205001
मैनपुरीः शराब की दुकान में चोरी करने वाले को औंछा पुलिस ने किया गिरफ्तार
Mainpuri, Uttar Pradesh:औंछा पुलिस ने शराब की दुकान में चोरी करने वाले एक चोर को गिरफ्तार किया है। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी जिसके माध्यम से पुलिस चोर तक पहुंचने में कामयाब रही। आरोपी पर संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रतलाम पुलिस का नशे से दूरी का जनजागरण अभियान स्कूलों तक पहुंचा
Ratlam, Madhya Pradesh:Ratlam police का "नशे से दूरी है ज़रूरी" अभियान लगातार जारी है। अभियान का उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना और समाज में नशे की खपत कम करना है, ताकि अवैध नशे के कारोबार पर भी प्रभावी रोक लग सके। इसके लिए पुलिस केवल आमजन के बीच ही नहीं, बल्कि स्कूलों में पहुँचकर विद्यार्थियों को भी जागरूक कर रही है। अधिकारियों द्वारा विशेष कक्षाएं लेकर शिक्षक की भूमिका में बच्चों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया जा रहा है। वहीं नुक्कड़ नाटक, संवाद कार्यक्रम और जादू के खेल जैसे आकर्षक माध्यमों से भी छात्रों को नशे के नुकसान समझाए जा रहे हैं। पुलिस का मानना है कि यदि नई पीढ़ी को समय रहते जागरूक किया जाए, तो भविष्य में नशे की लत पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। यही कारण है कि यह जनजागरूकता अभियान लगातार स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर चलाया जा रहा है।0
0
Report
भिलाई स्टील प्लांट से लोहा चोरी के संगठित रैकेट में 16 गिरफ्तार
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां भिलाई स्टील प्लांट से फ्लू डस्ट परिवहन की आड़ में लोहा स्क्रैप और कोयला चोरी करने के संगठित रैकेट में सोलवी गिरफ्तारी हुई है जहां जेसीबी के लोडर ऑपरेटर को गिरफ्तार किया गया है ऑपरेटर का नाम हेमंत देवांगन है जो की धमतरी का रहने वाला है. दरअसल फ्लू डस्ट की आड़ में भिलाई स्टील प्लांट से लोहा चोरी को लेकर दुर्ग पुलिस ने 16 वे आरोपी को गिरफ्तार किया है पिछले दिनों दुर्ग के ग्राम अक्लोरडीह में दुर्ग पुलिस ने छापे मार कार्रवाई की थी जहां से 250 टन वजनी लोहे के प्लेट बीम कटिंग और अन्य स्क्रैप सामग्री जप्त की गई थी विवेचना करने पर पुलिस को पता चला था कि फ्लू डस्ट के नीचे लोहा छुपा कर चोरी किया जा रहा था इसके बाद पुलिस ने अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है विवेचना के आधार पर हेमंत देवांगन के संलिप्तता भी सामने आई पूछताछ करने पर उसने बताया कि रात के समय चोरी का लोहा स्क्रैप के साथ-साथ कोयला भी लोड कराया जाता था इतना ही नहीं बाकायदा फ्लू डस्ट को ऊपर बिछाकर चोरी के लोहे को छुपा दिया जाता था फिलहाल आने वाले समय में पुलिस और भी अन्य लोगों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है0
0
Report
जमीनी विवाद में भोजपुर के उदवंतनगर में 17 वर्षीय शिला कुमारी को गोली
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में जमीनी विवाद में आए दिन हो रहे खूनी खेल ने भोजपुर पुलिस की नींद उड़ा दी है। उदवंतनगर थाना के हलीटोला में आज सुबह खेत में रोपनी कर रही 17 वर्षीय शिला कुमारी को पूर्व के जमीनी विवाद में उसके ही परिवार के लोगों ने गोली मार दी है। बताया जा रहा है कि अपने ही परिवार में जमीनी विवाद पिछले एक साल से चल रहा था जो आज खूनी खेल में तब्दील हो गया। फिलहाल घटना की जानकारी मिलते ही उदवंतनगर थाना पुलिस ने घायल युवती शिला कुमारी को आरा के सदर अस्पताल में भर्ती करवाया है जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। परिजनों के बयान पर पुलिस ने उदवंतनगर थाना में एक मामला दर्ज कर लिया है और आगे की छानबीन में जुट गई है। हालांकि पुलिस ने तत्काल इस मामले पर कुछ भी कहने से इन्कार किया है।0
0
Report
Advertisement
धनबाद के पाथरडीह में चासनाला प्रोजेक्ट कर्मी पर जानलेवा हमला
