icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
205264
Ankit KumarAnkit KumarFollow2 Feb 2025, 09:56 am

Mainpuri - संत विवेकानंद स्कूल मे मनाई गयी बसंत पंचमी

Karhal, Uttar Pradesh:

 संत विवेकानंद स्कूल में बसंत पंचमी का पर्व विद्या की देवी माँ सरस्वती के जन्मदिन के रुप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया . सर्वप्रथम विद्यालय के निदेशक डॉ जे. पी. यादव ने माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर पूजन , अर्चन कर किया, उसके उपरांत उन्होंने बताया कि ऐसा माना जाता है कि जब ब्रह्मा जी के द्वारा सृष्टि का निर्माण किया गया, तब ये संसार, पशु - पक्षी, मनुष्य स्वर विहीन थे. अर्थात आपस में किसी तरह का वार्तालाप नहीं कर सकते थे इस कारण सभी देवतागण चिंतित रहते थे . तब देवगणों ने ब्रह्मा जी से प्रार्थना की तभी ब्रह्मा जी ने आज के ही दिन स्वर की देवी माँ सरस्वती को प्रकट किया ।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सीधी में धर्मांतरण के बहाने हंगामा: विरोधी मारपीट के आरोप, प्रदर्शन तेज

Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी में धर्मांतरण को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है... जमोड़ी थाना क्षेत्र की एमपीईबी कॉलोनी के पीछे स्थित एक निजी मकान में प्रार्थना सभा के दौरान विवाद और मारपीट के आरोप सामने आए हैं... बताया जा रहा है कि यहां करीब 200 लोगों की मौजूदगी थी... घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला और गरमा गया... वहीं, विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिला अस्पताल परिसर में धरने पर बैठ गए... CMHO और नायब तहसीलदार के पहुंचने के बावजूद प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे... आखिर क्या है पूरा मामला, देखिए ये रिपोर्ट... सीधी जिले के जमोड़ी थाना क्षेत्र की एमपीईबी कॉलोनी के पीछे स्थित एक निजी मकान में प्रार्थना सभा के दौरान विवाद होने का मामला सामने आया है... बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि प्रार्थना सभा की आड़ में कथित धर्मांतरण कराया जा रहा था... इसकी सूचना मिलने पर जब कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे, तो उनके साथ मारपीट की गई... घटना के बाद घायल बताए जा रहे लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया... वहीं, घटना से नाराज विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष गणेश सिंह परिहार सहित करीब एक दर्जन कार्यकर्ता जिला अस्पताल परिसर में धरने पर बैठ गए... प्रदर्शनकारियों ने मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग उठाई... मामले ने उस वक्त और तूल पकड़ लिया, जब कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ... धरने की सूचना मिलने पर CMHO और बाद में नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे... अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे... प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग है कि मारपीट के आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए... साथ ही, यदि इस घटना में कोई शासकीय कर्मचारी शामिल पाया जाता है, तो उसे निलंबित किया जाए... प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर को मौके पर बुलाने की मांग भी उठाई... गणेश सिंह परिहार, जिला अध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद - प्रार्थना सभा और कथित धर्मांतरण को लेकर लगाए गए आरोप। - कार्यकर्ताओं के साथ कथित मारपीट。 - संबंधित लोगों पर कार्रवाई और शासकीय कर्मचारी के शामिल होने पर निलंबन की मांग。 - कार्रवाई होने तक धरना जारी रखने का ऐलान। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष गणेश सिंह परिहार का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा... प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है... विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ता केदार परौहा थाना प्रभारी अशोक खरे सीएमएचओ फिलहाल, सीधी में कथित धर्मांतरण और मारपीट के आरोपों को लेकर विवाद गरमाया हुआ है... एक तरफ प्रदर्शनकारी तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ मामले में लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच अहम है... अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और प्रदर्शनकारियों की मांगों पर क्या निर्णय लिया जाता है...
0
0
Report
Advertisement

