी वर्ष का आयोजन पूरे जनपद में कार्यक्रम के तौर पर मनाया जा रहा है। जिसमें पुलिस लाइन में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक राहुल मिठास ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा है कि वो एक महान इंसान थे और उनकी खूबियां जितनी बताए उतनी कम है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जमवारामगढ़ में केबल चोर पकड़ाए, ग्रामीणों की सतर्कता से चोरी नाकाम
Jaipur, Rajasthan:केबल चोर ग्रामीणों के हत्थे चढ़े, केबल चोरी नाकाम, चोर रंगे हाथ गिरफ्तार. ग्रामीणों की सतर्कता से धरे गए केबल चोर. जमवारामगढ़ में लगातार बढ़ रही चोरी के मामले, जमवारामगढ़ के खेमावास गांव की घटना बताई जा रही. जमवारामगढ़ /जयपुर. एंकर जमवारामगढ़ थाना क्षेत्र के खेमावास गांव (नेवर) में केबल चोरी करते हुए दो चोर ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए. ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को केबल के साथ रंगे हाथ पकड़ पुलिस को सुपुर्द किया. ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ती चोरी की वारदात से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त था. ग्रामीणों ने चोरों की घेराबंदी कर पुलिस को सूचना दी, सूचना पर जमवारामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले गई. ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले कुछ समय से केबल चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में चिंता और आक्रोश है. ग्रामीणों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और केबल चोरी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है. फिलहाल जमवारामगढ़ थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.0
0
Report
अलवर में हाईटेंशन लाइन पर मौत, शटडाउन नहीं होने से लाइनमैन ने गंवाई जान
Alwar, Rajasthan:अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के ढाढ़ोली गांव में हाईटेंशन लाइन पर काम कर रहे एक प्राइवेट लाइनमैन की करंट लगने से देर रात मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 11 हजार वोल्ट लाइन पर कार्य के दौरान अचानक बिजली सप्लाई शुरू हो गई, जबकि शटडाउन क्लियर नहीं था। करंट लगने से लाइनमैन पोल से नीचे गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने जिला अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। वे मृतक की पत्नी को 50 लाख रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग कर रहे हैं।0
0
Report
जहानाबाद में दो गुटों की मारपीट, दो घायल अस्पताल में भर्ती
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में आपसी विवाद के कारण दो गुटों में जमकर मारपीट हुई. इस हिंसक झड़प में एक पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना नगर थाना क्षेत्र के महिला थाना रोड स्थित काली स्थान के पास की है. घायल पहचान सबीर (आंबेडकर नगर मोहल्ला) और राजकुमार के रूप में हुई, जो नगर परिषद में सफाई कर्मी हैं. घायल युवक ने बताया कि शनिवार सुबह इलाके के दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था जिससे उनका लेना-देना नहीं था. दुकान पर चाय पी रहे थे तभी प्यारी मोहल्ला के 10-15 उपद्रवियों ने उन पर हॉकी और बेल्ट से हमला कर दिया. इस हमले में दोनों युवकों के सिर फटे और वे लहूलुहान हो गए. सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के बाद थाने लाया गया. नगर थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद के अनुसार पूरे मामले की जाँच चल रही है. घायलों के पूछताछ और आवेदन मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
Advertisement
नीमकाथाना के कपिल जिला अस्पताल में निरीक्षण, डॉ. धौलपुरिया ने संक्रमण नियंत्रण निर्देश दिए