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के पाथरडीह थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ चासनाला प्रोजेक्ट में कार्यरत कर्मी आसिफ जावेद को बोलेरो वाहन चालक ने सामने टक्कर मार दिया. शुरुआती दौर में मामला साधारण सड़क हादसे का प्रतीत हो रहा था, लेकिन घटना के CCTV फुटेज और पीड़ित के बयान के बाद यह पूरा मामला सोची-समझी साज़िश और जानलेवा हमले का निकला है।घटना में कर्मी गम्भीर रूप से घायल हुआ है।जिसे सेल अस्पताल में इलाज के बाद बीजीएच बोकारो रेफर कर दिया गया।बीजीएच में भी स्थिति नाजुक होने पर रांची मेदांता रेफर कर दिया गया है।पीड़ित की पत्नी हाजरा खातून ने पाथरडीह थाने में नामज़द शिकायत दर्ज कराई है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, भोजूडीह (इस्लामपुर) के रहने वाले आसिफ जावेद 24 जुलाई की दोपहर नमाज अदा कर अपनी ड्यूटी के लिए निकले थे। शाम के समय अचानक परिजनों को सूचना मिली कि आसिफ एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। परिजनों ने तत्काल उन्हें बोकारो जनरल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। जब आसिफ को होश आया, तो उन्होंने अपनी पत्नी को घटना की असली सच्चाई बताई। आसिफ के अनुसार, यह कोई हादसा नहीं था, बल्कि बीरेंद्र महतो और उसके एक अन्य साथी ने जानबूझकर अपनी गाड़ी से उन्हें रौंदने का प्रयास किया था।पीड़ित की हालत लगातार गंभीर बनी हुई है, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची के मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया गया है।पीड़ित की पत्नी हाजरा खातून ने बताया कि पति के मोबाइल से फोन आया कि पति अस्पताल में भर्ती है।स्थिति गम्भीर है।बीजीएच रेफर कर दिया है।बीजीएच अस्पताल पहुँचने पर मेरे पति की हालत बेहद नाज़ुक थी। होश आने पर उन्होंने इशारों और बातों में बताया कि बीरेंद्र और उसके साथी ने उन पर हमला किया है।पुलिस दोषियों को जल्द पकड़े।0
0
Report
जमशेदपुर: परसुडीह में सब्जी विक्रेता से हथियारबंद लूट, पुलिस जांच तेज
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में एक सब्जी विक्रेता से हथियार के बल पर लूट की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, बरिगोड़ा निवासी सब्जी विक्रेता अनिल सुबह करीब 4:30 बजे अपने घर से साकची सब्जी मंडी जा रहे थे। सलगाझुरी रेलवे फाटक बंद होने के कारण वह पुलिया के नीचे से होकर गुजर रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और हथियार का भय दिखाकर उनका मोबाइल फोन, गले की चेन तथा जेब में रखी नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद अनिल ने परसुडीह थाना के टाइगर मोबाइल को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। टाइगर मोबाइल की टीम ने एक संदिग्ध का पीछा भी किया, लेकिन वह अंधेरे और सुनसान इलाके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है。0
0
Report
बरोरा में बिजली तार के विवाद से हिंसक संघर्ष, 3 घायल
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के बरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मंदरा और माथाबांध गांव के ग्रामीणों के बीच शनिवार रात बिजली का तार जोड़ने के विवाद हो गया.देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया.दोनों ओर से लाठी-डंडे चले, पथराव हुआ और कई राउंड फायरिंग भी हुई.माथाबाँध बस्ती के तीन युवक घायल हो गया.एक युवक गम्भीर रूप से घायल हुआ है.जिसे कतरास के निजी अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया गया है.घटना के विरोध में माथाबाँध के दर्जनों ग्रामीण बरोरा थाना पहुँच हंगामा किये.दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करने का माँग किया.स्तिथि तनावपूर्ण होने पर बरोरा थाना कतरास,मधुबन,बाघमारा,सोनारडीह ओपी,रामकनाली ओपी की पुलिस मौके पर पहुँच गई.आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराई.देर रात तक पुलिस दोषियो को गिरफ्तार करने को लेकर छापेमारी की.बताया जा रहा है कि बिजली का मुख्य तार टूटने से माथाबांध में बिजली आपूर्ति बाधित थी.माथाबांध के लोग मिस्त्री से तार जुड़वा रहे थे, जिसका मंदरा के ग्रामीणों ने विरोध किया.पुरानी रंजिश के चलते मामूली बहस ने हिंसक रूप ले लिया.घटना के बाद माथाबांध के ग्रामीणों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है.हालांकि फायरिंग की आधिकारिक पुष्टि नहीं है.घटना में घायल माथाबांध निवासी राज कुमार चौहान ने बताया कि हम लोग 2-3 घंटे से कटी बिजली आपूर्ति को ठीक करवाने के लिए मिस्त्री के साथ गए थे.तभी दूसरे पक्ष के मंदरा के लोगों ने आकर विरोध किया जिसमें मुखिया प्रतिनिधि शंकर बेलदार और उसका बेटा गौरव चौहान और अन्य लोगों ने कहा कि माथाबांध के लिए बिजली लाइन नहीं जाने देंगे.इसके बाद वे लोग अचानक हमला करने लगे.हमलावरों के पास बंदूक थी, जिससे उन्होंने कई राउंड फायरिंग की और बंदूक की बट से हमारे सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.जिसकी लिखित शिकायत बरोरा पुलिस से कि गई है.0
0
Report
Advertisement
कैशलेस चिकित्सा योजना से शिक्षकों और परिवारों को मिलेगा लाभ
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ के अवसर पर कार्यक्रम नेशनल पीजी कॉलेज में कैशलेस चिकित्सा योजना का कार्यक्रम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक रहे मौजूद योजना से 1.28 लाख से अधिक उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों एवं उनके परिवारों को मिलेगा लाभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा आगरा स्थित भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय परिसर कैशलेस चिकित्सा योजना का किया जाएगा शुभारम्भ नेशनल पीजी कालेज में मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ का किया गया सजीव प्रसारण नेशनल पीजी कालेज में राजधानी के तमाम स्कूलों कालेजो के शिक्षक रहे मौजूद शिक्षकों के कैशलेस चिकित्सा योजना का कार्ड किया गया वितरित0
0
Report
दतिया उपचुनाव में स्टार प्रचारकों की दूरी, भाजपा की जीत की संभावना मजबूत
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल दतिया उप चुनाव से स्टार प्रचारकों ने बनाई दूरी कांग्रेस के दिग्गज नेता अब तक मैदान में नहीं उतरे आखिरी दिनों में दिग्विजय सिंह आज प्रचार प्रसार के लिए पहुंचे दतिया पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अब भी बनाई दूरी मंत्री विश्वास सारंग ने कहा तंज कांग्रेस के स्टार प्रचारक की चुनाव में नहीं पहुंच रहे कमलनाथ हार का ठीकरा अपने ऊपर नहीं फोड़ना चाहते BJP दतिया उप चुनाव में जीतेगी आशुतोष तिवारी विधानसभा पहुंचेंगे0
0
Report
करुणानिधि की पोती ने SBI मैनेजर को थप्पड़, CCTV में रिकॉर्ड मामला दर्ज
Noida, Uttar Pradesh:तमिलनाडु के पूर्व सीएम एम करुणानिधि की पोती ने SBI मैनेजर को जड़ा थप्पड़, CCTV में हुईं कैद, केस दर्ज Police in Adyar have registered a case against Kayalvizhi Alagiri, the daughter of former union Minister M.K. Alagiri and granddaughter of former Tamil Nadu Chief Minister M. Karunanidhi, for allegedly assaulting and threatening a bank manager. The State Bank of India (SBI) Non-Resident Indian (NRI) branch operates from a commercial building owned by Kayalvizhi Alagiri in the Adyar area of Chennai. According to reports, when the building's elevator malfunctioned, branch manager Harshin Singh first contacted the building maintenance personnel. After receiving no satisfactory response, he reportedly called the building owner, Kayalvizhi Alagiri, directly to inform her about the faulty lift. It is alleged that, angered by the call, Kayalvizhi Alagiri went to the bank branch on the 