उजनी के पानी के बंटवारे पर सोलापुर-धाराशिव में तनाव बढ़ा

Dharashiv, Maharashtra:उजनी के पानी पर सोलापुर-धाराशिव आमनेसामने। सोलापुर के किसान पानी देने के विरोध में हैं। धाराशिव के हक के पानी के लिए ओमराजे निंबाळकर आक्रामक। पाण्य पर राजनीति नहीं हो, विरोध हुआ तो हम संघर्ष करेंगे—ओमराजे। सांसद Rana Jagjit Singh Patil की सावधान भूमिका। उजनी के पानी से धाराशिव को एक टीएमसी पानी देने का निर्णय हुआ, जिसे सोलापुर के किसानों ने तीव्र विरोध किया। धाराशिव में भी प्रतिक्रिया शुरू। धाराशिव नेताओं ने संघर्ष की चपलता के संकेत दिए। सांसद ओमराजे निंबाळकर ने कहा: अगर धाराशिव के हक के पानी पर विरोध होगा, हम भी संघर्ष करेंगे। जिला अधिकारी जल्द बैठक कर मार्ग निकालेंगे—राणा जगजीतसिंह पाटिल。
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

मानसा शहर में बारिश के बाद पानी ही पानी, अंडरब्रिज पर जलभराव से लोग परेशान

Mansa, Punjab:ਬੀਤੇ ਕੱਲ ਹੋਈ ਬਾਰਿਸ਼ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮਾਨਸਾ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਪਾਣੀ ਹੀ ਪਾਣੀ ਲੋਕ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਹੋ ਰਹੇ ਨੇ. ਮਾਨਸਾ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਬੀਤੇ ਕੱਲ ਹੋਈ ਬਾਰਿਸ਼ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹਾਲਾਤ ਬਦਤਰ ਬਣੇ ਹੋਏ ਨੇ ਅੰਡਰ ਬ੍ਰਿਜ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪਾਣੀ ਭਰਿਆ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਫਾਟਕਾਂ ਤੇ ਲੰਬੇ ਜਾਮ ਲੱਗਣ ਕਾਰਨ ਲੋਕ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਹੋ ਰਹੇ ਨੇ. ਸ਼ਹਿਰ ਵਾਸ਼ੀਆਂ ਨੇ ਤੁਰੰਤ ਹੱਲ ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ. ਜਿੱਥੇ ਮਾਨਸਾ ਸ਼ਹਿਰ ਦੋ ਹਿੱਸਿਆਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵੰਡਿਆ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਫਾਟਕਾਂ ਤੇ ਲੰਬੇ ਜਾਮ ਲੱਗੇ ਹੋਏ ਹਨ ਅਤੇ ਲੋਕ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਹੋ ਰਹੇ ਹਨ. ਉਥੇ ਹੀ ਸ਼ਹਿਰ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਤੁਰੰਤ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪਾਣੀ ਦੀ ਨਿਕਾਸੀ ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ. ਸ਼ਹਿਰ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਕ ਪਾਸੇ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਨੁਮਾਇੰਦਿਆਂ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਹਿਰ ਤੇ ਕਰੋੜਾਂ ਰੁਪਏ ਖਰਚ ਕੇ ਵਿਕਾਸ ਕਰਨ ਦੇ ਦਾਅਵੇ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਨੇ ਪਰ ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਬੀਤੇ ਕੱਲ ਹੋਈ ਬਾਰਿਸ਼ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਵੀ ਮਾਨਸਾ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਪਾਣੀ ਦੀ ਨਿਕਾਸੀ ਨਾ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਪਰੇਸ਼ਾਨੀ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਤੁਰੰਤ ਪਾਣੀ ਦੀ ਨਿਕਾਸੀ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਕਿ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਸਮੱਸਿਆ ਤੋਂ ਰਾਹਤ ਮਿਲ ਸਕੇ.
0
0
Report
Advertisement