Sikar, Rajasthan:जिला अस्पताल का निरीक्षण किया गया। चिकित्सा विभाग के संयुक्त निदेशक एवं राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के परियोजना निदेशक डॉ. सत्यनारायण धौलपुरिया ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पीएमओ डॉ. कमल सिंह शेखावत और बीसीएमओ डॉ. भूपेन्द्र सिंह के सहयोग से लेबर रूम, ऑपरेशन थियेटर, आईसीयू, आईपीडी वार्ड, डायलिसिस यूनिट तथा हब एंड स्पोक लैब का निरीक्षण किया। उन्होंने लेबर रूम और ऑपरेशन थियेटर में स्वच्छता, स्टरलाइजेशन व्यवस्था और नियमित कल्चर जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही संक्रमण नियंत्रण के लिए समय-समय पर कल्चर जांच कर उसकी रिपोर्ट रिकॉर्ड रखने पर जोर दिया। उन्होंने चिकित्सकों को मरीजों के उपचार संबंधी नोट्स प्रतिदिन दर्ज करने तथा मौसमी बीमारियों को देखते हुए आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। जरूरत पड़ने पर जिला स्तर से दवाइयां मंगाने अथवा स्थानीय स्तर पर खरीद कर मरीजों को निर्बाध उपचार उपलब्ध कराने को कहा। निरीक्षण के दौरान दवाइयों की गुणवत्ता जांच, एक्सपायरी दवाओं की निगरानी, आईएचएमएस पोर्टल पर दवा खरीद का समय पर इंद्राज, चिकित्सकों एवं कार्मिकों की उपस्थिति, फायर सेफ्टी उपकरण, विद्युत ऑडिट, सोनोग्राफी और एक्स-रे मशीनों की कार्यस्थिति सहित अन्य सुविधाओं का मूल्यांकन किया गया। डॉ. धौलपुरिया ने भर्ती मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही चिकित्सा सेवाओं की जानकारी ली और मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के प्रभावी क्रियान्वयन तथा अस्पताल परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।0
0
Report
टोंक के जनाना अस्पताल में पर्ची काउंटर पर कर्मचारी मूवी देखते पकड़े गए
Tonk, Rajasthan:टोंक टोंक के जनाना अस्पताल से एक हैरान कर देने वाले तस्वीर सामने आई है। अस्पताल प्रशासन पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, अस्पताल के पर्ची काउंटर पर तैनात कर्मचारी लोगों के लिए पर्चियां काटने की जगह कंप्यूटर पर मूवी देखते नजर आए। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक युवक ने बनाया है। जिसने जनाना अस्पताल की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है। हालांकि, इस वीडियो को लेकर जी राजस्थान इसकी पुष्टि नहीं करता है, लेकिन युवक दावा कर रहा है कि यह वीडियो टोंक के जनाना अस्पताल का है। पर्ची काउंटर पर मूवी देख थे कर्मचारी प्रदेश में राजकीय अस्पतालों में अव्यवस्थाओं के कई मामले सामने आते हैं। इस बीच यह मामला टोंक जनाना अस्पताल का है, जो काफी चौंकाने वाला है। जिसमें एक युवक मोबाइल से वीडियो बनाता हुआ दिखाई दे रहा है। युवक दावा कर रहा है कि यह वीडियो जनाना अस्पताल का है, जिसमें वह घूम कर दिखता है कि पर्ची काउंटर पर कर्मचारी कंप्यूटर पर मूवी देखते हुए नजर आ रहे हैं। जिस समय युवक ने यह वीडियो बनाया उस समय कंप्यूटर पर मूवी का एक गाना चल रहा था।0
0
Report
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से जयपुर में कचरा व्यवस्था बिगड़ गई
Jaipur, Rajasthan:जयपुर。 सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का मामला。 बड़ी चौपड़ पर सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन。 कचरा लेकर जा रहे ट्रैक्टर को सड़क पर करवाया खाली。 बड़ी चौपड़ सड़क पर कचरा भरे ट्रैक्टर करवाया खाली。 झाड़ू डाउन करके कर्मचारी कर रहे हैं प्रदर्शन。 संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ की है हड़ताल。 हड़ताल के पहले दिन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी。0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में रोडरेज का हाई वोल्टेज ड्रामा: स्कोडा कार महिला ने टैक्सी चालक से हाथापाई