20th, entered the manager's office, and got into a heated argument. She is further accused of slapping branch manager Harshin Singh on the cheek and issuing threats. The entire incident was reportedly captured on the bank's CCTV cameras, and the footage later went viral on social media, triggering widespread attention. Following a complaint filed by SBI Chief Manager Namachivayam, the Adyar police registered a case against Kayalvizhi Alagiri under various sections, including obstructing a public servant from performing official duties, assault, using abusive language, and criminal intimidation. The police are conducting a detailed investigation into the matter. The incident has since become a topic of discussion in political circles and on social media.0
0
Report
Advertisement
करगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री ने शहीदों को श्रद्धांजलि, देशभक्ति से भरा संदेश
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान सरकार मुख्यमंत्री जनसम्पर्क प्रकोष्ठ 27वां कारगिल विजय दिवस कारगिल के अमर वीरों को मुख्यमंत्री ने अर्पित की श्रद्धांजलि अमर जवान ज्योति पर पुष्पचक्र किया अर्पित शहीदों के सर्वाेच्च बलिदान को किया नमन जयपुर, 26 जुलाई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को जयपुर स्थित अमर जवान ज्योति पहुंचकर पुष्पचक्र अर्पित किया तथा कारगिल युद्ध में मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वाेच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य, पराक्रम और त्याग को नमन करते हुए कहा कि कारगिल के वीरों का बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि भारतीय सेना के वीर जवानों ने विषम परिस्थितियों में अद्वितीय साहस और अदम्य वीरता का परिचय देकर मातृभूमि की रक्षा की तथा विश्व पटल पर भारत के शौर्य का परचम लहराया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र अपने वीर सैनिकों और शहीदों के सर्वाेच्च बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा तथा राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के सम्मान एवं कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, सैनिक कल्याण मंत्री कर्नलystateवर्धन राठौड़, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित सेना, पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रखकर कारगिल के अमर वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके अद्वितीय साहस और राष्ट्रभक्ति का स्मरण किया。0
0
Report
जयपुर डिस्कॉम की छापेमारी: 322 स्थानों पर बिजली चोरी का पर्दाफाश
Jaipur, Rajasthan:बिजली चोरों के खिलाफ जयपुर डिस्कॉम का एक्शन डिस्कॉम के JPDC नॉर्थ सर्किल में विशेष सतर्कता अभियान चलाया गया। SE एमएल मीना ने कराई विजिलेंस चेकिंग। चौमूं, शाहपुरा, जमवारामगढ़, बस्सी क्षेत्र में 19 टीमों ने मारा छापा 322 स्थानों पर मिली बिजली चोरी 3214 जगह से हटवाई गई समांतर सर्विस लाइन 1327 हुक पॉइंट हटाए गए 82.77 लाख रुपए का जुर्माना किया गया निर्धारित0
0
Report
एक पल की लापरवाही से चार साल के देवांश की मौत, ट्रक चालक फरार
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-एक पल की लापरवाही, मासूम की मौत… खड़ी कार का गेट खुला, बाइक से गिरा 4 साल का देवांश, पीछे से आए ट्रक ने कुचला। एंकर-भिंड में नेशनल हाईवे-719 पर एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। सड़क किनारे खड़ी कार का गेट बिना पीछे देखे खोलना एक चार साल के मासूम की जिंदगी पर भारी पड़ गया। दादा की बाइक पर बैठा मासूम कार के गेट से टकराकर सड़क पर गिरा और पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक फरार हो गया। अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हादसा