जमुई सिकंदरा: अवैध बालू कारोबार के खिलाफ पुलिस ने आठ ट्रैक्टर जब्त, सात गिरफ्तार

Jamui, Bihar:जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह करीब सात बजे अवैध बालू कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। लोहंडा नहर के समीप पुलिस की टीम ने फिल्मी अंदाज में घेराबंदी कर अवैध बालू लदे आठ ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया। इस दौरान सात तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, जमुई के पुलिस कप्तान विश्वजीत दयाल के निर्देश पर अवैध बालू के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया। सिकंदरा थानाध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से लोहंडा नहर के समीप कार्रवाई को अंजाम दिया। इस अभियान में डीआईयू की टीम, सार्जेंट राजू कुमार, अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार, अवर निरीक्षक बृजभूषण कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस जवान शामिल थे। बताया जाता है कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टरों की आवाजाही को रोकने के लिए घेराबंदी की और ट्रक लगाकर रास्ते को अवरुद्ध कर दिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से अवैध बालू लेकर जा रहे ट्रैक्टर चालकों को संभलने का मौका नहीं मिला। पुलिस ने मौके से एक साथ आठ ट्रैक्टरों को अपने कब्जे में ले लिया और सात चालकों को गिरफ्तार कर लिया।
0
0
Report

सरायकेला तिरुलडीह में अवैध बालू खनन और ढुलाई से डर: रात में हाइवा पलटी

Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के तिरुलडीह थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन और ढुलाई धड़ल्ले से जारी है। कुछ दिन पहले नए थाना प्रभारी ने कार्रवाई करते हुए बालू गाड़ियों के चालान और ओवरलोड की जांच की थी, लेकिन उसके बाद फिर से रात के अंधेरे में बालू की कालाबाजारी तेज हो गई है। रविवार रात हाइवा पलटा, बड़ा हादसा टला रविवार रात तिरुलडीह से बालू लोड कर एक हाइवा नीमडीह की ओर जा रही थी। झिमड़ी गांव के पास तेज रफ्तार के कारण हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गई। ग्रामीणों का कहना है कि गनीमत रही कि गाड़ी किसी घर में नहीं घुसी, वरना पूरे परिवार का राम नाम सत्य हो जाता। ग्रामीणों ने दहशत जताते हुए कहा कि रात में चैन से सोना मुश्किल हो गया है और बालू माफिया दिन के उजाले में भी और रात के अंधेरे में भी बेधड़क गाड़ियां दौड़ा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से अवैध बालू ढुलाई की जांच कर रात में गाड़ियों के परिचालन पर रोक लगाने की मांग की है। नहीं तो आंदोलन होगा। अब देखना होगा कि पलटी मारी हाइवा पर पुलिस क्या कार्रवाई करती है।
0
0
Report
Advertisement