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली में रोडरेज का हाई वोल्टेज ड्रामा! स्कोडा कार सवार महिला का बीच सड़क हंगामा, टैक्सी ड्राइवर से गाली-गलौज और हाथापाई का आरोप\n\nद्वारका सेक्टर-1,पालम रोड पर रोडरेज का मामला सामने आया आरोप है कि स्कोडा कार ने एक टैक्सी को टक्कर मार दी इसके बाद कार में सवार एक महिला और एक अन्य शख्स ने बीच सड़क जमकर हंगामा किया टैक्सी चालक का आरोप है कि उसके साथ गाली-गलौज और हाथापाई भी की गई घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
PMCH प्राचार्य हटाने के बाद स्वास्थ्य मंत्री के फैसले पर राजनीतिक घमासान
Patna, Bihar:स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने PMCH के प्राचार्य पर कार्रवाई की और PMCH के प्राचार्य पद से उन्हें हटा दिया इसके बाद डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह स्वास्थ्य मंत्री निशांत के फैसले को लेकर प्रेस वार्ता की और कई आरोप लगाए... जदयू बिहार विधान परिषद के सदस्य नीरज कुमार ने स्वास्थ्य मंत्री का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने जो कार्रवाई की है सही कार्रवाई हुई है... जिसकी जो मर्जी होगी वह चलाएगा PMCH हमारा धरोहर है नीतीश कुमार जी ने एशियाई स्तर का अस्पताल बनाने का निर्णय लिया रोगियों के जीवन से खेलने...जब मीडिया में खबर आती है तो जलने का फोटो भेजते हैं आप सरकारी सेवक हैं आप मालिक नहीं हैं माननीय मंत्री ने जो करवाई किया वह सही था विभागीय कार्रवाई करके ऐसे लोगों को बर्खास्त करना चाहिए.... वह मनोचिकित्सक हैं हम लोग राजनीतिक चिकित्सक हैं उनके यहां दूसरे नाम से भेजा हुआ मरीज को देख रहे थे प्राचार्य की गाड़ी लगी हुई थी आपकी निजी क्लीनिक के बाहर निकलने वाले मरीज ने बताया कि नरेंद्र प्रताप सिंह से उपचार करा कर निकले हैं कंपाउंडर ने बताया नियमित समय पर मरीज देखते हैं कार्यालय अवधि में निजी मरीज कैसे देखते हैं किसने ये अधिकार दिया उन मरीज का क्या होगा जो पीएमसीएच में भर्ती थे इसलिए प्रशासनिक चेकिंग में पकड़े गए... विभागीय इलाज क्या होता है बिहार गवर्नमेंट रूल एक्ट के तहत आपको एहसास कराया जाएगा... राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री के पत्र को लेकर टिप्पणी की और कहा कि मंत्री अब सचिव को पत्र लिखकर आग्रह कर रहे हैं नीरज कुमार ने कहा कि यहां मुख कानून नहीं होता है तकनीकी जांच कौन करेगा मंत्री तो नहीं करेगा राष्ट्रीय जनता दल को इन चीजों का ज्ञान नहीं है...0
0
Report
करौली में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार
Karauli, Rajasthan:अवैध हथियारों के खिलाफ जिला पुलिस की कार्रवाई, करौली। करौली जिले के करणपुर थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान के तहत दो बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की, जबकि दूसरे आरोपी से 12 बोर के आठ जिंदा कारतूस जब्त किए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
आठवें विश्व कल्याणार्थ श्रीराम महायज्ञ के भंडारे में विशाल प्रसाद वितरण
Karauli, Rajasthan:आठवां विश्व कल्याणार्थ 21 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ भण्डारे का हुआ आयोजन, मंडरायल। कस्बा स्थित घाटी वाले हनुमान मंदिर पर चल रही रामकथा महायज्ञ के समापन अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे मे साधु संतों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसादी ग्रहण की ।0
0
Report
RCP सिंह नीतीश कुमार के आवास पहुँचे, समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया
Noida, Uttar Pradesh:RCP सिंह नितीश कुमार के आवास पर पहुंचे मिलने समर्थकों ने विफल बैठक के विरोध में प्रदर्शन किया।0
0
Report
जयपुर में जैश-ए मोहम्मद से जुड़ी स्लीपर सेल महिला बबीता कोर्ट में पेश
Jaipur, Rajasthan:जयपुर जयपुर से गिरफ़्तार जैश ए मोहम्मद से जुड़ी स्लीपर सेल महिला बबीता को कोर्ट में किया गया पेश 7 दिन की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद बबीता को कोर्ट में किया गया पेश इस दौरान एटीएस ने बबीता से की है पूछताछ विशेष कोर्ट में किया गया हुआ पेश0
0
Report
Advertisement
शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव: सपोटरा में शिव की बारात श्रद्धा के साथ निकली
Karauli, Rajasthan:शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव: सपोटरा में शिव की बारात श्रद्धा के साथ निकली आकर्षक झांकियों, बैंड-बाजों, भजन-कीर्तन और जयघोष के बीच बारात में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे मार्ग पर पुष्पवर्षा कर बारात का स्वागत किया गया, जिससे नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया। नगर पालिका क्षेत्र स्थित सीताराम बाबा की बगीची से बारात रवाना हुई और सीताराम मंदिर पहुंचकर पुनः बगीची पहुंची। बारात में श्रद्धालु हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष करते हुए भक्तिमय वातावरण में झूमते दिखे। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने बारात का स्वागत किया। आयोजन में विधायक हंसराज मीणा सहित नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सपोटरा मोड़ से सीताराम मंदिर समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी उत्साहपूर्वक बारात में भाग लिया। आयोजन समिति ने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत वैदिक धार्मिक अनुष्ठान, पूजन और अन्य आध्यात्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।0
0
Report
योगी का गौतमबुद्ध नगर दौरा: नोएडा-जेवर में कई बड़े कार्यक्रम
Noida, Uttar Pradesh:गौतमबुद्ध नगर सीएम योगी आदित्यनाथ गौतमबुद्ध नगर दौरा सीएम जेवर से नोएडा तक कई बड़े कार्यक्रम में होंगे शामिल 12:35 बजे जेवर एयरपोर्ट पहुंचेंगे सीएम योगी 1:05 बजे मेडिकल डिवाइस पार्क, सेक्टर-28 (यीडा) हेलीपैड पहुंचेंगे 1:20 बजे अम्बर एंटरप्राइजेज के इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास 2:30 बजे मेडिकल डिवाइस पार्क हेलीपैड लौटेंगे 2:25 बजे सेक्टर-8, यीडा स्थित सेल प्लांट परिसर पहुंचेंगे 2:25 से 2:55 बजे तक सेल (SAEL) के सोलर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास 3:20 बजे नोएडा सेक्टर-96 हेलीपैड पहुंचेंगे 3:30 बजे नोएडा प्राधिकरण के नए प्रशासनिक भवन का उद्घाटन करेंगे 3:30 से 4:30 बजे तक नए कार्यालय भवन में एमएसएमई दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे 4:30 से 6:00 बजे तक मेरठ मंडल के लोक निर्माण विभाग (PWD) के पुराने कार्यों की समीक्षा और नए विकास कार्यों की कार्ययोजना पर बैठक फिर 6:10 बजे सेक्टर-96 हेलीपैड से करेंगे प्रस्थान।0
0
Report
पंचकूला: महिला अभ्यर्थियों के साथ पुलिस हिरासत पर हंगामा, लोकतंत्र पर सवाल
Panchkula, Haryana:पंचकूला में धरना दे रही महिला अभ्यर्थियों को देर रात हिरासत में लेने का आरोप, अभ्यर्थियों में रोष पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित धरना स्थल जंतर-मंतर पर देर रात उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब धरना दे रहे अभ्यर्थियों ने पुलिस पर महिला साथियों को बलपूर्वक हिरासत में लेने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से आमरण अनशन पर बैठे हुए थे, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला अभ्यर्थियों को घसीटकर गिरफ्तार किया और लाठीचार्ज भी किया। अभ्यर्थियों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान कई महिलाओं के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए, जिसके चलते वे घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं कर सके। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और शांतिपूर्ण आंदोलन को दबाने का प्रयास किया गया। धरना दे रहे अभ्यर्थियों और सामाजिक संगठनों ने इस कार्रवाई को “लोकतंत्र की हत्या” बताते हुए सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के साथ इस तरह का व्यवहार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। पंचकूला सेक्टर-5 पंचकूला पहुंचकर आंदोलनरत अभ्यर्थियों का समर्थन करें।0
0
Report
Advertisement