देहात थाना क्षेत्र में क्वारी नदी पुल के पास कनकूरा गांव के पास हुआ। जानकारी के अनुसार भिंड के कनकूरा गांव निवासी सुनील यादव अपने चार वर्षीय नाती देवांश को बाइक पर बैठाकर भिण्ड से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी एक ब्रेजा कार का दरवाजा अचानक खोल दिया गया। बाइक सीधे खुले गेट से टकराई और मासूम देवांश बाइक से उछल कर सड़क पर गिरा। तब ही पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने ट्रक को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद कार भी चर्चा का विषय बन गई। कार की नंबर प्लेट पर “महिला मोर्चा” लिखा हुआ था। बताया जा रहा है कि यह वाहन भाजपा महिला मोर्चा की जिला पदाधिकारी से जुड़ा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। यह हादसा सिर्फ एक परिवार का दर्द नहीं, बल्कि सड़क पर बरती जाने वाली छोटी-सी लापरवाही के बड़े परिणाम की चेतावनी भी है। ट्रैफिक नियम साफ कहते हैं कि वाहन का दरवाजा खोलने से पहले पीछे से आने वाले वाहनों को देखना जरूरी है, लेकिन एक पल की असावधानी ने चार साल के मासूम की सांसें हमेशा के लिए छीन लीं। चार साल का देवांश अब कभी अपने घर नहीं लौटेगा। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि वह अपने दादा के साथ बाइक पर बैठा था। एक लापरवाही ने उसकी जिंदगी छीन ली और पीछे एक ऐसा परिवार छोड़ दिया, जिसकी गोद हमेशा के लिए सूनी हो गई। पुलिस फरार ट्रक चालक और हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों की भूमिका की जांच कर रही है。0
0
Report
Advertisement
बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने मोबाइल चोरों को गिरफ्तार
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने चेकिंग के दौरान यात्रियों के मोबाइल और कीमती सामान चुराने वाले दो शातिर युवकों को गिरफ्तार किया है, जो चोरी के मोबाइल बेचने की फिराक में घूम रहे थे। पकड़े गए आरोपी कोरबा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं, जिन्होंने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे बिलासपुर से रायगढ़ के बीच चलने वाली यात्री ट्रेनों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने इनके पास से 40 हजार से अधिक कीमत के चार चोरी के मोबाइल बरामद किए हैं, साथ ही इन्होंने ट्रेन से चुराई गई दो सोने की अंगूठियों को एक ज्वेलर्स को बेचने की बात भी कबूल की है। पुलिस ने सभी बरामद मशरूका को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए अब चोरी हुए मोबाइलों के असल मालिकों की तलाश की जा रही है।0
0
Report
मुक्तिधाम में तंत्र-मंत्र गतिविधियों के संकेत, पुलिस ने शुरू की जांच
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग के कचांदुर गांव के मुक्तिधाम में उस समय सनसनी फैल गई जब वहां तंत्र-मंत्र क्रिया से जुड़ी सामग्री मिली मुक्तिधाम में एक मटका रखा हुआ मिला उसके आसपास पूजन सामग्रियां फैली थी मटके के अंदरसिंदूर से रंगे हुए नींबू मछली के अंडे भी रखे हुए थे वही सूअर के बच्चे की बलि देने जैसी बात भी सामने आ रही है फिलहाल खून के निशान मुक्तिधाम के कई स्थानों पर भी मिले हैं शंका जाहिर की जा रही है कि देर रात किसी तांत्रिक ने कोई तांत्रिक क्रिया की होगी और पूजा पाठ करने के बाद मुक्तिधाम में सामान छोड़कर चला गया होगा फिलहाल इसकी सूचना जेवरा चौकी पुलिस को दी गई है मौके पर पुलिस पहुँचि अब आसपास के बैगा और तांत्रिकों से पूछताछ कर विवेचना कर रही है.0
0
Report
नोहर में चोरों ने बंद घर से सोने की चेन चोरी
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : नोहर में फिर चोरों ने किया हाथ साफ़! वार्ड एक मे बंद घर को बनाया निशाना,मकान मालिक प्रभु शर्मा गए हुए थे जयपुर,पीछे से अज्ञात चोरों ने दिया वारदात को अंजाम,सोने की चेन, नगदी व अन्य सामान चोरी,मौके पर पहुंची नोहर पुलिस जुटी जांच में0
0
Report
Advertisement