धनबाद का दुर्गोत्सव 2026 थाईलैंड थीम, 40 लाख लागत, सुरक्षा का खास इंतजाम

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद कोयलांचल में दुर्गोत्सव की धूम उत्साह लोगो मे देखी जा रही है। सभी पूजा समिति अपने अपने पूजा पंडालों को अंतिम रूप देने पूजा को व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिये जुट गई है। कतरास GNM दुर्गापूजा समिति हर बार की तरह इस बार भी भव्य पूजा पंडाल के निर्माण कार्य में लगी हुई है। इस बार पूजा समिति ने थाईलैंड के अरुण टेम्पल के प्रतिरूप का निर्माण करा रही है। पूजा पंडाल के निर्माण में शंख सिप सहित अन्य वस्तुओं का उपयोग किया जा रहा है जो श्रद्धालुओं के आकषर्क का केंद्र रहेगा। निगम मेयर संजीव सिंह भी GNM पूजा कमिटी स्थल पहुँचे। समिति सदस्यों ने स्वागत किया। वही मेयर संजीव सिंह ने पूजा समिति के भक्ति भाव से किये जा रहे कार्य की सराहना भी किया। साथ ही पूजा पंडाल माँ दुर्गा के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नही हो इसे लेकर साफ सफाई, पानी सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। कतरास में दुर्गोत्सव 2026 को लेकर तैयारियां अब अंतिम दौर में पहुंचने लगी हैं। GNM ग्राउंड में इस बार मां दुर्गा के भव्य दरबार की तैयारी चल रही है। थाईलैंड थीम पर तैयार हो रहा विशाल पंडाल श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र होगा। वहीं पूजा समिति ने साफ किया है कि भव्यता के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा और महिलाओं की सुविधा पर भी विशेष फोकस रहेगा। पूजा पंडाल निर्माण का जिम्मा पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर से आये कारीगरों को सौंपा गया है। करीब 40 लाख रुपये की लागत से तैयार हो रहे इस पंडाल को आकर्षक और भव्य रूप देने के लिए कारीगर दिन-रात जुटे हुए हैं। पूजा समिति के सचिव अमन जायसवाल ने बताया कि समिति का लक्ष्य सिर्फ भव्य पूजा आयोजित करना नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और बेहतर माहौल उपलब्ध कराना भी है। पूरे पूजा परिसर और मेला क्षेत्र पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। समिति के सदस्य वॉकी-टॉकी के जरिए आपस में समन्वय बनाए रखेंगे। पंडाल का निर्माण कार्य में लगे कारीगर ने बताया कि तीन महीने से पंडाल को बनाने में लगे हुए हैं। शंख सिप को बारीकी से लगाया जा रहा। दिन रात सभी कारीगर लग कर 15 अक्टूबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। दुर्गापूजा उनलोगों के लिये खास है। इसी मेहताने से सभी कारीगरों का घर चलता है। मेयर संजीव सिंह ने कहा GNM दुर्गापूजा समिति द्वारा थाईलैंड का अरुण टेम्पल बनाने में लगा है। पिछले साल जिस तरह जिले में पहला स्थान पाया था, इस बार राज्य में प्रथम होगा। सभी पूरे लगन श्रद्धा से लगे हुए हैं। निगम पूजा को स्वच्छ वातावरण देने का काम करेगी।
0
0
Report

जयपुर के AMRC अस्पताल पर आयकर विभाग की छापेमारी, सुरक्षा बल तैनात

Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजधानी जयपुर के मानसरोवर स्थित AMRC (अमर) हॉस्पिटल पर इनकम टैक्स विभाग ने छापेमारी की। किरण पथ स्थित अस्पताल में आयकर विभाग की टीम पहुंचकर दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच की। अचानक हुई इस कार्रवाई से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जांच के दौरान अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखी गई है। जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीम अस्पताल में पहुंचकर विभिन्न दस्तावेजों और रिकॉर्ड को खंगाल रही है। कार्रवाई के दौरान करीब आधा दर्जन हथियारबंद पुलिस जवान भी तैनात किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के बीच टीम अपनी जांच में जुटी हुई है। फिलहाल जांच का दायरा क्या है और किन दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है, इसे लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की यह कार्रवाई केवल जयपुर तक सीमित नहीं है। जयपुर के साथ बहरोड़ और झुंझुनूं स्थित अस्पतालों में भी एक साथ छापेमारी किए जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, इस संयुक्त कार्रवाई के पीछे की वजह और जांच से जुड़े अन्य तथ्यों को लेकर विभाग की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। इधर, AMRC हॉस्पिटल प्रशासन अपने स्थापना दिवस के आयोजन की तैयारियों में जुटा हुआ था। इसी बीच आयकर विभाग की टीम के पहुंचने से अस्पताल परिसर में हलचल बढ़ गई। कार्रवाई के दौरान टीम अस्पताल से संबंधित रिकॉर्ड की जांच कर रही है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आए हैं और विभाग की ओर से आगे क्या कदम उठाए जाएंगे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top